Home Blog Page 384

बड़ी खबर : CM अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान!

0

सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई। शनिवार को केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद आज केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे हैं। यहां सीएम आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान का हम सभी के ऊपर बहुत आशीर्वाद रहता है। इसी वजह से हम लोग बड़ी-बड़ी मुसीबतों से लड़कर और जीतकर आते हैं। इसके साथ मैं उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथियों के लिए दुआएं की। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जेल भेजकर आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते थे। जेल में रहकर मेरा हौसला बढ़ा है।

जेल से एलजी को पत्र लिखा। एलजी को पत्र लिखने पर मुझे धमकी दी गई। परिवार की मुलाकात रोकने की धमकी दी गई। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।’

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और उसकी टीम को जेल में डालो और उसकी पूरी पार्टी को खत्म कर दो। अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो तो आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे हो। जब आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे तो ईश्वर की ताकत आपके साथ होती है। आज ईश्वर की ताकत हम सबके साथ है।

भाजपा वालों ने शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी थी उसका आखिरी पूर्ण विराम सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर लगा दिया। इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद किया। वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सिंघवी के घर गए थे। इस अवसर पर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के मुकाबले मजबूती से अपना पक्ष रखने के लिए सिंघवी का शुक्रिया अदा किया।

मेरठ बिल्डिंग हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

0

उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ में शनिवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग इस हादसे में घायल हैं. वहीं सभी लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और लोगों को निकालने के लिए चल रहा रेस्क्यू अभियान खत्म हो गया है. वहीं पशुओं को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि हादसे के वक्त घर में करीब 15 लोग मौजूद थे. सभी लोग हादसे के दौरान मलबे में दबे थे उन्हें निकाल लिया गया है. रविवार की सुबह 5 लोगों को मलबे से निकाला गया है. इस दौरान रात भर वहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया है. अब लोगों का रेस्क्यू होने के बाद पशुओं का रेस्क्यू किया जा रहा है.

जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, मौके पर NDRF और SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. हमारी कोशिश है कि मलबे के नीचे फंसे हुए जानवरों को जल्द से जल्द बचाया जाए. उन्होंने ने बताया कि यह हादसा शनिवार को लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में हुआ है.

घर में एक ही परिवार के 15 लोग मौजूद थे. घर काफी पुराना था और लगातार हो रही भारी बारिश का मकान पर काफी प्रभाव पड़ा. तेज धमाके के साथ तीन मंजिला मकान अचानक जमीदोंज हो गया. मकान के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी संचालित थी. इस हादसे में दर्जनों मवेशी भी मलबे में दब गए.

 

उत्तराखंड : सुबह-सुबह गंगा में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद

0

ऋषिकेश: गंगा का जलस्तर इन दिनों भारी उफान पर है। बावजूद, लोग गंगा में नहाने जा रहे हैं, जिसके चलते लगातार डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक और घटना आज सुबह-सुबह सामने आई है। गंगा में दो किशोर डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सुबह कुनाऊ गांव के पास गंगा दो किशोर गंगा में बह गए। SDRF की टीम ने सर्च अभियान चलाकर एक किशोर का शव बरामद कर लिया है। दूसरे किशोर की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और SDRF को सूचना मिली थी कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो लोग गंगा में बहे हैं। टीम ने तुरंत मौके पर पहुचंकर सर्च अभियान शुरू किया।

दोनों किशोर ईशान बिजलवान(15) और दीपेश रावत(15) यहां 20 बीघा क्षेत्र के रहने वाले हैं। SDRF के डीप डायवर मातवर सिंह ने गंगा की गहराई से एक किशोर का शव बरामद किया।

जम्मू-कश्मीर में बढ़े हमले, इस गांव में घिरा आतंकी संगठन का टॉप कमांडर

0

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पुंछ जिले के एक गांव में मुठभेड चल रही है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गांव में एक बड़े आतंकी संगठन का कमांडर फंसा हुआ है. न्यूज एजेंसी PTI को अफसरों की ओर से जानकारी दी गई कि वहां के गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है. ऐसे में आतंकवादी संगठन किसी भी हाल में चुनाव में बड़ा हमला करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल उनकी हर कोशिश को नाकाम कर रहे हैं.

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. अफसरों के अनुसार, जॉइंट टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है. 13 सितंबर को आतंकियों से लोहा लेते हुए भारतीय सेना के दो जवानों ने देश के नाम सर्वाेच्च बलिदान दिया था.

वहीं, बारामूला में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में 14 सितंबर को तीन आतंकवादी मारे गए थे. राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ के मुताबिक, आतंकी गतिविधि के बारे में सूचना पर उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था. खाली इमारत में आतंकवादियों ने हमारी टुकड़ियों पर गोलीबारी की थ. बाद में घेराबंदी की और माकूल जवाब दिया गया. अफसरों ने विधानसभा चुनाव के पहले तीन आतंकियों को ढेर करने को ‘‘बड़ी कामयाबी’’ बताया.

