Home Blog Page 364

भाजपा में बढ़ी गुटबाजी, अमित शाह पर्यवेक्षक नियुक्त

0

हरियाणा में 16 अक्तूबर को भाजपा के विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पर्यवेक्षक होंगे।

सूत्रों का दावा है कि विधायक दल का नेता चुनने के समय अनिल विज सीएम पद को लेकर अपना दावा ठोक सकते हैं। इसके अलावा, बाहर से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री पद को लेकर दावा जताते रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने इन दोनों के तेवरों को देखते ही अमित शाह को यह जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि पार्टी में कोई गुटबाजी न दिखे और सारी प्रक्रिया आराम से पूरी हो सके।

जब विधायक दल के नेता के रूप में नायब सैनी का नाम सामने आया तो पूर्व मंत्री अनिल विज नाराज हो गए थे। नाराजगी भी इतनी बढ़ गई थी कि वह पर्यवेक्षकों के सामने ही बैठक छोड़कर बाहर आ गए थे।

इस बार उसी तरह की स्थिति न बने, इसलिए हाईकमान ने पहले ही मजबूत तैयारी की है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि जब बैठक में अमित शाह होंगे, तो कोई विवाद पैदा नहीं होगा और आसानी से नायब सैनी के नाम पर मुहर लग जाएगी। क्योंकि खुद अमित शाह ने पंचकूला में सैनी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया था।

 

बिश्नोई गैंग ने ली Baba Siddique की हत्या की जिम्मेदारी, किया पोस्ट

0

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NCP नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया,”जो भी कोई सलमान खान या दाऊद गैंग की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा कर रखना। पोस्ट के शुरुआत में लिखा गया, ओ३म् जय श्री राम, जय भारत।” पोस्ट में आगे लिखा गया है, “जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था।

इसके बाद आगे पोस्ट में सलमान खान पर निशाना साधते हुए लिखा गया,”सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे। पर तुमने हमरे भाई का नुकसान करवाया। आज जो बाबा सिद्दीकी के शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं ये एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था। इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।”

lawrence%20bishnoi%20news%20h

गैंग के सदस्य ने आगे लिखा,”हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना। हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा, तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया। जय श्री राम जय भारत, सलाम शहीदां नू।

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राहुल गांधी का बयान-महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था तबाह

0

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जारी किया। राहुल गांधी ने इस हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। सिद्दीकी एनसीपी में शामिल होने से पहले लंबे समय तक कांग्रेस के सदस्य रहे थे।

पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की बीती रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को आज रात साढ़े आठ बजे मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘बाबा सिद्दीकी के दुखद निधन से हैरान और दुखी हूं। इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं। इस भयावह घटना ने महाराष्ट्र की खराब कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है। सरकार को इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीती रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को आज रात साढ़े आठ बजे मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘बाबा सिद्दीकी के दुखद निधन से हैरान और दुखी हूं। इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं। इस भयावह घटना ने महाराष्ट्र की खराब कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है। सरकार को इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।’

बाबा सिद्दीकी ने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और लंबे समय तक वह कांग्रेस के सदस्य रहे। वह पहली बार BMC में कॉरपोरेटर (पार्षद) चुने गए थे। बाबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और साल 1977 में पार्टी की स्टूडेंट विंग NSUI में शामिल हुए थे। इसके बाद 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस महासचिव, 1982 में बांद्रा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

साल 1999 में बाबा कांग्रेस के ही टिकट पर पहली बार बांद्रा वेस्ट सीट से विधायक बने। बाबा सिद्दीकी साल 2014 तक लगातार तीन बार बांद्रा वेस्ट से विधायक चुने गए। वे महाराष्ट्र सरकार में 2004-2008 तक खाद्य और श्रम मंत्री भी रहे। साल 2019 में बाबा सिद्दीकी को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया। फरवरी, 2024 में वे कांग्रेस छोड़ अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे। वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

चेहरे पर रूमाल, हाथ में 9.9 MM पिस्टल, पटाखों के शोर के बीच शूटर्स ने बरसाई गोलियां

0

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले। पटाखे की ऊंची आवाज के बीच उनपर तीन लोगों ने गोली दाग दी गई। तीनी बदमाशों ने अपने चेहरे रूमाल से ढके थे।

विदयादशमी की शाम तीनों आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ बाबा सिद्दकी का इंतजार करते हुए पटाखा फोड़ रहे थे। जैसे ही बाबा सिद्दीकी कार्यालय से बाहर निकले आरोपियों ने सही मौका देखकर उनपर 6 राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें तीन गोलियां बाबा सिद्दकी को लगी। गोली लगते ही बाबा सिद्दकी जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Screenshot 2024 10 13 06 28 20 40 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, तीसरा फरार है। एक शख्स यूपी का है तो दूसरा हरियाणा से ताल्लुक रखता है। सूत्र के अनुसार, गोलीबारी में 9.9 एमएम (MM) की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी। बताते चलें कि 15 दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके मद्देनजर उन्हें ‘Y’ कटैगरी की सुरक्षा दी गई थी।

