Home Blog Page 362

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

0

 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली सरकार का आज शपथ ग्रहण है। उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उमर अब्दुल्ला और अन्य मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शपथ दिलाई। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव कराए गए थे।

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुए थे जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे आए थे। शपथ लेने से पहले उमर अब्दुल्ला ने अपने दादा स्वर्गीय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में कई दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। नेकां-कांग्रेस की सरकार के बहाने INDI गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है।

शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, माकपा नेता प्रकाश करात और भाकपा नेता डी राजा सहित लगभग 50 नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

  • डीएच पोरा की विधायक सकीना इट्टु बनीं मंत्री
  • मेंढक के विधायक जावेद राणा ने ली शपथ
  • सुरिंदर चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

इंडिगो विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिग, बम होने की मिली थी धमकी

0

मुंबई : दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम की धमकी मिलने पर अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विमान में बम होने की धमकी एक अफवाह थी। इसके बाद मंगलवार की रात को विमान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा। बता दें कि विमान में करीब 200 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्वीट के जरिए विमान में बम होने का दावा किया था।

मुंबई ATC द्वारा सतर्क किए जाने के बाद पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। दरअसल, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के रास्ते में अहमदाबाद ही सबसे निकटतम एयरपोर्ट था। एक अधिकारी ने कहा, आधी रात को यहां लैंडिंग के बाद, करीब 200 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जाने वाले विमान की रात भर सुरक्षा बलों ने जांच की। इस दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला। मंगलवार की सुबह आठ बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

मुंबई ATC द्वारा सतर्क किए जाने के बाद पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। दरअसल, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के रास्ते में अहमदाबाद ही सबसे निकटतम एयरपोर्ट था। एक अधिकारी ने कहा, आधी रात को यहां लैंडिंग के बाद, करीब 200 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जाने वाले विमान की रात भर सुरक्षा बलों ने जांच की। इस दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला। मंगलवार की सुबह आठ बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

खाने में थूकने वालों की खैर नहीं, कार्रवाई का प्लान तैयार, DGP ने दिए निर्देश

0

देहरादून: मसूरी में चाय में थूकने का मामला सामने आने के बाद से ही उत्तराखंड में इस तरह के मामलों को लेकर लोगों में गुस्सा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसको लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने DGP को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही होटल-ढाबों में सत्यापन अभियान चलाने को भी कहा है।

DGP अभिनव कुमार ने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं। ऐसी घटनाओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा गया है।

यही नहीं रेहड़ी-खोखे आदि पर होने वाली घटनाओं के संबंध में एलआईयू को भी सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। DGP अभिनव कुमार ने मंगलवार को निर्देश जारी कर कहा कि हाल के दिनों होटल, रेहड़ी आदि पर खाद्य पदार्थों में थूकने के वीडियो वायरल हो रहे थे।

मसूरी में हुए एक मामले में देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। ऐसी घटनाओं का सीधा ताल्लुक वैसे तो स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग से है, लेकिन ऐसे मामलों में कई सामाजिक संगठनों के विरोध की बात भी सामने आती है।

लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज कर सकती है। ऐसे में पुलिस को अपने इलाकों में ऐसी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।

ये दिए निर्देश

  • होटल, ढाबा संचालकों को अपने कारीगरों और कर्मचारियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाए।
  • रसोई में CCTV कैमरे लगाए जाने के लिए संचालकों को प्रोत्साहित किया जाए।
  • गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान भी ऐसी घटनाओं पर ध्यान दिया जाए।
  • समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर पुलिस होटल, ढाबों की चेकिंग करे।
  • ऐसे मामलों में पुलिस एक्ट और बीएनएस की धारा 274 (खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण) में मुकदमा दर्ज किया जाए।
  • यदि ऐसे मामलों में भाषायी, सांप्रदायिक टकराव होने की संभावना है तो बीएनएस 196(1)(सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कृत्य) या बीएनएस 299 (धार्मिक विश्वास का अपमान) में मुकदमा दर्ज किया जाए।
  • स्थानीय निकाय और खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं।

मुख्यमंत्री धामी सख्त

इस तरह के किसी दुष्कृत्य के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओं से न केवल खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं, अपितु भावनाएं भी आहत होती हैं। इस तरह के कारनामों पर हम कठोर कार्रवाई करेंगे।

  • पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद बनेगी सरकार, नए मुख्यमंत्री बनेंगे उमर अब्दुल्ला

0

 अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मंच तैयार है। नेकां के संभागीय अध्यक्ष कश्मीर नासिर असलम वानी ने कहा कि एलजी ने सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष को केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था।

यह आमंत्रण केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के एक दिन बाद भेजा गया। एलजी के प्रमुख सचिव ने अब्दुल्ला को पत्र सौंपकर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय के बारे में बताया। शपथ ग्रहण समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार-ए-अनवर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला आखिरी मुख्यमंत्री था। अब मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला मुख्यमंत्री बनूंगा। 6 साल तक सेवा की, मैं इससे काफी खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है।
हम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करके शुरू करना होगा। बहुत कुछ करना है, लोगों को एक हौसला देना है कि उनकी हुकूमत है, उनकी आवाज सुनी जाएगी। 5-6 साल हो गए कोई लोगों को सुनने के लिए तैयार नहीं था। हमारा फर्ज बनेगा कि हम उनकी बात सुने और उस पर अमल करें। हमारी कोशिश रहेगी कि हम लोगों के उम्मीदों के बराबर आएं।

महाराष्ट्र में 1, झारखंड में 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, उत्तराखंड में इस दिन होगा उपचुनाव

0

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होगा. 20 नवंबर को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में 2 चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नंवबर को होगा.

चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के शेड्यूल का भी एलान किया है. केरल में 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे. महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख तो झारखंड में 2.6 करोड़ वोटर

चुनाव आयोग ने कहा कि झारखंड में 2.6 करोड़ वोटर हैं. इसमें फर्स्ट टाइम वोटर 1,14 लाख है. झारखंड में पोलिंग स्टेशन की संख्या 29562 होगी. अर्बन में पोलिंग स्टेशन की संख्या 5000 से अधिक होगी. महाराष्ट्र में कुल 9 करोड़ 63 लाख वोटर हैं.

पोलिंग बूथ पर कुर्सियों की होगी व्यवस्था

चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग लाइन जब लगती है तो उसमें बीच में थोड़ी कुर्सियां लगाई जाएगी ताकि खासकर बुजुर्ग लोगों को थोड़ी राहत मिल सके. बुजुर्गों को घर से वोट देने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

झारखंड में कुल मतदाता 2.6 करोड़

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे.

चारधाम यात्रा पर अब तक आ चुके 40 लाख 92 हजार से अधिक यात्री

0

देहरादून। चारधाम यात्रा फिर जोर पकड़ गई है। केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की लंबी लाइन लग रही है। 14 अक्टूबर को 27 हजार 789 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। केदारनाथ की यात्रा कठिन और चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद यहां सबसे अधिक 11 हजार 309 यात्री केदार भगवान के दर्शन को पहुंचे। इसी प्रकार बदरीनाथ में 6644, गंगोत्री में 2406 और यमुनोत्री में 3290 यात्रियों ने दर्शन किए। इस यात्राकाल में अब तक कुल 40 लाख 92 हजार 360 यात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और सतत निगरानी के चलते केदारघाटी की आपदा भी यात्रियों के उत्साह को नहीं डिगा पाई है। यात्रा मार्ग और पड़ावों में सुरक्षा प्रबंध और सभी व्यवस्थाएं बेहतर होने से यात्रियों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उत्साह से लबरेज यात्रियों ने इसके लिए मुक्त कंठ से सरकार के प्रयासों को सराहा है। उनका कहना है कि 31 जुलाई की रात को अतिवृष्टि ने केदारघाटी में जिस प्रकार से तबाही मचाई थी, उस स्थिति में पैदल मार्ग को बहाल करना आसान नहीं था। सरकार ने इस कठिन चुनौती को स्वीकार करते हुए यात्रा को जल्द से जल्द बहाल किया। अब अगले माह चारों धामों के कपाट बंद होने वाले हैं, इसलिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

——————–

सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। देश-विदेश से हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। राज्य में आज जिस तेजी के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमें यात्रा व्यवस्थाओं को और विस्तार देना होगा। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है। इस बार केदारघाटी आपदा के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई, लेकिन सरकार ने इस कठिन चुनौती का भी दृढ़तापूर्वक सामना कर केदार यात्रा को बहाल किया।

  • पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

रिटायरमेंट के बाद बनेंगे MBBS, पूरा किया सपना, युवाओं के लिए प्रेरणा

0

उम्र को लेकर दो तरह की बातें कही जाती हैं। उनमें पहली यह कि दुनिया में जहां उम्र अक्सर रोजगार खासकर नौकरी के लिए निर्धारित है। लेकिन, दूसरी बात यह है कि पढ़ने-लिखने या सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। एक रिटायर बैंकर दोनों बातों को अलग-अलग तरह से साबित कर दिखाया है। जहां, पहले उन्होंने नौकरी के लिए तय मानकों के अनुसार बैंक में नौकरी की और फिर रिटायरमेंट के बाद वह कर दिखाया, जिसका सपना युवा 10वीं पास करने के बाद ही देखने लगते हैं।

उनकी कहानी यह साबित करती है कि आप वास्तव में जो चाहते हैं, उसे आगे बढ़ाने में कभी देर नहीं होती है। कई लोग मानते हैं कि करियर शुरू करने के बाद शिक्षा में लौटना लगभग असंभव है, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक से रिटायर किशोर प्रधान ने सारी बातों को गलत साबित करते हुए 64 साल की उम्र में एमबीबीएस के लिए एनटीए की नीट यूजी परीक्षा को पास कर दिखया है।

