Home Blog Page 429

विद्या रामराज ने की पीटी उषा की बराबरी, किया ये कमाल

0

एशियन गेम्स-2023 में विद्या रामराज ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने उड़नपरी की नाम से मशहूर पीटी उषा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विद्या ने 55.43 सेकेंड में 400 मीटर रेस पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में पीटी उषा के 39 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 1984 में पीटी उषा ने 55.42 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की थी। अब विद्या ने भी यह कर दिखाया है। इससे पहले विद्या का बेस्ट रिकॉर्ड 55.43 सेकेंड था। वह हीट 1 से बहरीन की अमीनत ओए जमाल के साथ सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

विद्या की बहन नित्या भी एशियाई खेलों में भाग ले रही हैं। विद्या और नित्या भारत की पहली जुड़वा बहने हैं, जो एक साथ एशियाई खेलों में भाग ले रही हैं। नित्या का जन्म विद्या से एक मिनट पहले हुआ था। इन दोनों के पिता कभी अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोयंबटूर की गलियों में ऑटो-रिक्शा चलाते थे। नित्या महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ और विद्या 400 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेती हैं।

रामराज और मीना की दोनों बेटियों की जन्म कोयंबटूर में हुआ था और 2014 तक एक स्थानीय सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए बड़ी हुईं। 2014 में विद्या ने पदक जीता, लेकिन इसके आगे का सफर काफी मुश्किल था। कोच नेहपाल सिंह राठौड़ की मदद से उन्होंने फिर से कड़ी मेहनत की और 2021 फेडरेशन कप में 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद ओपन नेशनल में डबल हासिल किया और इससे विद्या को रेलवे में नौकरी मिल गई। पलक्कड़ डिवीजन के वरिष्ठ क्लर्क बनने के बाद परिवार की हालत काफी बेहतर हुई। नित्या चेन्नई में आयकर विभाग में शामिल हैं और अब मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रूप में चेन्नई में तैनात हैं।

बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट

0

बिहार : बिहार सरकार ने जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि कौन सी जाति की कितनी आबादी है। बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्‍य में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है।

  • पिछड़ा वर्ग-27.12 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-36.01 फीसदी
  • अनुसूचित जाति-19.65 फीसदी
  • अनुसूचित जनजाति-1.68 फीसदी
  • सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद टीम को दी बधाई। नीतीश कुमार रिपोर्ट जारी होने के बाद एक्‍स पर पोस्‍ट कर लिखा कि आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई!

जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार विधानसभा के सभी नौ दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी एवं दिनांक 02-06-2022 को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गई थी।

इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई है। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है। इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं नौ दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

‘भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं’, चेतावनी के साथ ‘तेजस’ का टीजर जारी

0

कंगना रनोट पिछले कई दिनों से ‘तेजस’ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। फिल्म में वह दमदार और पावरफुल कैरेक्टर प्ले करते दिखेंगी। इस अपकमिंग मूवी से एक्ट्रेस का लुक पहले ही सामने आ चुका है और अब ‘तेजस’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

कंगना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में 36 साल की एक्ट्रेस की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हुई। फिल्म में कंगना ने शानदार एक्टिंग की है, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं। अपनी अदाकारी का यह जादू वह फिल्म तेजस में भी दिखाने को तैयार हैं। फिल्म के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।

 टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनती हुई एक जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं। इस दौरान वॉइसओवर में कहा जाता है ”जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।

इससे पहले कंगना ने फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उनके लुक के साथ ही फिल्म की बदली रिलीज डेट का भी एलान किया गया। यह फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। अब मूवी 27 को रिलीज होगी। 20 को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की ‘गणपत’ भी रिलीज हो रही है। अब डेट बदलने के बाद कंगना की मूवी हंसल मेहता की ’12वीं फेल’ के साथ रिलीज होगी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या से सनसनी, यहां का है मामला

0

UP के देवरिया जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंची है।

पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी पहुंच रही है। छह लोगों की हत्या से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला।

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

पकड़ा गया मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज, NIA ने रखा था तीन लाख का इनाम

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा को चार साथियों के साथ साउथ ईस्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। वह पुणे ISIS मामले में मोस्ट वांटेड था। NIA ने आतंकी पर 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार बताया कि राजधानी से ISIS मॉड्यूल के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा के रूप में हुई है।

पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद 4 लोगों को भी हिरासत में लिया है। NIA ने आतंकी शाहनवाज पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। बताया जा रहा है कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है।

वह पुणे ISIS केस में वॉन्टेड था। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। वह यहां स्लीपर सेल की भर्ती में लगा हुआ था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण जीता

0

अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला। इस प्रतियोगिता में यह भारत का 12वां स्वर्ण पदक है।

बैडमिंटन में भारत का मुकाबला चीन के साथ जारी है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। आखिरी मैच जीतने वाली टीम ही स्वर्ण अपने नाम करेगी।
मुक्केबाजी में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। थाईलैंड की मुक्केबाज के खिलाफ वह 2-3 के अंतर से हार गईं। अब उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।
महिला हॉकी में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। तीन अक्तूबर को भारत अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में हांगकांग से भिड़ेंगा।
किनान ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह 40 में से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे। किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन को स्वर्ण और कुवैत को रजत पदक मिला।

प्यार का खौफनाक अंत, लिव-इन पार्टनर का रेत डाला गला

0

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्यार का कत्ल हुआ है। लिव इन में खूनी खेल का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैवान बने एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी लिव-इन पार्टनर के शरीर को इस तरह गोद डाला कि उसकी हालत देखकर पुलिस और डॉक्टर भी कांप गए। गंभीर हालत में महिला को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे 850 से ज्यादा टांके लगाने पड़े।

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर पर किसी और के संग-दइेच;प्रेम प्रसंग के शक में हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को हमले की घटना में महिला को 850 से अधिक टांके लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, कमला नगर के जवाहर नगर निवासी भरत ने अप्रैल में बताया था कि उसकी बहन की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी कुछ विवादों की वजह से अलग रहने लगे। इसके बाद महिला ने जवाहर नगर में रहना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छह-सात साल पहले भरत की बहन को रिंकू नामक युवक से प्यार हो गया, जो कमला नगर में जूते की एक दुकान पर काम करता था। इसके बाद वो दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रहने लगे। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन दोनों में झगड़ा होने लगा तो महिला रिंकू को छोड़कर कमला नगर में ही एक पीजी में रहने लगी।

अधिकारी ने बताया कि भरत को 15 अप्रैल को सुबह करीब 9रू15 बजे पीजी से फोन आया कि किसी ने उसकी बहन पर हमला कर उसका गला काट दिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो महिला बुरी तरह खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर गहरी चोटें थीं। पुलिस के मुताबिक, उसे तुरंत पास के हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा-दइेच;महिला को 850 से ज्यादा टांके लगाए गए।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी तब से ही फरार था, लेकिन वह अपने साथ काम करने वालों के अलग-अलग नंबरों से अपने करीबी रिश्तेदारों से बात करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी की लोकेशन गुजरात के शेपर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। यादव के मुताबिक रिंकू ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

एक्टर ने गाड़ी से बेंगलुरु में कपल को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

0

साउथ फिल्मों के एक्टर नागाभूषण ने शनिवार को बेंगलुरू में कथित तौर पर एक कपल को गाड़ी से टक्कर मार दी। महिला की जहां मौत हो गई वहीं उसका पार्टनर अभी भी अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। बेंगलुरू के कुमारस्वामी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में FIR लिखी की गई है और जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ओवर स्पीडिंग और लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

फिल्म Tagaru Palya के लिए हाल ही में चर्चा में रहे एक्टर नागाभूषण शनिवार रात 9.45 बजे वसंतपुरा रोड पर ड्राइव कर रहे थे जब उन्होंने फुटपाथ पर चल रहे एक जोड़े को कथित तौर पर अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। वह उत्तरहाली से कोणानुकूनते जा रहे थे जब यह घटना हुई। खबर है कि पहले नागाभूषण की गाड़ी ने कपल को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे में जा लड़ी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 48 वर्षीय प्रेमा की हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि 58 वर्षीय कृष्णा को सिर, पैरों और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्टर नागाभूषण खुद इस दंपत्ति को हॉस्पिटल लेकर गए थे। हालांकि दोनों में से एक को बचाया नहीं जा सका।

राहुल गांधी ने लिखा- निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही हिंदू का धर्म, पढ़ें पूरी चिट्ठी

0

राहुल गांधी ने एक दैनिक समाचार पत्र के लिए लिखे एक लेख में हिंदू होने को ‘एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है जो अपने डर पर काबू पाने का साहस रखता है ताकि वह जीवन के महासागर का अवलोकन कर सके’. जीवन की अपनी परिभाषा से शुरुआत करते हुए, सांसद ने लेख में कहा है कि हिंदू होना ‘खुशी, प्यार और भय के विशाल महासागर में गोते लगाने जैसा है. ऐसा सागर जो सागर प्रेम, संबंध और खुशी को जन्म दे सकता है, वहीं मृत्यु, भूख, हानि, दर्द, तुच्छता और विफलता का भय भी है.

कल्पना कीजिए, ज़िंदगी प्रेम और उल्लास का, भूख और भय का एक महासागर है; और हम सब उसमें तैर रहे हैं। इसकी खूबसूरत और भयावह, शक्तिशाली और सतत परिवर्तनशील लहरों के बीचोंबीच हम जीने का प्रयत्न करते हैं। इस महासागर में जहां प्रेम, उल्लास और अथाह आनंद है – वहीं भय भी है। मृत्यु का भय, भूख का भय, दुखों का भय, लाभ-हानि का भय, भीड़ में खो जाने और असफल रह जाने का भय। इस महासागर में सामूहिक और निरंतर यात्रा का नाम जीवन है जिसकी भयावह गहराइयों में हम सब तैरते हैं। भयावह इसलिए, क्योंकि इस महासागर से आज तक न तो कोई बच पाया है, न ही बच पाएगा।

जिस व्यक्ति में अपने भय की तह में जाकर इस महासागर को सत्यनिष्ठा से देखने का साहस है – हिंदू वही है। यह कहना कि हिंदू धर्म केवल कुछ सांस्कृतिक मान्यताओं तक सीमित है उसका अल्प पाठ होगा। किसी राष्ट्र या भूभाग-विशेष से बांधना भी उसकी अवमानना है। भय के साथ अपने आत्म के सम्बंध को समझने के लिए मनुष्यता द्वारा खोजी गई एक पद्धति है हिन्दू धर्म। यह सत्य को अंगीकार करने का एक मार्ग है। यह मार्ग किसी एक का नहीं है, मगर यह हर उस व्यक्ति के लिए सुलभ है जो इस पर चलना चाहता है।

एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब – उतर रहे हैं। अस्तित्व के लिए संघर्षरत सभी प्राणियों की रक्षा वह आगे बढ़कर करता है। सबसे निर्बल चिंताओं और बेआवाज़ चीखों के प्रति भी वह सचेत रहता है। निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है। सत्य और अहिंसा की शक्ति से संसार की सबसे असहाय पुकारों को सुनना और उनका समाधान ढूँढना ही उसका धर्म है।

एक हिंदू में अपने भय को गहनता में देखने और उसे स्वीकार करने का साहस होता है। जीवन की यात्रा में वह भयरूपी शत्रु को मित्र में बदलना सीखता है। भय उस पर कभी हावी नहीं हो पाता, वरन घनिष्ठ सखा बनकर उसे आगे की राह दिखाता है। एक हिंदू का आत्म इतना कमज़ोर नहीं होता कि वह अपने भय के वश में आकर किसी क़िस्म के क्रोध, घृणा या प्रतिहिंसा का माध्यम बन जाये।

हिंदू जानता है कि संसार की समस्त ज्ञानराशि सामूहिक है और सब लोगों की इच्छाशक्ति व प्रयास से उपजी है। यह सिर्फ उस अकेले की संपत्ति नहीं है। सब कुछ सबका है। वह जानता है कि कुछ भी स्थायी नहीं और संसार-रूपी महासागर की इन धाराओं में जीवन लगातार परिवर्तनशील है। ज्ञान के प्रति उत्कट जिज्ञासा की भावना से संचालित हिंदू का अंतःकरण सदैव खुला रहता है। वह विनम्र होता है और इस भवसागर में विचर रहे किसी भी व्यक्ति से सुनने – सीखने को प्रस्तुत ।

हिंदू सभी प्राणियों से प्रेम करता है। वह जानता है कि इस महासागर में तैरने के सबके अपने-अपने रास्ते और तरीके हैं। सबको अपनी राह पर चलने का अधिकार है। वह सभी रास्तों से प्रेम करता है, सबका आदर करता है और उनकी उपस्थिति को बिल्कुल अपना मानकर स्वीकार करता है।

आज से महंगा मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर, इतने बढ़े रेट

0

तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की घोषण की है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार यानी एक अक्तूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ जाएगी। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा।

एक सितंबर को तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी। अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी।

इस तरह, पिछले दो महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 258 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी से महंगाई पर असर पड़ सकता है। खास कर, रेस्टोरेंट में भोजन खाना के लिए आपको अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।