Home Blog Page 369

मां को मां कहने में कैसा संकोच, आप प्रतिष्ठा दीजिए, गौमाता आपको आशीर्वाद देगी

0

झारखंड : गौध्वज स्थापना भारत यात्रा के 14वें दिन  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द झारखण्ड की राजधानी रांची में यात्रा के प्रदेश प्रभारी विज्ञान सिंह के आवास पहुंचे, जहां उनका पारम्परिक तरीके से अभिनन्दन किया गया। पादुका पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मध्याह्न के अभिजित मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने के बाद पहाड़ी मन्दिर परिसर में शंकराचार्य  महाराज ने गोप्रतिष्ठा ध्वज की स्थापना की । उसके बाद राणी सती मन्दिर में उपस्थित विशाल जनसमूह को शंकराचार्य जी महाराज ने सम्बोधित किया ।

FB IMG 1728139587409

शंकराचार्य महाराज ने उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व से गाय को माता का दर्जा देना चाहिए , भले गौमाता हमारी जन्मदात्री मां नहीं है लेकिन हमारे जीवन से जुड़ी हुई है। हम जिस सनातन धर्म को मानते हैं वो धर्म वृषभ है और वो धर्ममय वृषभ गौमाता का पुत्र है, इसलिए हम सब भी गौमाता की ही संतति हैं। आज आवश्यकता है कि हम गौमाता को औपचारिक रूप से मां कहकर उसका सम्मान करें और भारत देश से गौहत्या का कलंक समाप्त करें ।

जब तक इस देश में गौमाता की सर्वोपरि सेवा होती थी तब तक हमारे देश में सुख- चैन और समृद्धि थी लेकिन जैसे – जैसे हम गौसेवा से वंचित होते गए हमारा जीवन नीरस होता गया । गौमाता के वेदप्रतिपादित महत्व को समझकर उनकी सेवा के प्रति अपने दायित्व को निभाना आवश्यक है। इसलिए समस्त हिन्दू समाज इस अनुशासन को जीवन में उतार कर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें ।

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मन्त्री ने अल्पप्रवास पर रांची पधारे शङ्कराचार्य जी महाराज के दर्शन किए और स्वर्णरेखा नदी की स्वच्छता के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य से अवगत कराया , पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज ने मन्त्री जी के द्वारा किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा करते हुए समाज को अपनी प्राकृतिक संपदा नदी जंगल आदि के संरक्षण का सन्देश दिया ।

6 अक्टूबर को उड़ीसा प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में गोप्रतिष्ठा ध्वज स्थापित करेंगे शङ्कराचार्य। आज रांची के कार्यक्रम को सम्पन्न करके निर्धारित समय 3 बजे सड़क मार्ग से करंजिया प्रस्थान किया पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज आज रात्रि-विश्राम के अनन्तर भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

शंकराचार्य के साथ उपस्थित रहे सर्वश्री गो गंगा कृपाकांक्षी गोपालमणि महाराज, स्वामी अम्बरीशानन्द, यात्रा प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, यात्रा के प्रमुख सहयोगी आर के अग्रवाल, ओमप्रकाश दास, अमरदास, केशवदास, परमानन्द दास, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, यात्रा सचिव देवेन्द्र पाण्डेय, संचालक आनन्द उपाध्याय जी, प्रदेश संयोजक विज्ञान सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, राजे जी, राहुल सिंह, मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, नामधारी जी आदि शामिल रहे।

 

 

इंडिगो एयरलाइन के सिस्टम में तकनीकी खराबी, देशभर में उड़ानें प्रभावित

0

इंडिगो एयरलाइन (Indigo airlines) के सिस्टम नेटवर्क में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से पूरे देश में उड़ान संचालन और ग्राउंड सेवाएं बाधित हुईं। तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई हवाई यात्री विभिन्न हवाईअड्डों पर फंस गए, क्योंकि वे विमान में सवार नहीं हो पाए और टिकट बुक नहीं कर पाए, जिससे उड़ानों में काफी देरी हुई।

इंडिगो ने इस संबंध में कहा कि उसके नेटवर्क में अस्थायी रूप से दिक्कत आ रही है, जिससे उसकी वेबसाइट और बुकिंग प्रभावित हो रही है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि इससे चेक-इन में देरी हो सकती है और वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है।

X पर पोस्ट की गई ट्रैवल एडवाइजरी में इंडिगो ने कहा कि हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी रूप से सिस्टम में मंदी का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप, ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं।’ इसमें आगे कहा गया है, ‘हम यथाशीघ्र स्थिरता और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।’

