Home Blog Page 383

राहुल गांधी की जीभ काटो और 11 लाख का इनाम लो

0

महाराष्ट्र : राहुल गांधी जब से अमेरिका दौरे पर गए हैं। उन्होंने वहां जो भी बयान दिए, उन पर अब तक देश में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उनको कोई देश का नंबर वन आतंकी कह रहा है, तो कोई जीभ काटने पर 11 लाख रुपये का इनाम रख रहा है। शिवसेना (शिंदे गुट) के ने राहुल पर विवादित बयान दिया है। विधायक ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति राहुल गांधी की जीभ काटेगा वे उसे 11 लाख रुपए देंगे।

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी के आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने संबंधी टिप्पणी पर ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल ने आरक्षण को खत्म करने की बात कहकर गलत किया है, जिसकी उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

गायकवाड़ ने कहा कि जब राहुल विदेश में थे, तब उन्होंने कहा था कि वे भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।

राहुल गांधी संविधान की किताब दिखाते थे और झूठी कहानी फैलाते थे कि भाजपा इसे बदल देगी। लेकिन यह कांग्रेस ही है जो देश को 400 साल पीछे ले जाने की योजना बना रही है।

इस मामले में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वे विधायक की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। बावनकुले ने गायकवाड़ की टिप्पणियों से भाजपा को अलग कर दिया।

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने के लायक नहीं हैं। हम देखना चाहते हैं कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस करते हैं या नहीं?

केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का नया सीएम?

0

नई दिल्ली : शुक्रवार देर शाम को पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पांच माह बाद जेल से रिहाई और फिर रविवार को अचानक उनकी पद से इस्तीफा देने की घोषणा से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर आप कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता की नजर तो है ही, अधिकारियों में भी उत्सुकता है। अवकाश होने के चलते जब सोमवार को एक अधिकारी से बात की गई तो वह अपने घर पर थे। फोन उठाते ही उन्होंने कहा कि क्या चल रहा है आज तक, दिल्ली ही चर्चा में है।

राजनीति की बात हुई तो बात नए मुख्यमंत्री पर ही आ गई। अधिकारियों में नए मुख्यमंत्री को लेकर उत्सुकता इसलिए भी है कि इन्हें इन्हीं के साथ काम करना है और अधिकारी भी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सचिवालय आएं और कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

पिछले पांच माह से दिल्ली सचिवालय मुख्यमंत्री के बिना है। पांच माह से अधिक समय से मुख्यमंत्री जेल में रहे हैं। मगर इससे पहले भी कई माह से मुख्यमंत्री सचिवालय नहीं जा रहे थे। उसका कारण मुख्यमंत्री कार्यालय में चल रहा नवीनीकरण कार्य भी रहा। माना जा रहा है कि 2021 में दिल्ली को लेकर संसद में पास किया वह संसोधन कानून भी है, जिसमें सरकार की शक्तियां एलजी के पास चली गई हैं। इसे लेकर भी केजरीवाल निराश हैं।

दिल्ली सचिवालय में सोमवार को अवकाश है, मगर आमतौर पर आजकल ऐसा माहौल रहता है कि चतुर्थ श्रेणी से लेकर विभाग प्रमुख तक समय मिलने पर दिल्ली को लेकर ही बात करते हैं। इन दिनों दिल्ली सचिवालय में मुख्य सचिव के पद पर कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र ने काम संभाला है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का काम करने का तरीका अन्य अधिकारियों से अलग है। वह नए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक से किस तरह के संबंध रहेंगे यह भी देखने वाली बात होगी।

बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा, चार की मौत

0

उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स वाहन ने रौंद दिया। इसमें गांव भोपतपुर निवासी लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (33), पूरन की मौत हो गई। ओमप्रकाश (40), गंगा प्रसाद (45), निरंजन (30), जमुना सिंह घायल हो गए।

दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि सभी सड़क किनारे बैठे थे। गवां की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और पलट गई। सभी घायलों को सीएचसी रजपुरा पहुंचाया गया।

जानकारी मिलने पर लोग भड़क उठे और उन्होंने जाम लगा दिया। SP कृष्ण विश्नोई ने बताया कि सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजें गए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डीएम राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

शादी के बंधन में बंधीं ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’, बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग लिए सात फेरे

0

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी कर ली है. उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ एक-दूजे के हो गए हैं। खूबसूरत जोड़ी ने मंदिर में शादी रचाई है। अदिति और सिद्धार्थ ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक विवाह किया है। कपल ने शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

