Home Blog Page 360

गुलदारों से बचाओ सरकार, यहां 2 बच्चों को मार डाला

0

उत्तराखंड में गुलदारों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुलदार पहाड़ हो या फिर मैदान सभी जगहों पर लोगों पर हमला कर रहा है। खासकर बच्चों को निशाना बना रहा है। पिछले दो-तीन महीनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गुलदार के हमलों में लगातार बच्चों की जानें जा रही हैं। वन विभाग गुलदारों के हमले रोकने का सामाधान निकालने के बजाय लोगों को ही खुद की सुरक्षा करने के लिए कह रहा है।

गुरुवार को गुलदार के हमलों के दो मामले सामने आए। पहला मामला नानकमत्ता का है। यहां बिचवा भूड़ में घर के आंगन में खेल रहे 11 साल के बालक को पिता की आंखों के सामने गुलदार गन्ने के खेत में खींच ले गया। गंभीर स्थिति में अस्पताल लाने तक बालक की मौत हो गई। दूसरी घटना बागेश्वर जिले के अंतर्गत औलानी गांव में हुई। यहां दादी के साथ बैठी दो साल की बच्ची को गुलदार घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ।

नानकमत्ता में बिचवा भूड़ गांव रनसाली रेंज के जंगल से लगा है। गांव निवासी कुलविंदर सिंह का 11 साल का बेटा गुरप्रीत सिंह अपराह्न एक बजे अपने घर के पीछे आंगन में खेल रहा था। पास में ही कुलविंदर झाड़ियों की कटाई कर रहे थे। तभी गन्ने के खेत से आए गुलदार ने अचानक पीछे से बालक की गर्दन पर हमला कर दिया।

बेटे पर गुलदार का हमला देख पिता ने शोर मचाया। जिस पर गुलदार गन्ने के खेत में बालक को छोड़कर भाग गया। गुरप्रीत को को तत्काल सितारगंज उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना बागेश्वर जिले के जिस औलानी गांव में हुई, वह धरमघर वन रेंज से लगा है।

बागेश्वर में रवि उप्रेती की दो साल की बेटी बेटी योगिता अपने एक वर्ष के भाई शौर्य के साथ आंगन में दादी के साथ थी। शाम छह बजे गुलदार योगिता को उठाकर ले गया। पास में ही महिलाओं ने यह देख शोर मचाया तो गुलदार घर के पीछे बच्ची को छोड़कर जंगल भाग गया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

0

रुद्रप्रयाग । केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा – अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार देर शाम केंद्रीय राज्यमंत्री के बदरीनाथ से गुप्तकाशी पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किया। केदारनाथ की यात्रा के बाद उन्होंने आज ही देहरादून के लिए प्रस्थान किया

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार देर शाम बदरीनाथ धाम की यात्रा कर गुप्तकाशी पहुंची। गुप्तकाशी पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का बेहतर संचालन हो रहा है। यात्रा नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है ।

BJP का टिकट देने का वादा कर लाखों की ठगी, केंद्रीय मंत्री के भाई के खिलाफ FIR दर्ज

0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ बंगलूरू में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उनके भाई गोपाल जोशी पर एक महिला से लोकसभा चुनाव में BJP  का टिकट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। बंगलूरू में बसवेश्वरनगर पुलिस ने गोपाल जोशी, उनकी बहन विजयलक्ष्मी जोशी और बेटे अजय जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता की पहचान सुनीता चौहान के तौर पर की गई है, जो पूर्व जेडीएस विधायक देवनंद चौहान की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल जोशी ने उनसे बिजपुर क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिलवाने का वादा किया था, जिसके लिए महिला ने 25 लाख रुपये भी दिए।

FIR में खुलासा किया गया कि गोपाल जोशी ने टिकट के लिए पहले पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। सुनीता चौहान ने जब अपने पैसे वापस करने के लिए गोपाल जोशी पर दबाव बनाया तो उन्हें हमले की धमकियों और जाति आधारित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया और पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक गोपाल जोशी, उनकी बहन और बेटे ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के परिजनों के शामिल होने के कारण यह सुर्खियों में है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि कुछ आरोपी गिरफ्तार हो गए और वे अभी गोपाल जोशी को ढूंढ रहे हैं। एक बार उनकी गिरफ्तारी हो जाए तो हम उनके बारे में ज्यादा जान पाएंगे। गोपाल जोशी फिलहाल फरार हैं। एक बार जांच पूरी हो जाए, तो हमें मालूम चल जाएगा कि इसमें कौन-कौन शामिल है।

