Home Blog Page 407

मानव तस्करी मामले में NIA की 10 राज्यों में छापेमारी

0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को मानव तस्करी के मामलों में 10 राज्यों में तलाशी ली। NIA जिन राज्यों में मामलों की तलाश कर रही है उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

राज्य पुलिस बलों के साथ निकट समन्वय में इन मामलों से जुड़े संदिग्धों के आवासीय परिसरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी चल रही है। एनआईए की कई टीमों ने अपराध में शामिल संदिग्धों के खिलाफ विशिष्ट जानकारी के आधार पर मंगलवार तड़के 10 राज्यों में छापेमारी शुरू की।

NIA सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाले मानव तस्करों के रैकेट का पता लगाने के लिए एनआईए के अधिकारियों द्वारा इन 10 राज्यों में चार दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी ली जा रही है। पिछले महीने बेंगलुरु से एनआईए की एक टीम ने श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में तमिलनाडु से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था। इमरान खान के रूप में पहचाने गए आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर श्रीलंकाई नागरिकों को बेंगलुरु और मंगलुरु में विभिन्न स्थानों पर तस्करी की।

संघीय एजेंसी ने इसके अंतरराष्ट्रीय आयामों को देखते हुए मामले को स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में ले लिया था। NIA ने इस मामले में पांच भारतीय आरोपियों- दिनाकरण उर्फ अय्या, कासी विश्वनाथन, रसूल, साथम उशेन और अब्दुल मुहीतु के खिलाफ अक्टूबर 2021 में प्रारंभिक आरोप पत्र दायर किया था। इस साल अक्टूबर के अंत तक एनआईए ने मामले में कुल 13 संदिग्धों को दोषी ठहराया था।

इसी तरह, NIA कुछ अन्य मानव तस्करी के मामलों की जांच कर रही है जिसमें तस्करों द्वारा निर्दोष लोगों को झूठे वादों के साथ लुभाया जाता है, जिसमें कनाडा में प्रवास के लिए वैध दस्तावेज प्राप्त करने और रोजगार के अवसर हासिल करने की संभावना और अन्य उद्देश्य शामिल हैं।

नोएडा पुलिस के सामने पेश हुआ एल्विश यादव, तीन घंटे तक हुई पूछताछ

0

बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस के सामने पेश हुआ। नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने एल्विश यादव से तीन घंटे पूछताछ की। एल्विश यादव देर रात नोएडा पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने उससे तीन घंटे से अधिक पूछताछ की। मंगलवार को ही नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था।

आधी रात करीब दो बजे एल्विस यादव कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचा था और वहां उसे पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में कई सवाल पूछे गए। अब दोबारा एल्विश यादव से पूछताछ की जाएगी और उसे फिर से बुलाया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल के रिमांड मिलने के बाद पुलिस एल्विश को उसके सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।
रेप पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की सुनवाई कोर्ट में जारी है। इस मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

नोएडा पुलिस ने जिन पांच सपेरों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास सांप दिखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। वन विभाग की तरफ से कुछ सांपों के लिए लाइसेंस भी दिया जाता है। पुलिस अब इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और इसके बाद फिर में अलग धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

एल्विश के गले में सांप वाली वीडियो की वन विभाग भी जांच कर रहा है। इस मामले में जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद एल्विश के खिलाफ विभाग में भी एचटू केस दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने के बाद इसमें तीन वर्ष की सजा हो सकती है।

ऐसी बैटिंग नहीं देखी…मैक्सवेल की तूफानी पारी देखे हर कोई यही कह रहा है

0

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया विश्व कप 2023 का 39वां मैच सिर्फ और सिर्फ एक नाम के लिए जाना जाएगा। मुंबई के वानखेड़े में मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल द्वारा खेली गई पारी कई वर्षों तक फैंस को याद रहेगी। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जिस तरह अपने दम पर कंगारुओं को सेमीफाइनल में पहुंचाया, शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज ऐसा कर सके।

292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि अफगानिस्तान बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मैक्सवेल को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने वानखेड़े में जो चौके-छक्कों की बौछार की, अफगानिस्तान के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा किया।

