Home Blog Page 597

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, ये होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।

 

इनके अलावा 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है।

 

इन राज्यों में भी राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए…

 

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश)

 

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (राज्यपाल सिक्किम)

 

सीपी राधाकृष्णन (राज्यपाल झारखंड)

 

गुलाब चंद कटारिया (राज्यपाल असम)

 

शिव प्रताप शुक्ला (राज्यपाल हिमाचल प्रदेश)

 

रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (उप-राज्यपाल लद्दाख)

 

रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर (राज्यपाल आंध्र प्रदेश)

 

एलए गणेशन (राज्यपाल नगालैंड)

 

फागू चौहान (राज्यपाल मेघालय)

 

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (राज्यपाल बिहार)

 

बिस्वा भूषण हरिचंदन (राज्यपाल छत्तीसगढ़)

 

अनुसुइया उइके (राज्यपाल मणिपुर)

ऋषभ शेट्टी के साथ उर्वशी रौतेला की फोटो वायरल, यूजर ने लिखा…कितने ऋषभ हैं दीदी?

0

ऋषभ शेट्टी की ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गजब की हिट साबित हुई थी। फैंस को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि वह इसके दूसरे पार्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ ने भी अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी करते हुए यह बता दिया कि फिल्म का दूसरा पार्ट कुछ ही वर्षों में रिलीज होगा। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात को कंफर्म किया कि ‘कांतारा’ का सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल बन रहा है। अब ‘कांतारा 2’ से एक और अपडेट सामने आई है। दरअसल, यह जानकारी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर है।

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘कांतारा’ के दूसरे पार्ट में उर्वशी रौतेला एक्टिंग करती देखी जाएंगी। इस बात का खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। एक्ट्रेस ने ऋषभ शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कांतारा 2 @rishabshettyofficial लोडिंग #RS। ‘इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने उर्वशी की काफी चुटकी ली है। उर्वशी रौतेला के ऋषभ शेट्टी के साथ फोटो शेयर करने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी लाइफ में कितने ऋषभ हैं दीदी?’ दूसरे ने लिखा, ‘पंत नहीं तो शेट्टी ही सही, बस ऋषभ होना चाहिए।

उर्वशी रौतेला का नाम कई बार क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ा है। दिसंबर में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट से पहले एक्ट्रेस का नाम कई बार उनके साथ जोड़ा जाता रहा। ऋषभ पंत के एक्सिडेंट के बाद एक्ट्रेस ने काफी कुछ ऐसा पोस्ट किया था, जिसे सीधे तौर पर ऋषभ पंत के साथ जोड़ कर देखा जा रहा था। दोनों के रिलेशन में होने की खबरें काफी आती रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

उत्तराखंड : युवाओं का आंदोलन जारी, बॉबी पंवार की रिहाई पर अड़े, हरीश रावत को पुलिस ने रोका

0

देहरादून : बेरोजगार युवाओं का आंदोलन जारी है। इसी बीच कुछ इस तरह की खबरें भी सामने आई कि युवाओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। लेकिन, सच यह है कि कई युवा अब भी शहीद स्मारक में धरने पर डटे हैं और बॉबी पंवार समेत अन्य युवाओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच पूर्व सीएम हरीश रावत भी बेरोजगारों से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनको शहीद स्मारक से पहले ही रोक दिया।

अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर युवा शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। शहीद स्मारक के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहीद स्मारक पर युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने रोक दिया। इससे कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मुख्यालय कूच करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने ग्लोब चौक के पास रोक दिया गया। कांग्रेस भवन जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर एश्ले हॉल चौक से परेड ग्राउंड की ओर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने परेड ग्राउंड के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। राज्य आंदोलनकारियो ने शहीद स्थल पहुंचकर युवाओं से कहा कि आंदोलकारी उनके साथ हैं, लेकिन शहीद स्थल का परिसर खाली करें। आंदोलनकारी युवाओं को समझाते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए।

बड़ी खबर : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराया

0

नागपुर में शनिवार को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है. भारतीय टीम को 400 रन पर ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दोबारा बल्लेबाजी शुरु कर दी है. दूसरी पारी में उनके 9  विकेट गिर चुके हैं. जिसमें अश्विन ने पांच, जडेजा ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया है. फिलहाल क्रीज पर नाथन लियोन और स्टीव स्मिथ मौजूद हैं. भारत ने अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 223 रनों की बढ़त बनाई.

कप्तान रोहित शर्मा (120) की शतकीय पारी के अलावा रविंद्र जडेजा (70) और अक्षर पटेल (84) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. रोहित ने अपना 43वां शतक जड़ा है. टेस्ट क्रिकेट में ये उनकी 9वीं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली सेंचुरी रही. इस मैच (IND vs AUS) से डेब्यू कर रहे टॉड मर्फी 124 रन देकर 7 विकेट लिए. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैट कमिंस की टीम ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे. जडेजा ने पांच और अश्विन ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को घुटनों पर ला दिया था.

अंबेडकर अगर जिंदा होते तो उन्हें मैं मार देता, बयान पर बवाल, गिरफ्तार

0

तेलंगाना : एक दलित नेता ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रहा है कि ‘अगर अंबेडकर आज जिंदा होते तो मैं उन्हें मार देता।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर राष्ट्रीय दलित सेना के संस्थापक और दलित नेता हमारा प्रसाद ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें हमारा प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर की ‘रीड्ल्स इन हिंदूज्म’ की किताब को दिखाया। वीडियो में वह डॉ. अंबेडकर के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिख रहा है। उसने कहा कि अगर आज अंबेडकर जिंदा होते तो मैं उन्हें उसी तरह मार देता, जिस तरह गोडसे ने गांधी को मारा था।

हमारा प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर पर हिंदुओं की भावना आहत करने का भी आरोप लगाया है। डॉ. अंबेडकर पर विवादित बयान देने वाले दलित नेता के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 153A और 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नीट PG परीक्षा आवेदन के लिए कल है आखिरी मौका, 5 मार्च को होगा एग्जाम

0

नीट PG परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल खत्म हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन विंडो को कल, 12 फरवरी, 2023 को बंद कर देगा। योग्य अभ्यर्थी कल तक NBEMS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर http://natboard.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

NBEMS ने यह आवेदन विंडो हाल ही में दोबारा, उन अभ्यर्थियों के लिए खोली थी, जिनकी MBBS इंटर्नशिप 11 अगस्त 2023 तक खत्म होगी। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इंटर्नशिप की कटऑफ डेट को संशोधित करने का फैसला किया था। इसके बाद, एनबीईएमएस ने पंजीकरण के लिए विंडो दोबारा ओपन की है।

नीट पीजी परीक्षा फॉर्म 2023 भरने के बाद उम्मीदवारों के लिए एडिट विंडो 15 फरवरी, 2023 को ओपन होगी। इस दौरान अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर डिटेल्स में करेक्शन कर सकते हैं। एनबीई (NBE) ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा के लिए शहर अलॉटमेंट फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि, जो भी छात्र पहले आवेदन करेंगे उन्हें उनके प्रेफरेंस के अनुसार एग्जाम सिटी दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने लोकसभा में कहा कि, हाल ही में इंटर्नशिप कटऑफ की तारीख 11 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी है, ताकि देश भर में कोई भी छात्र परीक्षा में बैठने के लिए अपात्र न हो।

बरातियों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, 31 घायल

0

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद में एक स्‍कॉर्पियो ने बरातियों को टक्‍कर मारी दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गुस्‍साई भीड़ ने चालक को पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया।

देर रात बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्‍कर मार दी। स्कॉर्पियो में बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी। घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं।

घटना से गुस्‍साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने मय फोर्स पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोके पर लगी भीड़ को हटाया व यातायात सामान्य कराया।

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में कचरा प्रबंधन को लेकर NGT ने कही बड़ी बात, पढ़ें रपोर्ट

0

नई दिल्ली: NGT ने कहा है कि उत्तराखंड में केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, यमुनोत्री और गोमुख की तीर्थयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए कचरा प्रबंधन के मामले में राज्य सरकार गंभीर नहीं है और इसमें घोर लापरवाही हुई है. अधिकरण एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें चारों तीर्थस्थलों के मार्ग में बड़े पैमाने पर पर्यावरण के उल्लंघन का दावा किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकरण ने कहा कि इससे पहले एनजीटी द्वारा गठित समिति ने उन जगहों का दौरा करने के बाद तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की थी. एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता में एक पीठ ने कहा कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘कचरा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है.

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी के अलावा विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद भी शामिल थे. पीठ ने कहा कि घोड़ों के मल, ठोस कचरा और प्लास्टिक कचरे को रास्ते पर और उसके आस-पास और घाटी में देखा गया और सोख्ता गड्ढों वाले शौचालय कचरे से भरे हुए थे या शौचालय काम नहीं कर रहे थे.

NGT ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार यात्रा के भीड़-भाड़ वाले समय में ठोस या प्लास्टिक कचरा एवं मार्ग की सफाई के प्रबंधन के मामले में और बदतर दृश्य उभरने की आशंका है. पीठ ने कहा  कि 2022 में 15,63,278 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की थी और उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों की संख्या प्रतिदिन 13,000 तक सीमति की है. एनजीटी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों से बातचीत में यह पाया गया कि हर साल मई और जुलाई से यह संख्या बढ़ जाती है.”