संजय राउत का विवादित बयान, कहा- PM मोदी का दिमाग सड़ा हुआ

0

माहराष्ट्र : नेताओं के बिगड़े बोल खूब चर्चाओं में रहते हैं। कुछ नेता ऐसे हैं, जिनकी पहचान ही बिगड़े बोलों के लिए है। एक दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया था। वहीं, अब शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने एक विवादित बयान दिया है।

अपने इस बयान के बाद हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता नहीं होता है कि वो अब क्या बोलेंगे? उनके मानसिक संतुलन के बारे में पता नहीं चलता है। उनका दिमाग सड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई योजना झारखंड में गलत है तो वो महाराष्ट्र में सही कैसे है।

संजय राउत ने चुनाव आयोग को लेकर भी बड़ा दावा किया है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में चुनाव आयोग अब स्वतंत्र नहीं है। चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर ही चुनाव का ऐलान करता है। राज्य में महानगरपालिका के चुनाव नहीं हो रहे हैं, क्योंकि चुनाव आयोग को पता है कि बीजेपी हारने वाली है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्या चुनाव की बात करेंगे। वो सिर्फ तारीख दे रहे हैं। चुनाव आयोग को बताना चाहिये चुनाव कब होगा, ये एकनाथ शिदें को बता रहे हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, हरिद्वार में पांच करोड़ की लूट का था आरोपी

0

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार इस बार हरिद्वार पुलिस ने रानीपुर मोड़ से बालाजी ज्वेलर्स में 5 करोड़ की लूट को अंजाम देने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में  गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक सितंबर को हरिद्वार में रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती डालकर 5 करोड़ रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया था। पुलिस को डकैती शामिल एक बदमाश के बहादराबाद क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद संडे की देर रात को पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और रानीपुर मोड़ पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से वहां पहुंचे बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

images 8

जवाबी कार्रवाई के दौरान 1 बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए जिलेभर की पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है। घायल बदमाश को हरिद्वार के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला एएसपी सदर जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ नताशा समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुठभेड़ की जानकारी लेते हुए एसएसपी ने तत्काल फरार बदमाश की तलाश में जिलेभर की पुलिस को लगा दिया और घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वह बच नहीं पाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक बदमाश की पुख्ता पहचान कराई जा रही है। मौके पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल और कुछ सामान मिला है। जिनका परीक्षण फोरेंसिक टीम कर रही है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि वह बालाजी ज्वैलर्स शोरूम के डकैती में शामिल था। जल्द ही उसके फरार साथी और अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा।

SSP डोभाल के मुताबिक बदमाशों को सबसे पहले बीएचईएल तिराहे के पास रुकने का इशारा किया गया था, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच वह धनौरी रोड की तरफ निकल गए। हालांकि, कुछ दूरी पर उनकी बाइक रपट गई और वह फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। पुलिस ने कांबिंग से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया और जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई।

hrd2

उन्होंने उम्मीद जताई कि घटनास्थल से मिली बाइक और कुछ सामान के आधार बदमाशों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। यह भी प्रारंभिक रूप से पुष्ट हो चुका है कि डकैती में शामिल बदमाशों की जो फोटो जारी की गई थी, उसमें से एनकाउंटर में ढेर बदमाश से एक तस्वीर का मिलान हुआ है। बालाजी ज्वेलर्स के संचालक अतुल गर्ग ने भी मृतक बदमाश की पहचान कर उसके डकैती में शामिल होने की पुष्टि की है।

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, राहुल गांधी को कहा आतंकी

0

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है.

सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.’ बिट्टू ने ये विवादित बातें राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर कही हैं.

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में कहा, मैंने चैलेंज किया है कोई सिख जो यहां खड़ा है जो किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है. यहां बोल दे भागलपुर में किसी ने उनसे बोला कि आप कड़ा नहीं डाल सकते, किसी ने कहा हो आप पगड़ी नहीं डाल सकते, किसने कहा गुरुद्वारे नहीं जा सकते, सिख यहां खड़ा होकर कह दे, मैं अभी बीजेपी छोड़ दूंगा.

चिंगारी लगाने के लिए पहले मुस्लिमों को यूज करने की कोशिश की अब नहीं हुआ तो बिल्कुल बॉर्डर पर जो सिख हैं, जो देश की रक्षा करते हैं, उनमें फूट डालने की कोशिश करते हैं.

