Home Blog Page 398

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को तय होगी

0

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में तय होगी।

ऋषिकेश/ नरेंद्रनगर/ देहरादून: 31जनवरी। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी को नरेंद्रनगर (टिहरी) में विधि- विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी।
महाराजा मनुजयेंद्र शाह सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल श्री बदरीथ धाम के कपाट खुलने तिथि का विनिश्चय करेंगे और महाराजा कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरागत रूप से राजमहल नरेंद्र नगर में तय होने के लिए 14 फरवरी को प्रात: दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जायेगा पूजा- अर्चना, पंचाग गणना पश्चात दोपहर तक कपाट खुलने की घोषित हो जायेगी इसी दिन तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय हो जायेगी।
श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होनेवाले तेलकलश को श्री योग बदरी पांडुकेश्वर एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के पश्चात 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे।

कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर समिति सदस्यगण, डिमरी केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि मौजूद रहेंगे।

वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार 8 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल श्री ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी इसी दिन श्री केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जायेगा।

इस वर्ष अक्षय तृतीया शुक्रवार 10 मई को है परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है। अप्रैल माह में श्री गंगोत्री मंदिर समिति एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विधिवत कपाट खुलने की तिथि एवं समय का ऐलान करेंगे।

राज्यस्तरीय मीडिया कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से चर्चा

0

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 आयोजित हुई

 

देहरादून: 30 जनवरी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने कहां की निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरुकता बढ़ाने,मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जनमानस को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में मीडिया का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है | मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा गया है | अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में मीडिया अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएगा ऐसी आशा है |
स्वीप गतिविधियों के तहत होने वाले जागरूकता कार्यों को मीडिया ही जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।

कार्यशाला में संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय एवं उप निदेशक रवि बिजारिया द्वारा निर्वाचन के दौरान मीडिया की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, राज्य एवं जिला स्तरीय एमसीएमसी ( मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी ), मीडिया प्रमाणीकरण, पेड न्यूज, स्वीप गतिविधियों आदि पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया।
कार्यशाला में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, सयुंक्त सचिव कुसुम चौहान, मुक्ता मिश्रा, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री परीक्षा चर्चा में मुख्यमंत्री शामिल हुए

0

IMG 20240129 WA0058प्रधानमंत्री परीक्षा चर्चा में मुख्य मंत्री भी शामिल हुए

देहरादून: 29 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ एग्जाम वॉरियर्स’ भी प्रदान की।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जनपद की कक्षा 07 की छात्रा स्नेहा त्यागी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते हैं? प्रधानमंत्री ने स्नेहा की जिज्ञासा का समाधान करते हुए कहा कि उनकी प्रकृति है कि वे हर चुनौती को चुनौती देते हैं। उसके कारण उन्हें नया सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उनके भीतर आत्मविश्वास है कि देश के 140 करोड़ देशवासी उनके साथ हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी, सारगर्भित और व्यावहारिकता से परिपूर्ण उद्बोधन सुनने का अवसर मिला । उन्होंने कहा कि हमारा सम्पूर्ण जीवन एक परीक्षा है और इस परीक्षा में हार और जीत उतनी महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि हमारी सकारात्मक सोच, क्योंकि एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति जीवन की किसी भी परीक्षा में असफल नहीं हो सकता। मन की बात हो या परीक्षा पे चर्चा इन दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा से पूर्व बच्चों को जिस प्रकार उनके माता-पिता और परिजनों द्वारा मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देश के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने परीक्षा में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से अपील की कि परीक्षा के समय बच्चों पर अनावश्क दबाव न डालें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन में कार्य करने के लिए जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें लीडर की भूमिका में कार्य करें। जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करना है, उसको प्राप्त करने के लिए पूरी तनमयता से जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा का आंकलन किसी भी एक परीक्षा में सफल या असफल होने पर नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रतिभा तथा बौद्धिक क्षमता किसी भी परीक्षा से ऊपर है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि महान लोगों की जीवनी जरूर पढ़ें। इससे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। समाज में बड़े कार्य करने वाले अधिकांश लोग सामान्य परिस्थतियों से आगे बढ़े हैं। जब मेहनत के साथ सकारात्मक सोच का मिश्रण हो जाता है तो व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक सविता कपूर, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं राज्य के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षकगण जुड़े थे।

