Home Blog Page 385

उद्धव ठाकरे की शिवसेना का PM मोदी पर बड़ा हमला

0

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। विपक्षी गुट MVA लगातार सरकार पर हमलावर है। अब शिवसेना (उद्धव गुट) ने एनडीए की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना (UBT) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।

शिवसेना (UBT) ने कहा कि मोदी सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए कबूतर उड़ा रही है, लेकिन मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसमें यह भी कहा गया कि मणिपुर हिंसा पर मोदी सरकार के मुंह में दही जम गया है।

सामना में कहा गया कि पिछले डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की चपेट में है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रहीं। लेख में कहा गया कि इस हिंसा में 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और केंद्र ने जनता को बीरेन सिंह और मणिपुर से असम भाग चुके राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के हवाले कर दिया।

फ्री में आधार अपडेट करने का आज आखिरी मौका, ऐसे करें

0

आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। सरकारी या फिर गैर-सरकारी कामों में आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आधार कार्ड मे ंदी गई सभी जानकारी सही हो। इस वजह से आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी यानी UIDAI ने फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा दी थी।

UIDAI ने इसके लिए 14 सितंबर 2024 तय की थी। इसका मतलब है कि आधार यूजर्स केवल आज भर ही फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं। फ्री अपडेट केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ऑफलाइन अपडेट के लिए अपडेशन फीस देनी होगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे अपडेट कर सकते हैं।

कैसे अपडेट करें आधार

  • सबसे पहले आपको UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिये लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के लिए आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ‘आधार अपडेट’के ऑप्शन में जाकर अपना प्रोफाइल चेक करें।
  • अब आपको जिस डिटेल्स को अपडेट करना है उसे सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में ‘I verify that the above details are correct’ के चेकबॉक्स पर टिक करना है।
  • अब आधार अपडेट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और सबमिट करें।

कितना देना होगा चार्ज

14 सितंबर के बाद से ऑनलाइन आधार अपडेट करने पर भी चार्ज का भुगतान करना होगा। आज भर केवल ऑफलाइन आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपडेशन फीस देनी होती है। UIDAI के मुताबिक आधार कार्ड में पर अपडेट के लिए 50 रुपये का चार्ज लगता है।

आधार यूजर्स ऑनलाइन एड्रस प्रूफ, डेट ऑफ बर्थ और नाम आदि अपडेट करवा सकते हैं। बायोमैट्रिक और फोटो अपडेट केवल ऑफलाइन ही अपडेट होगा।

भारी बारिश का कहर, खतरे में सरकारी अस्पताल, कराया गया खाली

0

रानीखेत: प्रदेशभर में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। जिसके चलते नुकसान उठाना पड़ा है। इससे जहां कई मार्ग बंद हैं। वहीं, मकानों, दुकानों और अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। रानीखेत में राजकीय चिकित्सालय के निचले हिस्से में लैंडस्लाइड के कारण अस्पताल पर खतरा मंडरा रहा है।

अल्मोड़ा के रानीखेत में अस्पताल खाली कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल को सील करा दिया गया है। अस्पताल में लोगों के आने-जाने और ओपीडी को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संदीप दीक्षित ने बताया अस्पताल को आपदा ग्रस्त घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों को एमएन श्रीवास्तव चिकित्सालय कालिका में शिफ्ट कर दिया गया है। जिस तरह से लैंडस्लाइड हुआ है। उससे अस्पताल पूरी तरह से खतरे की जद में है।

बड़ी खबर : बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

0

जम्मू-कश्मीर :जम्मू-कश्मीर में जब से चुनाव का ऐलान हुआ है, तब से आतंकी घटनाएं भी बढ़ गयी हैं। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षाबल आतंकी के हमलों की कोशिशों को नाकाम कर चुके हैं। बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। शुक्रवार देर रात उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके के चक टपर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी भी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकी मारे गए। आतंकी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।

सूर्यराग पी नंबूदरी बने श्री बदरीनाथ धाम के नये नायब रावल

0

*सूर्यराग नंबूदरी होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल, दून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष से की भेंट*

देहरादून। 13 सितंबर।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ धाम के नायब रावल पद के लिए चयन कर दिया है। सूर्यराग पी० नंबूदरी बदरीनाथ धाम के नए नायब रावल होंगे। चयनित नायब रावल ने शुक्रवार को बीकेटीसी कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।

विगत दिनों बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरा प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात बीकेटीसी द्वारा नायब रावल अमरनाथ के०वी० नम्बूदरी को रावल पद पर प्रोन्नति दे दी गयी थी। इसके पश्चात नायब रावल पद पर नियक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसके लिए केरल के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। शैक्षिक योग्यता व अन्य निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग पी० नंबूदरी का इस पद के लिए चयन किया है। चयनित नायब रावल ने आज देहरादून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। अजेंद्र ने उन्हें नायब रावल पद पर चयन की बधाई दी। 25 वर्षीय सूर्यराग नंबूदरी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे।

*राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावल*

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर एक्ट – 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी द्वारा पूर्व की टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की। साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया था। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नम्बूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही प्रोन्नत होकर बदरीनाथ के रावल नियुक्त होते हैं।

