Home Blog Page 386

बड़ी खबर : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को SC से जमानत

0

सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो याचिकाओं पर फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया।

इस संबंध में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ने उनके फैसले पर सहमति जताई। कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। सीबीआई की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी।

डी वाली शर्तों के साथ आएंगे बाहर
➤दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने वही शर्तें लगाई हैं, जो उन्हें ईडी के केस में बेल के दौरान मिली थीं।
➤केस की मेरिट पर कोई बयानबाजी नहीं करेंगे
➤दफ्तर जाने, सरकारी काम करने, केस पर टिप्पणी करने पर रोक
➤ऐसे में सरकार के कामकाज में अब भी दिक्कत बनी रहेगी
➤NCCSA की बैठक भी नहीं कर पाएंगे।
➤वह दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में अपनी भूमिका के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे
➤वह किसी भी गवाह से बातचीत नहीं करेंगे या मामले से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल तक पहुंच नहीं रखेंगे

उत्तराखंड: मसूरी मार्ग पर बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत

0

मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वाहन में छह लोग सवार थे।

वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक

अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक

अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)

घायल

गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)

राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)

मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28)

सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27)

उत्तराखंड पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली

0

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। देर रात को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के गोली लगी, जिसके बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौारान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दोरान क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

अरोपी मेहराज(50) पुत्र कमरुद्दीन गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ का रहने वाला है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को आयोजित

0

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को आयोजित होगा।

• श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने की तैयारियां।*

श्री बदरीनाथ धाम: 12 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष माता मूर्ति उत्सव रविवार 15 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
वहीं कल शुक्रवार को बामणी गांव में मां नंदा मेला नंदाष्टमी कार्यक्रम का भी समापन हो जायेगा।

प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले शनिवार शाम को सीमांत गांव माणा से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीनाथ को मातमूर्ति आने का न्यौता देने श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगे।
शनिवार को ही प्रातः काल नारद कुंड के समीप देव ऋर्षि नारद की पूजा-अर्चना होगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि 15 सितंबर रविवार को प्रातः पूजा-अर्चना तथा बालभोग के बाद पूर्वाह्न 10 बजे तक श्री उद्धव जी पालकी मैं बैठकर समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान करेंगे। तथा शायं तीन बजे तक माता मूर्ति में ही विराजमान रहेंगे।
इस दौरान दस बजे दिन के बाद शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा।
इसी दिन रविवार शायंकाल तीन बजे बाद पुनः मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुल जायेगा।
तथा देर शाम बदरीनाथ मंदिर में श्री कुबेर जी का देवस्नान गाडू भी संपन्न होगा।
माता मूर्ति उत्सव में श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ -साथ ही रावल धर्माधिकारी सहित मंदिर कर्मचारी एवं पुलिस – प्रशासन के प्रतिनिधि सहित डिमरी हक-हकूकधारी माता मूर्ति को प्रस्थान करेंगे। माता मूर्ति मंदिर में पुजारी सुशील डिमरी पूजा-अर्चना की तैयारी करेंगे।

माता मूर्ति पहुंचकर श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर में माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। तथा माता मूर्ति मंदिर में अभिषेक पूजा -अर्चना संपन्न होगी एवं भगवान बदरीविशाल का दिन का भोग माता मूर्ति में ही लगाया जायेगा।
अपराह्न ढ़ाई बजे बाद श्री उद्धव जी समारोह के साथ माता मूर्ति से विदा लेकर शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हो जायेंगे।

माता मूर्ति उत्सव में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचेगे तथा आईटीबीपी कैंप से आगे रास्ते में माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली से श्री उद्धव जी स्वागत किया जायेगा माता मूर्ति उत्सव में सेना, आईटीबीपी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन है तथा पुलिस- प्रशासन का भी सहयोग रहता है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

0

देखते हुए उत्तरकाशी, नैनीताल और हरिद्वार जिला प्रशासन ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में एक से 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है।  आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

Screenshot 2024 09 12 17 34 26 48 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की विदाई की आधिकारिक तिथि 15 सितंबर है।

IMG 20240912 174551.jpg

इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

Screenshot 2024 09 12 18 21 38 50 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

14 सितंबर तक संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि आवश्यक न हो, तो यात्रा करने से भी बचें।

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन

0

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के वरिष्ठ नेता महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें पिछले दिनों एम्स में भर्ती किया गया था।

सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता हैं। उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में उनको सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया।

येचुरी 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने सदन में कई मुद़्दे उठाए। पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। हाल ही में येचुरी की मोतयाबिंद की सर्जरी हुई थी। अब फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनको एम्स में भर्ती किया गया है।

उन्होंने हाल ही में कोलकाता की घटना को लेकर बयान दिया था। साथ ही नए आपराधिक कानूनों को लेकर दायर याचिका में विपक्षी गठबंधन इंडिया का समर्थन किया था। वामपंथी नेताओं के तौर पर उनकी अलग पहचान है। वह हमेशा वामपंथी विचारधारा को लेकर आवाज उठाते रहते हैं।

उत्तराखंड में मौसम के “लाल तेवर”, हाई अलर्ट पर अधिकारी

0

देहरादून: मानसून जाने से पहले तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लगभगभी सभी जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में जमकर बारिश हुई। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो अब भी जारी है। मौसम ने 13 सितंबर के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है, जिसको लेकर शासन की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 सितंबर के लिए येला अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 सितंबर को प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है।

उतराखंड के इस बाल संरक्षण गृह के बाथरुम में लड़के ने की आत्महत्या

0

पौड़ी: पौड़ी जिले के बाल संरक्षण गृह सुधार के लिए संरक्षण में रखे गए 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली है। खबर के सामने आते ही प्रशासन हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। पोक्सो के मामले में किशोर सुधार गृह में बीते जून माह से था। तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह रावत ने बताया कि बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय एक किशोर ने बाथरुम में टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

किशोर पोक्सो के एक मामले में बीते 29 जून 2024 से सुधार गृह में था। किशोर की हत्या के बाद से ही विभाग और जिम्मेदारी अधिकारियों में हड़केंप मचा हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नेपोटिज्म की वजह से गंवाई फिल्में, अभिनेत्री ने खोले इंडस्ट्री के राज

0

अभिनेत्री रकुल पप्रीत सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री के कीर राज खोले हैं। उनके बयानों के बाद एक बार फिर से नेपोटिज्म का जिन्न भी फिर से बाहर आ गया है। साल 2014 में फिल्म यारियां से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वालीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी संग शादी करने वालीं रकुल 10 साल हिंदी और साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं।

इस बीच रकुल प्रीत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के मुद्दे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि नेपोटिज्म के कारण उन्होंने कई मूवीज गंवाई हैं। आइए एक नजर इंडियन 2 एक्ट्रेस के पूरे बयान पर डालते हैं।

उन्होने अपने बयान में कहा है कि…हां भी नेपोटिज्म का शिकार हुईं हैं। मेरे भी हाथों से भाई-भतीजावाद के चलते कई फिल्में निकली हैं। लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं, जो इसका रोना लेकर बैठी रहूं। मैंने हार नहीं मानी और लगातार काम की तलाश की और इसे करती रही। मुझे लगता है कि मैं शायद उन मूवीज के लिए बनी ही नहीं थी। लेकिन अब मुझको उनका बिल्कुल भी अफसोस नहीं होता है और मैं नए काम के अवसर के लिए खुद को तैयार रखती हूं।

कांग्रेस और आप ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

0

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। बीजेपी को छोड़ अब तक किसी भी दल ने 90 सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। बीजेपी ने भी बुधवार देर शाम अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी की। सूची के अनुसार, पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं दिया। इसके साथ ही भाजपा ने सभी 90 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की सूची के अनुसार, भाजपा ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। रामबिलास शर्मा को इस बात का एहसास था कि पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट संभवत: नहीं देगी, इसलिए उन्होंने पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही इस निर्वाचन क्षेत्र से दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची

कांग्रेस से गठबंधन की बात नहीं बनने पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 89 सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा में चौतरफा मुकाबले के लिए स्टेज तैयार हो गया है। गुरुवार को छठी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

आप ने जारी की छठी लिस्ट, 89 सीटों पर उतारे कैंडिडेट