रूद्रप्रयाग में बेटी- ब्वारी महिला महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0

IMG 20240128 WA0063मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग किया।

पिछली यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया था कारोबार, इस वर्ष दो करोड़ का है लक्ष्य

रूद्रप्रयाग 28 जनवरी।शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। श्री केदारनाथ धाम में एनआरएलएम के तहत काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की यादें उनसे साझा की।
हाथ से महाप्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कार्यों में खूब हाथ बटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माता जी के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। वहीं सिलबट्टे पर कई बार अपनी माता जी के साथ मिलकर नमक भी पीसा है। आटा गूँथने से लेकर जंगल में घास काटने तक में उन्होंने हमेशा हाथ बटाया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से सरकार की महाप्रसाद योजना से जुड़ने के बाद आजीविका में हुए बदलाव की जानकारी भी ली।

रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर की ओर से लगे स्टॉल पर शिल्पकार के उद्यमियों एवं स्वास्तिक स्वयं सहायता की महिलाओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री धामी ने स्टोन पेन्टिंग करते हुए उनकी संस्था की जानकारी ली। वहीं उन्नती क्लस्टर संगठन, कालीमठ कोटमा की महिलाओं के स्टॉल पर कताई एवं बुनाई की। संगठन की अध्यक्ष सरिता देवी ने उन्हें हाथकरघा की पूरी विधि बताते हुए अपने संगठन की जानकारी दी। उन्होंने समूह के उत्पादों की सराहना करते हुए श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर भी आउटलेट खोलने एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार करने को कहा।

महिला समूहों ने केदारनाथ यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया कारोबार

केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने पिछले वर्ष यात्रा के दौरान 70 लाख रुपए से ज्यादा का व्यापार किया था। अकेले चोलाई के प्रसाद से लगभग 65 लाख रूपए का व्यवसाय हुआ। इसके अलावा स्थानीय हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि से पांच लाख रुपये की कमाई महिलाओं द्वारा की गई है। विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी 500 से ज्यादा महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान को किए जा रहे प्रयासों को भी इससे बल मिला है। वहीं जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने अगली यात्रा में दो करोड़ रुपये का प्रसाद बेचने का लक्ष्य रखा है।

गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरुस्कार

0

गणतंत्र दिवस परेड, देहरादून में सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून: 26जनवरी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा प्रदान किया गया जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित भारत के अन्तर्गत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा पारम्परिक अनाजों का भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है।

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ की झांकी का निर्माण किया गया है।

झांकी के अग्र भाग में उत्तराखण्डी महिला को पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है तथा पारम्परिक अनाज मंडूवा, झंगोरा, रामदाना तथा कौंणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है।

झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है। पहाड़ों में होमस्टे योजना से हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में उत्तराखण्ड के सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया है। साथ ही लखपति दीदी योजना से उत्तराखण्ड में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हुए स्थानीय महिलाओं व सुदूर पहाडों में सौर ऊर्जा तथा मोबाईल टावर को दिखाया गया है।
झांकी के आखरी भाग में ऑल वेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड़ कनेक्टिवी को दर्शाया गया है। इन योजनाओं से उत्तराखण्ड में यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।

झांकी का डिजाईन एवं कान्सेप्ट व निर्माण विभाग के संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी के.एस.चौहान के निर्देशन में किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार थे।

एम्स में श्री हेमकुंट साहिब भंडारे को पांच वर्ष हुए

0

गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब
द्वारा एम्स में चलाये जा रहे भंडारे को पांच वर्ष हुए।