उत्तराखंड : DM और SSP बाइक पर हुए सवार, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

0

देहरादून : DM सविन बंसल और SSP अजय सिंह ने शहर के विभिन्न मार्गों का बाइक से भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घंटाघर, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक और बल्लीवाला का भ्रमण कर यातायात के दबाव वाले स्थानों का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी मुख्य मार्गाे पर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वाहनों को चयनित स्थानों पर पार्क करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मार्ग पर किसी तरह का अस्थाई अतिक्रम नहीं होने देने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पलटन बाजार का औचक निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान बाजार में आने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से सीएनआई चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र बनाए जाने के साथ ही केंद्र में बाजार खुलने से बंद होने तक महिला पुलिसकर्मियों नियुक्ति करने के को भी कहा है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने पलटन बाजार में महिलाओं के बात कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उनकी राय जानी।

श्री बदरीनाथ धाम में उल्लासपूर्वक मनाया गया माता मूर्ति उत्सव

0

• श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ रहा धूप खिली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता मूर्ति मंदिर दर्शन को पहुंचे

• श्री उद्धव जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सेना के बैंड के साथ समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर पहुंची

• माता मूर्ति से भेंट, अभिषेक पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं को दर्शन देने के बाद देव डोलियां अपराह्न को बदरीनाथ धाम वापस आयी।

श्री बदरीनाथ धाम :  श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष भाद्रपद बामन द्वादशी तिथि के अवसर पर माता मूर्ति उत्सव आज रविवार उल्लासपूर्वक मनाया गया। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां की गयी थी। दो-तीन दिन लगातार बारिश के बाद आज श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ रहा तथा धूप खिली रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता मूर्ति मंदिर दर्शन को पहुंचे। वही मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिर त्रियुगीनारायण ( गुप्तकाशी- रूद्रप्रयाग)में भी बामन द्वादशी महोत्सव शुरू हो गया है। वामन द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी श्रद्धालुजनों- तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है।

बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव के तहत आज रविवार प्रातः बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के बाद पूर्वाह्न 10 बजे गढ़वाल राइफल्स के बैंड, ढोल नगाड़ों की भक्तिमय धुनों एवं जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव‌ जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई।

देव डोलियों के साथ बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भास्कर डिमरी,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अमित बंदोलिया,सहित मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी, पुलिस प्रशासन आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान भी माता मूर्ति मंदिर पहुंचें।

माता मूर्ति मंदिर पहुंच कर श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति की कुशलक्षेम पूछी तथा भगवान बदरीविशाल की कुशलता से माता मूर्ति को अवगत कराया। रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठियों तथा माता मूर्ति के पुजारी सुशील डिमरी द्वारा अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मूर्ति एवं देव डोलियों के दर्शन किये तथा प्रसाद प्राप्त किया।

इससे पहले आईटीबीपी केंप के निकट देश के पहले गांव माणा पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा के साथ महिला मंडल माणा की महिलाओं ने श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की इस अवसर पर आईटीबीपी, तथा असम राइफल्स एवं श्रद्धालुओं की ओर से वृहत्त भंडारे का आयोजन किया गया था।

IMG 20240915 114407 scaled

दिन के भोग के बाद अपराह्न तीन बजे श्री उद्धव जी की देव डोली एवं आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी वापस श्री बदरीनाथ धाम आ गयी। श्री उद्धव जी बदरीश पंचायत में विराजमान हो गये तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी।इस दौरान प्रातः दस बजे दिन के बाद शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि देव डोलियों के श्री बदरीनाथ पहुंचते ही शायंकाल तीन बजे बाद पुनः मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुल गया।आज रविवार शाम को श्री कुबेर जी का श्री बदरीनाथ मंदिर के अंदर सभामंडप में देवस्नान (गारू) भी संपन्न होगा जिसमें देव पश्वा सहित बामणी गांव श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल योग मुद्रा में तपस्यारत है। फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि भगवान बदरीविशाल की ओर से उनके प्रतिनिधि एवं सखा श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जाते है । इससे पहले कल बीते शनिवार शाम को सीमांत गांव माणा से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीनाथ को मातमूर्ति आने का न्यौता देने श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे थे।इससे पहले बदरीनाथ धाम में नारद उत्सव एवं नंदाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बदरीनाथ में चतुर्मास कर रहे वकील स्वामी, सहित पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल एवं साधुसंत माता मूर्ति  मंदिर दर्शन को पहुंचे ।   मंदिर समिति के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी बामन द्वादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री त्रियुगीनारायण भगवान के दर्शन किये।

24 घंटे में 2 बड़े हादसे, 9 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

0

महाराष्ट्र के धुले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा धुले जिले के शिंदखेडा तालुका के नजदीक दसवेल फाटा के पास हुआ। रविवार को पिकअप और कार के बीच हुई भीषण टक्कर से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। एक अन्य हादसा संभाजी नगर में हुआ है। यहां शराब के नशे में धुत कार चालक ने एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की जान गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा शनिवार को हुआ था।