इस हत्या से जुड़ी हर एंगल की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस को शक है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी इस हत्या में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि एक्टर सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बीच काफी मधुर संबंध थे। शनिवार देर रात सलमान खान और शिल्पा शेट्टी, जहीर इकबाल समेत बॉलीवुड के कई कलाकार बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।

सीएम शिंद ने कहा,”दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, मचा हड़कंप

0

रुड़की: देशभर से रेलवे ट्रैकों पर गैस सिलिंडर और लोहे के पाइप रखे जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा खबरें गैस सिलेंडर रखे जाने के ही रिपोर्ट किए जा रहे हैं। अब ट्रेनों को डिरेल करने के प्रयास का मामला उत्तराखंड में भी सामने आया है। रुड़की में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर रखा हुआ मिला, जिससे हड़कंप मच गया।

उत्तराखंड में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास भूछड़ी रेलवे से करीब 300 मीटर आगे शनिवार को सुबह पौने सात बजे तीन किलो का एक खाली गैस सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया। ढंडेरा स्टेशन मास्टर ने सिलिंडर को कब्जे में ले लिया, जबकि GRP और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुबह BCN मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि ट्रैक पर एक सिलिंडर पड़ा है। सुरक्षा बल पोस्ट लक्सर के कर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर किलोमीटर 1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का एक सिलिंडर पड़ा था।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिस जगह पर गैस सिलिंडर मिला, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर आर्मी एरिया की दीवार है। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने सिलिंडर उठाया तो वह खाली था, जिसे स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने अपनी सुपुर्दगी में रख लिया।

रुड़की रेलवे स्टेशन कई मायनों में उत्तराखंड के लिए अहम है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर 80 से अधिक ट्रेनों का स्टॉपेज है। रुड़की रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। पूर्व में भी इसे उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।

अब रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलिंडर मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि यह कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है। जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच करने की भी बात कर रहे हैं।

इसके अलावा रुड़की रेलवे स्टेशन की अहमियत इसलिए भी जरूरी मानी जाती है कि विश्व प्रसिद्ध आईआईटी कॉलेज, बीईजी सेंटर और विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में आने वाले लोग ट्रेनों से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। इसके अलावा कुंभ में भी रुड़की रेलवे स्टेशन की अहम भूमिका रहती है।

बड़ी खबर: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या

0

महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।

आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उनकी काली कार का वीडियो सामने आया है, जिसके सामने वाले शीशे पर हमलावरों द्वारा दागी गई गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, कार के साइड वाले शीशे से भी हमलावरों ने गोलियां दागी थीं।

पुलिस इस घटना के पीछे लारेंस विश्नोई गैंग पर शक जता रही है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी में गुजारा। लेकिन इसी वर्ष फरवरी में वह कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे।

एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर पोस्ट किया कि राज्य की ध्वस्त कानून-व्यवस्था चिंता का विषय है। मुंबई में पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी खेदजनक है। इसकी न केवल जांच करने की जरूरत है बल्कि इसे स्वीकार करने की भी जरूरत है। बाबा सिद्दीकी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

दशहरा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने किया रावण दहन, धू-धूकर जला रावण

0

 बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर दहशरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण को तीर मारा और उसका दहन शुरू हो गया। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पूतला धू-धूकर जल गया। माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पहुंचकर रामलीला मंच पर शाम को भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

लाल किला मैदान में राष्ट्रपति और पीएम के आगमन से लाल किला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर केवल उन्हीं वाहनों का प्रवेश पार्किंग परिसर में जाने दिया जा रहा है, जिनके लिए विशेष पास जारी किए गए हैं।

लाल किला के पीछे रिंग रोड, हनुमान सेतु, और नेताजी सुभाष मार्ग समेत विशिष्ठ अतिथियों के आगमन से यातायात बाधित है। समितियों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वह सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से लाल किला में रामलीला मैदानों में पहुंचे। वहीं, निगम की टीम ने विशेष फॉगिंग अभियान चलाकर मच्छररोधी गतिविधियां की।

100 फुट से भी ज्यादा ऊंचे पुतले

100 से लेकर 120 फुट ऊंचे पुतले रामलीला मैदानों में खड़े किए गए। पुतलों को डिजिटली आतिशबाजी के जरिए जलाया जाएगा। पर्यावरण के मद्देनजर इसके लिए पटाखों की आवाज पुतला दहन के दौरान निकलेगी। बाक्स कहीं, चाट पकौड़ी तो कही डिजीटल आवाज से कुंभकरण को जगाने का प्रयास दशहरे से पूर्व रामलीलाएं समापन की ओर बढ़ रही है।

उत्तराखंड : नींद का झोंका का बना काल, मां-बेटे समेत 3 की मौत

0

विकासनगर: विकासनगर के त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रायगी मंदिर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया गया। अस्पताल में उपचार के लिए मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र डगोली गांव निवासी मनीष नौटियाल (25) पुत्र बारूदत्त त्यूणी के मेघाटू गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार त्यूणी लौट रहे थे। वह स्वयं कार चला रहे थे। कार में मेघाटू गांव निवासी अनीता (30) पत्नी उमेश, उनकी तीन साल का पुत्र सौरांश, मुंदोल निवासी सूरत राम जोशी (78) पुत्र टांगरू, मुंदोल निवासी इतिका (25) पुत्री सहजराम और ग्राम चिल्हाड़ निवासी जयेंद्र (38) पुत्र पातीराम सवार थे।