ऋषिकेश: 26 जनवरी।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से लगाए जा रहे निःशुल्क लंगर को पांच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा वर्श 2019 में 26 जनवरी के दिन ही ऋषिकेश एम्स से जरूरतमंदों की सुविधा के लिए लंगर सेवा का आरंभ किया गया था। इस अवसर पर एम्स की निदेशक डॉ0 मीनू सिंह जी एवं सहनिदेशक कर्नल अमित पराशर जी ने भी आज अरदास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उन्होंने गुरूद्वारा ट्रस्ट की ओर से चलाई जा रही इस महान लंगर सेवा की सराहना करते हुए गुरूघर के सेवादारों का उत्साहवर्धन भी किया।

निःशुल्क लंगर सेवा के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं प्रतिदिन की भांति गुरू महाराज की अरदास मुख्य ग्रंथी द्वारा दोपहर 12 बजे की गई। तद्पश्चात लंगर परिसर में उपस्थित सभी लोगों को भोजन परोसा गया। अरदास के समय गुरूद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष, सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा जी भी मौजूद रहे। एम्स में ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही इस लंगर सेवा से सभी जरूरतमंदों को काफी सुविधा प्राप्त होती है। प्रतिदिन लगभग 3000 जरूरतमंद इस व्यवस्था के कारण भोजन ग्रहण करते हैं।

इस मौके पर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने निःशुल्क लंगर सेवा की सुविधा प्रदान किए जाने के लिए गुरूद्वारा ट्रस्ट की बहुत प्रशंसा की व हृदय से धन्यवाद किया। इसके साथ ही लंगर परिसर में उपस्थित तमाम व्यक्तियों ने भी गुरू महाराज से अरदास करते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की एवं इस मनोकामना व आशा के साथ कि यह लंगर सेवा निरंतर ऐसी ही चलती रहे ताकि भविष्य में भी जरूरतमंद इस सुविधा का लाभ उठाते रहें। इसके अलावा इस महान सेवा कार्य में निःस्वार्थ होकर लोगों की सेवा करने हेतु गुरूद्वारा ट्रस्ट के कर्मचारियों व अन्य सभी महानुभावों के योगदान का सभी ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।IMG 20240126 WA0184

उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

0

उत्तराख़ड कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून 24 जनवरी। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक यें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये जिनका क्रमश:उल्लेख इस तरह है निर्णय के अनुसार वित्तीय नियम समिति की संस्तुतियों के अनुसार विभिन्न संवर्ग के कार्मिकों को वाहन भत्ता अनुमन्य किये जाने के संबंध में है।
वैयक्तिक सहायक संवर्ग में पदोन्नति के सोपान बढ़ाते हुए स्टाफिंग पैटर्न के अन्तर्गत ग्रेड वेतन रू0 4800/- में वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का पद सृजित किये जाने के संबंध में‌ निर्णय हुआ जिसमें ग्रेड पे 4800 होगा।
उत्तराखण्ड पशु चिकित्सा सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 के संबंध में एवं
विभिन्न विभागों में कार्यरत सहायक अभियन्ताओं को मोटरकार के लिए वाहन भत्ता अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में। मत्स्य विभागान्तर्गत जलाशयों के ठेकेदारों को 05 वर्षों हेतु ठेका प्राप्त होने पर प्रथम वर्ष में मत्स्य बीज संचय करने के उपरान्त जलाशय की क्षमतानुसार उत्पादन प्राप्त करने हेतु लगभग 02 वर्षों का समय लगता है, इसके अतिरिक्त अन्तिम वर्षों में ठेका समाप्त होने के दृष्टिगत ठेकेदार द्वारा जलाशय में उपलब्ध स्टॉक को पूर्णतः खाली किये जाने का भरसक प्रयास किया जाता है जिस कारण जलाशय की उत्पादकता पर असर पड़ता है। अतः प्रस्तावित संशोधित नियमावली “उत्तराखण्ड मत्स्य (संशोधन) नियमावली, 2024” में ठेका अवधि “05 वर्ष से 10 वर्ष” एवं “खुली ई-निविदा” की जायेगी।