उत्तराखंड : प्रदर्शन के दौरान अचानक गिर पड़े पूर्व सीएम हरीश रावत

0

देहरादूनः पूर्व सीएम हरीश रावत उम्र के जिस पड़ाव पर हैं। उस उम्र में अक्सर लोग घर में बैठकर आराम करते हैं। लेकिन, पूर्व सीएम हरीश रावत अब भी हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। भर्ती घोटाले में चल रहे युवाओं के प्रदर्शन को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान हरीश रावत भी आज सक्रिय रूप से शामिल हुए थे, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत ही एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा भी थे। हरीश रावत को पुलिस की मदद से एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। उनका उपचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड : बेरोजगारों पर बर्बरता के खिलाफ प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

0

देहरादून : बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के विरोध में बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड बंद का आह्वान किया था। बेरोजगार संघ को प्रदेशभर से पूरा सहयोग मिला। जहां राजधानी देहरादून में युवा फिर सड़कों पर उतरे वहीं, राज्यभर में युवाओं ने बंद को अपना सहयोग दिया। युवाओं पर लाठीचार्ज मामले में सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है। अपनी गलती छुपाने के लिए सरकार के मंत्री विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि विपक्ष सरकार पर लाठी के दम पर आन्दोलन को कुचलने का आरोप लगा रहा है।

शहीद स्मारक पर प्रदर्शन

मामले में गिरफ्तार किए गए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष सहित 13 की कोर्ट में पेशी होनी थी, जिसको लेकर कोर्ट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण रही। इसी के विरोध में छात्र कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। छात्र बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठन भी पहुंचे।

DGP ने बैठक बुलाई

पुरे मामले को लेकर  DGP ने बैठक बुलाई है। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। शहीद स्मारक पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और SDM सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल भी पहुंचे। लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी DGP अशोक कुमार का पुतला फूंकने पहुंचे। जिन्‍हें पुलिस ने सेंट जोजेफस स्‍कूल के पास रोक लिया।

यहां भी सड़कों पर उतरे युवा 

उत्तरकाशी में बेरोजगार छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों के समर्थन से उत्तरकाशी बाजार बंद कराया गया। इस दौरान कुछ दुकानों को बंद कराने को लेकर छात्रों का जमकर हंगामा हुआ।  चमोली में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया। पौड़ी में अन्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे, हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए। बेरोजगार युवाओं पर पुलिस के लाठीचार्ज का अल्मोड़ा में भी विरोध शुरू हो गया है। इस दौरान युवाओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी दी।

ऋषिकेश में भी धारा 144 लागू

युवाओं पर हुई करवाई का असर प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश में हाथों में गुलाब लेकर युवाओं ने मौन जुलूस निकाला। प्रदर्शन को देखते हुए ऋषिकेश में भी प्रशासन ने दो दिन के लिए धारा-144 लागू कर दी।

यहां किया सरकार का पिंडदान

हल्द्वानी में भी बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड युवा एकता मंच के युवा भर्ती घोटाला और बेरोजगारों से देहरादून में हुई बर्बरता को लेकर सड़कों पर हैं। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, पुलिस व राज्य सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकालने के बाद युवाओं ने अंत्येष्टि और पिंडदान किया। वहीं, बुद्ध पार्क में युवा आगे की रणनीति बनाने के लिए सभा करने पहुंचने लगे। जिसके लिए भारी पुलिस बल तैनात हो गया।

पुलिस ने छीना CM का पुतला

कोटद्वार में युवा कांग्रेस ने महाविद्यालय में तालाबंदी की। महाविद्यालय बंद करने के बाद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर तहसील में पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पुलिस के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

CM धामी की अपील

CM पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं से किसी के भी बहकावे में नहीं आने और भ्रमित नहीं होने की अपील की है। बेरोजगार युवाओं ने अपनी मांगें मनवाने के लिए गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया था। यहां से देर रात पुलिस ने उन्हें उठा दिया। इससे गुस्साए युवा गुरुवार सुबह गांधी पार्क में जुटने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की CBI जांच कराई जाए।
  • तत्काल सख्त नकलरोधी कानून लागू किया जाए। (CM ने मंजूरी दे दी है.) 
  • नकल करके नौकरी पाने वालों की सूची सार्वजनिक की जाए।
  • भर्ती घोटालों की जांच पूरी होने और नकलरोधी कानून लागू होने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं कराई जाएं।