Home Blog Page 565

माफिया अतीक अहमद समेत तीन को उम्रकैद की सजा

0

प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट  ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पहले माफिया अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसके थोड़ी देर बाद कोर्ट सभी आरोपियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई है. जबकि अतीक के भाई अशरफ अहमद समेत सात आरोपियों को निर्दोष करार दिया.

पूर्व सांसद अतीक अहमद को 2005 में BSP विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले के गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है. स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अपने फैसला में पूर्व सांसद और अन्य आरोपियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई है.

अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों पर उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कोर्ट ने उनपर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना उमेश पाल के परिवार वालों को दिया जाएगा. अतीक अहमद को IPC की धारा 364 A समेत कई धाराओं में दोषी करार दिया गया. जबकि अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ को निर्दोष करार दिया है. अतीक समेत तीनों दोषियों को दोषी करार दिए जाने के बाद सुनवाई हुई.

सुनवाई में अभियोजन ने अधिकतम सजा की सिफारिश करते हुए आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की. जबकि अतीक अहमद के वकील के ओर से माफिया की बीमारी, उम्र और जनप्रतिनिधि होने का हवाला देकर कम सजा की मांग की गई. इस मामले पर दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक बहस हुई.

राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद बंगला छिनने पर जारी किया बयान, जानें क्या कहा?

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद बंगला छिनने पर बयान जारी किया है। राहुल ने लोकसभा सचिवालय को भेजे गए एक पत्र में कहा कि पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सांसद के तौर पर जनता का दायित्व पूरा करते हुए यहां बिताए वक्त की मेरे पास खुशहाल यादें हैं। अपने अधिकारों के प्रति बिना किसी पूर्वग्रह के मैं आपकी चिट्ठी में लिखी बातों का पालन करूंगा।

गौरतलब है कि राहुल को लोकसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बाद सरकार की ओर से आवंटित बंगला खाली करना होगा। इस संबंध में उन्हें अब लोकसभा आवास समिति ने नोटिस भी दिया है। नोटिस में राहुल को 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक की इजाजत दी गई है।

इससे पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बीते शुक्रवार यानी 24 मार्च को रद्द कर दी गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। राहुल को गुरुवार को सूरत की अदालत ने मोदी उपनाम से जुड़े मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

उमेश पाल अपहरण केस में अतीक समेत सभी आरोपी दोषी करार, 17 साल बाद मिला इंसाफ!

0

 उमेश पाल अपहरण केस के आरोपित गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. उमेश पाल दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह भी थे. आज कोर्ट उमेश पाल अपहरण केस में फैसला सुना सकता है.

बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस में मुख्य गवाह उमेश पाल से जुड़े हुए मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है. इस केस में आरोप था कि 28 फरवरी 2006 को अतीक अहमद और अशरफ ने उमेश पाल का अपहरण कराया था. उमेश पाल को मारपीट करने के बाद परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए कोर्ट में जबरन हलफनामा दाखिल कराया गया. 2007 में मायावती की सरकार बनने के बाद उमेश पाल ने पांच जुलाई 2007 को अतीक और अशरफ समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

पुलिस की जांच में छह अन्य लोगों के नाम सामने आए. कोर्ट में अतीक और अशरफ समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. 2009 से मुकदमे का ट्रायल शुरू हुआ. अभियोजन यानी सरकारी पक्ष से कुल 8 गवाह पेश किए गए. इस केस के 11 आरोपियों में से अंसार बाबा नाम के आरोपी की मौत हो चुकी है. अतीक और अशरफ समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया है.

जरा संभलकर रहें, साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका, एक लाइक और खता खाली

0

पटना: लिंक भेजकर और OTP पूछकर खाते से रकम उड़ाने के साथ ही अब साइबर ठग नए तरीके से लोगों के खाते में सेंध लगा रहे हैं। साइबर अपराधी अब इंटरनेट पर वीडियो लाइक करने की ऑनलाइन जॉब के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ये अपराधी भेजे हुए लिंक को क्लिक कर टास्क पूरा करने पर खाते में मोटी रकम भेजने का झांसा देकर अकांउट खाली कर दे रहे हैं।

हाल के दिनों में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के साइबर सेल और थानों में इस तरह के केस आने लगे हैं। हाल ही में दो केस दीघा और पाटलिपुत्र थाने में दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़ित ने वीडियो लाइक करने और टास्क पूरा करने के चक्कर में करीब 15 लाख रुपये गंवा दिए हैं।

