Home Blog Page 389

उत्तराखंड : भाई ने बहन का गला काटकर मार डाला, बस इतनी सी थी वजह

0

रुड़की: बहन का अपने बॉयफ्रेंड से चोरी-छुपी भाई को रास नहीं आया। उसने बेरहमी से चाकू से गला काटकर अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना मंगलौरके मोहल्ला मलानपुरा की बताई जा रही है। मलानपुरा कीशाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

इसकी जानकारी उसके परिजनों को लग गई। परिवार वालों ने बॉयफ्रेंड से बात करने पर पहरा लगा दिया। जानकारी के अनुसार संडे की शाम को युवती की मां किसी काम से कहीं गई हुई थी। घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी। रात के वक्त वो अपने बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसके छोटे भाई अमन ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया।

इससे वो इतना नाराज हुआ कि अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना जानकारी अपनी मां को दी। आज (सोमवार 9 सितंबर) की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोलकाता कांड : SC में सुनवाई के दौरान CJI ने पूछे ये सवाल?

0

कोलकाता में चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले से संबंधित याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मामले की जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट पेश की। बंगाल सरकार ने भी कोर्ट को स्थिति रिपोर्ट सौंपी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है।

इसमें बताया गया है कि जब डॉक्टर काम नहीं कर रहे थे, तब 23 लोगों की मौत हो गई। सुनवाई के बाद कोर्ट CBI से नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने जांच एजेंसी को एक हफ्ते का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

CJI ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के आवास और अस्पताल के बीच की दूरी के बारे में पूछा। एसजी मेहता ने जवाब दिया, ‘लगभग 15-20 मिनट का’। एसजी मेहता ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वह हम सबकी बेटी है। मामले में दोषियों को जल्द जल्द सज दी जानी चाहिए।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज करने के समय पर स्पष्टीकरण मांगा। सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र दोपहर 1:47 बजे दिया गया, अप्राकृतिक मौत की एंट्री पुलिस स्टेशन में दोपहर 2:55 बजे की गई। सुप्रीम कोर्ट ने तलाशी और जब्ती के बारे में जानना चाहा। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शाम 8:30 बजे से 10:45 बजे तक जवाब दिया।

SC ने जानना चाहा कि क्या घटना से संबंधित CCTV फुटेज CBI को सौंपे गए थे। एसजी मेहता ने जवाब दिया, ‘हां’। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या रात 8:30 से 10:45 बजे तक की गई तलाशी और जब्ती प्रक्रिया की फुटेज सीबीआई को सौंपे गए? इस पर एसजी मेहता ने जवाब दिया कि कुल 27 मिनट के 4 क्लिप सीबीआई को सौंपे गए। एसजी ने कहा कि CBI ने नमूने एम्स और अन्य केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला को भेजने का फैसला किया है।

कोर्ट ने CBI को जांच पर नई स्थिति रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। एसजी तुषार मेहता ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों से संबंधित मुद्दा उठाया। इस पर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और CISF के वरिष्ठ अधिकारी को निर्देश दिया कि वे CISF की तीनों कंपनियों को आवास उपलब्ध कराएं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि CISF को आवश्यक सभी उपकरण और सुरक्षा उपकरण आज ही सौंप दिए जाएं।

सेना ने ढेर किए दो आतंकी, भारी मात्रा में हथियार बरामद.

0

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी  आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिशों में जुटे रहते हैं। वहीँ, भारतीय सेना आतंकियों की इन प्रयासों को नकाम करने के लिए हर वक्त पैनी नजर बनाये रहते हैं। ऐसी ही घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया है।

सेना को खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद सेना ने आठ सितंबर की मध्यरात्रि को लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया।

इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, ऑपरेशन अभी जारी है।

उत्तराखंड में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला

0

सितारगंज: ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां बड़े भाई अपने छोटे भाई की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इस घटना को उसने किच्छा रोड स्थित भाई की दुकान में घुसकर अंजाम दिया।

दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को विवाद चल रहा है। जमीन बंटवारे को लेकर बड़ा भाई गुस्से में था। जिसके चलते उसने सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

SSP मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित 440 रुपये में रामपुर से चाकू खरीदा था।

मानुष प्रेरणा सेवा ट्रस्ट की ओर से दिया गया दून-रत्न सम्मान

0

देहरादून: मानुष प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, सुंदरवाला देहरादून द्वारा श्री मॉ काली मन्दिर सत्संग भवन परिसर लाडपुर में दून-रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत समाजिक कार्यकर्ताओं को दून-रत्न सम्मान देकर अलंकृत किया गया। साथ ही साथ बाल कलाकारों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा आये अतिथियों को मन मुग्ध किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहें गौरव कुमार (शिव सेना राज्य प्रतुख) व हीरा सिंह विष्ट (पूर्व कैविनेट मंत्री) और विशिष्ट अतिथि जेपी नौटियाल व पीसी वर्मा द्वारा विजयवीर शाही, रविन्द्र सेमवाल, प्रवीण त्यागी, अखिलेश अग्रवाल, सलिल भौमिक, आलोक चक्रवर्ती, थानेश्वर उपाध्याय, एडवोकेट रेनू डी. सिंह, एडवोकेट कवीन्द्र सेमवाल, अशोक क्षेत्री को दून रत्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष संजीव चौधरी, सचिव विशाल गोयल, जिला यल, जिला अध्यक्ष विधू भूषण शर्मा जिला उपाध्यक्ष रविश नेगी, जिला सचिव नमिता डोभाल, जिला सह सचिव कंचन पाल व आस्था भण्डारी जी उपस्थित रहे।

भारत में मंकीपॉक्स की दस्तक, एक संदिग्ध रोगी मिला!

0

भारत में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध रोगी मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर जानकारी दी है। हालांकि संदिग्ध रोगी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मंत्रालय ने बताया कि संदिग्ध ने हाल ही में मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे एक देश की यात्रा की थी। फिलहाल उसे मंकीपॉक्स के लिए तय किए गए एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध रोगी की हालत स्थिर है। एमपॉक्स की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसके लक्षण एनसीडीसी द्वारा पहले से बताए गए लक्षणों के अनुरूप ही हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि इसे लेकर पर्याप्त सावधानी बरती जा रही है। और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। देश ऐसे अलग यात्रा-संबंधी मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गौरतलब है कि इस वायरल जूनोटिक रोग से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कांगो में अब तक 18 हजार से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि कम से कम 610 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान में संक्रमण का पांचवा मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स संक्रमण को चूंकि कई मामलों में गंभीर और जानलेवा माना जाता है इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित’ कर दिया था। मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है, फिलहाल यहां अब तक संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हैं।

उत्तराखंड के इन गावों में गैर-हिंदुओं, रोहिंग्या मुसलमानों की एंट्री पर रोक!

0

रुद्रप्रयाग: पहाड़ी जिलों में बाहरी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में कई बार बाहरी लोगों की संलीप्तता भी पाई गई। इस तरह की बातों को ध्यान में रखते हुए केदारघाटी के लोगों ने बाहरी लोगों की खासकर गैर-हिंदुओं, रोहिंग्या मुसलमानों की एंट्री बैन है गांव में एंट्री पर बैन लगा दिया है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर पोस्टर चिपका दिया है।

केदारघाटी के विभिन्न गांवों में इन दिनों गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर लगाए गए साइन बोर्ड चर्चाओं में हैं। इन साइनबोर्डाें पर बाहरी लोगों के गांव में एंट्री करने पर पांच हजार रुपये के अर्थदंड के साथ ही कानूनी कार्रवाई किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

चमोली जिले के नन्दप्रयाग में सैलून की दुकान चलाने वाले विशेष समुदाय के व्यक्ति ने हिन्दू लड़की के साथ छेड़खानी के बाद से जिले की केदारघाटी में भारी आक्रोश है। सैनूल संचालक ने स्थानीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी। हालांकि, आरोपी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ऐसा ही मामला टिहरी जिले के लंबगांव में भी पूर्व में सामने आ चुका है। पिछले दिनों पौड़ी जिले के श्रीनगर में भी एक इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां भी एक सैलून संचालक नाम बदलकर लड़कियों को मैसेज भेज रहा था, मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। इसी तरह के मामले लगातार सामने आते रहे हैं।

‘‘मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे’’: सविन बसंल

0
  • ’’भिक्षा नही, शिक्षा है जरूरी’’ जिलाधिकारी देहरादून।
  • सीडब्लूसी, आश्रय ट्रस्ट एवं अन्य समाजसेवी संगठनों ने जिलाधिकारी पहल को सराहनीय कदम बताया।
  • बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए, पाश्चात्य स्कूलों की भांति अनुकूल महौल में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।
  • 24 घंटे पैट्रोलिंग 2 वाहनों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति की साईकिलिंग को तोडे़गें।
  • भिक्षावृति पर रोकने हेतु मोबाइल यूनिट बढाई जाएं।
  • जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 6 मोबाईल एजुकेशन वाहन उपलब्ध कराई जाएगी।
  • अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु, 12 होमगार्ड/पीआरडी की तैनाती जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ करने के निर्देश।

देहरादून: देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्क्यू करें।

जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित कि भिक्षावृति करते तथा सड़क पर घुमतु बच्चों को रेस्क्यू करने हेतु वाहन का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। यह वाहन शहर में घूमकर बच्चों को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी में लाएंगे। जल्द ही जनपद में दो पैट्रोलिंग वाहन का शुभारंभा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने भिक्षावृति पर रोक हेतु मोबाइल यूनिट बढ़ाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इन्टेंशिप केयर सेंटर का प्रस्ताव बनाए, उक्त सेंटर में बच्चों के लिए इस प्रकार से शैक्षिण वातावरण तैयार करेगे, जिससे बच्चे उक्त परिवेश के प्रति आकर्षित हो सकें जिससे बच्चों का खिचाव स्कूल एवं अन्य क्रियाक्लाप के प्रति हो।

इस दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु उपस्थित सीडब्लूसी के पदाधिकारी, आसरा ट्रस्ट, सपर्मण सोसायटी, सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम विभाग, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, पुलिस आदि सम्बन्धित विभाग द्वारा सहमति जाहिर करते हुए सराहनीय पहल बताया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, डॉ राजीव दीक्षित, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, रश्मि कुलश्रेष्ठ अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, आसरा से अमित बलोदी, समर्पण सोसायटी से मानसी मिश्रा, समाज सेवी किशोर,कविता पांडे, वीईसीडी माया नेगी सीडब्ल्यूसी से पूजा शर्मा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों के हथियार लूटने की कोशिश

0

 मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। बीते दिन जिरीबाम जिलें में पांच लोगों की हिंसा में मौत हो गई। वहीं,  एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई।

इस बीच पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले में मणिपुर राइफल्स की दो बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटने की कोशिश की.

लेकिन, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और खाली राउंड फायर करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कुछ बदमाशों ने 7वीं और 2वीं मणिपुर राइफल्स बटालियन से हथियार लूटने का प्रयास किया, लेकिन संयुक्त सुरक्षा बलों ने भीड़ को सफलतापूर्वक तितर-बितर कर दिया।

उत्तराखंड में ISBT में मिला परिचालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

0

ऋषिकेश: उत्तराखंड में अराधों की बाढ़ सी आग गई है। एक के बाद एक लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों देहरादून ISBT में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ था। ऋिषिकेश में शराब माफिया ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया था। अब ऋिषिकेश ISBT में बस कंडक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश ISBT परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के सिर पर घाव हैं। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। शव मिलने की खबर की हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई।

मृतक परिचालक भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। कोतवाल आरएस खोलिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भी ऋषिकेश ISBT में एक बस चालक की अचानक मौत हो गई थी। इसके अलावा ISBT में नशाखोरी की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। लेकिन, इस पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। पत्रकार से मारपीट मामले के बाद इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस एक बार फिर सवालों घरे में आ गई है।