उत्तराखंड: उफान पर नदी-नाले, जन-जीवन प्रभावित, इन चोटियों पर बर्फबारी

0

देहरादून: प्रदेशभर में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। भारी बारिश के चलते जहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नदियों के उफान पर आने से खतरे के डर भी सता रहा है।

इतना ही नहीं भारी बारिश के बीच केदानारथ धाम और बद्रीनाथ धाम के साथ ही पिथौरागढ़ की दरमा घाटी में बफर्मबारी हुई है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आग गई और ठंड बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिर गया। दोपहर बाद दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू (11820फुट) में अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई।

darma valley

कुमाऊं में हल्द्वानी से लेकर पिथौरागढ़ तक भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते कालाढूंगी, लालकुआं और कोटाबाग क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नैनीताल समेत अन्य जिलों में स्कूलों की छुट्टिया घोषित की गई थी।

बारिश से पूर्व कोसी नदी का जलस्तर 2000 क्यूसेक था, लेकिन अब भारी बारिश होने से कोसी नदी का जलस्तर 26000 क्यूसेक हो गया है। सिंचाई विभाग ने मैदानी क्षेत्र रामपुर, तड़ियाल, मुरादाबाद और शाहजहांपुर में अलर्ट घोषित किया है।

इसके अलावा कुमाऊं की अन्य नदियों के साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में भी नदियां उफान पर हैं। गंगा और यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को सकर्त रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन लगातार अलर्ट मोड़ पर है। सभी को सकर्त रहने के निर्देश दिए गए हैं।

berenag village landslide

प्रदेशभर में जगह-जगह से लैंड स्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके चलते कई मार्ग भी बंद हो गई हैं। इसके चलते कई लोग मार्गो में ही फंसे हुए हैं। बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी सभी जिलों में कम या ज्यादा बारिश होगी. जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार शामिल है। वहीं, जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिला शामिल है।

केदारनाथ पहुंची कांग्रेस की ‘केदार प्रतिष्ठा यात्रा’, धाम पहुंचने के बाद समापन

0

31 जुलाई को भीषण अतिवृष्टि के चलते कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को स्थगित कर दिया था, जिसे कांग्रेस ने अब पूरा कर लिया है। केदारनाथ धाम पहुँचने के बाद पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 सितंबर को दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के बहाने इस बीच दिग्गज नेताओं के बीच नजदीकियां भी बढ़ी। केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को आपदा के चलते स्थगित करना पड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस ने दूसरे चरण में यात्रा फिर शुरू की।

Big Breaking : ठाणे में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, मौके पर पहुंचे अधिकारी

0

ठाणे। अंबरनाथ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार देर रात ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव की सूचना मिली। यहां एक रासायनिक कंपनी अंबरनाथ में गैस निकाल रही थी और गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल की कैंटीन के खाने में मिला कीड़ा

0

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले में स्थिति देश की प्रतिष्ठित कृषि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की कैंटीन के खाने में कीड़ा मिला है। इसके बाद से ही यूनिवर्सिटी एडमिस्ट्रेशन में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने यूनिवर्सिटी की कैंटीन में छापा मारा और 16 तरह के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

पंत नगर कृषि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की कैंटीन के परोसे गए खाने में कीड़े पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम के निरीक्षण से हॉस्टल की कैंटीन में अफरातफरी का मच गई। टीम ने कैंटीन से मलका दाल, सूजी, बेसन, सोया सॉस, सब्जी मसाला, पोहा, नमक, चने की दाल, आटा, मैदा, साबुत धनिया, अजवाइन, पापड़, चीनी, चायपत्ती, गुलाब जामुन (मिक्स) के कुल 16 नमूने जांच के लिए लिये।

जिला अभिहित अधिकारी ने ठेकेदार, वार्डन, मैनेजर, सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा की छात्राओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री परोसी जाए। यदि कोई ठेकेदार इस प्रकार का भोजन उपलब्ध नहीं कराता है, तो इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग और टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर की जा सकती है।

अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि मुख्यालय को सूचना दी गई थी कि कृषि विश्वविद्यालय की सुभाष भवन छात्रावास की कैंटीन के खाने में कीड़े मिले हैंए जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम सुभाष हॉस्टल की कैंटीन के निरीक्षण के लिए गई थी। डॉ. बृजेश सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केजरीवाल की जमानत पर जस्टिस भुइंया की कड़ी टिप्पणी, CBI पिंजरे में बंद तोता…

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी मामले में एक बाद फिर सीबीआई निशाने पर है। विपक्ष लगातार सीबीआई पर अरोप लगाता रहा है कि CBI सरकार के इशारों पर काम करती है। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुनाते हुए कोई ने CBI पर गंभीर टिप्पणी की है।

शराब घोटाले मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से जमानत मिल गई है। दो जजों की बेंच ने सीएम केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुनाया। जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुइयां की पीठ ने पांच सितंबर को मामले पर बहस सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सुनवाई के दौरान दोनों जजों ने अलग-अलग राय रखी है। जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने CBI की कार्रवाई को लेकर अहम टिप्पणी भी की है। उन्होंने कहा है कि यह धारणा बदलनी चाहिए कि CBI पिंजरे में बंद तोता है।जस्टिस भुइयां ने CBI गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए यह कड़ी टिप्पणी भी की है।