Home Blog Page 397

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 14 फरवरी

0

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक 14 फरवरी को

ऋषिकेशः 8 फरवरी। आगामी उत्तराखंड चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मानिटरिंग तथा यात्रा के सुचारू संचालन हेतु इस वर्ष *”चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन“ की बैठक बुद्धवार 14 फरवरी को पूर्वाह्मन 11.30 ( साढ़े ग्यारह) बजे से नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में आहूत की गयी है।*
प्रदेश सरकार के उच्चस्तरीय दिशा निर्देशों के क्रम में आहूत यह चारधाम यात्रा की अहम बैठक चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन अध्यक्ष/ आयुक्त गढ़वाल मंडल, विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता शुरू होगी।चारधाम यात्रा की इस प्रथम यात्रा बैठक में बीते यात्रा वर्ष की कार्ययोजना के परिणामों की समीक्षा के आधार पर आगामी श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम यात्रा की तैयारियों के विषय में मंथन होगा।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी/अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विरीयाल ने कहा कि बैठक में बीते यात्रा वर्ष की समीक्षा के आधार पर जिलाधिकारी, पुलिस – प्रशासन के शीर्ष अधिकारी एवं चारधाम यात्रा से संबंधित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, पर्यटन-तीर्थाटन,बीआरओ,राजमार्ग, पीडब्लूडी,संचार निगम,स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम,विद्युत,पेयजल खाद्य आपूर्ति विभाग,परिवहन विभाग,श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, श्री हेमकुंट गुरूद्वारा सभा, यातायात संगठन,सहित सभी विभागों के आला अधिकारी यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किये जाने की कार्ययोजना बनायेंगे।

चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ऋषिकेश के वैयक्तिक सहायक ऐके श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सभी विभागों को चारधाम यात्रा बैठक की सूचना भेज दी गयी है।

उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी पास

0

देहरादून, उत्तराखंड:

उत्तराखंड विधान सभा में पारित हुआ यूसीसी 

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 बुधवार को विधानसभा में पारित कर दिया गया। विधेयक पर दो दिनों तक लंबी चर्चा हुई। सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक के प्रावधानों को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। इस प्रकार उत्तराखंड विधानसभा आजाद भारत के इतिहास में समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित करने वाली पहली विधानसभा बन गई है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 को विधानसभा में पेश किया था। आज बुधवार को सदन में विधेयक पर चर्चा के बाद सदन ने इसे पास कर दिया। अब अन्य सभी विधिक प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। विधेयक में सभी धर्म-समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान है। महिला-पुरुषों को समान अधिकारों की सिफारिश की गई है।अनुसूचित जनजातियों को इस कानून की परिधि से बाहर रखा गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से किए गए वायदे के अनुसार पहली कैबिनेट बैठक में ही यूसीसी का ड्रॉफ्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई। समिति ने व्यापक जन संवाद और हर पहलू का गहन अध्ययन करने के बाद यूसीसी के ड्रॉफ्ट को अंतिम रूप दिया है। इसके लिए प्रदेश भर में 43 जनसंवाद कार्यक्रम और 72 बैठकों के साथ ही प्रवासी उत्तराखण्डियों से भी समिति ने संवाद किया।

कुप्रथाओं पर लगेगी रोक

समान नागरिक संहिता विधेयक के कानून बनने पर समाज में बाल विवाह, बहु विवाह, तलाक जैसी सामाजिक कुरीतियों और कुप्रथाओं पर रोक लगेगी, लेकिन किसी भी धर्म की संस्कृति, मान्यता और रीति-रिवाज इस कानून से प्रभावित नहीं होंगे। बाल और महिला अधिकारों की यह कानून सुरक्षा करेगा।

यूसीसी के अन्य जरूरी प्रावधान

-विवाह का पंजीकरण अनिवार्य। पंजीकरण नहीं होने पर सरकारी सुविधाओं से होना पड़ सकता है वंचित।

-पति-पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह पूर्णतः प्रतिबंधित।

-सभी धर्मों में विवाह की न्यूनतम उम्र लड़कों के लिए 21 वर्ष और लड़कियों के लिए 18 वर्ष निर्धारित।

-वैवाहिक दंपत्ति में यदि कोई एक व्यक्ति बिना दूसरे व्यक्ति की सहमति के अपना धर्म परिवर्तन करता है तो दूसरे व्यक्ति को उस व्यक्ति से तलाक लेने व गुजारा भत्ता लेने का पूरा अधिकार होगा।

-पति पत्नी के तलाक या घरेलू झगड़े के समय 5 वर्ष तक के बच्चे की कस्टडी उसकी माता के पास ही रहेगी।

-सभी धर्मों में पति-पत्नी को तलाक लेने का समान अधिकार।

-सभी धर्म-समुदायों में सभी वर्गों के लिए बेटी-बेटी को संपत्ति में समान अधिकार।

-मुस्लिम समुदाय में प्रचलित हलाला और इद्दत की प्रथा पर रोक।

-संपत्ति में अधिकार के लिए जायज और नाजायज बच्चों में कोई भेद नहीं किया गया है। नाजायज बच्चों को भी उस दंपति की जैविक संतान माना गया है।

-किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात उसकी संपत्ति में उसकी पत्नी व बच्चों को समान अधिकार दिया गया है। उसके माता-पिता का भी उसकी संपत्ति में समान अधिकार होगा। किसी महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के संपत्ति में अधिकार को संरक्षित किया गया ।

-लिव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण अनिवार्य। पंजीकरण कराने वाले युगल की सूचना रजिस्ट्रार को उनके माता-पिता या अभिभावक को देनी होगी।

लिव-इन के दौरान पैदा हुए बच्चों को उस युगल का जायज बच्चा ही माना जाएगा और उस बच्चे को जैविक संतान के समस्त अधिकार प्राप्त होंगे।

हमारे देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रऋषि नरेन्द्र मोदी विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। उनके नेतृत्व में यह देश तीन तलाक और धारा-370 जैसी ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के पथ पर है

समान नागरिक संहिता का विधेयक आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे प्रदेश द्वारा अर्पित की गई एक आहुति मात्र है
के इस विधेयक में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है ।

पांडुकेश्वर में कुबेर महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

0

आज बुद्धवार से कुबेर देवरा मंदिर नव निर्माण महोत्सव के अंतर्गत योग बदरी पांडुकेश्वर में श्री कुबेर महायज्ञ तथा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

•बसंत पंचमी को कुबेर महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा।

पांडुकेश्वर/जोशीमठ/ गोपेश्वर : 7 फरवरी । यात्राकाल में भगवान श्री बदरीश पंचायत में विराजित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी के शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर स्थित नव निर्मित श्री कुबेर मंदिर में आज बुद्धवार से कुबेर देवरा मंदिर नवनिर्माण महोत्सव के अंतर्गत श्री कुबेर महायज्ञ तथा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है।
कुबेर महायज्ञ के शुभारंभ पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पर बदरीनाथ स्थित खाक चौक के संस्थापक बालक योगेश्वर दास तथा उनके शिष्यगण विशेष रूप से मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति तथा खाक चोक आश्रम की ओर से श्री कुबेर मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान किया गया है।

आज श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल कथा ब्यास हैं जबकि उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान कुबेर तथा योग बदरी मंदिर तथा श्री उद्धव जी के दर्शन किये तथा भागवत कथा सुनी।
गढवाल स्काउट के बैंड के भक्तिमय धुनों के साथ महिला मंगल दल, पांडुकेश्वर तथा स्कूली छात्रों एवं युवाओं ने अलकनंदा तट होते हुए योग बदरी मंदिर तथा कुबेर मंदिर तक पवित्र श्रीमद्भागवत ग्रंथ के साथ जलकलश शोभा यात्रा निकाली तथा योग बदरी मंदिर तथा श्री कुबेर मंदिर में भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया इस अवसर पर कुबेर देवरा समिति की ओर से विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते 12 जनवरी को जल कलश यात्रा तथा शुद्धि हवन महाविद्या पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 15 जनवरी मकर सक्रांति के दिन श्री कुबेर जी नये मंदिर में विराजमान हो गये थे तथा आज से कुबेर देवरा शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री उद्धव जी तथा श्री कुबेर जी श्री बदरीनाथ यात्रा समापन के बाद शीतकाल छ: माह श्री पांडुकेश्वर में निवास करते है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कुबेर देवरा समिति की ओर से गणमान्य लोगों को कुबेर महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री कुबेर मंदिर में कुबेर महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन समापन होगा।,
इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के पूर्व सदस्य गोविंद सिंह पंवार, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरवाण, सुभाष डिमरी सहित कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष अनूप भंडारी,उपाध्यक्ष राजेश मेहता,सरपंच जसबीर,ग्राम प्रधान बबीता पंवार आदि मौजूद रहे‌IMG 20240207 WA0091

खेल के मैदान से: विशाखापट्टनम टेस्ट में अंग्रेज हुए चारों खाने

0

• दिव्य नौटियाल: खेल के मैदान से 

विशाखापट्टनम टेस्ट में अंग्रेज हुए चारों खाने चित

हैदराबाद टेस्ट में मिली हार का बदला भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में ले लिया है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम पर बड़ा दबाव था लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इंग्लैंड टीम ने पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम चारों खाने चित हो गई है। भारत की इस जीत में यशस्वी जयसवाल का बड़ा योगदान है। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाकर इंग्लैंड पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना लिया था। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर एक बार फिर पूरी तरह से नाकाम रहे जबकि डेब्यू टेस्ट खेल रहे रजत पाटीदार भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर सके। रजत पाटीदार को फार्म में चल रहे सरफराज खान की जगह मौका दिया गया था। अब देखना होगा कि अगले टेस्ट मैच में क्या रजत पाटीदार की जगह सरफराज खान को डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अभी तक इस सीरीज में उसे तरीके की बल्लेबाजी नहीं कर सके हैं जिस तरीके के लिए वह जाने जाते हैं। दूसरी पारी में भी भारत के बल्लेबाजों ने निराश किया था लेकिन पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त ने इंग्लैंड पर दबाव बना दिया था।
टीम इंडिया ने पहली पारी में 396 रन और दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 रन बना । टीम दूसरी पारी में 292 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने शतक लगाया उनकी बदलते टीम इंडिया 255 रन तक पहुंच सके। इस मैच से पहले शुभमन गिल पर अच्छा खासा दबाव था। टेस्ट माचो में शुभांगी का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है इस मैच में उन्होंने शपथ जोड़कर आलोचकों का फिलहाल मुंह बंद कर दिया है।

भारत की जीत का श्रेय जहां एक और यशस्वी जायसवाल को जाता है तो दूसरी ओर गेंदबाजों ने भी इस मुकाबले में बेहद शानदार गेंदबाजी की है। तेज गेंदबाज बुमराह ने घातक गेंदबाज करते पहली पारी में जहां उन्होंने 6 विकेट चटकाए तो दूसरी पारी में उन्होंने तीन और विकेट लिए। इस तरह से बुमराह ने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए।वही कुलदीप ने कुल 4 विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। भारत की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इस वक्त टीम इंडिया में विराट कोहली केएल राहुल और रविंद्र जडेजा जैसे क्रिकेटर टीम में नहीं है। उनकी गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा की टीम ने शानदार शानदार क्रिकेट खेला है और सीरीज में एक-एक की बराबरी अभी कर ली है जबकि तीन और टेस्ट मैच अभी बाकी है उम्मीद है की टीम इंडिया जीत के क्रम को अगले तीन टेस्ट मैचों में जारी रखेगी।

मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित होगा पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज

0

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को मेडिकल टूरिज्म से जोड़ा जाएगा

 

देहरादून: 5 फरवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को राज्य का एक आदर्श एवं बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्ययोजना पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को दिए हैं।

सोमवार को विधानसभा भवन में आयोजित पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसकी ईएफसी के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट किया कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इसे प्रदेश के एक आदर्श मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने के साथ ही मेडिकल टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट को नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुरूप संशोधित कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के टीचिंग हॉस्पिटल में एक रैनबसेरे के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज हेतु 768.89 करोड़ रूपये के संशोधित प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। पेयजल निगम द्वारा इस प्रोजेक्ट को नेशनल मेडिकल कमीशन तथा इण्डियन पब्लिक हेल्थ स्टैण्डर्ड की गाइडलाइन्स के अनुसार संशोधित किया गया है।

बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार, एस एन पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में करोड़ो की योजनाओं का लोकार्पण किया

0

मुख्यमंत्री ने किया पौड़ी में 800 करोड़ की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

पौड़ी: 3 फरवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी में 800 करोड़ लागत की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का लोकार्पण तथा 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पौड़ी की यह भूमि सांस्कृतिक चेतना के केन्द्र, तीलू रौतैली, वीर माधो सिंह, जसवंत सिंह रावत और भारत के प्रथम सीडीएस रहे विपिन रावत की भूमि है। उन्होंने कहा कि कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें पौड़ी की पवित्र भूमि पर आने और मातृशक्ति को समर्पित कार्यक्रम में जन कल्याण की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का सुअवसर मिल रहा है। आज पौड़ी गढ़वाल के लिए 800 करोड़ से अधिक की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इन योजनाओं से पौड़ी गढ़वाल का और तेजी से विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों पर लगाए गई प्रदर्शनियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति ‘’आत्मनिर्भर भारत’‘ और ’’वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं। आज प्रदेश के दुर्गम गावों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है। प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रारंभ की। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को भी लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। कल ही हमें कमेटी द्वारा इसका ड्राफ्ट भी सौंप दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कण्डोलिया मैदान में महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘दिशा ध्याणी, ब्वै-ब्वारी‘ सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद कण्डोलिया पार्क में अर्बन हाट और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कंडोलिया मंदिर के दर्शन करते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों की ‘‘16 सामान्य स्टॉल, 05 लाइव स्टॉल (भीमल पेंटिंग, पिरूल व खजूर के क्राफ्ट निर्माण, उत्तराखण्ड के भाण्ड-कुण्ड, मथनी से मठ्ठा निकालना, जांदरा व ओखली का प्रदर्शन) तथा फोटो प्रदर्शनी (जी-20, बीट्ल्स फेस्टिवल तथा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू) का अवलोकन करते हुए नारी सशक्तिकरण और प्रदेश के विकास के संबंध में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों और प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के स्टॉल में बदरी गाय और बछिया का पूजन कर लाइव स्टॉल में ओखली से अनाज कूटा और जंदरे में भी हाथ अजमाया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गयी गंगा पथ पर आधारित ‘‘कॉफी टेबल बुक‘‘ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा कण्डोलिया में ही स्व0 जनरल बिपिन रावत के पार्क का लोकार्पण किया, जहां पर जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ व ड्रग फ्री देवभूमि-2025 की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंडोलिया थीम पार्क में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए अर्बन हाट का निरीक्षण के दौरान महिलाओं के स्वरोजगार के प्रयासों से बेहद खुश नजर आए।

‘‘दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी ‘‘ सम्मेलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ0 धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा देश-प्रदेश के विकास के किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

इस दौरान स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत और यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा के संबंध में वर्चुवल बैठक

0

 

यात्रा वर्ष 2024
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल यात्रा बैठक में यात्री सुविधाओं पर अहम चर्चा।

देहरादून: 3 फरवरी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने आगामी यात्राकाल को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार एवं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम तथा सभी अधिनस्थ मंदिरों में तीर्थयात्रियों को दर्शन- पूजा में व्यापक सुविधाएं प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है इसी क्रम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने देहरादून कार्यालय से अधिकारियों कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी बसंत पंचमी को तय हो जायेगी। इसी के साथ -साथ मंदिर समिति को श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में अग्रिम रूप से ब्यवस्थायें करनी होगी इसके लिए सकारात्मक एवं सेवा भाव से सभी को यथा समय संबंधित कार्य पूरे करने है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि वर्चुअल बैठक में मंदिरों में सरल -सुगम दर्शन व्यवस्था, आन लाईन पोर्टल से आन लाईन पूजा, आफलाईन पूजा व्यवस्था, विश्राम गृहों में पर्याप्त यात्री सुविधाएं, मंदिरों के प्रचार- प्रसार, भंडार सामग्री, पर्याप्त भोग सामग्री, खाद्यान व्यवस्था, दानीदाताओं के सहयोग से तीर्थ यात्रियों हेतु भंडारा, आडियों- वीडियों सिस्टम विकसित करने,सीसीटीवी, तीर्थयात्रियों हेतु आवास व्यवस्था, कर्मचारियों हेतु दोनों धामों में आवासीय व्यवस्था आदि विषयों पर अधिकारियों- विश्राम गृह प्रबंधकों संबंधित काउंटर प्रभारियों ने अपने सुझाव रखे।

मुख्य कार्याधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी- कर्मचारी तीन दिन के अंदर अपने सुझाव कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
बताया कि शीघ्र दूसरी बैठक में प्राप्त प्रस्तावों सुझावों को अमलीजामा पहनाया जायेगा।

बैठक में कार्याधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, अतुल डिमरी आदि मौजूद रहे।IMG 20240203 WA0068

बदरीनाथ धाम के रावल को मल्लियूर शंकर स्मृति सम्मान

0

श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल  मल्लियूर शंकर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए।

देहरादून/गोपेश्वर/ जोशीमठ: 2 फरवरी। बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को केरल में मल्लियुर शंकरस्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है यह पुरुस्कार प्रतिवर्ष केरल के कोट्टा जिले मल्लयूर में मल्लियूर जयंती 2 फरवरी के अवसर पर आध्यात्म, कला,सेवा क्षेत्र में दिया जाता है।वहीं बदरीनाथ धाम के रावल को पुरूस्कार दिये जानेपर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने बधाई दी है।

मल्लियूर भगवत हंसा स्मृति ट्रस्ट द्वारा केरल प्रदेश में यह पुरूस्कार अनुष्ठान,ध्यान, धर्माचरण के प्रति समर्पण और आध्यात्मिक सेवा के क्षेत्र में लंबे अनुभव को ध्यान में रखकर दिया जाता है।पुरस्कार में एक लाख रुपये, एक पट्टिका और एक प्रशस्ति पत्र बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को भेंट किया गया है। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने आभार जताया तथा कहा कि भगवान बदरीविशाल की कृपा सब पर बनी रहे।

मल्लियूर में भगवान गणेश तथा भगवान श्रीकृष्ण का ओम की आकृति का प्रसिद्व मंदिर भी स्थित है।

इसके साथ ही संगीतकार अयमकुडी मणि को भी पुरस्कृत किया गया है
पुरस्कार में 10,001 रुपये का नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
पुरस्कार आज 2 फरवरी को 103वें मल्लियूर भगवत हंसा स्मरणोत्सव जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी दी है।

उत्तराखंड चारधाम में बर्फवारी

0

 

उत्तराखंड चारधाम में बर्फवारी से मौसम सर्द।

देहरादून: 1 जनवरी।लंबे समय के इंतजार के बाद सर्दियों के मौसम की पहली बारिश के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी शुरू हो गयी है।

श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में पिछले 24 घंटों से रुक- रुक कर बर्फबारी जारी है। दोनों धामों में बुधवार दोपहर से बर्फबारी शुरू हो गयी गुरुवार सुबह तक करीब दो फीट बर्फ जम गयी। श्री गंगोत्री- यमुनोत्री से भी बर्फवारी के समाचार हैं।IMG 20240201 WA0096

राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

0

राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

देहरादून 31 जनवरी।
नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव रतूड़ी को पदभार सौंपा।

इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, अरविंद सिंह ह्यांकी, राधिका झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।