Home Blog Page 368

कौन हैं Bigg Boss-18 में 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आने वाले BJP नेता?

0

सलमान खान के शो Bigg Boss-18 लंबे समय से चर्चा में बना हुआ था। रविवार 6 अक्टूबर की रात 9 बजे वह पल आ गया, जब इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो की शुरुआत हो गई है। स्टेज पर न सिर्फ सलमान खान ने बल्कि अनिरुद्धचार्य महाराज ने भी कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। जहां सलमान ने मजेदार इंट्रोडक्शन के साथ एक-एक कर कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर बुलाया। वहीं, कुर्सी पर बैठे बाबा ने उनसे थोड़ी बहुत वार्तालाप की। Bigg Boss-18  में अधिकतर टीवी स्टार्स ने ही शिरकत की है। लेकिन, अब शो का माहौल पॉलिटिकल होता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक BJP नेता ने भी एंट्री ले ली है।

 Bigg Boss-18 में शामिल हुए बीजेपी नेता
Bigg Boss-18 में चार जोड़ी कपड़े लेकर आए तजिंदर पाल सिंह बग्गा के आने की सोशल मीडिया पर किसी को कोई जानकारी नहीं थी। तजिंदर पाल के नाम को लेकर चर्चा भी नहीं थी। उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ में आने की वजह का खुलासा किया। तजिंदर ने कहा कि राजनीति के लोग लालची होते हैं और लालच यह होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जानें।

कौन हैं तजिंदर पाल सिंह बग्गा?
तजिंदर पाल सिंह बग्गा भाजपा, दिल्ली के चर्चित नेताओं में से एक हैं। वह BJP की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हैं। उन्होंने पिछली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। सोशल मीडिया पर तजिंदर अक्सर अपोजिशन पार्टी के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहते हैं।

तजिंदर 15 साल के थे, जब उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। वह अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल की टीम का हिस्सा थे। 23 साल की उम्र में वह भाजपा के युवा मोर्चा के सबसे कम आयु के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने थे। उन्होंने पिछली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर हरिनगर से चुनाव लड़ा था, जिससे कि वह 2020 के दिल्ली चुनाव में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बन गए थे।

कई बार जा चुके हैं जेल
बिग बॉस में आए तजिंदर ने बताया कि वह 4-5 बार तिहाड़ जेल जा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने उम्र भी बढ़ाई थी। जब पूछा गया कि ऐसा क्यों किया, तो कहा कि राजनीति में ऐसा ही होता है। वह, कम उम्र में ही राजनीति में आ गए थे।

‘एयर शो’ में लाखों की भीड़, शो के बाद ऐसा क्या हुआ कि चली गई लोगों की जानें?

0

भारतीय वायुसेना ने चेन्नई के मरीना तट पर रविवार को एयर शो का आयोजन किया. इसे देखने पहुंचे लाखों लोगों का उत्साह शाम तक तकलीफों में बदल गया. मरीना तट पर लाखों की भीड़ होने की वजह से लोगों को घर लौटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई. कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कइयों को मौके पर ही इलाज कराना पड़ा.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग कम से कम दो से तीन घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे. एयर शो का आयोजन 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुआ. हालांकि, ज्यादातर लोग सही जगह पाने के लिए घंटों पहले पहुंच गए थे. भीड़ और गर्मी के चलते कार्यक्रम के दौरान कई लोग बेहोश हो गए और इमरजेंसी वर्कर्स ने उन्हें शेल्टर में जरूरी सेवाएं दीं. इस दौरान 30 लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एयर शो का आयोजन 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुआ. हालांकि, ज्यादातर लोग सही जगह पाने के लिए घंटों पहले पहुंच गए थे. भीड़ और गर्मी के चलते कार्यक्रम के दौरान कई लोग बेहोश हो गए और इमरजेंसी वर्कर्स ने उन्हें शेल्टर में जरूरी सेवाएं दीं. हालांकि, इस दौरान 30 लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भारतीय वायुसेना के विमानों ने स्थानीय मरीना तट के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया. ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों के रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया. लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

भारतीय वायुसेना के विमानों ने स्थानीय मरीना तट के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया. ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों के रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया. लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार एयर शो के बाद मरीन बीच और उसके आसपास की सड़कें पूरी तरह से जाम हो गईं. बस, एमआरटीएस और मेट्रो समेत स्थानीय ट्रेनें खचाखच भरी हुईं नजर आने लगीं. प्रदर्शन स्थल के करीब अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर भीड़ उमड़ पड़ी. हालत ये थे कि प्लेटफॉर्म पर लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया. इसके बावजूद कई लोगों ने खतरा उठाकर यात्रा की और कई लोगों की ट्रेन छूट गई. ‘एयर शो’ स्थल के नजदीक अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी.

