Home Blog Page 388

अपनी पीठ थपथपाने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही सरकार, यात्रियों की संख्या पर कही बड़ी बात

0

अपनी पीठ थपथपाने के लिए लोगों जान से खिलवाड़ कर रही सरकार, बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही यात्रियों की संख्या के आंकड़े

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या के आंकड़ों को सरकार बड़ा-चढ़ा कर दिखाकर रही है। सरकार आंकड़ों के जरिए अपनी पीठ थपथपाने के चक्कर में राज्य लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा ग्रस्त केदार घाटी में बड़ी संख्या में यात्रियों को भेजकर उनकी जान खतरे में डाली जा रही है।

धस्माना ने कहा कि सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण बीते 15 जून से अब तक चार धाम यात्रा में 67 लोगों की जान चली गई। 32 लोग घायल हुए और 22 लोग अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। सरकार आंकड़े भी छुपा रही है और वास्तविक जनहानि नहीं बता रही है। क्योंकि बीती 31 जुलाई को जब केदार घाटी में आपदा आई थी, तब कांवड़ यात्रा अपने चरम पर थी। बड़ी संख्या में कांवड़िए केदार धाम पहुंचे थे। जिनका पंजीकरण ही नहीं था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि 31 जुलाई को आई आपदा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए आपदा की चपेट में आए। सरकार ने आज तक लापता लोगों का सही आंकड़ा पेश नहीं किया। अभी केदारनाथ समेत चार धाम के रास्ते लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। रोजाना कोई ना कोई घटना घट रही है, तब सरकार यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बता यात्रियों को बड़ी संख्या में आने के लिए क्यों प्रेरित कर रही है।

धस्माना का कहना है कि वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार को किसी यात्री की जान की सुरक्षा से कोई लेना देना नही है। सरकार का ध्यान इस बात पर है कि यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या बताई जा सके। उसका नतीजा यह है कि श्रद्धालु सरकार के सुरक्षित यात्रा के प्रचार से प्रभावित हो कर यात्रा में आ रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे है।

उन्होंने कहा कि कल ही सोनप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जब जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, तो सरकार यात्रियों की जान क्यों जोखिम में डाल रही है। धस्माना ने कहा कि सरकार को चारों धामों के रूटों की असली तस्वीर लोगों के सामने रखनी चाहिए। यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित हो जाने तक सीमित संख्या में ही यात्रियों को यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।

उत्तराखंड:CBI और विजिलेंस की गिरफ्त में भ्रष्टाचारी, अगल-अलग विभाग के दो अधिकारी गिरफ्तार

0

देहरादून: CBI ने LIC देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, विजिलेंस ने ऊर्जा निगम के जेई को 15000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वो 40 हजार रुपये में मान गया।

मंगलवार को पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान CBI की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में कल पेश किया जाएगा।

वहीं, विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने आज हर्बटपुर में UPCL के जेई परवेज आलम और उसके सहयोगी को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हएु रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई नये भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए पैसे मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि नये भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए हर्बटपुर में यूपीसीएल का जेई परवेज आलम द्वारा 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। आज विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने जेई परवेज आलम व सहयोगी आदित्य नौटियाल को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

‘सिकंदर’ में सलमान-रश्मिका के बाद जुड़ा इस अभिनेत्री का नाम?

0

सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की घोषणा सलमान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। ‘सिकंदर’ अब इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। प्रशंसक शूटिंग और नए कलाकारों के जुड़ने से जुड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना के साथ अब एक और अभिनेत्री शामिल हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री काजल अग्रवाल सिकंदर में शामिल हो गई हैं। वह सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे स्टार कलाकारों के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल होंगी। उनके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

काजल अग्रवाल अधिकतर तेलुगु और तमिल में नजर आती हैं। काजल बॉलीवुड की फिल्म सिंघम में नजर आ चुकी है। इसके अलावा काजल फिल्म स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। सिंघम में काजल, अजय देवगन के साथ नजर आई थीं, वहीं स्पेशल 26 में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।

‘सिकंदर’ में सलमान खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जो गलत के साथ गलत और सही के साथ सही है। वह भ्रष्टाचार जैसी चीजों के खिलाफ है और इसमें शामिल लोगों से अच्छी तरह निपटना जानता है। यानी सिकंदर मूवी में एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा।

सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने अगस्त में मुंबई में फिल्म के लिए 45 दिनों का शेड्यूल शुरू किया था। मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में सिकंदर की शूटिंग की गई है। पूरे सेट को बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा था।

मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और अभिनेता अनुपम खेर

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेट की उन्होने प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से सम्बधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए राज्य की फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फ़िल्मांकन के लिए और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 2024 की फिल्म नीति को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके इसके भी प्रयास किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के ऑनलाइन अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 8 महीनों में 150 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियों प्रदान की गई है। उन्होने कहा की राज्य के संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखण्ड सरकार के अधीन आने वाले विभाग फ़िल्म शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे ऐसा फ़िल्म पालिसी में प्रावधान किया गया है। फ़िल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 में प्रादेशिक भाषा की फ़िल्मों के लिए फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अधिकतम 2 करोड़ तक, और हिन्दी और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं के लिये फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक के अनुदान प्राविधान किया गया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया को सराहते हुए, शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फ़िल्मकारों के लिए एक फ़िल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया। उन्होंने यहाँ फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल बताया, और स्थानीय लोगो द्वारा की गई सहायता को भी सराहा। उन्होंने नई फिल्म नीति को फ़िल्म निर्माताओं के अनुकूल बताया। फिल्म अभिनेता श्री खेर ने कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ समय से फ़िल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेज़ी आयी है। अभी हाल ही “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में कि गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।

सस्ती होंगी कैंसर की दवाइयां, GST परिषद में और भी अहम फैसले

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। परिषद ने कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी है। चुनिंदा नमकीन पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर कम करने के निर्णय का उद्देश्य कैंसर के उपचार की लागत कम करना है।

6 महीनों में ऑनलाइन गेमिंग से राजस्व बढ़ा
वित्त मंत्री ने कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्री समूह (जीओएम) और रियल एस्टेट पर गठित जीओएम ने अपनी स्थिति रिपोर्ट को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर स्थिति प्रस्तुत की गई है। उन्होंने कहा कि 6 महीनों में ऑनलाइन गेमिंग से राजस्व 412 फीसदी बढ़कर 6909 करोड़ रुपये हो गया है।

नमकीन पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी
वित्त मंत्री सीतारमण ने सुषमा स्वराज भवन में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक के बाद संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद ने कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी किया है, जबकि नमकीन पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने की सिफारिश की गई है। उन्‍होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज और रिसर्च सेंटर को ग्रांट लेने पर जीएसटी नहीं चुकाना होगा।

एक जीएमओ चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा पर गठित
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि परिषद की बैठक में दो नए मंत्रियों का समूह (जीओएम) गठित किया गया है। इसमें एक जीएमओ चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा पर गठित किया गया है। ये जीओएम बिहार के उप-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दर युक्तिकरण जीओएम होगा लेकिन इस सीमित उद्देश्य के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हमने उनसे कहा है कि वे इस मामले को देखेंगे और अक्टूबर 2024 के अंत तक एक रिपोर्ट लेकर आएंगे। नवंबर में होने वाली जीएसटी परिषद इस रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लेगी जो कि जीओएम से आएगी।

उन्होंने कहा कि मार्च 2026 के बाद आने वाले क्षतिपूर्ति उपकर के मुद्दे पर विचार करने के लिए भी मंत्री समूह का गठन किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) पर अतिरिक्त सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में सचिवों की एक समिति बनाई जाएगी। इसमें वर्तमान में असंतुलन की स्थिति है। यह राज्यों से राशि वापस लेने के तरीकों पर गौर करेगी।

सोनप्रयाग में बड़ा हादसा, अब तक पांच की मौत, सर्च अभियान जारी

0

सोनप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में 05 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली सोनप्रयाग से लगभग 01 किमी गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं।

सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व 01 अचेत अवस्था में मिला जिसको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।

यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आयी व रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा। जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि के 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी, जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य दोबारा शुरू किया गया।

इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को 01 और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गई है।बाधित चल रहा मार्ग पैदल आवागमन हेतु सुचारु हो गया है सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

घायलों का विवरण

1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतकों का विवरण

1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, तीर्थ यात्रियों पर गिरा मलबा, एक की मौत, तीन को बचाया गया

0

केदारनाथ धाम मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। यात्रा मार्ग में सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई।  तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दो यात्रियों का SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

यह हादसा सोमवार देर शाम को उस वक्त हुआ जब केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे में फंस गए। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF और NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल (50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किलोमीटर आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से तीर्थ यात्री फंस गए। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की आशंका को देखते हुए खोजबीन की जा रही है। जरूरी हुआ तो आज भी खोजबीन की जाएगी।

उप निरीक्षक आशीष डिमरी ने बताया कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों के आवागमन के समय दिक्कतें हो रही हैं। सोमवार यानी 9 सितंबर की देर शाम को केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा आ गया, जिसके कारण कुछ तीर्थयात्री मलबे में दब गए। इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मलवा गिरने से हुए हादसे की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और सेक्टर मजिस्ट्रेट सोनप्रयाग को तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

 

इस दौरान मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू टीम द्वारा तेजी से अभियान चलाया गया। जिसमें 1 मृतक और 2 घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में हमने एक अनमोल जीवन खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है और सरकार द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, एडवाइजरी जारी

0

भारत में एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हो गई है. केंद्र सरकार ने एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमपॉक्स को लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवायजरी भी जारी की है.

एमपॉक्स वायरस से जूझ रहे विदेश से लौटे एक शख्स को अस्पताल में अलग रखा गया है. संक्रमण की पुष्टि उसके नमूनों की जांच से हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है.

केंद्र ने कहा कि एक युवा पुरुष मरीज, जो हाल ही में मंकीपॉक्स संक्रमण से जूझ रहे देश से आया था, उसकी पहचान एमपॉक्स के मामले के रूप में की गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के पहले मामले की पुष्टि यात्रा से संबंधित संक्रमण के रूप में की गई है. लैब ने मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड 2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि यह मामला एक अलग मामला है, जो जुलाई 2022 से भारत में रिपोर्ट किए गए पहले के 30 मामलों के समान है. यह वर्तमान सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (डब्ल्यूएचओ द्वारा रिपोर्ट) का हिस्सा नहीं है. जो एमपॉक्स के क्लेड 1 के बारे में है.

 

 

हरियाणा चुनाव :’AAP’ ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची, क्या कांग्रेस के साथ नहीं बनी बात?

0

रियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में बीस नाम हैं। पार्टी ने कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों के सामने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आज पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले चर्चा थी की आप कांग्रेस के साथ मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ बात नहीं बनने पर आप ने 20 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया।

आप ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांढा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंदा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समलखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रनिया से हैप्पी रनिया, भिवानी से इंदू शर्मा, मेहम से विकास नेहरा और रोहतक से विजेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड : भाई ने बहन का गला काटकर मार डाला, बस इतनी सी थी वजह

0

रुड़की: बहन का अपने बॉयफ्रेंड से चोरी-छुपी भाई को रास नहीं आया। उसने बेरहमी से चाकू से गला काटकर अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना मंगलौरके मोहल्ला मलानपुरा की बताई जा रही है। मलानपुरा कीशाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

इसकी जानकारी उसके परिजनों को लग गई। परिवार वालों ने बॉयफ्रेंड से बात करने पर पहरा लगा दिया। जानकारी के अनुसार संडे की शाम को युवती की मां किसी काम से कहीं गई हुई थी। घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी। रात के वक्त वो अपने बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसके छोटे भाई अमन ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया।

इससे वो इतना नाराज हुआ कि अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना जानकारी अपनी मां को दी। आज (सोमवार 9 सितंबर) की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।