इससे पहले राजौरी जिले में शनिवार को सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. हालांकि, इस घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया. अफसरों की ओर से जानकारी दी गई कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों की तरफ से घुसपैठ का प्रयास करने के दौरान हुई मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया. मुठभेड़ नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में उस समय हुई जब नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सैनिकों ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को रोका था.

श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक -सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

0

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2024

श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक -सास्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल 

श्री बदरीनाथ धाम: 14 सितंबर। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय बामणी एवं सीमांत ग्राम माणा तथा डिमरी हक-हकूकधारियों के तत्वावधान में श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक -सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। नंदाष्टमी, नारद उत्सव, आज शाम घंटाकर्ण जी के माणा से बदरीनाथ मंदिर आने के बाद रविवार को माता मूर्ति उत्सव का आयोजन होगा।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने धार्मिक -सास्कृतिक आयोजनों के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

कल 15 सितंबर रविवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव के तहत कल प्रातः दस बजे भगवान बदरीविशाल के सखा उद्धव जी भगवान की माता के कुशल क्षेम जानने माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर पहुंचेंगे अभिषेक भोग पूजा अर्चना पश्चात शाम तीन बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर वापस आ जायेंगे। इस दौरान सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा शाम तीन बजे से पुनः मंदिर में दर्शन शुरू हो जायेंगे।

इससे पहले आज शाम को सीमांत गांव माणा से श्री बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति आने का न्यौता दिया यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

0

चमोली : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय बामणी एवं सीमांत ग्राम माणा तथा डिमरी हक-हकूकधारियों के तत्वावधान में श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक -सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। नंदाष्टमी, नारद उत्सव, आज शाम घंटाकर्ण जी के माणा से बदरीनाथ मंदिर आने के बाद रविवार को माता मूर्ति उत्सव का आयोजन होगा। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने धार्मिक -सास्कृतिक आयोजनों के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

11 सितंबर बुद्धवार से बामणी गांव में नंदाष्टमी कार्यक्रम शुरू हुआ। नीलकंठ पर्वत के निकट से फूल की कंडियों में ब्रह्मकमल लाकर मंदिर में चढाये गये। बीते कल शुक्रवार प्रात: देवताओं के खजांची कुबेर जी बदरीनाथ मंदिर से समारोह पूर्वक नंदामाता मंदिर बामणी पहुंचे। दिनभर पूजा अर्चना पश्चात बीते कल शाम को भब्य पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा की भ्रमर रूप में पूजा, महिला मंगल दल के चांचड़ी दांकुड़ी नृत्य तथा मंगल विदाई गीतों के साथ मां नंदा को सांकेतिक रूप से अपने ससुराल कैलाश के लिए विदा कर दिया इस दौरान देवपश्वाओ का कटार पर बैठकर देव स्नान भी संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में देवपश्वा सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,रेडक्रास समिति कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, राजेश मेहता, जयदीप मेहता,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, पंचायत प्रधान बबीता पंवार,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी, कृपाल सनवाल,हरेंद्र कोठारी,विकास सनवाल हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

 

आज प्रातः से श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान देवर्षि नारद महोत्सव का भी आयोजन हुआ इससे पहले बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का बदरीनाथ आगमन पर स्वागत किया। नारद उत्सव में श्री बदरीनाथ मंदिर से श्री बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी सैंगोल छड़ी के साथ तथा पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि कलश यात्रा के साथ पूजा अर्चना हेतु नारद कुंड के समीप देवर्षि नारद शिला तथा मूर्ति के निकट पहुंचे रावल धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यों ने देवर्षि नारद पूजा-अर्चना, अभिषेक संपन्न किया। बाद में श्री बदरीनाथ मंदिर में सामूहिक प्रसाद भोज का भी आयोजन किया गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि कल 15 सितंबर रविवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव के तहत कल प्रातः दस बजे भगवान बदरीविशाल के सखा उद्धव जी भगवान की माता के कुशल क्षेम जानने माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर पहुंचेंगे अभिषेक भोग पूजा अर्चना पश्चात शाम तीन बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर वापस आ जायेंगे। इस दौरान सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा शाम तीन बजे से पुनः मंदिर में दर्शन शुरू हो जायेंगे।

इससे पहले आज शाम को सीमांत गांव माणा से श्री बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति आने का न्यौता देंगे यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहेगा।

अजित पवार का BJP पर इशारों में वार, बोले-एक पार्टी खास समुदाय को निशाना बनाती है!

0

पुणे: एनसीपी को तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने और सरकार में उप मुख्यमंत्री होने के बाद भी ऐसा लगता है कि अजित पवार का मन भाजपा के साथ रम नहीं रहा है। यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि पवार ने इशारों-इशारों में भाजपा पर कड़ा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है।

उनका इशारा सीधे तौर पर भाजपा विधायक नितेश राणे की ओर था, जिनका हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लोगों को केवल हिंदुओं के साथ ही व्यापारिक लेन-देन करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे कंकवली विधायक नितेश राणे इससे पहले नासिक स्थित आध्यात्मिक नेता रामगिरी महाराज की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ समुदाय के विरोध प्रदर्शन को लेकर मुसलमानों को धमकाने के लिए विवादों में थे।

पुणे के चाकन में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा एक राजनीतिक दल के कुछ लोग एक खास समुदाय और धर्म को निशाना बनाकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करते हैं और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस तरह की आपत्तिजनक भाषा समाज में दरार पैदा करती है।

अजित पवार ने इसी के साथ लोगों से वोट देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आपने आज तक कुछ लोगों को प्यार और समर्थन दिया। अब कुछ दिनों के लिए हमें भी वही प्यार और समर्थन दीजिए। हम कुछ भी गलत नहीं करेंगे।

कोसी का कहर, चुकुम गांव में चार मकान बहे, खेती बर्बाद

0

रामनगर: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते जहां लैंडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है। वहीं, नदियां भी पर उफान पर हैं। रामनगर में कोसी नदी ने जमकर तबाही मचाई है।

नैनीताल जिले की रामनगर तहसील मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर चुकुम गांव में कोसी नदी ने जमकर तबाही मचाई है। जानकारी के अनुसार गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। वहीं, कोसी नदी के उफान पर आने से गांव के चार मकान बह गए और करीब 15 से 20 बीघा भी बबार्द हो गई है।

चुकुम गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से उनके इलाके में 15 से 20 बीघा जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद हो गई। तीन से चार घर भी नदी में बह गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से एक बार फिर विस्थापन की गुहार लगाई है। पहले इस गांव का सर्वे विस्थापन के लिए हो चुका है।

एसडीएम के अनुसार प्रशासन की टीम की राफ्ट के जरिए चुकुम गांव में पहुंची है। क्षेत्र में राहत सामग्री बांटी गई है। साथ ही इलाके का जायजा भी लिया. उन्होंने बताया कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना का PM मोदी पर बड़ा हमला

0

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। विपक्षी गुट MVA लगातार सरकार पर हमलावर है। अब शिवसेना (उद्धव गुट) ने एनडीए की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना (UBT) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।

शिवसेना (UBT) ने कहा कि मोदी सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए कबूतर उड़ा रही है, लेकिन मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसमें यह भी कहा गया कि मणिपुर हिंसा पर मोदी सरकार के मुंह में दही जम गया है।

सामना में कहा गया कि पिछले डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की चपेट में है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रहीं। लेख में कहा गया कि इस हिंसा में 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और केंद्र ने जनता को बीरेन सिंह और मणिपुर से असम भाग चुके राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के हवाले कर दिया।

फ्री में आधार अपडेट करने का आज आखिरी मौका, ऐसे करें

0

आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। सरकारी या फिर गैर-सरकारी कामों में आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आधार कार्ड मे ंदी गई सभी जानकारी सही हो। इस वजह से आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी यानी UIDAI ने फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा दी थी।

UIDAI ने इसके लिए 14 सितंबर 2024 तय की थी। इसका मतलब है कि आधार यूजर्स केवल आज भर ही फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं। फ्री अपडेट केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ऑफलाइन अपडेट के लिए अपडेशन फीस देनी होगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे अपडेट कर सकते हैं।

कैसे अपडेट करें आधार

  • सबसे पहले आपको UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिये लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के लिए आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ‘आधार अपडेट’के ऑप्शन में जाकर अपना प्रोफाइल चेक करें।
  • अब आपको जिस डिटेल्स को अपडेट करना है उसे सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में ‘I verify that the above details are correct’ के चेकबॉक्स पर टिक करना है।
  • अब आधार अपडेट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और सबमिट करें।

कितना देना होगा चार्ज

14 सितंबर के बाद से ऑनलाइन आधार अपडेट करने पर भी चार्ज का भुगतान करना होगा। आज भर केवल ऑफलाइन आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपडेशन फीस देनी होती है। UIDAI के मुताबिक आधार कार्ड में पर अपडेट के लिए 50 रुपये का चार्ज लगता है।

आधार यूजर्स ऑनलाइन एड्रस प्रूफ, डेट ऑफ बर्थ और नाम आदि अपडेट करवा सकते हैं। बायोमैट्रिक और फोटो अपडेट केवल ऑफलाइन ही अपडेट होगा।