एयर शो के बाद मरीन बीच और उसके आसपास की सड़कें पूरी तरह से जाम हो गईं. बस, एमआरटीएस और मेट्रो समेत स्थानीय ट्रेनें खचाखच भरी हुईं नजर आने लगीं. प्रदर्शन स्थल के करीब अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर भीड़ उमड़ पड़ी. हालत ये थे कि प्लेटफॉर्म पर लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया. इसके बावजूद कई लोगों ने खतरा उठाकर यात्रा की और कई लोगों की ट्रेन छूट गई. ‘एयर शो’ स्थल के नजदीक अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी.

हालांकि कुछ देर के लिए जब हजारों लोगों ने एक ही समय में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने की कोशिश की, तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने भीड़ को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया और एम्बुलेंस के लिए सुरक्षित मार्ग बनाया.

हालांकि कुछ देर के लिए जब हजारों लोगों ने एक ही समय में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने की कोशिश की, तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने भीड़ को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया और एम्बुलेंस के लिए सुरक्षित मार्ग बनाया.

इससे पहले एक डिफेंस रिलीज में बताया गया कि 15 लाख से अधिक लोगों ने 72 से अधिक विमानों के साथ देश के वायु योद्धाओं के शानदार प्रदर्शन को देखा. ईस्ट कोस्ट रोड में कोवलम से एन्नोर तक पूरा समुद्र तट और ऊंची इमारतों की छतें खचाखच भरी हुई थीं. चेन्नई में लगभग 21 वर्षों के बाद इस एयर शो का आयोजन किया गया था.

इससे पहले एक डिफेंस रिलीज में बताया गया कि 15 लाख से अधिक लोगों ने 72 से अधिक विमानों के साथ देश के वायु योद्धाओं के शानदार प्रदर्शन को देखा. ईस्ट कोस्ट रोड में कोवलम से एन्नोर तक पूरा समुद्र तट और ऊंची इमारतों की छतें खचाखच भरी हुई थीं. चेन्नई में लगभग 21 वर्षों के बाद इस एयर शो का आयोजन किया गया था.

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी

0

AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह ईडी की छापेमारी हई है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं। मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया- आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है।

पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।

आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है।

30 हजार की रिश्वत लेते हुए आबकारी निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

0

बिजलेंस की टीम ने बड़ी बड़ी कार्रवाई की है। 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आबकारी निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गैरसैंण में शराब की दुकान मालिक से ₹30000 की डिमांड की थी। जिसके बाद बिजलेंस की टीम ने रिश्वत खोर आबकारी निरीक्षक जसवीर सिंह को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह गैरसैंण स्थित शराब की बेनीताल स्थित उपदुकान के निकासी पास के बदले 30 हजार की रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा उसके किराए के आवास शक्तिनगर में घूस देना तय हुआ जिसके बाद विजिलेंस में शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवास में तलाशी जा रही है।

चल अचल सम्पत्ति की जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर सुधारेंगे मातृशक्ति की आजीविका: CM

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान-शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश- विदेश में केदार ब्रांड बनाकर तैयार कर विपणन किया जाएगा। मातृशक्ति की आजीविका सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा वहीं घाटी के होम स्टे से लेकर अन्य सुविधाओं को भी इसके अंतर्गत पहचान दी जाएगी। केदारघाटी की धार्मिक पहचान के साथ राज्य सरकार घाटी को नई पहचान दिलाने के लिए इसके अंतर्गत कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन पर मैंने इस विधानसभा की जिम्मेदारी बतौर उनका प्रतिनिधि लेने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में लगातार क्षेत्र के विकास के लिए शासन- प्रशासन सहित वरिष्ठ मंत्री इसमें लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ, सड़कें और पैदल मार्ग बंद हो गए थे।