वह 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। सचिन ने लिखा- इब्राहिम जादरान ने बेहतरीन पारी खेली और अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में ले गए। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की और दोनों पारियों को मिलाकर 70 ओवर तक बढ़िया क्रिकेट खेला। लेकिन, आखिरी के 25 ओवरों में मैक्सवेल की पारी उनका भाग्य बदलने के लिए काफी थी। मैक्स प्रेशर से लेकर मैक्स परफॉर्मेंस तक, ये वनडे क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है जो मैंने अपनी जिंदगी में देखी है।

 विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। सहवाग वही क्रिकेटर हैं जो आईपीएल में फॉर्म में न रहने पर मैक्सवेल की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। दोनों के बीच नहीं बनती, लेकिन इसके बावजूद सहवाग ने मैक्सी की खूब तारीफ की है। सहवाग ने लिखा- मुझे इस पारी का आभास था। रन चेज में 200 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट में से एक है। पैट कमिंस का बढ़िया साथ मिला। ऐसी पारी जो लंबे समय तक याद की जाएगी।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा- वनडे की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी। आप इस पारी को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी कह सकते हैं। वहीं, मैक्सवेल के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके युजवेंद्र चहल ने लिखा- अविश्वसनीय! मैक्सवेल ने सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया है। ‘वेरी वेरी स्पेशल’ वीवीएस लक्ष्मण ने भी मैक्सवेल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- ये अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी भी हार नहीं मानो। यह पारी अविश्वसनीय थी। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा- इतिहास में मैक्सवेल का नाम लिखा जाना अब निश्चित हो गया है। यह व्हाइट बॉल से खेली गई सबसे बड़ी पारी होगी।

वसीम अकरम भी मैक्सवेल की पारी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तो यहां तक एलान कर दिया कि मैक्सी फिलहाल वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए वसीम ने कहा- ऐसी पारी मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। हमने देखा है कि कैसे एक शख्स आपको अकेले दम पर मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकाल सकता है, कैसे मैच जीता सकता है।

जहरीली हवा का असर, दिल्ली के बाद अब यहां भी स्कूल बंद

0

दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण चरम पर है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पहले ही स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया। अब गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को बंद कर दिया है। प्रदूषण के कारण तीन दिन स्कूल बंद रहें। सात से लेकर 10 नवंबर तक जिले में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया। दिल्ली में पांचवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर निर्णय लिया है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा था कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है। दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी है।

 

सांप का जहर सप्लाई मामला, एल्विश यादव को पुलिस ने भेजा नोटिस

0

रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बिग बॉस विनर एल्विश यादव को नोटिस भेजा है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि वह जल्द पेश होकर जांच में सहयोग करें।

बता दें कि नोएडा पुलिस ने सेफरन वेडिंग विला में रेव पार्टी के लिए सांप के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इसके बाद इस मामले में बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एल्विश यादव को राजस्थान की कोटा पुलिस ने पूछताछ की गई थी, हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया।

 

देश की पहली आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश, SC सबसे ज्यादा और सामान्य सबसे कम गरीब

0

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के शुरू होते ही सदन के पटल पर जाति आधारिक गणना की आर्थिक रिपोर्ट पेश कर दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग में 33.16%, सामान्य वर्ग में 25.09%, अति पिछड़ा वर्ग में 33.58%, अनुसूचित जाति वर्ग (एससी) में 42.93% और अनुसूचित जनजाति वर्ग (एसटी) में 42.7% गरीब परिवार हैं।

सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा 25.32% परिवार, ब्राह्मण में 25.3% परिवार, राजपूत में 24.89% परिवार, कायस्थ में 13.83% परिवार, शेख 25.84% परिवार, पठान (खान ) 22.20% परिवार और सैयद 17.61% परिवार गरीब हैं।