घर में चल रही थी जश्न की तैयारियां, गैस सिलेंडर फटा, दादा-दादी और पोते की मौत

0

फरीदाबाद : गांव भाकरी में बीती देर रात सिलेंडर फटने की वज़ह से एक मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे सो रहे दादा-दादी और उनके 14 साल के पोते की मौत हो गई। वहीं, एक भैंस की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल है, जिनको बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने पर गांव में हडकंप मच गया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे की मदद से मलबे को हटाया और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे की वजह से पड़ोस की एक दीवार गिर गई। गांव भाकरी में 55 वर्षीय सरजीत अपनी पत्नी बबीता और पोते कुणाल के साथ रहते थे। उनके भाकरी में ही हार्डवेयर की दुकान थी और उसे दुकान के ऊपर मकान बना हुआ था। गुरुवार की देर रात अचानक से सिलेंडर फटने की वजह से ब्लास्ट हो गया और घर की छत गिर गई।

इस ब्लास्ट से पड़ोस की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में सुरजीत बबीता और उनका 14 साल का पोता कुणाल की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में एक भैंस की भी मृत्यु हुई है

परिवार के सभी सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। दीवार गिरने की वजह से लेटर इन तीनों के ऊपर गिर गया, सभी मलबे के नीचे दब गए। सरजीत का बेटा बिट्टू मकान में पीछे की ओर रहता है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ।

परिवार के लोग पोते कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह हादसा होने के बाद खुशी मातम में बदल जायेगी। इस हादसे से पूरा गांव सदमे में है। थाना डबुआ प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर मलवे से लोगों को निकाला गया। जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। वही तीन गंभीर रूप से घायल है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

24 गुना बढ़ा अर्थव्यवस्था का आकार, प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा

0

24 वर्षों की विकास यात्रा में उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है। आज अर्थव्यवस्था का आकार 24 गुना बढ़ा है। इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है। इससे साफ है कि उत्तराखण्ड राज्य में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। 24 वर्षों के कालखण्ड में तमाम उतार बढ़ावों का सामना करते हुए उत्तराखण्ड ने हार नहीं मानी है। पहाड़वासियों के पहाड़ जैसे हौसले ने विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी। आज राज्य की अर्थव्यवस्था (GSDP) लगातार सुधार की ओर है। अर्थव्यवस्था का बढ़ता आकार राज्य की समृद्धि को बयां कर रहा है।

उत्तराखण्ड राज्य गठन के वक्त यानी वर्ष 2000 में अर्थव्यवस्था का आकार 14501 करोड़ था, जो 2023-24 में बढ़कर 346000 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें पर्यटन क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। दो वर्ष पूर्व GSDP में पर्यटन सेक्टर की भागीदारी 37% थी, जो अब बढ़कर 43.7 प्रतिशत हो गई है। इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़कर 02लाख 60 हजार हो चुकी है। जबकि वर्ष 2,000 में प्रति व्यक्ति आय 15,285 थी। पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो राज्य की 26 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य में विकास के रफ्तार पकड़ने से बजट में भी बीस गुना बढ़ोतरी हुई है।

राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में उत्तराखण्ड का बजट 4500 करोड़ के करीब था। जबकि वर्ष 24-25 के लिए कुल 94 हजार करोड़ से अधिक बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें 89230.07 आम बजट और 5013.05 अनुपूरक बजट की धनराशि शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के 24 वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। इस विकास यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला कालखंड विशेष रहा है। इस दौर में उत्तराखण्ड में तरक्की के नए द्वार खुले हैं।

आर्थिक मोर्चे पर हमारा प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आगामी पांच वर्षों में राज्य की GSDP को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। राजस्व वृद्धि के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। घाटे में चल रहे राज्य सरकार के कई विभाग आज लाभ देने की स्थिति में आ रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य की देवतुल्य जनता और शासन-प्रशासन के प्रयासों से हम इस लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सलमान खान को ऑफर, 5 करोड़ दो हम भूल जाएंगे पुरानी दुश्मनी

0

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान लगातार बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। एक्टर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकीभरा मैसेज आया है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। भेजने वाले ने स्पष्ट संदेश दिया कि हमारे संदेश को हल्के में न लिया जाए।

सन्देश में आगे कहा गया है कि यदि सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई के साथ दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये की रकम देना होगी। अगर ये रकम नहीं दी तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर कर दी जाएगी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है।

उधर, सलमान खान का परिवार लगातार मिल रही धमकियों और बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से लगातार चिंता में है। सि​द्दीकी की मौत के बाद सलमान के परिवार ने किसी विजिटर को अपने यहां आने से भी मना कर दिया है। परिवार सलमान की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। हालांकि सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब Y+ सिक्योरिटी दी गई है।

मसूरी में युवक ने साड़ी पहनी, मेकअप किया और फांसी के फंदे से झूल गया

0

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBS) में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनुकूल रावत के रूप में हुई है, जो अकादमी में ही काम करता था।