प्रेरक व्यक्ति इन धारणाओं को धत्ता बताने के लिए उभर रहे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी जय किशोर प्रधान, जिन्होंने 2020 में 64 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) को सफलतापूर्वक पास किया।

ओडिशा के रहने वाले जय किशोर प्रधान एसबीआई से डिप्टी मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रिटायर होने के बाद भी प्रधान ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश करने की अपनी लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को जीवित रखा।दृढ़ संकल्प और उद्देश्य की एक नई भावना के साथ, उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपनी शैक्षणिक महत्वाकांक्षा को जीवित रखा और अपने सपनों को हासिल करने की यात्रा शुरू की।

प्रधान ने एनईईटी की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाया, ऑनलाइन कोचिंग में दाखिला लिया और पढ़ाई जारी रखी। प्रधान ने अपनी कड़ी मेहनत और चुनौतियों का सामना करते हुए तैयारी करते हुए सफलता हासिल की।
पारिवारिक जीवन के दबाव सहित प्रतियोगी परीक्षा के लिए अत्यधिक अध्ययन जैसी बाधाओं के बावजूद, प्रधान दृढ़ रहे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास करने के अपने लक्ष्य पर उनके अटूट ध्यान ने उन्हें प्रेरित किया। प्रधान की यात्रा इस धारणा का उदाहरण है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और जीवन के चरण की परवाह किए बिना सपने को हासिल किया जा सकता है।

2020 में, उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने एनआईआईटी परीक्षा सफलतापूर्वक पास की। इस उपलब्धि ने उन्हें वीर सुरेंद्र साए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (वीआईएमएसएआर) में एक प्रतिष्ठित सीट दिलाई, जो उनकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

जय किशोर प्रधान ने स्कूलिंग के बाद सन 1974 में भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। लेकिन तब वे असफल रहे थे।इसके बाद उन्होंने फिजिक्स से बीएएसी किया। फिर स्कूल टीचर की नौकरी की। इसके बाद इंडियन बैंक और फिर एसबीआई में नौकरी की।प्रधान ने कहा है कि डाक्टर बनने के बाद वह गरीबों के लिए काम करेंगे।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 14 में निर्धारित है कि नीट (यूजी) लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। यह नीति सभी उम्र के इच्छुक मेडिकल छात्रों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती है, इस विचार को मजबूत करती है कि शिक्षा और कैरियर की आकांक्षाएं जीवन के किसी भी स्तर पर पनप सकती हैं।

वंदेभारत के ब्रेकफास्ट में निकले कीड़े, यात्री ने की IRCTC से शिकायत

0

मेरठ : लखनऊ जा रही वंदेभारत ट्रेन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन में यात्रियों को जो नाश्ता परोसा गया, उसमें कीड़े निकले हैं। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। एक यात्री ने खराब नाश्ते यात्री ने IRCTC से शिकायत की है।

इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए देवेंद्र सिंह ने लिखा कि वंदेभारत ट्रेन में मेरठ से लखनऊ सफर के दौरान खाने में कीड़े पाए गए हैं। चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र ने आईआरसीटीसी से इसकी शिकायत भी की है। यात्री द्वारा प्रसारित वीडियो के अनुसार बरेली पहुंचे से पहले यात्रियों को नाश्ता सर्व किया गया। सूजी के उपमा में कीड़ा मिला है। वंदेभारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ जाती है।

मेरठ के बाद मुरादाबाद, बरेली और फिर लखनऊ में इसका स्टॉपेज है। मेरठ से ट्रेन सोमवार सुबह चली। मुरादाबाद और बरेली के बीच यात्री नाश्ता कर रहे थे। इस पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी है। लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया जा रहा है।

ठंड की दस्तक के साथ बिगड़ने लगी दिल्ली की आबोहवा

0

लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर भी बंद होने लगे हैं। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

आज यानी मंगलवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया है। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप भी तीखी होती जाएगी। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो इस सीजन का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले तीन-चार दिन तक आसमान साफ ही रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं, दिल्ली की हवा फिलहाल खराब ही चल रही है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 207 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

भारत-कनाडा विवाद: कनाडा के राजनयिकों को 19 अक्टूबर तक देश छोड़ने के आदेश

0

नई दिल्ली। भारत-कनाडा के रिश्तों को एक और बड़ा झटका लगा है। कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद अब भारत सरकार ने देश से कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है।विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा, ‘भारत सरकार ने निम्नलिखित 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है:’

  • स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, कार्यवाहक उच्चायुक्त,
  • पैट्रिक हेबर्ट, उप उच्चायुक्त,
  • मैरी कैथरीन जोली, प्रथम सचिव
  • लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, प्रथम सचिव
  • एडम जेम्स चूइपका, प्रथम सचिव
  • पाउला ओरजुएला, प्रथम सचिव।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन अधिकारियों को शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 को रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ना होगा। इससे पहले भारत ने सोमवार शाम को उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर को तलब किया था और उन्हें बताया था कि भारत ने कनाडा से अपने अधिक राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है।