Home Blog Page 387

यहां हुआ हादस, खाई में गिरा वहान, 7 लोग थे सवार

0

रुद्रप्रयाग: प्रदेशभर में हर दिन कोई ना कोई हादसे की खबर सामने आती ही रहती है। आज भी एक और हादसे की खबर है। रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। सवार सभी लोग स्थानीय थे।

गुरुवार सुबह जानकारी मिले कि एक वाहन बांसवाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 15 फीट नीचे गिर गया है। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें हैं। जिन्हें पीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

0

मौसम: मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 एवं 13 सितंबर को जनपद देहरादून में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है।

IMG 20240911 WA0093

किसी भी जोख़िम और खतरे से बचने  के लिए जिले में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाडी केंद्रों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। चमोली, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भी कक्षा 01 से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

1004294546

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की विदाई की आधिकारिक तिथि 15 सितंबर है। इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

IMG 20240911 WA0093

14 सितंबर तक संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि आवश्यक न हो, तो यात्रा करने से भी बचें।

मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

0

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से बहुत भारी वर्षा/कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए सभी जिलों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 सितम्बर देहरादून, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षों के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इसको देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एडवाइजरी जारी की गयी है।

ये है एडवाजरी

1- प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3- आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4- NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7- समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710334, फैक्स नं0 0135-2710335, टोल फ्री नं0 1070, 8218867005, 9058441404 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

8- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल /फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

9- उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्यय सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

10- नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

11- जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

बड़ी खबर : सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं। सेना ने बताया कि आर्मी के फर्स्ट पैरा के जवानों को बुधवार सुबह उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दोपहर 12.50 बजे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। करीब चार घंटे चले एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया है।

BSF के प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की पहले फेज की वोटिंग होनी है। इससे सात दिन पहले उधमपर में एनकाउंटर और सीजफायर का उल्लघंन हुआ है। लिहाजा सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फ़बारी, सफ़ेद नजर आई ऊंची चोटियां

0

चमोली/रुद्रप्रयाग :उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी।

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।

अभिनव थापर की जनहित याचिका पर सुनवाई, सरकार को 3 हफ्ते में जवाब देने के आदेश

0

उत्तराखंड में ” विधानसभा बैकडोर भर्ती में भ्रष्टाचार व अनियमितता ” के विषय में देहरादून निवासी कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है जिसपर आज माननीय हाईकोर्ट नैनीताल में सुनवाई हुई।

इस विषय पर विधानसभा ने एक जांच समिति बनाकर 2016 से भर्तियों को निरस्त कर दिया, किंतु यह घोटाला 2000 में राज्य बनने से लेकर आज तक चल रहा था, जिसपर सरकार ने अनदेखी करी। इस विषय पर अबतक अपने करीबियों को भ्रष्टाचार से नौकरी लगाने में शामिल सभी विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्रियों पर भी सरकार ने चुप्पी साधी हुई है।

विधानसभा भर्ती में भ्रष्टाचार से नौकरियों को लगाने वाले ताकतवर लोगों पर हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने हेतु व लूट मचाने वालों से ” सरकारी धन की रिकवरी ” हेतु अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट नैनीताल में जनहित याचिका दायर करी, जिसपर हाईकोर्ट ने गंभीर निर्देश दिए और 28 फरवरी 2024 को  हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए की 2021 से 2022 तक सभी विधानसभा बैकडोर भर्तियों को बिना नियमों के नियुक्त किया गया था। 6 फरवरी 2003 के कार्यवाही पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें l किन्तु आज उत्तराखंड सरकार ने फिर कार्मिक सचिव को जवाब दाखिल करने के लिये समय मांगा।

याचिकाकर्ता अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट के समक्ष मुख्य बिंदु में सरकार के 6 फरवरी के 2003 शासनादेश जिसमें तदर्थ नियुक्ति पर रोक, सरकारी धन के दुरुपयोग की वसूली, संविधान की आर्टिकल 14, 16 व 187 का उल्लंघन जिसमें हर नागरिक को नौकरियों के समान अधिकार व नियमानुसार भर्ती का प्रावधान है, उत्तर प्रदेश विधानसभा की 1974 व उत्तराखंड विधानसभा की 2011 नियमवलयों का उल्लंघन किया गया है ।

याचिकाकर्ता अभिनव थापर ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में सभी तथ्यों सहित रिपोर्ट माननीय हाईकोर्ट के कार्यवाही हेतु दाखिल कर दी गई है। हम प्रदेश के 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को उनका हक दिलवाने की लड़ाई लड़ रहे है। याचिका में हमारे तथ्यों को 28 फरवरी 2024 को मान लिया गया है की राज्य निर्माण के वर्ष 2000 से 2022 तक विधानसभा में बैकडोर में भ्रष्टाचार से नियुक्तियों करी गयी है।

हमारी मांग है कि गलत प्रक्रिया से नौकरी देने वाले अफसरों, विधानसभा अध्यक्षों व मुख्यमंत्रियों भ्रष्टाचारियों से सरकारी धन के लूट को वसूला जाय और युवाओं की नौकरियों की लूट करवाने वाले “माननीयों” के खिलाफ सरकारी धन की रिकवरी व कानूनी कार्यवाही हो। सरकार ने पक्षपातपूर्ण कार्य कर अपने करीबियों को नियमों को दरकिनार करते हुए नौकरियां दी है जिससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार व शिक्षित युवाओं के साथ धोखा किया है, यह सरकारों द्वारा जघन्य किस्म का भ्रष्टाचार है।

जनहित याचिका के माननीय हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिजय नेगी ने बताया कि हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा युक्त पीठ ने इस याचिका के विधानसभा बैकडोर नियुक्तियों में हुई अनियमितता व भ्रष्टाचार विषय पर विधानसभा और याचिकाकर्ता को तथ्यों और रिकॉर्ड से भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार पर 28 फरवरी 2024 को सहमत हुए है।

6 फरवरी के 2023 शासनादेश के अनुरूप कार्यवाही हेतु निर्देश दिए थे, जिसमें “माननीयों से रिकवरी ” व अन्य प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख है, किंतु कई महीनों बाद भी राज्य सरकार का कोई जवाब नहीं आया, जिसके  बाद हाईकोर्ट ने सरकार को कड़े निर्देश दिये कि कार्मिक सचिव को 3 हफ्ते में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए । अगली सुनवाई 15 अक्टूबर 2024 को होगी।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी

0

मलाइका अरोड़ा के घर एक बड़ी अनहोनी हो गई है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। ये दुखद घटना सुबह 9 बजे घटी है। खबर है कि अनिल ने बांद्रा वाले अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी।

इस घटना के तुरंत बाद मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी पहुंच गए हैं। उन्होंने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं लग पाया है। खबर है कि मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

इस दुखद घटना ने घरवालों को बड़ा धक्का लगा है। पिछले साल अनिल को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। हालांकि, उन्हें क्या दिक्कत थी इसकी जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन मलाइका अपनी मां के साथ हॉस्पिटल में नजर आई थीं।

मुझे नहीं लगता कि PM मोदी चीन से अच्छे से निपटे : राहुल गांधी

0

राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा गतिरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति को अच्छी तरह से नहीं संभाला है. कांग्रेस नेता मंगलवार को वाशिंगटन डीसी स्थित नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे.

राहुल गांधी ने कहा, ‘चीनी सैनिकों ने लद्दाख में दिल्ली के आकार जितनी जमीन पर कब्जा कर रखा है और मुझे लगता है कि यह एक आपदा है. मीडिया इसके बारे में लिखना पसंद नहीं करता. अगर कोई पड़ोसी देश अमेरिका की 4,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर ले तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर बच निकल पाएगा कि उसने इसे अच्छे से संभाला है? इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मोदी ने चीन को बिल्कुल भी अच्छे से संभाला है. मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में क्यों बैठे हैं.

उल्लेखनीय है कि 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान में झड़प हुई थी. उसी वर्ष महामारी शुरू हुई थी. मई 2020 से जब चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर यथास्थिति को आक्रामक रूप से बदलने की कोशिश की, तब से दोनों पक्ष पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 के पास अग्रिम स्थानों पर तैनात हैं, जो गलवान संघर्ष के मद्देनजर एक टकराव बिंदु के रूप में उभरा है.