केस-1

पाटलिपुत्र थाने में 18 मार्च को वीडियो लाइक करने के नाम पर 11 लाख 98 हजार रुपये की ठगी का केस दर्ज हुआ। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से ऑनलाइन जॉब के लिए मैसेज आया था, जिसमें उन्हें यू-ट्यूब के वीडियो लाइक करने के लिए मैसेज दिया गया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम एप से जोड़ा गया और इसके बाद उनके खाते से सात बार में 11 लाख 98 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। साइबर सेल में भी इस ठगी की शिकायत की गई थी।

केस-2

दीघा में रामजीचक निवासी एक युवक ने 23 मार्च को अपने खाते से 3.22 लाख रुपये की निकासी का केस दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके वाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुला। ठग ने उनसे लॉग-इन आइडी बनाने के बाद बैंक अकाउंट से लॉग-इन आइडी में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने दिए गए टास्क को पूरा किया। इसके बाद ठग ने अपना संपर्क नंबर बंद कर दिया। बाद में पीड़ित को पता चला कि शातिर ने उनके खाते से 3.22 लाख रुपये उड़ा दिए हैं।

साइबर ठग वाट्सएप या फोन कर लोगों से जुड़ रहे हैं और फिर ऑनलाइन रुपये कमाने का झांसा दे रहे हैं। सामने वाला व्यक्ति जब जॉब के बारे में पूछता है तो जवाब आता है कि इंटरेनट मीडिया पर वीडियो लाइक कर घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। सुनने में बेहद आसान और कम मेहनत का काम लगने की वजह से लोग इसके लालच में फंस जा रहे हैं।

बताया जाता है कि वीडियो पर एक लाइक करने पर 50 से 100 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा साइबर ठग लिंक भेजकर टास्क दे रहे हैं। ये ठग झांसे में आने वाले लोगों से एक लॉग-इन आइडी बनवाते हैं। कई बार शातिर विश्वास में लेने के लिए उन्हें कुछ रुपये भी ट्रांसफर करते हैं। पीड़ित उनके झांसे में आकर दिए गए टास्क को पूरा करने लगता है। फिर जब भुगतान की बारी आती है, तब शातिर भुगतान करने में परेशानी का बहाना बनाकर उनसे आसानी से रुपये ट्रांसफर करने के लिए एप डाउनलोड कराकर बैंक से जुड़ी जानकारी, पासवर्ड से लेकर ओटीपी तक पूछकर पीड़ित के खाते से रकम उड़ा दे रहे हैं।

उत्तराखंड: जल्द करें आवेदन, इस दिन है एडमिशन की आखिरी डेट

0

देहरादून: केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों के एडमिशन के लिए लोग लंबा इंतजार करते हैं। कोरोना काल के बाद से यह इंतजार और बढ़ गया था। लेकिन, इस बार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। एडमिशन की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो जल्द आवेदन करें। अंतिम तिथि 17 अप्रैल शाम पांच बजे तक रहेगी। 20 को प्रथम सूची जारी होने के बाद 21 अप्रैल को दाखिला लेना होगा। सीट रिक्त होने पर द्वितीय सूची 28 जबकि तीसरी लिस्ट  चार मई को जारी होगी।

एडमिशन का शैड्यूल जारी

  • बीते 21 मार्च को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एडमिशन का शैड्यूल जारी कर दिया था।
  • उत्तराखंड की बात करें तो यहां 47 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिसमें वर्तमान में 43 हजार 173 छात्र सख्ंया है।
  • लंबे समय से अभिभावक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा एडमिशन का इंतजार कर रहे थे।
  • पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चे की उम्र 31 मार्च तक न्यूनतम छह वर्ष होनी चाहिए।
  • सबसे पहले वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद लागइन कर एडमिशन फार्म भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • फार्म सब्मिट करने के बाद आवेदन की रसीद का प्रिंट आउट निकाल अपने पास रखें।

तिथि 30 जून तक अंतिम तिथि

  • सीट रिक्त होने की स्थिति में 11वीं को छोड़कर दूसरी व अन्य कक्षा में प्रवेश तीन अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
  • 17 अप्रैल को सूची जारी की जाएगी।
  • एक दिन बाद यानी 18 अप्रैल को कक्षाओं में एडमिशन शुरू होंगे। जो 30 जून तक जारी रहेंगे।

