Home Blog Page 566

22 अप्रैल को दिन 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

0
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के तहत चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटे संबंधित विभाग।
  • पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह चारधाम यात्रा पंजीकरण साढ़े छ: लाख के निकट।
  • चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने चारधाम यात्रा तैयारियों हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिये यात्रा तैयारियों की मानिटरिंग।

खुशीमठ (यमुनोत्री) : यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त,कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे। आज सोमवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा की।

मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। शनिवार 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना जी के भाई श्री सोमेश्वर देवता जी के साथ समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ खुशीमठ से प्रात: 8 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।

कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर शीतकालीन रावल ब्रह्मानंद उनियाल,मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, श्री यमुनोत्री महासभा अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव कृतेश्वर उनियाल, आदि उपस्थित रहे। यहां यह उल्लेखनीय है कि मां यमुना के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। । वही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर 10 मिनट तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा तैयारियों को पूरा करने हेतु 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं। पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह है अभी तक चारों धामों हेतु पंजीकरण की संख्या छ: लाख चौंतीस हजार से अधिक पहुंच गयी है।

इसी संदर्भ में चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी / अपर आयुक्त गढ़वाल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत चारों धामों में सभी विभागों को यात्रा संबंधित तैयारियां तथा कार्य को 15 अप्रैल तक पूरा किये जाने हेतु गढवाल कमिश्नर/ अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार द्वारा जिलाधिकारी चमोली , रूद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी तथा सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिये हैं।

लगातार बैठकों तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा लगातार यात्रा तैयारियों की मानंटरिंग की जा रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों सहित बिद्युत, पेयजल, संचार, चिकित्सा,आवास सुविधाओं को समय बद्ध ढ़ग से व्यवस्थित किया जा रहा है। प्रशासन रूद्रप्रयाग द्वारा केदारनाथ में पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य अंतिम चरण में है। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंप में चारधाम यात्रा से पहले आवश्यक यात्री सुविथायें जुटायी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को कहा गधा

0

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि घोड़ों के साथ गधों की दौड़ कराई जा रही है। विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा आपको घोड़े की दौड़ चलाने के लिए एक गधा मिल रहा है, वे वास्तव में कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण करने के लायक हैं।

उन्होंने भगवान राम को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर कहा, कहां भगवान राम और कहां ये (कांग्रेस) लोग, इससे पहले इन्होंने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं मैं माफी नहीं मांगूगा। क्या इन्हें वीर सावरकर जैसे लोगों का योगदान पता है? यह घोड़ों की रेस में गधे को देखने जैसा है। उन्होंने कहा, भारत के लोगों को निर्णय करने दो। कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है, तो वह न्यायिक प्रक्रिया से ही अपनी बात रखें।

मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और बाद में लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा, ‘मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है और संसद से उनकी अयोग्यता का उद्देश्य अडानी मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना था।

बता दें कि राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके एक दिन बाद सूरत की एक अदालत ने उन्हें उनकी ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई थी।

सचिव तैयारियों की करेंगे समीक्षा, 10-11 अप्रैल को देशभर में बड़ी तैयारी

0

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सोमवार शाम को COVID-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगे। देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

10-11 अप्रैल के लिए एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है, जिसमें सभी जिलों से स्वास्थ्य केंद्रों के भाग लेने की उम्मीद है। मॉकड्रिल की जानकारी आज की बैठक में दी जाएगी। बता दें, देश में पिछले कई दिन से कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

रविवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए । स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 1890 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 149 दिनों में सबसे अधिक है।

मुंबई इंडियंस बनी WPL की पहली चैंपियन, दिल्ली को दी मात

0

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर WPL के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने नेट सीवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर यह लक्ष्य 3 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

WPL का पहला खिताब जीतने के साथ ही हरमनप्रीत कौर  ने एक खास मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में। दिल्ली टीम की तरफ से कप्तान मेग लेनिंग (35) रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास रन नहीं बना पाया। टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा फाइनल मैच में फ्लॉप नजर आई।

वह महज 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटी। ऐलिस कैप्सी भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटी। वहीं, जेमिमा महज 9 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह से पूरी दिल्ली टीम का टॉप आर्डर फ्लॉप रहा। अंत में शिखा पांडे और राधा यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा।

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट सीवर ब्रंट की नाबाद अर्धशतकीय पारी कमाल की रही। उन्होंने 55 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें कुल 7 चौके शामिल रहे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों पर 37 रन बनाए। फाइनल में जीत हासिल कर हरमनप्रीत कौर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है।

बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। वह आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, अब महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर WPL का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी भी साल 2010 में IPL खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।