पुरानी जेल परिसर, देहरादून में स्थित न्याय विभाग के स्वामित्व की कुल 0.7401 है० भूमि में से 05 बीघा भूमि बार एसोसिएशन, देहरादून में अधिवक्ताओं के चैम्बर निर्माण हेतु 1.00 रूपये प्रतिवर्ष की दर से 30 वर्षों के लिए लीज पर दिया जाना तथा उत्तराखण्ड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम, 2012, समय-समय पर यथा संशोधित के प्राविधानानुसार जनपद हरिद्वार में तहसील हरिद्वार के अन्तर्गत गंगा नदी के दांये तट पर हरिपुर कलां से चण्डी पुल तक एवं जनपद देहरादून के अन्तर्गत ऋषिकेश क्षेत्र में ढालवाला ड्रेन से पशुलोक बैराज एवं पशुलोक बैराज से हरिपुर कला तक गंगा नदी के दांये तट पर (ऋषिकेश, खड़कमाफ, गौहरीमाफी, रायवाला एवं हरिपुर परगना-परवादून) तक हेतु अन्तिम अधिसूचना निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में समयबद्धता के दृष्टिगत भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के पुनर्गठित ढांचे में अतिरिक्त अवशेष पदों के सृजन के सम्बन्ध में एवं व्यवसाय संघ (उत्तराखण्ड संशोधन) विधेयक, 2020 को सदन के पटल से वापस लिये जाने के संबंध में राज्य सरकार की महिला सरकारी सेवकों / एकल अभिभावक (महिला एवं पुरूष) सरकारी सेवकों को बाल्य देखभाल अवकाश अनुमन्य किये जाने सम्बन्धी कार्यालय जिससे राज्य में सहासिक पर्यटन क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा मिले ।

वाईब्रेन्ट विलेज योजानान्तर्गत सीमान्त गांव जादुंग उत्तरकाशी के पर्यटन विकास हेतु होम स्टे कलस्टर के रूप में विकसित करने हेतु योजना प्रख्यापित किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया निर्णय लिया ।
सीमान्त गांव जादूंग भारत सरकार द्वारा संचालित “चाईब्रेन्ट विलेज” के अन्तर्गत चिन्हित है जिसे टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है, लखवाड-व्यासी जल विद्युत परियोजना के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन हेतु पूर्व निर्गत शासनादेश सं० 66 दिनांक 13.01.2016 के प्रस्तर-8 (ब) के अन्तर्गत अल्प तकनीकी लघु कार्य परियोजना प्रभावितों को प्रभावित क्षेत्र की सहकारी समिति के माध्यम से कराये जाने की वित्तीय सीमा को रू0 05 लाख से वृद्धि करते हुए रू 10.00 लाख किये जाने विषयक।बाल देखरेख के क्षेत्र में, भीमताल, नैनीताल संस्था के बेहतरीन कार्यशैली एवं उचित व्यवस्था के अनुकरणीय मॉडल की तर्ज पर एसओएस संस्था के साथ मिलकर राज्य की भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत इसी तरह के केन्द्र / गृह गढ़वाल क्षेत्र में विकसित किया/चलाया जाना है।

उक्त मॉडल की भांति गढ़वाल क्षेत्र में भी बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण हेतु सुविधाओं व सेवाओं की व्यवस्था किये जाने हेतु प्रथम 5वर्षों तक राज्य सरकार द्वारा अंशदान दिया जाना हैं।
वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 उत्तराखण्ड राज्य में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में आने वाले व्यक्तियों हेतु कोविड-19 टेस्ट (आर०टी०पी०सी०आर०/एंटीजन टेस्ट) हेतु विभिन्न लैब अधिकृत किये गये, होटल/आश्रम/लॉज अधिकृत किये गये, संक्रमित स्थानों के मार्गों में बैरीकेडिंग / महाराणा प्रताप स्टेडियम को कोविड-19 सेन्टर बनाया गया, कंटेनमेंट / क्वारंटीन जोन का निर्धारण किया गया, वैक्सीनेशन केन्द्र भवन का निर्माण कराये गये थे, वाहन आदि की व्यवस्था की गयी थी। जिसके क्रम में तत्समय अधिकृत लैब के सापेक्ष अवशेष 10 लैब के बीजक, अधिकृत किये गये होटल/आश्रम के आवासीय एवं भोजन के बीजक, प्रयुक्त वाहन के ईधन के बीजक आदि का भुगतान तत्समय न होने के कारण उक्त बीजक कुल रू0 23.0993 करोड़ (रू० तेईस करोड़ नो लाख तिरानवें हजार मात्र) वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2023-24 में राज्य आपदा मोचन निधि मद से अवमुक्त किये जाने के प्रस्ताव के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया।

दो से अधिक जीवित संतान वाले व्यक्तियों हेतु त्रिस्तरीय पंचायतों की सदस्यता के लिए अनर्हता सम्बन्धी उपबन्ध विषयक एवं पुलिस विभाग में समस्त संवर्ग के आरक्षियों (कान्स्टेबल) की सेवा नियमावली में एकरूपता लाये जाने के उद्देश्य से आरक्षी, चालक की वरिष्ठता अपने मूल संवर्ग में मौलिक नियुक्ति की तिथि से निर्धारित किये जाने एवं परिवहन शाखा में पूर्व में अपने मूल संवर्ग से स्थानान्तरित हो कर नियुक्त आरक्षी चालकों को एक बार अपवाद स्वरूप अपने मूल संवर्ग में वापस जाने पर पदोन्नति के अवसर प्राप्त होने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस मोटर परिवहन शाखा अधीनस्थ सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन के लिए कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया।
पेराई सत्र 2023-24 हेतु गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य एवं गन्ना विकास अंशदान (कमीशन) की दर निर्धारिण के संबंध में निर्णय हुआ।

इसके फलस्वरूप गन्ना विकास समिति के लिए आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा दिये जाने का निर्णय लिया गया है।एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का कार्यकाल 01 वर्ष विस्तारित किये जाने के संबंध में। राज्य के भीतर प्रति स्थानीय निकायों में पिछडेपन की प्रकृति और निहितार्थों की समसामयिक कठोर अनुभवजन्य जांच कराये जाने हेतु गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का कार्यकाल आगामी 01 वर्ष अर्थात् 31 जनवरी, 2025 तक के लिए बढ़ाये जाने के लिए कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया।

भाजपा व केंद्र सरकार के दबाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गई: धस्माना, कांग्रेस

0

देहरादून, उत्तराखंड:
“देश भर में कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रमों में व्यवधान डाल रही भाजपा सरकारें “-धस्माना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी 28 जनवरी 2024 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति जिला प्रशाशन ने भाजपा सरकार के दबाव में देने से इनकार कर दिया है। यह आरोप आज एक प्रेस वार्ता में एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने लगाए।

धस्माना ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक है व जिस प्रकार से देश भर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों में व्यवधान डाला जा रहा है उससे प्रतीत हो रहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है व आने वाले दिनों में देश तानाशाही की तरफ अग्रसर हो रहा है।  धस्माना ने कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति न दिए जाने पर उत्तराखंड सरकार व जिला प्रशासन की कड़ी मज़मत्त की। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी को कार्यक्रम की अनुमति के लिए लिखित आग्रह किया गया जिसपर उन्होंने अनुमति के लिए असमर्थता दर्शाते हुए कहा कि आप सरकार से बात कर लें जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने शहरी विकास मंत्री से बात की तो उन्होंने कहा कि वे ऊपर बात कर के बताएंगे ।

धस्माना ने कहा कि जब उत्तराखंड में व केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थीं तब भाजपा के अनेक कार्यक्रमों के लिए परेड ग्राउंड दिया जाता रहा और हाल फिलहाल पिछले चार महीनों में ही जिला प्रशाशन ने एक दर्जन बार अलग अलग राजनैतिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी तो आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कॉंग्रेस को कार्यक्रम करने के लिए जिला प्रशासन कैसे मना कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा व भाजपा सरकारों की मोडस ऑपरेंडी का हिस्सा है और जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बाधित किया जा रहा है उसी तर्ज पर अब कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए तरह तरह के हथकंडे भाजपा व भाजपा की सरकारें अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि असम में 22 जनवरी को राहुल गांधी को अनुमति होने के बावजूद मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं जाने दिया गया, फिर 23 जनवरी को उनके विश्विद्यालय में लगे कार्यक्रम को विवि प्रशासन पर दबाव बना कर निरस्त कर दिया गया और फिर गुहाटी में उनको प्रवेश करने से रोक लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि भाजपा कांग्रस के प्रति लोगों के बढ़ते समर्थन से घबराई हुई है। कांग्रेस भाजपा की इस तानाशाही के आगे झुकने वाली नहीं है और पार्टी आगामी 28 जनवरी व उसके अलावा अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित करेगी चाहे हमको सड़क पर बैठ कर अपने कार्यक्रम आयोजित क्यों न करने पढ़ें। हमें गांधी बाबा आंदोलन का रास्ता सीखा कर गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी आए दिन प्रदेश सरकार के भ्रस्ताचार उजागर कर रही है और अंकिता भंडारी को न्याय की मांग कर रही है, उससे आगामी लोक सभा चुनाव को देख भाजपा घबरा गई है, इसलिए अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी उपस्थित रहीं।

भारत पर्व पर दिखेगी विकसित उत्तराखंड की झांकी

0

भारत पर्व पर पहली बार दिखेगी ‘विकसित उत्तराखण्ड’ की झांकी

देहरादून 23 जनवरी।भारत पर्व के अवसरIMG 20240122 WA0354र पर 23 से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले में पहली बार उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के दर्शन करने को मिलेंगे। इस बार झांकी की थीम ‘विकसित उत्तराखण्ड’ रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का बताया था जिसकी दिशा में राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार कदम बढ़ा रही है।

‘विकसित उत्तराखण्ड’ झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक व नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि ‘विकसित उत्तराखण्ड’ झांकी के अग्र भाग में कुमाऊंनी महिला को पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है और पारम्परिक व्यंजन मंडूवा, झंगोरा, रामदाना व कौणी की खेती अथवा राज्य पक्षी मोनाल को दर्शाया गया है और झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है।

उत्तराखंड में ड्रोन पॉलिसी का होगा प्रचार-प्रसार: मुख्य सचिव

0

ड्रोन पालिसी के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता : मुख्य सचिव

देहरादून 23 जनवरी।
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश को ड्रोन पॉलिसी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेने के लिए अनुबंध किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट है। इससे एक ओर हैली सेवा को अत्यधिक फायदे हैं, वहीं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए ड्रोन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र अत्यधिक है इसलिए उन्होंने कहा कि ड्रोन कॉरिडोर के लिए जीरो रिस्क एरिया पर फोकस किया जाए। कहा कि पिटकुल और यूपीसीएल की बहुत सी हाई टेंशन और लो टेंशन लाइन्स को ध्यान में रखते हुए यूपीसीएल और पिटकुल से आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन पॉलिसी का प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही प्रदेश के युवाओं को ड्रोन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार की दिशा में भी कार्य किए जाने की आवश्यकता है। कहा कि प्रदेश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से ड्रोन के विभिन्न प्रकार के कोर्स कराए जा सकते हैं।

इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, निदेशक आईटीडीए विनीत कुमार एवं आईजी (सुरक्षा) राजीव स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।