Home Blog Page 363

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान

0

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का आज एलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की घोषणा करने वाला है।

ECI आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ आयोग बताएगा की चुनाव कितने चरणों में होगा और क्या-क्या तैयारियां की जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बंटने के बाद पहले बार विधानसभा चुनावों में आमने सामने होगी।

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा, इनको मिला सम्मान

0

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार इस साल डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया है। पुरस्कार देने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति ने कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों ने किसी देश की समृद्धि के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को रेखांकित किया है।

गौरतलब है कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर शोध के लिए दिया जाता है। नोबेल समिति ने कहा कि खराब कानून शासन वाला समाज और जनसंख्या का शोषण करने वाली संस्थाएं विकास या बेहतर बदलाव नहीं लाती हैं। पुरस्कार विजेताओं के शोध से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है। पुरस्कार की घोषणा सोमवार को स्टॉकहोम में की गई। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं। वहीं रॉबिन्सन, शिकागो विश्वविद्यालय में अपना शोध करते हैं।

अर्थशास्त्र पुरस्कार को औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय बैंक ने 1968 में नोबेल की स्मृति में इसकी स्थापना की थी। नोबेल 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायनज्ञ थे, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था और पांच नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की थी।

हालांकि नोबेल के शुद्धतावादी इस बात पर जोर देते हैं कि अर्थशास्त्र का पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन इसे हमेशा 10 दिसंबर को अन्य पुरस्कारों के साथ प्रदान किया जाता है, जो 1896 में नोबेल की मृत्यु की वर्षगांठ है। पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।

इससे पहले नोबेल समिति की ओर से कई अन्य क्षेत्रों में भी नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। इसके तहत फिजिक्स के लिए जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। वहीं रसायन विज्ञान के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को 2024 में नोबेल पुरस्कार मिला।

फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने इस साल का नोबेल पुरस्कार जीता है। साहित्य के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। वहीं, शांति के लिए जापानी समूह निहोन हिडांक्यो को इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

उत्तराखंड में नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार

0
हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने नाबालिग को आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

SO मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शहीर शेख के लिए जुड़वां बहनों में जंग, सस्पेंस से भरी ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज

0

काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख स्टारर फिल्म दो पत्ती के इंतजार की घड़ी आखिरकार समाप्त हो गई है। टीजर के बाद से ही लोगों को इंतजार फिल्म के ट्रेलर (Do Patti Trailer OUT) को लेकर था। फाइनली आज अपकमिंग मूवी का ट्रेलर भी आउट हो गया है, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। शशांक चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म दो पत्ती दो जुड़वां बहनों के एक डार्क सीक्रेट पर आधारित है, जो उनकी जिंदगी में एक बुरा मोड़ लेकर आता है। ट्रेलर देख पक्का दर्शक यह फिल्म देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दो पत्ती में कृति सेनन ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में वह जुड़वां बहन के किरदार में दिखाई देंगी, जो एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं। ट्रेलर की शुरुआत काजोल और शहीर शेख यानी ध्रुव सूद से होती है। पुलिस ऑफिसर बनीं काजोल ध्रुव से पूछताछ करती है और किसी एक्सीडेंट के बारे में पूछती है।

फिर बैकस्टोरी में कृति सेनन उर्फ सौम्या की कहानी दिखाई गई है, जो मासूम है और ध्रुव से प्यार करने लगती है। ध्रुव और सौम्या की लव स्टोरी शुरू होती है और उनका अच्छा-खासा रिलेशनशिप चलता है कि तभी एंट्री सौम्या की जुड़वां बहन की होती है।

सौम्या कृति सेनन की जुड़वां बहन ध्रुव को सेड्यूस करती है और अपनी बहन की जिंदगी तबाह करने की कोशिश करती है। तभी कहानी में एक और मोड़ आता है और दोनों जुड़वां बहनों में से कोई एक ध्रुव पर उसे जान से मारने का इल्जाम लगाती है।

फिर ध्रुव दोनों बहनों में से किसी एक पर आरोप लगाता है कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। सौम्या और उसकी जुड़वां बहन में से कौन विक्टिम और कौन साजिश रचता है और दोनों कौन सा डार्क सीक्रेट छुपा रही हैं, इसकी कहानी का पता काजोल लगाएंगी। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस से भरा है।

दो पत्ती की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कृति सेनन लीड रोल निभाने के साथ-साथ इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू कर रही हैं। वह काजोल के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। वहीं, शहीर शेख के साथ वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी।

फ‍िर भड़की ह‍िंसा, कार-दुकानों में आगजनी, CM योगी के सख्त आदेश

0

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फ‍िर से हिंसा भड़क उठी। फायर‍िंग में मारे गए युवक रामगोपाल म‍िश्र की शव यात्रा में शामि‍ल लोगों ने कई गाड़ि‍यों और दुकानों में आग लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कि‍या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिगड़ते हालात को देखते हुए एडीजी (कानून-व्यवस्था) और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को तुरंत बहराइच जाने के आदेश दिए। एडीजी के साथ सचिव गृह संजीव गुप्ता भी बहराइच भेजे गए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी ने शाम तक मामले की र‍िपोर्ट मांगी है।

ये है पूरा मामला

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में रविवार को पहुंचा था। धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने पर समुदाय विशेष के लोगों ने रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे आक्रोश फैल गया।

इसके विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था। हरदी पुलिस ने विरोध कर रहे बहुसंख्यक समाज के लोगों पर ही जमकर लाठियां भांजी। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बाद भोर में शव घर पहुंचा।

कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भोर में शव घर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। लोग आक्रोशित हो उठे। हजारों की संख्या में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

परिवारजन के साथ हजारों की संख्या में लोग शव को लेकर तहसील परिसर की ओर चल दिए। ग्रामीण अपराधियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बाबा सिद्दिकी की हत्या पर पप्पू यादव बयान, 24 घंटे की भीतर ख़त्म कर दूंगा लॉरेंस बिश्नोई का पूरा नेटवर्क

0

महाराष्ट्र में बाबा सिद्दिकी की हत्या पर एक बार फिर गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। इसको लेकर कई तरह के सवाल कानून के रखवालों पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट कर फिलहाल खूब सूर्खियों में है।

इस पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इससे पूर्व सुरक्षा को लेकर उन्होंने सरकार पर भी करारा प्रहार किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि यह देश है या हिजड़ों की फौज।

उन्होंने कहा कि एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।

पप्पू यादव के पोस्ट से बवाल मचा है। भाजपा ने भी उनके इस पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का आतंक फिलहाल सिर चढ़कर बोल रहा है। बड़े-बड़े नेता तक उसके खिलाफ बोलने से परहेज करते हैं। इधर सांसद पप्पू यादव ने इस पोस्ट के जरिए उसके खिलाफ जमकर आग उगला है।

जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, 2018 में हुआ था लागू

0

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में 2018 से लागू राष्ट्रपति शासन को रविवार को हटा लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही उमर अब्दुल्ला के लिए सरकार बनाने का रास्ता भी साफ हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने से पहले राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 73 के तहत राष्ट्रपति शासन का आदेश जारी किया था।

जम्मू-कश्मीर में 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू था। 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन की सरकार बनाई थी लेकिन बाद में भाजपा ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

तब राज्य संविधान की धारा 92 के अनुसार जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया गया था। उस समय जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 नहीं हटा था। 6 महीने के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था, जिसे बाद में और बढ़ा दिया गया।

नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के दावे के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मंजूरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया। उसके बाद गृह मंत्रालय और मंत्रिमंडल राष्ट्रपति शासन हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करता है और फिर अंत में राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी कर दी जाती है। इसके बाद विधानसभा निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कार्य शुरू कर देती है।

विधानसभा में नेकां-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत है। 90 सदस्यीय विधानसभा में नेकां के 42 और कांग्रेस के छह सदस्य हैं। इसके अलावा माकपा और आप के एक-एक विधायक और पांच निर्दलीय भी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा 29 विधायकों के साथ विपक्ष में रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव कराए गए। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में वोट डाले गए थे। 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें मिली तो वहीं उसकी गठबंधन सहयोगी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली है। भाजपा 29 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बन गई है। इस चुनाव में निर्दलीयों ने भी 7 सीटों पर कब्जा जमाया है।

Air India के विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप

0

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे Air India के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। विमान को इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान फिलहाल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

Air India की फ्लाइट AI 657 में 135 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है।
Air India के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला और सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं।

स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट ने बदरीविशाल‌ के दर्शन किये।

0

स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात बीकेटीसी को साधुवाद दिया

श्री बदरीनाथ धाम: 13 अक्टूबर ।स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) को साधुवाद दिया ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के गुरु संचालक जगत पावन दास स्वामी सहित 70 शिष्य संतमंडली श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
इस अवसर फर स्वामीनारायण राजकोट स़चालक गुरू जगत पावन दास एवं संतगण सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट,राजेंद्र सेमवाल,विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान, 15 अक्टूबर को सुबह से शाम तक अनशन करेंगे डॉक्टर

0

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में इंसाफ के लिए डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर हैं। आज नौवें दिन भी चली इस हड़ताल के बीच भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। आईएमए ने पश्चिम बंगाल में न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में 15 अक्टूबर मंगलवार को भूख हड़ताल की घोषणा की है।

Screenshot 2024 10 13 20 48 07 52 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

IMA ने कहा कि देशभर में, आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (जेडीएन) मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही आईएमए ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगें मानने की अपील की है और कहा कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी वैध मांगों के लिए मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी हड़ताल का आज नौवां दिन है। उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आंदोलन को लोगों का समर्थन है।