UP लाया जा रहा माफिया अतीक अहमद, भाई असरफ भी किया गया शिफ्ट

0

माफिया अतीक अहमद को करीब चार साल बाद प्रयागराज लाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद जेल भेजने के बाद से अब तक अतीक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही अदालत में पेशी होती रही है। उमेश पाल अपहरणकांड के आरोपित अतीक को 28 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाना है। अशरफ के काफिले के साथ प्रयागराज से सीओ के साथ आए सात पुलिसकर्मी, बरेली से तीन इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी और एसटीएफ की टीम साथ चल रही है।

माफिया डान अतीक अहमद का काफिला सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा। यहां सुबह करीब 6:30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैन से वॉशरूम के लिए नीचे उतारा गया। इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना दिया। लेकिन जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह वैन की तरफ बढ़ गया।

मध्यप्रदेश की सीमा की बात करें तो राजस्थान के कोटा होते हुए बारां जिले के बाद राजस्थान के आखरी बॉर्डर कस्वा थाने कस्बे को पार करते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ। मध्यप्रदेश की सीमा में लगभग अतीक अहमद को ले जाने वाला काफिला लगभग 130 किलोमीटर का सफर तय किया गया। शिवपुरी के करैरा और दिनारा कस्बे से सटे हुए फोरलेन से होते हुए यूपी के झांसी जिले में जाएगा। यह काफिला गुजरात से होकर राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। यह काफिला गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में की आत्महत्या

0

सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्रा के कमरा नंबर 105 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (25) ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

आकांक्षा दुबे मूलरूप से पर्सिपुर, थाना-चोरी, जिला- भदोही की रहने वाली थी। वर्तमान में बसई, पालघर, नालासोपारा ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) में रहती थी। वह लायक फिल्म की शूटिंग के लिए बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में 23 मार्च को भोर में 3.15 पहुंची थी। इनके साथ मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा, हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय यादव थे।

रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ। इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल दबाया। कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया।

रितेश ने इंटरकाम से फोन किया। कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

 

अचानक अहमदाबाद जेल पहुंचीं UP पुलिस, अतीक अहमद की बढ़ी टेंशन

0

अहमदाबाद: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद को लेने के लिए यूपी पुलिस अहमदाबाद पहुंच गई है। साबरमती जेल में प्रयागराज पुलिस की दो बड़ी गाड़ियां मौजूद हैं।

अतीक अहमद को आज ही यूपी के लिए रवाना होने की उम्मीद है। जेल में पुलिस के प्रोडक्शन वारंट देने के बाद अभी कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। यूपी की प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को सड़क मार्ग से ही लेकर अहमदाबाद से रवाना होगी। जून, 2019 में माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद से अतीक अहमद जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था। 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद से माफिया अतीक अहमद को यूपी ले जाने की अटकलें थी।

उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए ही प्रयागराज पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर पहुंची। पुलिस आज सुबह साढ़े 11 बजे के करीब साबरमती जेल पहुंची और फिर वहां प्रयागराज कोर्ट का वारंट जमा किया। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद पर साजिश रचने का आराेप है। पुलिस ने अतीक अहमद समेत उनके परिवार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं, इस केस में अतीक के बेटे और दूसरे सदस्य फरार चल रहे हैं। प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से अतीक को ले जाने के बाद वहां की कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो, लिखा- ‘Dis’Qualified MP’

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्विटर अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। राहुल गांधी ने ‘अयोग्य सांसद’ (Dis’Qualified MP) लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट का बायो बदला है।

 

राहुल गांधी के ट्विटर बायो में लिखा- Dis’Qualified MP

दरअसल, राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के बायो में लिखा है कि यह राहुल गांधी का आधिकारिक अकाउंट है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। इसी के साथ ही राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में आगे ‘अयोग्य सांसद’ (Dis’Qualified MP) लिखा है।

बिना पुलिस मंजूरी के कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू, खरगे-प्रियंका समेत कई दिग्गज पहुंचे

0

राहुल गांधी ने ‘अयोग्य सांसद’ लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट बायो अपडेट किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

दिल्ली स्थित राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। एक पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून और व्यवस्था और यातायात कारणों और राजघाट में और उसके आसपास धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों के कारण अनुरोध को खारिज कर दिया गया था।

हालांकि, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूर कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता सत्याग्रह के लिए राजघाट पहुंचे।

 

उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से साढ़े तीन सौ बकरियां मरी

0

उत्तरकाशी : दिल आपको उत्तरकाशी जिले में एक बड़ी घटना सामने आए आकाशीय बिजली गिरने से करीब साढ़े तीन सौ बकरियां जल कर मर गईं। यह घटना डुंडा ब्लॉक के  खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में हुई

 

आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। प्रशासन की टीम पशु चिकित्सकों समेत आज मौके पर पहुंचेगी और नुकसान का आंकलन करेगी।

जानकारी के अनुसार बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की बकरियां गर्मी शुरु होते ही मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर आती हैं। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1200 डुंडा के जंगलों में पहुंची थी।

शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे थे। जहां रात करीब नौ बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई।