Home Blog Page 374

उद्धव गुट ने बताया कब आएगी उम्मीदवारों की पहली सूची, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय!

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। विपक्ष लगातार शिंदे सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। इस बीच अब एमवीए में सीट शेयर का फॉर्मूला तय हो गया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बताया कि जल्द ही एमवीए की पहली सूची भी जारी हो जाएगी।

दानवे ने कहा कि हमने 2019 में 60 सीटें जीती हैं। हम इससे भी आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (mva) के सहयोगियों-शिवसेना (ubt), एनसीपी (ncp) और कांग्रेस (INC) के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है और अब उनकी पार्टी पहली सूची जारी करेगी। दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि के दौरान जारी हो सकती है।

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। सेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सप्ताह की शुरुआत में छत्रपति संभाजीनगर का दौरा किया और मराठवाड़ा क्षेत्र की 46 में से 30 सीटें जीतने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि भाजपा मराठवाड़ा में 30 सीटों पर भी शायद ही चुनाव लड़ेंगे।

उत्तराखंड : केरल के पर्यटक की मौत, ट्रैकिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत

0

चमोली : ट्रैकिंग पर कई बार हादसे हो जाते हैं और कई बार ट्रैकर्स की तबीयत भी अधिक ऊंचाई पर जाने से बिगड़ जजाती है, जिसके चलते जानें चली जाती हैं। द्रोणागिरी गए एक ट्रैकर की कल मौत हो गयी। द्रोणागिरी गांव से उसके शव को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी के अनुसार चार पर्यटकों का दल 22 सितंबर को द्रोणागिरी के बागणी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था। ट्रैकिंग से लौटते समय अमल मोहन (35) निवासी पूवाथिकल हाउस इडडुकी केरल की मौत हो गई। अमल के साथ ट्रैकिंग पर गए विष्णु नायर निवासी अम्वाडी इराविचरा नाडुविल सूरानाड साउथ जिला कोरम केरल ने बताया, उन्होंने 22 सितंबर को ट्रैकिंग शुरू की।

उनके साथ हिरेन कुमार कुमार और उमंग अरविंद भाई दोनों निवासी नवसारी गुजरात भी शामिल थे। 23 सितंबर को वे द्रोणागिरी पहुंचे। 24 को बागणी बेस कैंप पहुंचे और अगले दिन 25 सितंबर को अरुड में बेस कैंप किया। अगले दिन शाम को बागणी बेस कैंप वापस आने पर अमल मोहन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 27 सितंबर को सुबह तीन बजे मौत हो गई।

शराब तस्करों का आतंक, पुलिसकर्मी को गाड़ी से कुचला, मौत

0

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधी बेखौफ हैं। लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का खौफ भी नहीं दिख रहा है। दिल्ली में एक और मामला सामने आया है। शराब तस्कर ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें कॉन्स्टेबल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हरियाणा से अवैध शराब लेकर आ रहे आरोपित ने बाहरी जिले के नांगलोई थाना इलाके में घटना को अंजाम दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संदीप शनिवार रात ढाई बजे इलाके में तैनात थे। इस दौरान हरियाणा के बहादुरगढ़ की ओर से आ रही गाड़ी को रुकने का उन्होंने इशारा किया।

चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय कॉन्स्टेबल पर चढ़ा दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घायल को पास के सोनिया अस्पताल ले जाया गया। वहां से पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक अभी तक फरार है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा से सटे गांवों के रास्ते हर रात दो बजे से तड़के साढ़े चार बजे के बीच में अवैध शराब की खेप लेकर तस्कर दिल्ली में पहुंचते हैं। ये शराब तस्कर अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर आते हैं और कहीं नहीं रोकते हैं।

दिल्ली में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। ताजा मामले में शराब तस्कर ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें कॉन्स्टेबल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हरियाणा से अवैध शराब लेकर आ रहे आरोपित ने बाहरी जिले के नांगलोई थाना इलाके में घटना को अंजाम दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संदीप शनिवार रात ढाई बजे इलाके में तैनात थे। इस दौरान हरियाणा के बहादुरगढ़ की ओर से आ रही गाड़ी को रुकने का उन्होंने इशारा किया।

चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय कॉन्स्टेबल पर चढ़ा दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घायल को पास के सोनिया अस्पताल ले जाया गया। वहां से पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक अभी तक फरार है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा से सटे गांवों के रास्ते हर रात दो बजे से तड़के साढ़े चार बजे के बीच में अवैध शराब की खेप लेकर तस्कर दिल्ली में पहुंचते हैं। ये शराब तस्कर अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर आते हैं और कहीं नहीं रोकते हैं।

उत्तराखंड: IAS राधा रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार, बनी रहेंगी मुख्य सचिव

0

देहरादून: प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। उनके सेवा विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे।

FB IMG 1727532135539

मीडिया में भी उनके सेवा विस्तार को लेकर अनुमान लगाए जा रहे थे, लेकिन सरकार ने उनके सेवा विस्तार को लेकर पहले ही फैसला ले लिया था, जिसकी किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी।

उत्तराखंड सरकार के दिनांक आठ अगस्त को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर AIS (DCRB) नियम, 1958 के नियम 16(1) में छूट देते हुए AIS (CS-RM) नियम, 1960 के नियम 3 को लागू करके राधा रतूड़ी, IAS (UK:1988), मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार की सेवा को 01.10.2024 से 31.03.2025 तक छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए विस्तारित करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी दी है।

हादसे में इस क्रिकेटर की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे

0

लखनऊ :  इकाना स्टेडियम में ईरानी कप खेलने से जा रहे भारतीय युवा क्रिकेट मुशीर खान शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके गर्दन पर चोट आई है।

शनिवार को क्रिकेटर मुशीर खान रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए अपने पिता समेत दो अन्य लोगों के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सबई गांव के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय युवा क्रिकेटर मुशीर खान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आगामी ईरानी कप के लिए अपने पिता व कोच नौशाद खान समेत दो अन्य लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। अभी वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

गनीमत रही कि कार में बैठे चारों लोगों की जान बाल-बाल बच गई। मुशीर के गर्दन में गंभीर चोट आई है। उनके पिता व चालक समेत अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। यूपीडा टीम ने प्राथमिक उपचार किया। मुशीर व उनके पिता दूसरी कार से लखनऊ इलाज के लिए चले गए।

आजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मुंबई की टीम बीते देर शाम ही लखनऊ पहुंच गई। मुनीर भी मैच के लिए ही आ रहे थे। वहीं, सरफराज खान भारतीय टीम के साथ कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए गए हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने लॉन्च की प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट

0

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in लांच की। प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट आइटीडीए के माध्यम से तैयार की गई है। वेबसाइट के माध्यम से प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 07 नवम्बर 2024 को प्रस्तावित प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस के अवसर पर देहरादून में देश के विभिन्न प्रदेशों में रह रहे प्रवासियों को आमंत्रित कर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि से सबका जुड़ाव होता है।

IMG 20240928 WA0010 scaled

राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के प्रवासियों का राज्य के विकास के लिए सहयोग लिया जाए और उनको अपनी मातृभूमि से जुड़ाव के लिए उन्हें हर संभव सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड के प्रवासियों ने देश-दुनिया में अपने कार्यों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में रहने वाले सभी उत्तराखण्ड वासियों से हमारा नियमित सम्पर्क होना चाहिए। हमारा प्रयास है कि हम हर सुख-दुःख में भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को भी आमंत्रित कर राज्य में जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाए। विदेशों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का डाटाबेस अपडेट रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेश भ्रमणों के दौरान हमारे प्रवासी भाई-बहनों द्वारा जिस तरह भव्य रूप से स्वागत किया जाता है, इससे उनका अपनी पैतृक भूमि से लगाव और अपनी संस्कृति से जुड़ाव स्पष्ट परिलक्षित होता है।

उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न देशों एवं भारत के विभिन्न प्रदेशों में निवासरत उत्तराखण्डी प्रवासियों तक राज्य सरकार की पहुंच बनाने और प्रावासी उत्तराखण्डियों को उनकी मातृ भूमि के साथ जोड़ने, राज्य के विकास में उनकी विशेषज्ञता, अनुभव एवं वित्तीय क्षमताओं का लाभ लिये जाने तथा उल्लेखनीय उपलब्धि वाले प्रवासियों को सम्मानित करने के उद्देशय से राज्य में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।

विदेशों में रह रहे प्रवासियों की सुविधा के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिंक भी वेबसाइट में दिये गये है। प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न स्रोतो से देश के अन्दर एवं विदेशों में कार्यरत प्रवासी संगठनों एवं प्रतिष्ठित प्रवासियों के सम्पर्क सूत्र एकत्र किये है। अभी तक 18 देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से सम्पर्क स्थापित किया जा चुका है।

विरोध की धमकियों के बीच नागालैंड की धरती पर शंकराचार्य ने फहराया गौ प्रतिष्ठा ध्वज, मुख्यमंत्री को दिया संदेश

0

गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा के क्रम में  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद  उत्तरपूर्व की संस्कृति से समृद्ध प्रदेश नागालैंड की आर्थिक राजधानी दीमापुर के एयरपोर्ट पर अपने विशेष विमान से उतरे और गोप्रतिष्ठा ध्वज स्थापित करने निकले।

इसी दौरान चुमुकेदिमा जिले के ADC  पोलाॅन जाॅन के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने रोका और कहा कि आपको नागालैंड की सरकार ने गोध्वज स्थापना भारत यात्रा सभा करने के लिए निषेधात्मक आदेश पारित कर रखा है। आपके आने से प्रदेश की संवेदनशील स्थिति बिगड़ने की सम्भावना है। हम आपको यहां से कहीं और जाने नहीं देंगे।

शंकराचार्य ने कहा कि हमने ना तो नागालैंड की संस्कृति का विरोध किया, ना नागालैंड सरकार का विरोध किया, ना यहां के नागरिकों का विरोध किया, ना ही किसी तरह के अलगाव की बात की, तो आखिर किस आधार पर हमें यहां नहीं आने दिया जा रहा है?

Screenshot 2024 09 28 13 40 04 05 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

ये हमारे संवैधानिक अधिकार का हनन है। भारत देश में जन्मा प्रत्येक व्यक्ति सभी स्थानों पर निर्बाध प्रवेश कर सकता है। हमें अपने लोगों से मिलने से रोकना हमारे मौलिक अधिकार का हनन है।

हम नागालैंड की सरकार से ये जानना चाहते हैं कि हमें किस कारण से रोका जा रहा है? शंकराचार्य जी महाराज ने अपने संकल्प को दृढ करते हुए नागालैंड की धरती पर गोध्वज को फहराया।

ADC के अनुरोध पर मुख्यमंत्री नागालैंड  के नाम 10 मिनट का वीडियो सन्देश दिया। गौमाता राष्ट्रमाता घोषित हो इस संकल्प को दोहराया। नागालैंड के सैकडों भगवद्भक्तों ने व्यक्तिगत सन्देश और फोन पर शंकराचार्य जी के आन्दोलन का समर्थन किया, लेकिन अपने प्राण भय के कारण वे सब सामने नही आ सके। पूज्यपाद शंकराचार्य  महाराज ने उनके सद्भाव को स्वीकारा और सबको धर्मपालन का आदेश दिया।

 

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

0

देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (sssc.uk.gov.in) ने कई विभागों में समूह-ग के 196 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू होंगे। आयोग ने परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 25 नवंबर तय की है।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, सिंचाई विभाग में प्रारूपकार, नलकूप मिस्त्री, UJVNL में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत व यांत्रिक, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में प्लम्बर, राज्य संपत्ति विभाग में मेंटिनेंस सहायक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में इलेक्ट्रीशियन व इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, डीएम ऊधमसिंह नगर कार्यालय में अनुरेखक और समाज कल्याण विभाग में बेंतकला प्रशिक्षक के पदों पर ये भर्ती निकाली गई है।

ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की तिथि 25 नवंबर तय की है।

भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 और 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनपत्र भरने में कोई परेशानी आए तो आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

दिल दहलाने वाली घटना, चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी

0

दिल्ली से सनसनीखेज और दिल दहलाने वाल मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सड़ी गली हालत में शव बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली।  एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पड़ोसियों और मकान मालिक से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस ने किराये के फ्लैट से सभी के शवों को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पिता कारपेंटर का काम करता था। उसकी पहचान हीरालाल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थी। पत्नी की मौत के बाद हीरालाल परेशान रहता था।

मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 24 सितंबर को परिवार को आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद से फ्लैट का दरवाजा बंद था। पुलिस को मौके से जहरीले पादर्थ के पाउच मिले हैं। केयरटेकर मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि तीसरी मंजिल की सफाई के दौरान फ्लैट नंबर सी-4 से दुर्गंध आ रही थी। खटखटाने पर किराएदारों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके अलावा, मकान मालिक ने खुद दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई। फ्लैट में दो कमरे हैं। पहले कमरे में एक पुरुष मृत पाया गया, जबकि दूसरे कमरे में चार लड़कियों के शव मिले। मृतकों की पहचान हीरालाल शर्मा (46) पुत्र मरई लाल शर्मा, नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) के रूप में हुई है।
पड़ोसियों और करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि मृतक हीरालाल की पत्नी की करीब एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। हीरालाल पिछले 28 साल से इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में बढ़ई के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह जनवरी 2024 से अपनी ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। इसके अलावा, उसकी बेटी नीरू और सबसे छोटी बेटी दिव्यांग थी। मृतक के भाई मोहन शर्मा ने बताया कि मृतक ने अपनी पत्नी की मौत के बाद पारिवारिक मामलों में रुचि लेना बंद कर दिया था।
मृतक और उसके परिवार को आखिरी बार 24 सितंबर को पड़ोसियों ने देखा था।  पुलिस को घर के अंदर से जहर के तीन पैकेट और संदिग्ध तरल पदार्थ से भरे पांच गिलास और एक चम्मच मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसंत कुंज इलाके में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या पर DCP साउथ वेस्ट रोहित मीना ने कहा कि यह मामला शुक्रवार का है। सुबह करीब 10:18 बजे फोन आया कि एक घर अंदर से बंद है और उस घर के लोग दरवाजा नहीं खोल रहे हैं, वहां पहुंचने पर हमने पाया कि घर अंदर से बंद है। हमने फायर सर्विस टीम को बुलाया…और दरवाजा खोला।

रोहित मीना ने बताया कि हमने मृतक के परिजनों को बुलाया, वे मौके पर आए। इसके साथ ही CFSL टीम समेत सभी विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। FSL रोहिणी से एक वरिष्ठ फोरेंसिक टीम और सफदरजंग अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम को मौके पर बुलाया गया और मौके की गहन जांच की गई, जांच में कुछ तरल पदार्थ और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

क्या शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजेगा भारत?

0

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला एक बार फिर तूल पकड़ चुका है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वकील करीम एए खान से मुलाकात की है। दोनों के बीच बातचीत मानवता के खिलाफ अपराध को लेकर आरोपियों के मुकदमे की प्रक्रिया पर केंद्रित था।

सवाल है कि भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को वापस भेजा जा सकता है? इस बात की संभावना काफी कम है। हालांकि, भारत और बांग्लादेश के बीच साल 2013 से प्रत्यर्पण संधि है। प्रत्यर्पण संधि के मुताबिक, दोनों देशों को एक-दूसरे के अपराधी सौंपने पड़ते हैं।

साल 2015 में बांग्लादेश ने अनूप चेतिया को भारत को सौंपा था। अनूप चेतिया  असम के अलगाववादी संगठन उल्फा का नेता था। वो साल 1997 में ढाका की जेल में बंद था। संधि में प्रावधान है कि अगर किसी व्यक्ति ने ऐसा अपराध किया है, जिसमें कम से कम एक साल की सजा सुनाई गई है तो उसे प्रत्यप्रित किया जाएगा।

दोनों देशों के बीच इस संधि का अनुच्छेद 21(3) दोनों देशों को यह इजाजत देता है कि वो यह संधि खत्म भी कर सकते हैं। मुमकिन है कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण मामले में भारत यह संधि तोड़ सकता है।

शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और 69 अन्य लोगों के खिलाफ एक बुनकर की हत्या समेत कुल 194 मामले दर्ज किए गए हैं। विगत पांच अगस्त को ढाका के कफरुल क्षेत्र में हुए आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद 76 वर्षीय हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भारत की शरण में आना पड़ा था।