पुलिस से जानकारी मिली कि आज मसूरी में नियुक्त होमगार्ड कर्मचारी सुभाष ने थाना मसूरी पर सूचना दी कि अनुकूल रावत पुत्र विपेद्र सिंह रावत उम्र 22 वर्ष ने एलबीएस मसूरी में अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल थाना मसूरी से पुलिस बल पंचायतनामा मय कागजात घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि मृतक अनुकूल रावत ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा रखीं है और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा रखा है। दरवाजे को कारपेंटर के माध्यम से तुड़वाया गया और मृतक को नीचे उतारा गया जिसकी वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी की गई ।मृतक का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी मिली कि मृतक अनुकूल रावत एलबीएस मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत था और अपने सरकारी आवास में अकेले रहता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटना के कारणो की जांच की जाएगी।

जानकारी मिली है कि युवक अकादमी में ही काम करता है लेकिन जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसके कमरे में जाकर देखा तो ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर गई तो साड़ी पहने और चेहरे पर मेकअप किए हुए युवक फंदे से लटका हुआ था। पुलिस प्रथमदृष्टयता इसे आत्महत्या मान रही है।मसूरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि युवक मानसिक रूप से बीमार हो सकता है।

इस घटना के बारे में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है.यह घटना अकादमी के भीतर हुई, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस इस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

नाम पता मृतक

अनुकूल रावत पुत्र विपेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष।

चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

0

चतुर्थ केदार श्री रूद्रनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

गोपेश्वर 17 अक्टूबर।चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पूरे विधि विधान के साथ आज ब्रह्म मुहूर्त में बंद हो गए है। अब भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होगी।Gallery 20241017 165939

करीब 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में पहुंचने के लिए कठिन बुग्यालों की चढ़ाई पार कर 19 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। कपाट बंद होने से पूर्व राजा सगर की आराध्य देवी मां चंडिका ने अपने निशान सहित देवरा बारीदारों के साथ श्री रुद्रनाथ भगवान के मंदिर में देव भेंट की जिसके बाद मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा भी रुद्रनाथ जी के कपाट बंद होने पर चल विग्रह डोली के साथ लौट आई।

बृहस्पतिवार 17 अक्टूबर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ जी का प्रातः कालीन अभिषेक, पूजाएं संपन्न होने के बाद भगवान रुद्रनाथ जी के कपाट बंद हो गये‌।
भगवान की उत्सव डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गयी है। (ब्यूरो)

 

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

0

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन कै पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री की अगवानी की।

कानपुर नगर निगम मैयर प्रमिला पांडेय भी पहुंची श्री बदरीनाथ धाम

श्री बदरीनाथ धाम: 17 अक्टूबर ।श्री बदरीनाथ धाम मेंIMG 20241017 WA0086 scaled विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है अभी तक साढ़े ग्यारह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है अभी यात्रा में एक माह का समय बाकी है। इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल आज पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बदरीनाथ धाम हैलीपेड से सीधे श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को आये जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री की अगवानी की। इससे पहले हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर वेदपाठ पूजा संपन्न की। कैबिनेट मंत्री द्वारा दर्शन पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद तथा अंगवस्त्र भेंट किया।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की कहा कि धामों में यात्रा व्यवस्थाओं का तीर्थयात्रियों के अनुकूल संचालन हो रहा है। चारधाम यात्रा की उत्तराखंड की धार्मिक -सास्कृतिक पहचान के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी में भी मुख्य भूमिका है।वन मंत्री ने श्री बदरीनाथ धाम में बदरीश तुलसी वन तथा पूर्वजों के नाम से धामों में वृक्ष लगाने को भी प्रोत्साहित किये जाने का आव्हान किया।

आज ही भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के प्रमुख लैप्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। उनके साथ सेना के अधिकारियों ने भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

वहीं कानपुर नगर निगम मैयर प्रमिला पांडेय भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची। उन्होंने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मंदिर समिति तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इससे पहले बीते कल बुधवार को सेंट्रल कमांड एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे थे।
आज इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

बहराइच हिंसा: नेपाल भागने की फिराक में थे सरफराज और तालिब, एनकाउंटर

0

बहराइच हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

गुरुवार को बहराइच पुलिस ने बहराइच हिंसा के आरोपियों का एनकाउंटर किया। जिसमें दो आरोपियों को गोली लगी है। गोली लगने से सरफराज और फहीम घायल हो गए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। घायलों को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई। एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि बहराइच में हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे सरफराज उर्फ रिंकू उर्फ सलमान, फहीम के अलावा राजा उर्फ साहिर, ननकऊ, मारुफ व अन्य चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।

बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार का कहना है कि बुधवार को चार बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया था।

मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिजनों की सुरक्षा की अपील की है।

बहराइच की महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार शाम को गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी।

घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया था। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया।