Home Blog Page 382

Stree2 Box Office :’स्त्री’ के आगे ‘जवान’ फेल, कमाई में रच दिया इतिहास

0

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म को सिनेमाघर में लगे एक महीने से भी अधिक समय हो गया है और ये लगातार अपना प्रभाव बनाए हुए है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। करीना कपूर की बकिंघम मर्डर्स का स्त्री के सामने दम निकलता नजर आया।

दोबारा रिलीज हुई शाह रुख खान की वीर जारा और शोहम शाह की तुम्बाड भी इसके कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं डाल पाईं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है। स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। 6 साल पहले इसी नाम से आए फिल्म के पहले पार्ट ने 100 करोड़ का कारोबार किया था।

स्त्री 2 का 33वें दिन का कलेक्शन अभी भी शाह रुख खान की जवान से 213% ज्यादा है। न्यूज वेबसाइट कोई मोई के अनुसार जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन 80 लाख की कमाई की थी। इस तरह से स्त्री 2 ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। स्त्री 2 ने पठान (543.22 करोड़) और एनिमल के 554 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ते हुए फिल्म हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस तरह स्त्री 2 साल 2023 की हर फिल्म को पछाड़ने का मुकाम हासिल कर चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में अब तक करीब 13 प्रतिशत वोटिंग, लगी लंबी कतारें

0

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है। 24 सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

राज्य में धारा-370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण के लिए जिन सीटों पर मतदान होना है, उन पर कांग्रेस-नेकां गठबंधन, पीडीपी सहित कई अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव को रोचक बना रहे हैं।

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप, राजेंद्र शाह ने की बर्खास्त करने की मांग

0

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र शाह ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग को भारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते पद से बर्खास्त किये जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह ने जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत रूद्रप्रयाग में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जिला पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी योजनाओं के लिए आवंटित धन की खुली बंदरबाट हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत रूद्रप्रयाग में विभागीय भ्रष्टाचार के चलते विकास का एक भी काम परवान नहीं चढ़ पाया है तथा विकास के लिए आवंटित धनराशि बिना किसी काम के ठेकेदारों और अधिकारियों की जेब में चली गयी है।

IMG 20240918 WA0003

राजेन्द्र शाह ने सोनप्रयाग पार्किंग के ठेके में हुए भारी भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा केदारनाथ तीर्थ यात्रा व्यवस्था हेतु सोनप्रयाग पार्किंग की निविदा लागत 25 लाख रूपये से अधिक होने के बावजूद निविदा प्रक्रिया में ई-टेंडरिंग की अनदेखी पर आक्रोष व्यक्त करते हुए निर्देश जारी किया जाना स्पष्ट करता है कि निविदा में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में न्यायालय के आदेशोें के उपरान्त 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी।

जिसकी जांच से स्पष्ट होता है कि एच-1 फर्म के स्वामी भारत भूषण भट्ट के जिला पंचायत सदस्य होने के चलते 2,71,71,771.00 (दो करोड़ इकहत्तर लाख इकहत्तर हजार सात सौ इकहत्तर रूपये मात्र) की ऐवज में भ्रष्टाचार की नीयत से एच-2 फर्म स्वामी योगेश राणा की संगम कन्स्ट्रक्शन को 2,57,77,777.00 (दो करोड़ सत्तावन लाख सतहत्तर हजार सात सौ सतहत्तर रूपये मात्र) पर जारी करते हुए जिला पंचायत को लगभग चौदह लाख रूपये का चूना लगाया गया, जो जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे भारी भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है। यह जिला पंचायत रूद्रप्रयाग में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार की एक बानगी है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र शाह ने कहा कि इस प्रकरण की जांच के उपरान्त दोषियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इसी प्रकार प्रधानमंत्री घर-घर नल, घर-घर जल योजना में विभागीय अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर पुरानी पेयजल लाइनों को नई पेयजल लाईन बताते हुए करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार किया गया है।

जिन नेताओं पर कांग्रेस में रहते हुए भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगे तथा उनके खिलाफ जांच में भी भ्रष्टाचार के साक्ष्य पाये जाने पर न्यायालय द्वारा भी निर्देशित किया गया था परन्तु उनके भाजपा मे शामिल होते ही उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर लीपा-पोती की जा रही है।

राजेन्द्र शाह ने यह भी कहा कि जिला पंचायत रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं चमोली में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायती पत्र के माध्यम से आपसे पूर्व में भी आग्रह किया गया था परन्तु इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला पंचायत रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं चमोली में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच तथा रुद्रप्रयाग में पार्किंग ठेके मे न्यायालय के आदेशों एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाये जाने की मांग की।

अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

0

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह शाम साढ़े 4 बजे राजनिवास पहुंचे और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी पूरी कैबिनेट भी साथ आए।

इस्तीफा सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलजी को विधायक दल की चुनी गईं नेता आतिशी का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का प्रस्ताव भी दे दिया। इसके बाद राजनिवास से बाहर आए और मीडिया से बगैर बात किए निकल गए। कैबिनेट मंत्री में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज भी साथ में थे।

आबकारी घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच माह तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद गत 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा है कि जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देंगे, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

देशभर में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

0

सुप्रीम कोर्ट नें देशभर में अपराधियों और अन्य मामलों में बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है। SC ने कहा कि अगले आदेश तक देश में कहीं भी मनमाने ढंग से बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि यह SC का अंतरिम आदेश है।

सुप्रीम कोर्ट ने  इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करेगा। देश के सभी राज्यों को इन निर्देशों का पालन करना होगा। बुलडोजर एक्शन के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब एक अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने बुलडोजर कार्रवाई के महिमा मंडन पर भी सवाल खड़ा किया।

कोर्ट ने कहा यह रूकना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगली सुनवाई तक हमारी अनुमति से ही एक्शन लें। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि सड़क, फुटपाथ, रेलवे लाइन पर किए गए अवैध निर्माण पर यह निर्देश लागू नहीं होगा।

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

0

देहरादून: दो दिन की धूप के बाद एक बार फिर मानसून की बारिश जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ समेत 3 जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पिथौरागढ़, चमोली और नैनीताल जनपदों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बागेश्वर के लिए भारी से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में कहीं-कही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये हो सकते हैं नुकसान

  • संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़कों/ राजमार्गों में अवरोध/कटाव हो सकता है।
  • ओलावृष्टि वृक्षारोपण, बागवानी और खडी फसलों को नुकसान पंहुचा सकती है।
  • खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं।
  • ओलावृष्टि से खुले में खड़े वाहन को क्षति पहुंचना ।
  • निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति ।
  • बहुत तीव्र वर्षा बाढ़ पैदा कर सकती है, पहाड़ और खड़ी पहाड़ियाँ तेजी से अपवाह पैदा कर सकती है।
  • फिसलन भरी सड़कों और कोहरे/कम बादलों के कारण कम दृश्यता के कारण ड्राइविंग की कठिन स्थिति के कारण यात्रा समय में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना।
  • बागवानी, कृषि फसल (जैसे चावल, मक्का, बाजरा, सेम, चना आदि) और वृक्षारोपण और अनाज की गुणवत्ता को मामूली नुकसान हो सकता है।
  • हवाई अड्डों के लिए/से उड़ान संचालन प्रभावित हो सकती है। जिले के विभिन्न हेलीपैडों से आने-जाने वाले हेलीकॉप्टर का संचालन प्रभावित हो सकता है।
  • बिजली गिरने से जान-माल की हानि ।

बचने के उपाय

  • भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • गर्जन और ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर न बांधें।
  • कटी हुई उपज (यदि खेत में हो) को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • फलदार पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए ओलों के जाल का प्रयोग करें।
  • राज्य में चारधाम या अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री/पर्यटक सतर्क रहें और यात्रा करते समय खड़ी ढलानों पर नजर रखें।
  • छोटी नदियों/नालों और निचले इलाकों और बाढ़ के मैदानों के पास रहने वाली बस्तियों/लोगों को सतर्क रहना है।
  • पर्वतारोहण अभियान सर्द और नम स्थितियों के लिए एहतियाती उपाय कर सकते हैं।
  • यात्रियों या वाहन के साथ यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • अपडेट के लिए मीडिया रिपोर्ट का अवलोकन करें। मौसम पूर्वानुमान के लिए स्थानीय मीडिया को सुने। सोशल मीडिया पर नजर रखें।
  • भारी बारिश के दौरान नालों में तैरने या नौका विहार न करें।
  • किसानों को सलाह दी जाती है कि वे कटी हुई उपज को सुरक्षित और सूखी जगह पर रखें।

आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM, केजरीवाल ने रखा नाम का प्रस्ताव

0

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

दिलीप पांडे ने प्रस्ताव रखा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री का नाम डिसाइड करें। सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव नए मुख्यमंत्री के तौर पर रखा है। उन्हें आप विधायक दल का नेता चुना गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है। जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया गया है।

विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले आप नेता गोपाल राय ने कहा कि अभी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जनता का समर्थन लेकर दिल्ली में फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनेगी। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम केजरीवाल मंगलवार शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

वहीं, मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे आप के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल विधायकों से चर्चा करेंगे और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, दो दिन में खोलें बंद मार्ग

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को दो दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो मार्ग दो दिन में नहीं खोले जा सकते, कारण सहित उसकी रिपोर्ट सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास को उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोला जाए और इस संबंध में लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। लेकिन, सिविल यह है कि क्या दो दिन में सड़कें खुल पाएंगी। हालांकि, शासन ने ज्यादा क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 15 दिन का समय दिया है। बावजूद, कई सड़कें ऐसी हैं, जिनको खोलने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बंद मार्गों को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी सभी जनपदों में बंद सड़कों की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़कों को खोलने का टाइम लाइन मांगा।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जिलों के नोडल अधिकारी, आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एनएच, बीआरओ के अधिशासी अभियंताओं तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ अवरुद्ध मार्गों को खोले जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मार्गों को खोलने में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को समझा तथा मौके पर उनका समाधान भी किया।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि आपदा राहत और बचाव कार्यों के साथ ही पुनर्प्राप्ति के कार्यों में धन की कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार पहले भी जनपदों को एसडीआरएफ मद से काफी धनराशि दी जा चुकी है और भविष्य में भी जनपदों को जरूरत के अनुसार और धनराशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने आपदा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनमानस की दिक्कतों को कम किया जा सके।

छोटे कार्यों की स्वीकृति जिलाधिकारी दे सकेंगे

बैठक में कई जिलों के अधिकारियों ने कार्य करने में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के समक्ष उठाया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं ने कहा कि एचओडी स्तर पर आगणन स्वीकृत होने में काफी समय लगता है, लिहाजा जिलाधिकारी के स्तर पर स्वीकृति मिल जाए तो कार्य और तेजी से किए जा सकते हैं। इस पर सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि बड़े कार्य मुख्यालय स्तर पर स्वीकृत होंगे, लेकिन छोटे कार्यों की स्वीकृति जिलाधिकारी के स्तर पर ही मिल जाए, इसके लिए जल्द एक शासनादेश जारी किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द छोटे कार्यों को संपादित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनपदों को जो पैसा दिया गया है, उसमें से 25 प्रतिशत तक जिलाधिकारी खर्च कर सकेंगे, इस संबंध में जल्द निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इस पैसे से पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई अपने कार्य कर सकेंगे। इस दौरान सचिव श्री सुमन ने कहा कि जिले अपने स्तर पर आगणन स्वीकृति की प्रक्रिया को आपस में बैठकर सरल बनाएं।

उन्होंने कहा कि मार्गों को सुचारू करने में लिखित अनुमति का इंतजार न करते हुए फोन व वर्चुअल माध्यम से अनुमति लेकर कार्य संपादित किए जाएं, ताकि मार्ग खोलने में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर उनकी पूरी कोशिश होती है कि जल्द से जल्द प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जो तकनीकी दिक्कतें आती हैं, उनका समाधान जनपदों को ही करना है।

पुरानी देनदारियों को जल्द से जल्द निपटाएं

बैठक के दौरान सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुराने वर्षों की देनदारियों का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे देनदारियां पीडब्ल्यूडी की हों या पीएमजीएसवाई की हों, उन्हें जल्द से जल्द क्लियर किया जाए। उन्होंने कहा कि जेसीबी के ठेकेदारों की जो भी पुरानी देनदारियां हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द क्लियर किया जाए ताकि उनका भरोसा विभाग पर बना रहे।

पीडीएनए के प्रस्ताव जल्द भेजें जनपद

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने सभी जनपदों को पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट) के प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजने को कहा ताकि क्षतिपूर्ति की कार्रवाई तेज की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के लिए प्रारूप बना है। इसी के अनुरूप प्रस्ताव भेजा जाए। शासन में पीडीएनए के प्रस्ताव आएंगे, उसके बाद पीडीएनए किए जाने की अनुमति दी जाएगी। नुकसान को देखते हुए पीडीएनए किन क्षेत्रों में किया जाना है, इसका प्रस्ताव जनपदों को भेजना है, वह इसे जल्द भेजना सुनिश्चित करें।

दो दिन में खुल जाएंगी 95 प्रतिशत सड़कें

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार दो दिन में प्रदेश की 95 प्रतिशत सड़कें खोल ली जाएंगी। जो नहीं खुल पा रही हैं, वह ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन एक पखवाड़े के भीतर उन्हें भी खोल लिया जाएगा।

भुवनेश्वर में गो ध्वज को स्थापित कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

0
  • गो प्रतिष्ठा आंदोलन – गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा।

  • 22 सितंबर से 26 अक्टूबर 2024 तक चलेगी यात्रा।

भुवनेश्वर, ओडिशा : सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्म शास्त्रों में गो की महिमा गई है। गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है यही सनातन धर्मी हिंदुओ की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में डालकर *गौमाता को राष्ट्रमाता* का सम्मान दिलाने तथा *गौहत्या मुक्त भारत* बनाने के लिए संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है।

स्वतंत्रता प्राप्त से ही निरन्तर गौमाता की प्रतिष्ठा एवं रक्षा के प्रयास होते रहे है जिसमें 1966 के धर्म सम्राट यतिचक्रचूडामणि पूज्य करपात्री जी महाराज जी के नेतृत्व में हुआ प्रचलित गौरक्षा आंदोलन है जिसके लिए हजारों गौभक्तों का बलिदान हुआ था। इसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोहत्या मुक्त भारत बनाने हेतु परम गोभक्त पूज्य गोपाल मणि जी ने गौ प्रतिष्ठा आंदोलन का नेतृत्व कर देशभर में इसे जीवन्त रखा तथा इस पवित्र अभियान में चारो पीठों के जगद्गुरु शंकराचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

चारों पीठों के पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्यों द्वारा अभिषिंचित एवं समर्थित गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने एवं गौहत्या बंदी कानून हेतु देश में गौ संसद का आयोजन हुआ जिसमें रामा गौ प्रतिष्ठा संहिता बिल सहित 42 बिंदु का धर्मादेश भी पारित किया जा चुका है । गौ प्रतिष्ठा के इस अभियान को प्रज्वलित करने हेतु गौ घृत की ज्योति को प्रकाशित कर ज्योर्तिमठ के परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने इस आंदोलन का निर्देशन कर रहे है, जिन्होंने 14 मार्च से लेकर 28 मार्च 2024 तक नंगे पैर पदयात्रा गोवर्धन से दिल्ली तक भी की। पूज्य जगद्गुरू ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी के निर्देशन में आज गौ प्रतिष्ठा का अभियान निरन्तर देशभर में गतिमान है जिन्होंने इस संवत्सर को गौ संवत्सर के रूप में घोषित भी किया है।

पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के निर्देशन एवं नेतृत्व में संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा दिनांक 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होनी निश्चित हुई है जो भारत के समस्त 37 प्रदेशों की राजधानियों तक जाएगी तथा वहां एक गो ध्वज की स्थापना की जाएगी। गो प्रतिष्ठा आंदोलन के संयोजक पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी पूरे समर्पण और शक्ति के साथ यात्रा की सफलता हेतु प्राण-प्रण से शंकराचार्य जी के साथ हर कदम में साथ रहेंगे। प्रत्येक राज्य की राजधानियों में विशाल गो प्रतिष्ठा सम्मेलन का दिव्य भव्य आयोजन होगा जिसका श्रीगणेश गोरक्षक, गोभक्त भगवान श्रीराम की राजधानी अयोध्या से होगा जहां भगवान रामलला के रूप में विद्यमान हैं जहां से यह पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर होते हुए 26 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में होगी। पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य जी द्वारा समस्त भारत के प्रखर गोभक्तो को सम्मानित भी किया जाएगा।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूज्य शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद जी 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक गो ध्वज की स्थापना, गो महासभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वो अग्रिम यात्रा हेतु छत्तीसगढ़ को प्रस्थान करेंगे।

इस गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा का लक्ष्य संपूर्ण भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन हेतु समस्त राष्ट्र के गोभक्त हिन्दुओं को जागृत कर एक सूत्र में पिरोने का है तथा गोमाता की दुर्गति , गो हत्या के कलंक को मिटाकर कर, पशु के अपमान से हटा कर राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है।

इस गो ध्वज स्थापना पद यात्रा का सूत्रवाक्य है : गौ माता, राष्ट्र माता – राष्ट्र माता, भारत माता

गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के उपरांत देश की राजधानी दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8 और 9 नवंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा जो भारत की सरकार को गौहत्या के कलंक को मिटाकर गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतु निर्णायक होगा।

इस ऐतिहासिक यात्रा की पूर्व तैयारी हेतु आज दिनांक 16 सितंबर 2024 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के प्रतिनिधि एवं यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद तथा सह- संयोजक गोभक्त विकास पाटनी, प्रदेश यात्रा संयोजक ब्रह्मचारी चित्त प्रकाश जी ने भुवनेश्वर की मीडिया को संबोधित किया जिसमें Dr. बद्रीनाथ पटनायक, मनोज रथ, अजय कुमार अग्रवाल जी , अरुण कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार लेंका, Dr. आर्य कुमार ज्ञानेंद्र आदि उपस्थित थे।

हरिद्वार डकैती का खुलासा, एक बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दो गिरफ्तार, दो फरार

0

देहरादून: एक सितंबर को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कल रात को डकैती में शामिल एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है, जबकि दो अब भी फरार हैं। इस मामले में सीएम धामी ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीजीपी अभिनव कुमार भी खुद इस पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने साफ कर दिया था कि अब उत्तराखंड पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी।

डीजीपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुए  पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय टीमों के साथ-साथ STF की टीम को भी नियुक्त करते हुए घटना का  शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया गया।  पूरे मामले की पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिए गए विश्वास, समर्थन एवं मार्गदर्शन में पुलिस महानिदेशक महोदय के दिशा-निर्देशन में उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया।

15 सितंबर की रात्रि समय करीब 10.30 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने  पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया और वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश  *भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई।

मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।

पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया* और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर  बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से दिनांक 01 सितंबर, 2024 को लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई।

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 1 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है। घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

इसी बीच आज दिनांक 16 सितंबर, 2024 को करीब 13:45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा उक्त डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी

थाना ज्वालापुर से संबंधित डकैती (श्री बालाजी ज्वैलर्स) का माल

1. सोने के कड़े ..08 नग

2. सोने की चेन ..06 नग

3. सोने का ब्राशलेट..02 नग

4. सोने की रिंग..01 नग

5. सोने का हार..01 नग

6. सोने का कान के छुमके ..14 नग

7. सोने की चेन.. 08 नग (गिरफ्तारशुदा दो अन्य अभियुक्तों से बरामद)

कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये

घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस 04 और 01 मोटर साईकिल बिना नंबर।।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेंद्र पाल

1.   62 / 2020 : 21 NDPS Act , IPC 188, 270  : PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

2.   196 : 323 IPC , 52 Prisons act :  PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

3.   50 / 2023 : 22/61/85 NDPS Act  : PS सिटी , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब

4.   182 / 2024 : 452,323,392,34 IPC , 25 Arms Act : PS उना सदर ,उना , हिमांचल प्रदेश (not named, but in CCTV)

5.   700 / 2024 : 109,310(2), 311 BNSS : PS ज्वालापुर , हरिद्वार , उत्तराखंड

घटना में वांछित अन्य दो अभियुक्तों सुभाष निवासी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी, पंजाब की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।