रायगी मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जब, तक चालक कुछ समझ पाता तब, तक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया।

इलाज के दौरान अनीता, सौरांश और सूरत राम जोशी की मौत हो गई। बताया कि कार चालक मनीष नौटियाल, इतिका और जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक का कहना है कि नींद का झोंका आने से उसने कार पर नियंत्रण खो दिया।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर होंगे बंद

0

देहरादून: इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के कार्यक्रम विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है। यात्रा से जुड़े सभी विभागों,संस्थाओं, संगठनों सभी का आभार जताया।

कहा कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा सरल सुगम रही अभी यात्रा तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। सरकार एवं मंदिर समिति के प्रयासों से सभी यात्री सुविधाएं मुहैया हुई है।

बदरीनाथ धाम से मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया है कि अभी तक 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है तथा साढे 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस तरह साढ़े 24 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए है एवं साढ़े अड़तीस लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंच गये है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के कार्यक्रम विजय दशमी के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्यगण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी एवं बामणी, पांडुकेश्वर एवं माणा के हक-हकूकधारियों एवं तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि तय की। आज ही देव डोलियों के योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय हुआ। साथ ही यात्रा वर्ष 2025 के लिए भंडार व्यवस्था हेतु सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट की गयी। भंडारी तोक से कुंदन सिंह भंडारी,कमदी थोक से अनुपम पंवार, मेहता थोक से यशवंत मेहता एवं सोबित मेहता को पगड़ी भेंट की गयी।

सोमवार 13 नवंबर को पहले दिन श्री गणेश जी की पूजा तथा शायं को गणेश जी के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे, 15 नवंबर को खड़क पुस्तक वाचन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा, शनिवार 16 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग लगाया जायेगा। 17 नवंबर शाम सात बजे बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। रावल स्त्री रूप धारण कर माता लक्ष्मी को परिसर स्थित मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे।

इससे पहले श्री उद्धव‌ जी एवं कुबेर जी मंदिर गर्भगृह से बाहर परिसर में आयेंगे। इसी के साथ रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी दिन साथ ही श्री कुबेर जी रात्रि प्रवास हेतु बामणी गांव प्रवास हेतु पहुंचेंगे तथा श्री उद्धव जी रावल निवास आ जायेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि देव डोलियों के शीतकालीन पूजा स्थल प्रस्थान के तहत सोमवार 18 नवंबर को श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी सहित रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी रात्रि प्रवास हेतु योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचेंगे। श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे जबकि आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी 19 नवंबर मंगलवार को श्री नृसिंह मंदिर परिसर में विराजमान हो जायेगी।

इस तरह इस वर्ष की श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का भी समापन हो जायेगा। आज ही श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में नौ दिन से चल रही मां दुर्गा पूजा एवं माता उर्वशी पूजन का भी आज हवल यज्ञ के साथ समापन हो गया है‌।उसके बाद कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित का कार्यक्रम शुरू हुआ।

परंपरागत रूप से श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के पावन पर्व के पश्चात भैया दूज को बंद हो जाते है। इस बार श्री केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर भैयादूज को सुबह 8.30 बजे बंद हो रहे है। इसी दिन 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली पहले पड़ाव रामपुर ( निकट फाटा) को प्रस्थान करेगी। 4 नवंबर को पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी 5 नवंबर को गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शीतकाल हेतु विराजमान होगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होते है तथा भैया दूज से एक दिन पहले अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद होते है इस यात्रा वर्ष भैयादूज रविवार 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर बंद हो रहे है तथा अन्नकूट गोवर्धन पूजा शनिवार 2 नवंबर को है इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद हो रहे है।

श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तथा समय की घोषणा श्री गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा पृथक-पृथक रूप से की गयी है वहीं प्रसिद्ध गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते बृहस्पतिवार 10 अक्टूबर को बंद हो गये है।

वही द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे है तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद हो रहे है। जबकि मद्महेश्वर मेला 23 नवंबर को है इसी दिन श्री मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेंगे जबकि श्री तुंगनाथ जी की चलविग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर 7 नवंबर को मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी।

भैयादूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

0

यमुनोत्री के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बंद होंगे। तीन नवंबर को मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र सौभाग्य योग के अवसर पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बढ़ा दिए जाएंगे।

पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि आज कपाट बंद को लेकर खरशाली गांव में मां यमुना मंदिर परिसर में आयोजित पुरोहित समाज की बैठक उक्त तिथि लग्न की घोषणा की गई।

अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद के दिन सुबह खरशालीगांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम जाएंगे। 12 बजकर 5 मिनट पर कपाट बंद होंगे

इस मौके पर पुरुषोत्तम उनियाल के साथ ही सुरेश उनियाल,अजबीन पंवार प्यारे लाल उनियाल, धनश्याम उनियाल,संदीप उनियाल, विजय, संजीव, अरुण उनियाल, आदि मौजूद थे।