Home Blog Page 399

राममय हुआ उत्तराखंड: मुख्य मंत्री आवास में श्री राम भजन संध्या एवं सुंदरकांड

0
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुई श्रीराम भजन संध्या

सुन्दरकांड का पाठ एवं भजन संध्या से राममय हुआ उत्तराखंड

देहरादून: 19 जनवरी। मुख्य मंत्री आवास में शुक्रवार को राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह एवं मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सुन्दरकांड के पाठ के आयोजन के साथ प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य श्रीराम संध्या आयोजित हुई। जन गायिका स्वाति मिश्रा के भजनों से पूरा वातावरण राममय नजर आया।IMG 20240119 WA0093

खेल के मैदान से: एशियाई क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहा है अफगानिस्तान

0

•दिव्य नौटियाल

खेल के मैदान से

एशियाई क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहा है अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच काफी रोमांचक रहा है। हालांकि भारत ने उम्मीद के मुताबिक सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया लेकिन अफगानिस्तान ने तीसरे टी-20 में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे हर कोई प्रभावित है। भले ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम तीसरा मुकाबला हार गई हो लेकिन उसने आखिरी गेंद तक हार नहीं मानी। इसका नतीजा ये हुआ कि मैच में दो बार सुपर ओवर देखने को मिला।

अफगानिस्तान की नई टीम लगातार अच्छा खेल दिखा रही है। उसके इस प्रदर्शन से एशिया में क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा। अगर आप मौजूदा वक्त में एशियाई टीम के प्रदर्शन पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमें अब पहले से काफी बेहतर क्रिकेट खेल रही हैं, जबकि श्रीलंका की टीम अपने सुनहरे अतीत की तलाश में है। श्रीलंका इसलिए संघर्ष कर रही है क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम लगातार नीचे जा रही है। उसे हाल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने बुरी तरह से पराजित किया है।

IMG 20240119 WA0013भारत में आयोजित विश्व कप में जहां अफगानिस्तान की टीम ने कुछ बड़ी टीमों को हराकर सबको चौंका दिया था जबकि पाकिस्तान की टीम लगातार हार रही थी लेकिन अफगानिस्तान टीम ने अपने प्रदर्शन से एक बात तो साफ कर दी थी कि आने वाले दिनों में एक मजबूत टीम के तौर पर उभर रही है। पिछले साल भारत में खेले गए विश्व कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन किसी सपने से कम नहीं था। उसने तीन वर्ल्ड चैम्पियन को पराजित किया था।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड को हराकर सबको चौंका दिया था। उसने विश्व कप में इंग्लैंड को 69 जबकि पाकिस्तान को आठ और श्रीलंका को सात विकेट से पराजित कर विश्व क्रिकेट में लोहा मनवाया। अफगानिस्तान विश्व कप में कुल 9 मैच जिसमें उसने 4 जीत में हासिल की जबकि 5 में पराजय झेलनी पड़ी। 10 टीमों की अंक तालिका में अफगानिस्तान ने 8 अंक हासिल किये और छठे नंबर पर रहकर उसने अपने विश्व कप के अभियान को समाप्त किया था।

अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहां पर गोलियों की गूंज और बम धमाकों की आवाज लगातार सुनाई पड़ती है। तालिबान राज में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान का क्रिकेट विश्व पटल पर छा गया है। अफगानिस्तान के पास कुछ ऐसे विश्व स्तर के खिलाड़ी है जिनका डंका पूरे विश्व में बजता है। राशिद खान का नाम सबसे पहले आता है जो अफगानिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ाने में खास योगदान दे रहे हैं। विश्व क्रिकेट में अपनी फिरकी के बल पर उन्होंने दुनिया जीतने का हौसला दिखाया जबकि मोहम्मद नबी को कौन भूल सकता है। एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, गुलबदीन नईब जैसे बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में अफगानिस्तान टीम और बेहतर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो एशियाई क्रिकेट के लिए अच्छी बात होगी।

रक्षा मंत्री ने 29 पुलों सहित 6 सीमांत सड़के राष्ट्र को समर्पित की।

0

IMG 20240119 WA0063रक्षा मंत्री ने 670 करोड़ रुपये की लागत से सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशो में बीआरओ द्वारा निर्मित 29 पुलों और छह सड़कों का उद्घाटन किया।

सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को भारत का चेहरा मानती है; वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं, बफर जोन नहीः राजनाथ सिंह

जोशीमठ/ देहरादून: 19 जनवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शुक्रवार को सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ( चमोली) ढाक से बीआरओ द्वारा निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए देश को समर्पित किया। इसमें सात राज्यों की 06 सड़कें और 29 ब्रिज शामिल है। परियोजनाओं को बीआरओ द्वारा 670 करोड़ की लागत पर पूरा किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत रक्षामंत्री के साथ मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री ने सात राज्यों की जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें उत्तराखंड में 03 ब्रिज, जम्मू-कश्मीर में 01 सड़क व 10 ब्रिज, लद्वाख में 03 सड़के व 6 ब्रिज, हिमांचल प्रदेश में 01 ब्रिज, सिक्किम में 02 सडकें, अरूणाचल प्रदेश में 08 ब्रिज तथा मिजोरम में 01 ब्रिज शामिल है। उत्तराखंड राज्य में भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशमठ-मलारी मार्ग पर ढाक ब्रिज एवं भापकुंड ब्रिज और सुमना-रिमखिम मोटर मार्ग पर रिमखिम गाढ ब्रिज को शिवालित परियोजना द्वारा 33.24 करोड़ लागत से तीनों ब्रिज बनाए गए है।

रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्यधारा का हिस्सा मानती है न कि बफर जोन। “एक समय था जब सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। सरकारें इस मानसिकता के साथ काम करती थीं कि मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग ही मुख्यधारा के लोग हैं। उन्हें चिंता थी कि सीमा पर घटनाक्रम का इस्तेमाल दुश्मन द्वारा किया जा सकता है। इसी संकीर्ण मानसिकता के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों तक विकास कभी नहीं पहुंच सका। ये सोच आज बदल गई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देश की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम इन क्षेत्रों को बफर जोन नहीं मानते हैं।’’ वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं।

राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए हाल ही में शुरू किए गए सिलकियारा टनल ऑपरेशन में बीआरओ के योगदान का भी विशेष उल्लेख किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार संगठन से जुड़े लोगों की मेहनत को मान्यता देती है। “हमने सशस्त्र बलों के बराबर बीआरओ के स्थायी नागरिक कर्मियों के लिए जोखिम और कठिनाई भत्ता सुनिश्चित किया है। कैजुअल मजदूरों का अनुग्रह मुआवजा दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। हाल ही में, मैंने हमारे सीपीएल के लिए 10 लाख रुपये के बीमा के प्रावधान को मंजूरी दी है। ये कदम हमारे सशस्त्र बलों के कर्मियों, नागरिक कर्मचारियों और बीआरओ में सीपीएल के मनोबल को बढ़ाने में मदद करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोशीमठ ढाक में सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मिले और उनसे बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि आगमन पर रक्षा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सीमांत क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य के सामरिक, धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व को समझते हुए बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, सीमांत क्षेत्र विकास परियोजना व पर्वतमाला जैसी योजनाएं विकास के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी श्री हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, बीआरओ से लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन उपस्थित थे।

बदरी- केदार मंदिर समिति में अपर मुख्यकार्याधिकारी पद सृजित

0

बीकेटीसी में अपर मुख्यकार्याधिकारी पद सृजित हुआ

देहरादून: 18 जनवरी।श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने विभागीय ढांचें को भी चुस्त – दुरुस्त करने में लगी हुयी है। इस क्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने समिति के लिए अपर मुख्य कार्याधिकारी का नया पद स्वीकृत किया है। इस पद पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) संवर्ग का अधिकारी तैनात होगा।

प्रदेश के धर्मस्व व संस्कृति सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। केदारनाथ धाम की विकट भौगोलिक परिस्थितियों और भारी यात्री संख्या को देखते हुए बीकेटीसी ने व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और उनके पर्यवेक्षण के लिए एक अपर मुख्य कार्याधिकारी का पद सृजित करने का शासन से अनुरोध किया था। इस पर शासन ने अपर मुख्य कार्याधिकारी का पद सृजित करते हुए पीसीएस स्तर के अधिकारी को अपर मुख्य कार्याधिकारी के रूप में तैनात करने की अनुमति प्रदान की है।

बीकेटीसी पूर्व ओएसडी एलएन सती के निधन पर शोक

0

शोक समाचार

बीकेटीसी के पूर्व ओएसडी एलएन सती के निधन पर शोक जताया

देहरादून/जोशीमठ/ गोपेश्वर : 16 जनवरी। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व विशेष कार्याधिकारी लोकानंद सती (69 ) निवासी डाडों-जोशीमठ( चमोली) का सोमवार 15 जनवरी अपराह्न को देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया।
भगवान बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने शोक- संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है। उनके निधन पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोक जताया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति के पूर्व ओएसडी लोकानंद सती मंदिर समिति में लेखा विभाग में भी कार्यरत रहे तथा श्री बदरीनाथ धाम के मंदिर अधिकारी रहे। उन्हें उनके मृदुल स्वभाव, कुशल कार्य क्षमता तथा कर्तव्य-निष्ठा के लिए जाना जाता था।

उनके आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर समिति सदस्यों मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह एवं सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर मंदिर समिति के जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून सहित अन्य कार्यालयों में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

मुख्यमंत्री ने सहायक लेखाकार एवं कनिष्क सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

0

मुख्यमंत्री ने सहायक लेखाकार एवं कनिष्क सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

देहरादून 16 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित कार्मिक लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर लाभ मिले, समाज कल्याण विभाग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यक्षेत्र की शुरूआत के दौरान ही दिनचर्या बनाते हैं और नियमित दिनचर्या के साथ कार्य करते हैं, तो सभी कार्य सुगमता से पूर्ण होते हैं। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने और लोगों की मदद करने की भावना सबके मन में होनी चाहिए। जब हम सही भावना से कोई कार्य करते हैं, तो इससे मन में संतुष्टि का भाव होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं। भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से हुई है।

इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण बृजेश कुमार संत, निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगाई उपस्थित थे।IMG 20240116 WA0054

श्री कुबेर जी नवनिर्मित मंदिर में विराजमान

0

नवनिर्मित श्री कुबेर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम समापन।

• आज सोमवार मकर सक्रांति में भगवान श्री कुबेर जी नये मंदिर में हुए विराजमान।

पांडुकेश्वर/जोशीमठ: 15 जनवरी। यात्राकाल में भगवान श्री बदरीश पंचायत में विराजित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी के शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर स्थित नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज मकर सक्रांति के पर्व में महाविद्यापाठ पूर्णाहुति -हवन यज्ञ पूजा- अर्चना के साथ समापन हो गया तथा देवताओं के खजांची भगवान कुबेर अपने नये मंदिर में स्थापित चांदी के भब्य सिंहासन में विराजमान हो गये।
इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान कुबेर तथा योग बदरी मंदिर तथा श्री उद्धव जी के दर्शन किये महिला मंगल दल पांडुकेश्वर ने भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया एवं कुबेर देवरा समिति की ओर से विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार 12 जनवरी को जल कलश यात्रा तथा शुद्धि हवन महाविद्या पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम शुरू हो गया था । आज 15 जनवरी मकर सक्रांति के दिन श्री कुबेर जी नये मंदिर में विराजमान हो गये।
उल्लेखनीय है कि श्री उद्धव जी तथा श्री कुबेर जी श्री बदरीनाथ यात्रा समापन के बाद शीतकाल छ माह श्री पांडुकेश्वर में निवास करते है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भगवान कुबेर के नये मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार लगातार पूर्णाहुति तक पूजा में शामिल रहे, उन्होंने कहा कि योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री कुबेर मंदिर में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने तक विशेष पूजा अर्चना चलती रहेगी।
आज श्री कुबेर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समापन पर बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल सहित, दीपक शास्त्री, पुजारी परमेश्वर डिमरी यज्ञ- पूजा अर्चना संपन्न की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समित तथा खाक चौक आश्रम बदरीनाथ के स़स्थापक एवं परमाध्यक्ष बाबा बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने श्री कुबेर मंदिर निर्माण जीर्णोद्धार में सहयोग किया है।
इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के पूर्व सदस्य गोविंद सिंह पंवार, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बदरीनाथ धाम मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, डीजीसी प्रकाश भंडारी, डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी माउंटेनिंग एंड एसाई औली नानक चंद
सहित कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष अनूप भंडारी,उपाध्यक्ष राजेश मेहता,सरपंच जसबीर मौजूद रहे।IMG 20240115 WA0087

श्री कुबेर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर समिति का स्वच्छता अभियान

0

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर योग बदरी पांडुकेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया।

• नवनिर्मित श्री कुबेर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का दूसरे दिन शाम तक चली पूजा।

पांडुकेश्वर/जोशीमठ/ गोपेश्वर: 13 जनवरी। अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने शनिवार से योग बदरी पांडुकेश्वर में स्वच्छता अभियान शुरू किया, वहीं नवनिर्मित श्री कुबेर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन महाविद्या पाठ एवं पूजा अर्चना देर शाम तक चलती रही।

उल्लेखनीय है कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में भगवान श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, भक्ति -भजन, जागरण कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान हेतु प्रदेशवासियों का आह्वान किया है श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं, दीपोत्सव स्वच्छता अभियान हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया की इसी क्रम में पहले श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया आज से योग बदरी पांडुकेश्वर में स्वच्छता जनजागरण अभियान शुरू हो गया है अन्य अधिनस्थ मंदिरों में भी बीकेटीसी जनजागरण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित कर रही है जिसमें मंदिर समिति कर्मचारी तथा स्थानीय लोग तथा संस्थाये भी स्वेच्छा से प्रतिभाग कर रही हैं।
स्वच्छता अभियान में मंदिर समिति कर्मचारी तथा महिला मंगल दल पांडुकेश्वर भी शामिल रहा।इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया।

वहीं देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी के शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर स्थित नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के दूसरे दिन भी महाविद्यापाठ चलता रहा। बीते शुक्रवार को जल कलश यात्रा तथा शुद्धिकरण हवन शुरू हुआ। 15 जनवरी मकर सक्रांति के दिन पूर्णाहुति हवन यज्ञ के बाद श्री कुबेर जी नये मंदिर में विराजमान होंगे।

बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल तथा अन्य आचार्यगण पूजा- अर्चना हवन महाविद्या पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा पूजा संपन्न कर रहे है।।
उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति तथा खाक चौक आश्रम बदरीनाथ के स़स्थापक एवं परमाध्यक्ष बाबा बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने श्री कुबेर मंदिर निर्माण जीर्णोद्धार में सहयोग किया है।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सहित कुबेर देवरा समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

अयोध्या के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव

0

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा

उत्तराखंड में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे सांस्कृतिक उत्सव

देहरादून 12 जनवरी।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिये कि आगामी 14 से 22 जनवरी 2024 तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन किये जाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उपलक्ष्य में प्रदेश में पूरी जन सहभागिता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें देवभूमि की सेवा करने का जो अवसर मिला है उस अवसर को हम अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमें उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाना है। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का सुअवसर प्रदान किया है। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य आयोजन को प्रदेश में दिव्य एवं गरिमा के साथ आयोजित किये जाने में सभी को सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने जनपदों में मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएं। 22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में प्रसाद वितरण किया जाए। जन सहभागिता से गरीबों तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाए। प्रसाद के रूप में उत्तराखण्ड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल किये जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं, इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। पूरे प्रदेश में इस अवसर को दीपावली के उत्सव की भांति मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि 14 से 22 जनवरी तक जनपदों में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जाएं। प्रमुख घाटों पर आरती, राम भजन, कलश यात्रा, वॉल पेंटिंग, कार्यालयों में लाइटिंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों में नवाचार हो। सबसे अच्छा कार्यक्रम करने वाले जनपद को सम्मानित भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा सभी विभाग भी अपने स्तर से इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

इस अवसर पर सभी जिलाधिकारियों ने 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। रघुनाथ मंदिर, देवप्रयाग में राम भजन के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पिथौरागढ़ में रामेश्वर एवं पंचेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन किये जायेंगे। चम्पावत छतार स्थित राम मंदिर एवं शारदा घाट में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बागेश्वर में उत्तरायणी कौथिक में राम मंदिर थीम पर आधारित झांकिया निकाली जायेंगी। अल्मोड़ा में कटारमल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। चमोली में प्रयागों और पंचबद्री में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। नैनीताल में कैंची धाम और नेना देवी मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव संस्कृति एच.सी सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट और वर्चुअल माध्यम सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

‘पिछले दस साल, अन्याय काल’: चयनिका उनियाल, उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया प्रभारी

0

11जनवरी, देहरादून, उत्तराखंड:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं उत्तराखण्ड मीडिया प्रभारी चयनिका उनियाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में केन्द्र की भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल की विफलताओं पर ‘पिछले दस साल -अन्याय काल’ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
चयनिका उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किये गये गंभीर अन्याय ने हमारे लोगों, हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को गंभीर चोट पहुंचाई है। जहां बेतहाशा बेरोजगारी ने हमारे युवाओं के सपनों और भविष्य को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है वहीं कमरतोड़ महंगाई ने हमारे गरीबों और मध्यम वर्ग की मेहनत की कमाई को नष्ट कर दिया है। आज आय की असमानता चरम पर है। मुट्ठी भर अरबपति व धनकुबेर वर्तमान व्यवस्था पर शासन करते हैं और सरकार को अपने हाथों की कठपुतली बनाते हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ भेदभाव व अत्याचार किया गया है। किसानों के साथ पग-पग पर धोखा हुआ है। महिलाओं के खिलाफ पूरे देश में अपराध अपने चरम पर है। भाजपा सरकारों द्वारा अपराधियों का महिमामंडन किया जा रहा है। सभी स्वायत्त लोकतान्त्रिक संस्थाओं का गला घोंट कर उन्हें अधीन कर दिया गया है। चुनी हुई सरकारों को अवैध रूप से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल करना सामान्य बन गया है। पूरे विपक्ष को संसद से निलंबित करके कानून बनाये जाते हैं। चीन की घुसपैठ को क्लीन चिट देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला गया है। भाजपा नेताओं द्वारा अपने जुमलों, पीआर स्टंट, इवेंट के शोरगुल के माध्यम से नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन को नष्ट कर दिया गया है।

IMG 20240112 140922
चयनिका उनियाल ने कहा कि
1. युवा बेरोजगार – भारत को बेरोजगार बनाओ! आज देश में बेरोजगार लोगों की संख्या तीन गुना हो गई है, 1 करोड़ (2012) से 4 करोड़ (2022) तक। आज देश में बेरोज़गारी दर 45 वर्ष में सबसे अधिक है। तीन में से एक ग्रेजुएट नौकरी की तलाश में है, लेकिन नहीं मिल रही है।
2. महंगाई की मार से बचत नष्ट! उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, आटा, दाल, चावल, खाना पकाने का तेल, दूध सब कुछ महंगा हो गया है। आवश्यक वस्तुओं पर वैट लगाया गया। आज घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है।
3. खेती और किसानों से धोखा! मोदी सरकार के 3 काले कानूनों ने किसानों को एक साल तक धरने पर बैठने को मजबूर किया इस आन्दोलन में 750 किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि भारत में हर घंटे कम से कम एक किसान आत्महत्या से मर जाता है (एनसीआरबी 2022)।
4. कमजोर वर्गों (एससी एसटी ओबीसी, अल्पसंख्यक) के खिलाफ भेदभाव, कोई जाति जनगणना नहीं! वर्ष 2013 के बाद से दलितों के खिलाफ अपराध में 46.11ः की वृद्धि हुई है। 2013 के बाद से आदिवासियों के खिलाफ अपराध में 48.15ः की वृद्धि हुई है (एनसीआरबी) उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जाति जनगणना से क्यों भाग रही है?
5. महिलाओं पर अत्याचार – बेटी बचाओ बना दोषी बचाओ! एनसीआरबी से पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध आज सबसे अधिक है, 2022 में हर घंटे 51 एफआईआर दर्ज की गईं। भाजपा बलात्कारियों को रिहा करती है। बृजभूषण शरण सिंह, कुलदीप सेंगर जैसे आरोपियों और अपराधियों को बचाती है।
6. सार्वजनिक स्वास्थ्य और कोविड-19 कुप्रबंधन! मोदी सरकार के अनियोजित लॉकडाउन के कारण 4 करोड़ गरीब प्रवासियों को पैदल चलना पड़ा। कोरोना की विनाशकारी डेल्टा लहर जिसने परिवारों को तोड़ दिया और शवों को गंगा में तैरते हुए छोड़ दिया। डब्लू.एच.ओ. का अनुमान है कि कोरोना के चलते 47 लाख लोग मारे गए, जो सरकारी आंकड़ों से दस गुना अधिक है तथा विश्व में 3 में से 1 भारत में मारा गया।
7. एमएसएमई और जीएसटी/मेक इन इंडिया की विफलता! देश की अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 2014 से गिर रही है और 2022 में 13 प्रतिशत के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई है। हम चीन से आयात किये गए पार्टस का उपयोग करके मोबाइल फोन असेंबल कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं, ‘मेक इन इंडिया’ है! गलत योजना वाले जीएसटी और नोटबंदी के बाद एमएसएमई पर ऊंची लागत का बोझ पड़ा है।
8. गरीब पर वार/असमानता/पूंजीपतियों की सरकार- सार्वजनिक क्षेत्र में पीएम मोदी ने बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर एकाधिकार सौंपकर, उसे बिजली के लिए उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क लेने और सेबी की नजर में अपने स्टॉक की कीमतें बढ़ाने के लिए इस चुराए गए पैसे का उपयोग करने की अनुमति देकर अडानी को भारत की लूट में मदद की है, जो कम से कम 32,000 करोड़ रुपये का घोटाला है। भारत में सबसे अमीर एक प्रतिशत के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है, जबकि निचली आधी आबादी के पास कुल मिलाकर केवल 3 प्रतिशत संपत्ति है।
9. चीन, अग्निवीर और आतंकवाद– पीएम मोदी ने 19 जून 2020 को अपने बयान कि न कोई हमारी सीमा में घुस आया है, न ही कोई घुसा हुआ है के साथ चीनियों को क्लीन चिट दे दी। यह हमारे सैनिकों का गंभीर अपमान था; 18 दौर की सैन्य वार्ता के बाद हमारे रुख को कई तरह से नुकसान पहुँचाया और 2,000 वर्ग किमी के नए भारतीय क्षेत्र पर चीनी नियंत्रण जारी रखने में योगदान दिया। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने खुलासा किया कि अग्निपथ योजना को प्रधानमंत्री द्वारा सशस्त्र बलों पर थोपा गया था, जिसने हमारी सुरक्षा को कमजोर कर दिया है। सामान्य स्थिति के कई खोखले वादों के बावजूद, कश्मीर में हमारे सैनिकों पर आतंकवादी हमलों की संख्या बढ़ रही है।
10. लोकतंत्र की हत्या! अरुणाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर में विपक्ष के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें तब गिर गईं जब भाजपा ने विधायकों को पाला बदलने के लिए उकसाने के लिए ज़बरदस्त धनबल और ईडी और सीबीआई द्वारा जांच की धमकियां दीं। 2014 के बाद से ईडी और सीबीआई की 95 प्रतिशत जांच विपक्षी राजनेताओं के खिलाफ हुई है। यही नहीं भारत के चुनाव आयोग को दंतहीन बना दिया गया है। यह विपक्षी उल्लंघनों पर नकेल कसते हुए तथा भाजपा और पीएम मोदी द्वारा किए गए उल्लंघनों पर कार्रवाई करने से इनकार करता है। देश की आपराधिक प्रक्रियाओं को बदलने वाले 3 विवादास्पद कानूनों को बदलने के लिए संसद से जबरन 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया।
चयनिका उनियाल ने कहा कि “मोदी सरकार और भाजपा-आरएसएस नहीं चाहते कि भारत के लोग वास्तविकता देखे। लेकिन भारत को अब एहसास हो गया है कि वह हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के माध्यम से आगामी 2024 चुनावों में एक साथ मिलकर शक्तिशाली तरीके से अपनी आवाज उठाएगा। भारत लड़ेगा – न्याय का हक मिलने तक!”