एलएसी पर यथास्थिति को एकतरफा रूप से बदलने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए उन्नत हथियारों के साथ 2020 से 50,000 से अधिक भारतीय सैनिक एलएसी के साथ अग्रिम चौकियों पर तैनात हैं. उत्पादन के चीनी दृष्टिकोण को ‘गैर-लोकतांत्रिक’ करार देते हुए, रायबरेली के सांसद ने अमेरिका और भारत के लोकतांत्रिक और मुक्त समाज में उत्पादन दृष्टिकोण रखने के विचार पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, ‘हम इसे चीनियों की तरह नहीं करना चाहते. हम इसे ऐसे माहौल में नहीं करना चाहते जो गैर-लोकतांत्रिक हो, जो उदार न हो. इसलिए 21वीं सदी के लिए असली सवाल यह है कि चीनियों ने उत्पादन का एक दृष्टिकोण सामने रखा है. यह एक गैर-लोकतांत्रिक उत्पादन दृष्टिकोण है. क्या अमेरिका और भारत एक लोकतांत्रिक मुक्त समाज में उत्पादन के लिए एक दृष्टिकोण रखकर इसका उत्तर दे सकते हैं? और मुझे लगता है कि यहीं पर बहुत सारे उत्तर छिपे हैं.

राहुल ने विपक्ष के नेता के रूप में अपनी नई भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि इंडिया ब्लॉक और भाजपा-आरएसएस के बीच एक वैचारिक युद्ध चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष भारत की संस्थाओं की ‘रक्षा’ करना चाहता है और देश के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करना चाहता है.

उन्होंने कहा, ‘यह उसी बात का विस्तार है जो मैंने पहले कहा था. भारत में कांग्रेस और हमारे सहयोगियों तथा भाजपा और आरएसएस के बीच एक वैचारिक युद्ध चल रहा है.’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘ये भारत के दो बिल्कुल अलग-अलग दृष्टिकोण हैं. हम एक बहुलतावादी दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं, एक ऐसा दृष्टिकोण जिसमें हर किसी को फलने-फूलने का अधिकार है.

एक ऐसा भारत जहां आपको इस आधार पर सताया न जाए कि आप किस धर्म में विश्वास करते हैं या आप किस समुदाय से आते हैं या आप कौन सी भाषा बोलते हैं, न कि एक बहुत कठोर, केंद्रीकृत दृष्टिकोण तो यही परिदृश्य है. और फिर हम उस परिदृश्य पर लड़ते हैं. हम भारत की संस्थाओं की रक्षा करना चाहते हैं, भारत में कमजोर वर्गों की रक्षा करना चाहते हैं, निचली जातियों, जनजातियों, अल्पसंख्यकों, गरीब लोगों की रक्षा करना चाहते हैं. यात्रा के बाद मैं अधिक से अधिक लोगों की आवाज बनने की कोशिश करता हूं.

उन्होंने कहा, ‘इसलिए आपको एक तरह से इसकी गहराई में जाना होगा, लोगों से बात करनी होगी और फिर वे जो कह रहे हैं उसे गहराई से समझना होगा और फिर उसे प्रसारित करना होगा और व्यापक स्तर पर देश के लिए एक दृष्टिकोण, भारत गठबंधन का दृष्टिकोण प्रदान करना होगा. ये भाजपा द्वारा प्रस्तुत केंद्रीकृत, एकाधिकार वाले दृष्टिकोण से अलग होगा. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि एक समय पश्चिम दुनिया का निर्माता हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे चीन ने जिम्मेदारी संभाल ली.

उत्तराखंड : आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित, दिल्ली जाएंगे सीएम धामी

0

देहरादून: राज्य कैबिनेट की आज होने वाली बैठक टल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अचानक दिल्ली जाना पड़ा, जिसके चलते प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने के चलते कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।

11 सितंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में रोड शो कर प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे और फिर दिल्ली लौट आएंगे।

इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि जम्मू जाने से पहले सीएम धामी दिल्ली में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान कैबिनेट विस्तार भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, इस तरह की चर्चाएं हर बार ही होती हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट, फिर सक्रिय होगा मानसून

0

देहरादून: माना जा रहा है कि मानसून राज्य से 15 सितंबर या उसके बाद कभी भी विदाई ले सकता है। लेकिन, उससे पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 12 और 13 सितंबर को राज्य के नैनीताल और चंपावत जनपदों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

12 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।