एयरलाइन ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी समर्पित हवाई अड्डा टीमें चल रही सिस्टम आउटेज से प्रभावित ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। वे चेक-इन काउंटर पर प्रतीक्षा समय को कम करने और सभी के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उत्तराखंड : 15 हजार की रिश्वत ले रहा था पटवारी, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

0

पौड़ी में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी चढ़ा विजिलेंस के हत्थे। भूमि के सीमांकन और आख्या बनाने के एवज में मांग रहा था रिश्वत। निदेशक सतर्कता ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि, पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, जनपद पौड़ी गढवाल को 15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गई शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में आज दिनांक 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक श कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

“राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो। तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

  • डॉ. वी-मुरूगेसन (IPS) निदेशक सतर्कता।

घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

0

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के गुगलधर इलाके में आज शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह सुबह सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. सेना ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार समेत कई सामग्रियां बरामद की हैं. अभी भी सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी है.

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स के सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी गई है. बता दे, गुगलधर में एनकाउंटर की शुरुआत तब हुई जब सेना को यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने उन्हें घेर लिया. दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया.

सेना ने इस पर बयान देते हुए कहा कि जब्त किए गए हथियार और अन्य सामग्रियों से साफ पता चलता है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक मे थे. इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. भारतीय सेना ने चुन-चुनकर आतंकियों का सफाया कर रही है.

किसी बड़ी आतंकी साजिश से पहले ही सेना उनके मंसूबों पर पानी फेर देती है. 4 अक्टूबर को कुपवाड़ा में सेना को जानकारी मिली कि यहां कुछ आतंकी छिपे हैं. तुरंत इलाके को घेर लिया गया. सुरक्षाबलों ने वहां कुछ हरकतें देखीं और फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की कोशिशें नाकाम हो गईं.

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी मतदान, यहां सबसे ज्यादा

0

हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है।

सुबह 11 बजे तक सभी 90 सीटों पर 22.70% मतदान दर्ज किया गया है। अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। अगर पार्टी चाहेगी तो उनसे अगली मुलाकात सीएम आवास में होगी।

हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है।

उत्तराखंड: चौखंबा-3 पर्वत पर विदेशी पर्वतारोहियों की खोज शुरू, हेलीकॉप्टर से सर्च अभियान

0

चमोली: चौखंबा पर्वत-3 से लापता विदेश पर्वतारोहियों को खोजने और बचाने के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। वायु सेना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोहियों की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। टीम पर्वतारोहियों को खोजने के प्रयास में जुटी है।

चमोली में चौखंबा-3 ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटकों के वहां फंसने की सूचना मिली थी। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई। वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलीकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी। साथ ही जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए पहुंची है।

6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-3 के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) और अमेरिका की नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया।

जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने सरसावा सहारनपुर एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड : 751 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी, आवेदन शुरू, ये है अंतिम तिथि

0

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने प्रदेश में समूह-ग के 751 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों के लिए 11 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, कई विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन, कंप्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के तीन, कनिष्ठ सहायक के 465, स्वागती के पांच, मेट के 268, कार्य पर्यवेक्षक के छह, आवास निरीक्षक के एक पद के लिए यह भर्ती होगी

उन्होंने बताया, रिक्तियों की संख्या में बदलाव हो सकता है। आवेदक की आयु कुछ पदों के लिए 18 से 42 और कुछ के लिए 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए 11 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। एक नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड: बेटियों के लिए न सैनिक स्कूल बना न 28 साल में राजकीय कन्या महाविद्यालय, बुनियादी सुविधाएं भी नहीं
आवेदन में संशोधन का मौका पांच से आठ नवंबर के बीच मिलेगा। भर्ती परीक्षा की तिथि 19 जनवरी तय की गई है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, सभी भर्तियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम अपनाए जा रहे हैं।

पाकिस्तान का दौरा करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, इस बैठक में लेंगे हिसा

0

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शुक्रवार को एक संबोधन के दौरान इसकी पुष्टि की है। इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। यह बैठक 15-16 अक्टूबर को होगी।

अपने संबोधन में रणधीर जयसवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्य सभी सदस्य देशों को निमंत्रण देना एक प्रोटोकॉल है जिसका पालन कोई भी मेजबान देश करता है। पाकिस्तान ने भी ऐसा ही किया है। मैं इसे एक राजनीतिक स्टंट के रूप में नहीं देखता हूं। हालांकि, मैं प्रधानमंत्री मोदी को इसमें शामिल होते नहीं देखता हूं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने SCO विदेश मंत्री की बैठक के लिए भारत का दौरा किया था।

बताया जा रहा है, दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में चीन और रूस जैसे देश भी हिस्‍सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्‍तान में SCO की बैठक में क्या-क्या होगा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के बाकी का कार्यक्रम क्‍या है, इसके बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।

GB पंत विश्वविद्यालय में 116वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू, देशभर से पहुंचे किसान

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं.गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर पहुँचकर 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आये प्रगतिशील कृषकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 116वां किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की बधाई देते हुए कहा कि भारत में हरित क्रांति के अग्रदूत के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आकर उन्हें हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के किसान मेले प्रदेश के किसान भाईयों की उन्नति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इस प्रकार के कृषि मेलों के माध्यम से वैज्ञानिक, किसान एवं उद्यमी एक ही स्थान पर कृषि सम्बन्धी नवीनतम तकनीकों तथा विभिन्न जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। किसानों को उन्नत बीज, पौध, कृषि यंत्र और जैविक खाद सहित कृषि से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर मिल जाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मेले में उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी जानकारियों से हमारे किसान अवश्य लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला वास्तव में कृषि का एक ऐसा कुंभ है, जो किसानों को आधुनिक तकनीकी का बोध कराकर उन्हें समृद्ध बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को कुशल, समृद्ध और आधुनिक सुख-सुविधा युक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आज एक ओर उपज बढ़ाने के लिए तकनीकी के प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार द्वारा किसानों को सभी प्रमुख फसलों पर बढ़ी हुई एम.एस.पी देकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले उन्होंने किसान भाईयों को किसान सम्मान निधि आवंटित करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। किसान सम्मान निधि की योजना के जरिए आज उत्तराखंड के भी लगभग 8 लाख से अधिक किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है, इतना ही नहीं, मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दिनों किसान भाईयों का जीवन स्तर बेहतर करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 14 हज़ार करोड़ रुपये की लागत वाली कुल सात नई योजनाओं को भी मंजूरी दी है। जिन योजनाओं से किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है तथा किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य “फार्म मशीनरी बैंक“ योजना के जरिये कृषि उपकरण खरीदेने के लिए 80 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद पर कृषकों को प्रति किं्वटल 20 रू. का बोनस दिया जा रहा है, गन्ने के रेट में भी 20 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए नहर से सिंचाई को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने पर कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण के लिए किया है, जिससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट“ भी स्वीकृत किया गया है। फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी सरकार विभिन्न स्तर पर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत सेब और कीवी का उत्पादन व्यापक स्तर पर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में एप्पल और कीवी मिशन की शुरुआत की गई है। एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कीवी के बगीचे स्थापित करने में भी सरकार हर संभव मदद कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय “उन्नत कृषि-समृद्ध किसान“ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर विकसित की गई फसलों, सब्जियों एवं फलों की विभिन्न प्रजातियां और अनेक उन्नत कृषि तकनीकें ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के किसानों को फायदा पहुंचा रही हैं। आज आयोजित हो रहा यह किसान मेला निश्चित रूप से किसान भाईयों के उत्थान में अहम योगदान देगा।

पं.गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों व किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है तथा प्रदेश की जीडीपी भी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में दलहन की 28 बीज स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 10 बीज पंतनगर विश्वविद्यालय के खाते में आये हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ग्लोबल बनने जा रहा है विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा 7 एमओयू अंतरराष्ट्रीय स्तर के हुए हैं तथा विश्वविद्यालय द्वारा 300 कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं तथा ड्रोन व एआई तकनीक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर भी विश्वविद्यालय द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बद्री गाय का क्लोन भी विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया जा रहा है।

मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद पड़े महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर

0

NCP (अजित पवार गुट) के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल और विधायक नरहरी झिरवल महाराष्ट्र की तीसरी मंजिल से शुक्रवार को कूद गए। गनीमत रही कि बिल्डिंग में लगे सुरक्षा जाल की वजह बच गए। उनको सुरक्षित जाल से बाहर निकाला गया। कूदने की वजह से झिरवल की गर्दन पर चोट आई है। उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया है। उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम मंत्रालय पहुंची।

आदिवासी समुदाय के चुने हुए विधायकों और सांसद के एक समूह ने शुक्रवार को राज्य सरकार के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ये सभी पेसा अधिनियम के तहत आदिवासी युवाओं की भर्ती पर रोक हटाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, ये सभी नेता अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे के धनगर आरक्षण देने की मांग का भी विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे जिरवाल ने कहा,”हम मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने से पहले मंत्रालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो हम राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।