11वीं में ऐसे होंगे एडमिशन 

10वीं के परिणाम जारी होने के 10 दिन बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। 20 दिनों के भीतर प्रवेश सूची जारी होगी और प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे।

वहीं, सीट रिक्त होने की स्थिति में गैर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए प्रवेश सूची जारी होगी। 10वीं के परिणाम घोषित होने के 30 दिन होने पर 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि रहेगी।

इस दिन रिलीज होगी नानी कि मोस्ट अवेटेड फिल्म, एडवांस बुकिंग में हाउसफुल

0

साउथ के सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दसरा’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. यहां तक कि सभी शो रिलीज से पहले ही बिक गए हैं. एक अनुमान की माने तो ये फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है और टिकट खिड़की पर नए रिकॉर्ड बना सकती है. तेलुगू फिल्म ‘दसरा’ 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये फिल्म 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी. कई थिएटर्स में फिल्म के सभी शोज एडवांस बुकिंग में हाउसफुल हो चुके हैं.

ऐसे में मेकर्स और शो एड करने पर विचार कर रहे हैं. इसी के साथ ये हर दिन हाईएस्टर नंबर्स ऑफ शो के साथ हाईएस्ट बुकिंग पैन इंडिया फिल्म बन चुकी है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म यकीनन रिकॉर्ड ब्रेक करेगी. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म नानी के करियर की बेस्ट ओपनिंग की गवाह बनेगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ‘बाहुबली’, ‘आरआर’ या ‘केजीएफ चैप्टर 1 और 2’ जैसी साउथ इंडियन ब्लॉकबस्टर का  रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो पाती है या नहीं.

भारी मांग को देखते हुए रिलीज के दिन शो सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएंगे. फिल्म में फैंस को एक्टर से पावर-पैक परफॉर्मेंस की उम्मीद है.  श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित ‘दसरा’ में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता के संघर्ष की कहानी बुनी गई है.  ऐसे में सुपरस्टार को एक्शन में देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि वह अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर आग लगा देते हैं. इसी के साथ ये भी बता दें कि  फिल्म ‘दसरा’अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी. अब देखने वाली बात होगी की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती हैं.

IPS अधिकारी ने उखाड़े लोगों के दांत, यहां का है मामला

0

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक आईपीएस अधिकारी पर कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए 10 लोगों को प्रताड़ित करने और उनके दांत उखाड़ने का आरोप है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया, साल 2020 बैच के पुलिस उपाधीक्षक बलवीर सिंह (39) ने हाल ही में अलग-अलग मामलों में पकड़े गए लोगों को कथित तौर पर प्रताड़ित किया। राजस्थान के मूल निवासी अधिकारी तिरुनेलवेली जिले में अंबासमुद्रम पुलिस उपसंभाग में तैनात थे।

पीड़ितों की शिकायत पर तिरुनेलवेली के जिलाधिकारी केपी कार्तिकेयन ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप के बाद राज्य पुलिस ने आईपीएस को तैनाती से मुक्त कर प्रतीक्षा में रखा है।

पुल से टकराने के बाद यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 20 की मौत

0

सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई।

सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने बताया कि दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकांश तीर्थ यात्री हैं, जो पवित्र रमजान महीने में उमरा (इस्लाम धर्म में एक तरह की पूजा) करने के लिए मक्का शहर जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुल से टकराने और पलटने के बाद बस में भीषण आग लग गई थी। घटना के फुटेज टीवी पर प्रसारित किए गए हैं, जिसमें बस पूरी तरह जली दिखाई दे रही है।

बताया गया है कि दुर्घटना यमन की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी असीर प्रांत में वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। हादसा रमजान के पहले हफ्ते में हुआ। जब कई लोग पवित्र रमजान महीने के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ रात्रि भोज का आनंद लेने के लिए यात्रा करते हैं।

 

उत्तराखंड : विधायकों के कब्जे में PWD के गेस्ट हाउस!

0

जनप्रतिनिधि वैसे तो जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए होते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं, जो मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी जिले के नौगांव में सामने आया है। पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल इसको लेकर चर्चाओं में हैं।

दरअसल, 26 मार्च को यमुना वैली पब्लिक स्कूल नौगांव का वार्षिकोत्सव लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के ग्राउंड में था। इसी गेस्ट हाउस में बाकायदा SDM के माध्यम से 25 और 26 मार्च की रात के लिए दो कमरे भी बुक कराए गए थे। यमुना वैली पब्लिक स्कूल के निदेशक शशि मोहन रावत ’रवांल्टा’ पांचजन्य जैसी प्रतिष्ठित संस्थान में भी आर्ट डायरेक्टर के पद पर हैं। यह जानकारी हाने के बाद भी विधायक ने एक कमरे की बुकिंग अधिकारियों पर दबाव बनाकर कैंसिल करवा दी।

सवाल यह है कि क्या लोक निर्माण विभाग के बंगले और उनके कमरे विधायकों के लिए बनाए गए हैं? मान भी लेते हैं कि विधायक उन कमरों में रह सकते हैं। लेकिन, क्या यह सही है कि विधायक अपने नाम पर वहां किसी के भी ठहरा दें? ऐसी ही यमुना घाटी के अन्य गेस्ट हाउस की स्थिति भी है। इन गेस्ट हाउसों में विधायकों के नाम पर उनके चाहने वालों का कब्जा रहता है।

YVP school

नियमानुसार गेस्ट हाउसों के कमरे राज्य के अतिथि, मंत्रियों और उच्चाधिकारियों के लिए हैं। लेकिन, जब भी किसी गेस्ट हाउस के बारे में जानकारी मांगी जाती है। यह जवाब मिलता है कि कमरे फलां विधायक के लिए रिजर्व रखे गए हैं। सरकार को यह तय करना है कि क्या यह सही है?

एक और बड़ी बात यह भी सामने आई है कि अगर आपको किसी माध्यम से कमरा मिल भी गया तो विधायक के आने या उनके चहेतों के आने पर कमरा आपको खाली करना होगा, चाहे आधी रात ही क्यों ना हो, क्या यह मनमानी और दादागिरी नहीं है? इससे सरकार की छवि को भी धक्का लगता है। ऐसा पहले भी हो चुका है कि विधायक किसी भी वक्त आकर कमरा खाली करा लें। इसे क्या कहा जाए?

इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। यमुना वैली पब्लिक स्कूल के निदेशक शशि मोहन रावत ने कहा कि यह ठीक नहीं है। बताया गया कि जिस कमरे को खाली कराया गया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी के लिए बुक कराया गया था। ऐन मौके पर आयोजकों दूसरी व्यवस्था करनी पड़ी। जबकि, एसडीएम ने बाकायदा अनुमति जारी की थी।

  • Pradeep Rawat (Rawanlta)

उत्तराखंड : खलिस्तान का हिस्सा है रामनगर, इस संगठन ने दी ये धमकी!

0

देहरादून: खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की तलाश में कई राज्यों की पुलिस है। पंजाब से लेकर उत्तराखंड तक अलर्ट है। इस बीच रामनगर में जी-20 की बैठक होने जा रही है। इसी बैठक के विरोध में सिख फोर जस्टिस ने खालिस्तान के सर्मथन में झंडे लगाने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला संज्ञान में आने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जांच के आदेश दिए है। एसटीएफ भी मामले की पड़ताल में जुट गई है। रामनगर में 28 से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से विजिटर उत्तराखंड पहुंचेंगे। उत्तराखंड सरकार लगातार इसकी तैयारियों में जुटी है। सम्मेलन से ठीक पहले रविवार को पन्नू की इस तरह की धमकी भरे काल आने से पुलिस विभाग में हडकंप है। लोगों के पास विभिन्न भारतीय नंबरों से फोन आए।

इसमें पन्नू धमकी भरे अंदाज में पहले आने वाले मेहमानों को बोल रहा है कि रामनगर भारत का नहीं, बल्कि खालिस्तान का हिस्सा है। सिख फार जस्टिस रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के अलावा बैठक के दौरान खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाएगा। इसके बाद वह मुख्यमंत्री को धमकी दे रहा है। कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठन के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे।

रात तक यह मामला डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में आने के बाद एसटीएफ ने उन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है, जिन पर इस तरह के रिकार्डेड काल आए। साथ ही उस नंबर भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे ये रिकार्डेड काल की गई। 15-16 मार्च को पंजाब के अमृतसर जिले में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान भी गुरपतवंत पन्नू का धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान और देश के गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी थी। पन्नू इससे पहले भी वीडियो जारी कर जी-20 के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदर्शन की बात कह चुका है।