यात्रा मार्ग पर फंसे विभिन्न स्थानों से करीब 15 हजार लोगों को रिकॉर्ड समय में मैनुअल एवं हैली से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा 15 दिनों में पैदल मार्ग को सुचारू कर एक महीने के भीतर ही यात्रा को पूर्व जैसे भव्य स्वरूप में वापस लाया गया। उन्होंने स्थानीय जनता एवं केदार घाटी के लोगों को इस पूरे रेस्क्यू अभियान से लेकर यात्रा को दोबारा समय पर शुरू करवाने के लिए धन्यवाद दिया।

  • केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर सुधारेंगे मातृशक्ति की आजीविका: सीएम। 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान में किया प्रतिभाग।

  • 30 करोड़ 85 लाख 68 हजार रुपए से 49 योजनाओं का लोकार्पण, 164 करोड़ 89 लाख 48 हजार की 92 योजनाओं का शिलान्यास।

  • मुख्यमंत्री ने जनपद को दी 25 घोषणाओं की सौगात त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति, सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया।  जायेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को नई पहचान दिलाने के लिए मातृशक्ति बड़ी अहम भूमिका निभा रही है। पूरे प्रदेश के अंदर सैकड़ों की संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों में जुड़ी हजारों महिलाएं वर्ड क्लास उत्पाद तैयार कर अपने समूह और राज्य को नई पहचान दिला रही हैं। लगातार उनकी आजीविका में सुधार हो रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने हाउस ऑफ हिमालयाज कम्पनी का गठन कर प्रदेश के उत्पादों की नई सिरे से ब्रांडिंग कर मातृशक्ति को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

इन्हीं महिला समूहों द्वारा 110 आउटलेट चारधाम यात्रा मार्गों पर खोले गए हैं जिनसे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में 4000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में जल्द सख्त भू- कानून लागू होने जा रहा है।

जिन लोगों ने अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त की है उनसे जमीन वापस लेकर सरकारी भूमि में निहित की जाएगी। वहीं, देश में सर्वप्रथम समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश भी उत्तराखण्ड बनने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम एक था, एक है और एक ही रहेगा, देश में किसी भी स्थान पर उत्तराखंड के चार धामों के प्रयोग कर कोई मंदिर नही बनने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं

1. त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति

2. विजयनगर झूला पुल से रामलीला मैदान के पीछे एप्रोच रोड एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

3. स्व० शहीद फते सिंह रा०उ०मा०वि० बाडव का उच्चीकरण कर इण्टरमीडिएट किया जाएगा।

4.  वासुदेव मंदिर पुजारगांव के सौन्दर्गीकरण हेतु रुपए 01 करोड की स्वीकृति।

5. ग्राम मैठाणा के पणसिल्ला नामी तोक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति।

6. राजकीय इंटर कॉलेज नागजगई, रांसी, पौठी, बावई, कमसाल, ग्वेफड़, खाखंरा, बीना में कला वर्ग के पदों की स्वीकृति दी जाएगी।

7. ग्राम सभा नाला में त्रिपुरासुन्दरी खेल मैदान, ग्राम सभा बडेथ (तालजामण) के बुगला तोक, शिवानन्दी, रणधार बांगर एवं कोठगी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति।

8. पर्यटक स्थल बधाणीताल का सौन्दर्यकरण किया जायेगा।

9. सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

10. थाती बड़मा में वैटनरी मेडिकल की स्वीकृति (पूर्व में प्रस्तावित स्वीकृति सैनिक स्कूल की भूमि पर)

11. चिरबटिया आईटीआई का भवन निर्माण किया जायेगा।

12. रुद्रप्रयाग में सर्किट हाउस का निर्माण किया जायेगा।

13. गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में बीएससी, एमएससी एवं एमए के साथ स्नातकोत्तर की स्वीकृति दी जाती है।

14. नाला से जाखधार- बणसू- त्यूडी तक मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा।

15. चोपता में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अवशेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु वन पत्रावली का निस्तारण किया जायेगा।

16. ऊखीमठ- पिंगलापानी पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।

17. गुप्तकाशी- मस्ता- कालीमठ मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है