भट्ट में 23.68% परिवार, गोस्वामी में 30.68% परिवार, कुशवाहा में 34.32% परिवार, यादव 35.87% परिवार, कुर्मी में 29.90% परिवार, घटवार में 44.17 % परिवार, सोनार में 26.58% परिवार, मल्लाह में 32.99% परिवार, बनिया में 24.62% परिवार, मल्लिक, मुस्लिम में 17.26% परिवार, सूर्यापुरी मुस्लिम में 29.33%, ईसाई (अन्य पिछड़ी जाति) में 15 .79% परिवार, ईसाई धर्ममलम्बी हरिजन 29 .12% परिवार और किन्नर में 25.73% परिवार गरीब हैं।

तेली में 29.87% परिवार, मल्लाह में 34. 56 फीसदी परिवार, कानू में 32.99% परिवार, धानुक में 34.75% परिवार, नोनिया में 35 .88% परिवार, चंद्रवंशी में 34.08% परिवार, नाई में 38 .37% परिवार, बढ़ई में 27 .71% परिवार, प्रजापति में 33.39% परिवार, पाल में 33.20% परिवार

बिहार की 22.67% आबादी के पास कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा है। 14.33% आबादी के पास कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा है। 14.71% आबादी के पास और कक्षा 9 से 10 तक की शिक्षा है। वहीं 9.19 फीसदी आबादी के पास कक्षा 11 से 12 तक की शिक्षा है।

वहीं सामान्य वर्ग में 10 से 20 हजार मासिक आय 19% आबादी है। 20 से 50 हजार मासिक आय 16% आबादी है।50 हजार से ज्यादा मासिक आय वाले 9% हैं। छह हजार मासिक आय वाले 25% हैं।

प्रदूषण पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, नेताओं को लगाई फटकार

0

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण जहरीली हो चुकी हवा से जीना मुहाल हो रहा है। हर साल की तरह, इस वर्ष भी सुप्रीम कोर्ट सीन में आ गया है। वहां इस मामले पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट कड़े तेवर दिखा रहा है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सरकारें क्या करेंगी, कैसे करेंगी, इससे हमें मतलब नहीं, बस पराली जलाना रुकना चाहिए।

सरकार का पक्ष रख रहे सीनियर वकील गोपाल एस ने बताया कि इस वर्ष पराली जलाने की घटना में 40% की कमी आई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे काम नहीं चलेगा, पराली जलाना पूरी तरह बंद करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के ऐसे हालात कायम नहीं रह सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है, अगर हमने बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया तो रुकेंगे नहीं।

सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण के मामले पर सुनवाई शुरू हुई तो सीनियर एडवोकेट अपराजिता सिंह ने आईआईटी, कानपुर की एक स्टडी का हवाला देकर बताया कि प्रदूषण के मुख्य स्रोत क्या-क्या हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की प्रथा पूरी तरह रुकनी चाहिए। आज राज्यों के पास कोई बहाना नहीं बचा है।

अगर वो कहते हैं कि उनके पास पराली जलाने की निगरानी के लिए ऐप है तो फिर क्या हुआ? इस पर जस्टिस कौल ने कहा कि समाधान बताइए। दिल्ली यूं ही नहीं घुटती रह सकती है। उन्होंने वकीलों से कहा, ‘देखिए दिल्ली में कितनी बड़ी संख्या में बच्चे स्वास्थ्य समस्याओं से घिर गए हैं।

सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि समस्या पराली जलाने से नहीं है। कई देशों में पराली जलाई जाती है। उधर, पंजाब के एजी ने कहा कि 50-20 दिन तक ही समस्याएं होती हैं। तब जस्टिस कौल ने कहा कि यह टाइमिंग की अजीब समस्या है, लेकिन मुझे लगता है कि इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम बिल्कुल परवाह नहीं कि आप कैसे करते हैं, बस यह रुकना चाहिए। कभी-कभार बलपूर्वक और कभी-कभी मदद करके।’ उन्होंने कहा कि फसल जलाना प्रदूषण का बड़ा कारक है। जस्टिस कौल ने दिल्ली सरकार के वकील से पूछा कि वो दिल्ली में वाहनों के प्रवेश को लेकर क्या कर रहे हैं?

मिजोरम में रिकॉर्डतोड़ मतदान, 27 फीसदी के पार पहुंचा आंकड़ा, छत्तीसगढ़ में 23% वोटिंग

0

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस सत्ता बदलने के लिए मैदान में है।

आइजोल पूर्व-1 सीट पर सबकी निगाहें टिकी है क्योंकि इस सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे।

वहीं, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले फेज में मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इस बार नक्शली प्रभावित इलाकों में जबरदस्त वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो घंटे में सबसे ज्‍यादा अंतागढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर में मतदान हुआ है।

चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद को लेकर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, “बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हमारे पास विशेष सुरक्षा बल भी हैं।

आईजी पी सुंदरराज ने आगे कहा,”सभी मतदाता इस सुरक्षित वातावरण में अपना वोट डालें। हम लोगों से सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हैं।”

CIC के चयन में सरकार ने कर दिया खेल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

0

सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने छह नवंबर को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 63 वर्षीय सामरिया को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। अब इस नियुक्ति पर विवाद खड़ा हो गया है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति में विपक्ष के सदस्य और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। साथ ही आरोप लगाया है कि चयन के बारे में उन्हें ‘पूरी तरह से अंधेरे’ में रखा गया।

उन्होंने चिट्ठी में लिख की अत्यंत दुख और भारी मन से मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि केंद्रीय सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के चयन के मामले में सभी लोकतांत्रिक मानदंडों, रीति-रिवाजों और प्रक्रियाओं को ताक पर रख दिया गया।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने चयन के बारे में न तो उनसे सलाह ली और न ही उन्हें जानकारी दी।

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार, सीआईसी और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति की सिफारिश पर की जाती है और इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता (इस मामले में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता) और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं।

मैच के बाद भी नहीं रुका बवाल, खिलाड़ियों ने नहीं मिलाये हाथ, मैथ्यूज ने शाकिब को दिखाई घड़ी

0

वनडे विश्व कप के 38वें मुकाबले में जमकर बवाल हुआ। सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से यह मैच ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं था। क्योंकि, बांग्लादेश की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी। वहीं, श्रीलंका के भी अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं न के बराबर थीं। इसके बावजूद यह मैच काफी खास रहा और क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय तक याद रहेगा।

मैच में ड्रामा श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट होने के साथ शुरू हुआ। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उन्हें आउट करने की अपील की थी। यह घटना 25वें ओवर में हुई जब सदीरा समरविक्रमा के आउट होने के बाद मैथ्यूज बल्लेबाजी करने के लिए आए, लेकिन उन्होंने पाया कि उनके हेलमेट का पट्टा टूटा हुआ है और उन्होंने तुरंत गेंदबाज शाकिब अल हसन का सामना करने के बजाय नए हेलमेट के लिए संकेत दिया।

इसने बांग्लादेश को ‘टाइम आउट’ की अपील करने के लिए प्रेरित किया। मैथ्यूज को अंपायर मैराइस इरास्मस और रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ एनिमेटेड चर्चा करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके हेलमेट स्ट्रैप के साथ कुछ समस्या थी। उन्होंने शाकिब से भी संपर्क किया, जिन्होंने अपनी अपील वापस नहीं ली और श्रीलंकाई क्रिकेटर को मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

क्रोधित मैथ्यूज डग आउट में वापस चले गए और अपने हेलमेट को सीमा रेखा के बाहर तोड़ दिया। हालांकि, बाद में एंजेलो मैथ्यूज ने शाकिब अल हसन को आउट करके वापसी की। इसके बाद उन्होंने व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ शाकिब को घड़ी दिखाई और मैदान से बाहर जाने का इशारा किया।

2023 विश्व कप के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार “विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद आने वाले बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर गेंद खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो बल्लेबाज को आउट करार दिया जा सकता है।

मैच के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। श्रीलंकाई खिलाड़ी हार के बाद तुरंत ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। वहीं, श्रीलंकाई कोच और स्टाफ ने जरूर बांग्लादेशी खिलाड़ी और स्टाफ से हाथ मिलाया। श्रीलंका के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड बांग्लादेश के बॉलिंग कोच एलन डोनल्ड से बातचीत करते भी दिखे।