18. सिल्ला- बामण गाँव में साणेश्वर मन्दिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुगेश्रवर महादेव मन्दिर, फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़ गांव के सौंदर्गीकरण के लिए 25-25 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाती है।

19. बसुकेदार में तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति दी जाती है।

20. पूर्व घोषणा के अंतर्गत शहीद रामसिंह राणा रा० उ०मा०वि० कालीमठ के उच्चीकरण की सैधान्तिक स्वीकृति ।

21. उरोली से कुंड सौड तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है।

22. जनता इंटर कॉलेज देवीधार (मोलखाचौरी) में भूगोल, ग्रह विज्ञान, मनो विज्ञान, एवं विज्ञान वर्ग

की इंटर स्तर पर वित्त सहिता मान्यता स्वीकृति दी जाती है।

23. बदरी-केदार मंदिर समिति में अस्थाई कर्मियों का वन टाइम सेटलमेन्ट विनियमितीकरण किया जायेगा।

24. नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा तथा ऊखीमठ के बाल्मिकी बस्ती के निवासियों हेतु आवासीय सुविधा की व्यवस्था की जायेगी।

25. फाटा में नई पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी

नदी में नहाने गए 7 बच्चे गहरे पानी में डूबे, 5 की मौत, 2 की तलाश जारी

0

बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आला-अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

गोताखोरों की मदद से जिन पांच बच्चों का रेस्क्यू किया गया, उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि, 2 बच्चों की सांसें चल रही थी। दोनों बच्चों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहतास भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।

डूबे किशोर में अभय कुमार उम्र 10 वर्ष पिता केदार गौड़, विवेक कुमार उम्र 12 वर्ष पिता हीरालाल गौड़ उर्फ टुन्नू गौड़, राजू कुमार उम्र 12 वर्ष पिता कृष्णा गौड़ सभी तुम्बा निवासी है। जबकि, इनके रिश्तेदार रांची झारखंड निवासी नंद किशोर गौड़ के पुत्र पवन कुमार उम्र सात वर्ष, पुत्री नाव्या कुमारी उम्र 13 वर्ष, निधि कुमारी उम्र 12 वर्ष, गुनगुन कुमारी उम्र 8 वर्ष शामिल हैं। सभी अपने परिजन और कुछ अन्य बच्चों के साथ सोन नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान, एक का पैर फिसल गया, और उसे बचाने में धीरे धीरे सभी नदी के गहरे पानी में चले गए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा – डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट

0

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट है। जहा भी डबल इंजन की सरकार है, वहां ऐसा ही हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP की 22 राज्यों में सरकारें हैं। आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो…गुजरात में इनके 30 साल से सरकार है। उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया…22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो। अगली साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं…10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा।’ केजरीवाल ने कहा कि जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया, लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया। आज मैं पीएम मोदी को कहता हूं कि फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं। फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दीजिए, मैं दिल्ली की चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा।’

जनता की अदालत कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा, ”दिल्ली ही एक ऐसी जगह है, जहां भीषण गर्मी में भी 24 घंटे बिजली मिलती है और फिर भी बिल जीरो आता है, ये अरविंद केजरीवाल की दिल्ली है। भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है और गरीबों को परेशान करती है। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली भर में झुग्गियों को एक-एक करके ध्वस्त कर रही है, भाजपा ने छह महीने पहले वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी थी।

हॉस्टल में खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0

महाराष्ट्र के लातूर जिले के पूरणमल लाहोटी पॉलिटेक्निक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों की अचानक रात में तबीयत खराब हो गई।हॉस्टल में देर रात खाना खाने के बाद 50 से अधिक लड़कियां उल्टी करने लगीं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। जरूरी इलाज के बाद कुछ छात्रों को वापस हॉस्टल भेजा गया। बताया जा रहा कि लड़कियों को फूड प्वॉजनिंग की शिकायत थी।

हॉस्टल में 324 छात्राएं रहती हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे छात्रों ने चावल, चपाती, भिंडी की सब्जी और दाल पी थी। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ बजे तक उनमें से कई छात्राओं को बैचेनी महसूस होने लगी और कुछ छात्रों को उल्टी होने लगी।

सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और लातूर में विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डीन डॉ. उदय मोहिते को इसकी जानकारी दी। मोहिते ने बताया कि करीब 50 छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के तीन बजे तक 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई।अन्य 30 छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

सभी लड़कियों की हालत स्थिर है और पूरी मेडिकल टीम मौजूद है। देखभाल कर रही है। छात्राओं के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रिंसिपल वीडी निन्नावरे ने कहा कि हॉस्टल की कुछ छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलने के बाद हम तुरंत वहां पहुंचे।

सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिवाजीनगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अधिकारियों ने भोजन के नमूने एकत्र किए। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों का पता सैंपल रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। वहीं, लातूर से लोकसभा सांसद शिवाजी कलगे भी छात्राओं का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लातूर की कलेक्टर वर्षा ठाकुर घुगे से भी मुलाकात की और उनसे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मोहित डिमरी ने पूर्व सीएम हरीश रावत के हाथों नहीं लिया सम्मान

0

देहरादून: श्रीराम-कृष्ण लीला समिति टिहरी की ओर से आजाद मैदान बंगाली कोठी, देहरादून में आयोजित रामलीला में राज्य आंदोलनकारी मंच, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मूल, निवास भू-कानून संघर्ष समिति, पहाड़ी स्वाभिमान सेना और देवभूमि युवा संगठन को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उनको मंच पर सम्मानित करने के लिए बुलाया गया, लेकिन मोहित डिमरी ने सम्मान लेने से माना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में इन प्रमुख मुद्दों का हल नहीं निकल जाता, वह किसी भी मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक के हाथों कोई सम्मान नहीं लेंगे।

इस मौके पर रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों कई लोगों को सम्मानित करवाया गया। लेकिन संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने हरीश रावत के हाथों सम्मान लेने से मना कर दिया।

मोहित डिमरी ने मंच पर अपने संबोधन में कहा कि वह हरीश रावत जी का बड़ा सम्मान करते हैं। हो सकता है कि 2027 में उनकी सरकार बने और वह मुख्यमंत्री बन जाय। अगर हरीश रावत जी मुख्यमंत्री रहते मूल निवास 1950, मजबूत भू-कानून और स्थाई राजधानी गैरसैंण को लेकर विधानसभा में जनभावनाओं के अनुरूप कानून बनाते हैंए तो वह उनके हाथों सम्मान को सहर्ष स्वीकार करेंगे।

उत्तराखंड: सुरक्षित बचाए गए चौखंबा-3 पर फंसे विदेशी पर्वतारोही

0

चमोली: चौखंबा-3 पर फंसी विदेशी पर्यटकों को भारतीय वायु सेना, SDRF और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर हेली रेस्क्यू के जरिए सुरक्षित बचा लिया है। अमेरिका और इंग्लैंड की रहने वाली दो पर्वतारोही चौखंबा-3 के पर करीब 6500 मीटर की हाइट पर फंस गई थी।

उन्होंने पेजर के जरिए अपने देश की एंबेसी से संपर्क किया था और फिर वहां से भारतीय माउंट ट्रेनिंग फाउंडेशन को सूचना दी गई। उसके बाद चमोली जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क कर हेली रेस्क्यू का अभियान शुरू किया गया। दो दिनों के प्रयास के दोनों को सुरक्षित निकाला लिया गया है।

3 अक्टूबर को आपदा प्रबंधन विभाग चमोली को Indian Mountaineering Foundation के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि जनपद अन्तर्गत चौखम्भा पर्वत मे 6015 मीटर की ऊंचाई पर 02 पर्वतारोही (01 USA, 01 UK) फंस गए है, जिनका तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया जाना है।

IMF से प्राप्त सूचना के क्रम मे सभी संबंधितो को अलर्ट करते हुए भारतीय वायु सेना से उक्त फंसे हुए नागरिको को सुरक्षित निकाले जाने का अनुरोध किया गया।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन बिभाग चमोली, भारतीय वायु सेना एवं एसडीआरएफ उत्तराखंड एवं अन्य विभागों के सहयोग से दिनांक 04 अक्टूबर 2024 से तत्काल बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया। बचाव अभियान के तीसरे दिन आज दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को उक्त दोनों पर्वतारोही को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है।