Home Blog Page 351

केदारनाथ धाम पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना की।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम में, पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं स्थानीय दुकानदारों और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल आई आपदा के बाद भी प्रशासन ने बेहतर काम किया, जिसके फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस बीच चारधाम यात्रा भी समापन की ओर है। केदारनाथ धाम के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने तोड़ा 73 साल का रिकॉर्ड, इतना रहा तापमान

0
देश में आज से नवंबर का  महीना भले शुरू हो गया है लेकिन दिल्ली में अक्टूबर के आखिर में भी भीषण गर्मी देखी गई। अगर हम यह कहें की अक्टूबर का पूरा महीना गर्मी में ही बीता तो कोई गलत नहीं होगा। वैज्ञानिक लगातार इस बात पर चिंता जाहिर कर रहे हैं कि धरती का तापमान असान्य रफ्तार से बढ़ रहा है।
अब देश की राजधानी दिल्ली को लेकर एक चिंताजनक बात सामने आई है। दिल्ली में अक्टूबर माह में उच्च तापमान के अब तक क सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी में गर्मी अक्टूबर माह में भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
Temperature delhi
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने साल 1951 के बाद इस बार के अक्टूबर महीने को सबसे गर्म बताया। अक्टूबर महीने के लिए सफदरजंग में मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35.1 डिग्री सेल्सियस और 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान की जब जांच की गई तो पता चला कि 1915 और 1951 दोनों में उच्चतम औसत 22-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं पर 1941 में यह 22-1 डिग्री सेल्सियस के करीब देखा गया। इससे अब कहा जा सकता है कि उन सालों में रातें भी काफी गर्म होती थीं।

रूस ने गूगल पर लगाया दुनिया की कुल संपत्ति से भी ज्यादा का जुर्माना?

0
रूस और गूगल के बीच चल रही लड़ाई की चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है। रूस साल 2022 से ही दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध लड़ रहा है। यूक्रेन के साथ सीधे हथियारों से लड़ रहा है तो अमेरिका के साथ आर्थिक युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से ही अमेरिका ने रूस पर लगातार एक के बाद एक पाबंदियां लगाई हैं।
लेकिन, इस बार रूस ने अमेरिकी कंपनी पर जुर्माना ठोका है। अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार गूगल पर रूस ने इतना बड़ा जुर्माना ठोक दिया है कि जितना पैसा पूरी धरती पर नहीं है। जी, बिलकुल सही पढ़ा आपने इतना पैसा तो धरती पर ही नहीं है और जो रकम रूस की अदालत ने गूगल से मांगी है, उसमें इतने जीरो हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे।
दरअसल, रूस की कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि गूगल को 2.5 डेसिलियन डॉलर (Decillion) का जुर्माना चुकाना पड़ेगा। यह रकम इतनी बड़ी है कि इतना पैसा तो पूरी धरती पर नहीं है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि डेसिलियन की गिनती के लिए 1 के आगे 36 जीरो लगाते हैं। वह भी अमेरिकी गिनती के हिसाब से, अगर ब्रिटिश गिनती में देखें तो 60 जीरो लगाने पड़ेंगे। अगर अमेरिकी गिनती के हिसाब से ही देखा जाए तो रूस ने गूगल पर 250000000000000000000000000000000000 यह इतनी ज्‍यादा रकम है कि पूरी धरती का पैसा मिलाकर भी इसके बराबर नहीं पहुंच सकता।
यह मामला करीब चार साल पहले शुरू हुआ था, जब Google ने YouTube से क्रेमलिन समर्थक और सरकार-नियंत्रित मीडिया चैनलों जैसे त्सारग्राद टीवी और आरआईए फैन के अकाउंट हटा दिए थे। Google का कहना था कि इन अकाउंट ने प्रतिबंधात्मक कानून और व्यापार नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद, मास्को कोर्ट ने आदेश दिया कि Google इन चैनलों के अकाउंट को बहाल करे और इस आदेश का पालन न करने पर 100,000 रूबल का दैनिक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया। 

2022 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। YouTube ने रूस के अन्य सरकारी मीडिया चैनलों जैसे NTV, रूस 24, RT और स्पुतनिक के अकाउंट को भी बंद कर दिया, जिससे रूस के 17 टीवी चैनलों ने Google के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। इसके परिणामस्वरूप, जुर्माने की राशि हर दिन बढ़ने लगी।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, पांच किलो वाला भी हुआ महंगा

0

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इसके मद्देनजर 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं।

बढ़ी हुई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,802 रुपये हो गई।

5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

आपको दीपावली की शुभकानाएं : ये है शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा

0

आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार एक प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है।

मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।

दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि दो दिन रहेगी। कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर, गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट पर होगी और समापन तिथि 01 नवंबर को शाम को 06 बजकर 16 मिनट पर रहेगी, फिर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

दिवाली पर लक्ष्मी- गणेश पूजन प्रदोष काल, अमावस्या तिथि और स्थिर लग्न में करने की धार्मिक मान्यता है। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त हो जाता है और यह लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक रहता है। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के आधार पर तय होता है, लेकिन दिवाली पर माता महालक्ष्मी की पूजा अमावस्या तिथि को रात्रि में होती है।

Diwali 2024 Laxmi Pujan Time Puja Vidhi Shubh Muhurat Mantra Aarti In Hindi

 

31 अक्तूबर को पूरी रात अमावस्या तिथि रहेगी। पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्तबूर को 3 बजकर 52 मिनट पर आरंभ हो जाएगी और इसका समापन 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी और इसी दिन लक्ष्मी पूजा होगी।

31 अक्तूबर को प्रदोषकाल की शुरुआत शाम 05 बजकर 36 मिनट से होगी जबकि इसका समापन शाम 08 बजकर 11 मिनट पर होगा। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न बहुत ही शुभ और श्रेष्ठ माना जाता है। 31 अक्तूबर को वृषभ लग्न की शुरुआत शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट तक होगा।

इस तरह से 31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट के बीच अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर 31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन विशेष फलदायी होगा।

धन, सुख और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की दिवाली की शाम के समय पूजन करने का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा को बहुत ही शुभ माना गया है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में आरंभ करनी चाहिए और लक्ष्मी पूजन के लिए घर का ईशान कोण और उत्तर दिशा सबसे शुभ होती है। सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई करके सभी सामग्रियों को एकत्रित करते हुए माता की चौकी स्थापित करें। फिर स्वास्तिक बनाएं।

इसके बाद इस स्वास्तिक के ऊपर कटोरी में चावल रखें और चौकी पर लाल रंग का नया वस्त्र बिछाकर मात लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद सभी देवी-देवताओं का आवहन करते हुए गंगाजल का छिड़काव करते हुए पूजा का संकल्प लें। फिर इसके बाद चौकी पर स्थापित माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव, माता सरस्वती और हनुमान जी को पुष्प, धूप, दीप और दिवाली से जुड़ी सभी पूजा सामग्री का भोग लगाएं। अंत में आरती करें और फिर घर के हर एक हिस्से में दीपक जलाएं और रोशनी, सुख-समृद्धि का पर्व मनाएं।

दीवाली के दिन बदायूं में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार होकर लोग अपने गांव दीपावली मनाने के लिए जा रहे थे।

तभी बदायूं जिले के मुजरिया चौराहे के पुास टेंपो और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे के बाद स्थानीयों की मदद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

उत्तराखंड पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी, 2000 हजार पदों पर भर्ती

0

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) के 1600 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों अर्थात कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 29 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर चयन प्रक्रिया 02 चरणों में होगी। प्रथम चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षा होगी। तदोपरांत शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी। द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में प्रथम पैरा में दी गई तिथि अनन्तिम है। परीक्षा की तिथि की संशोधित सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का सही Phone/Mobile Number व E-Mail भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना इत्यादि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रेषित/उपलब्ध कराये जाने वाले अधियाचनों में रिक्तियों की गणना एवं आरक्षण की पूर्ति की जिम्मेदारी पूर्णतः सम्बन्धित विभाग की है। इस विज्ञापन में कुल विज्ञापित पदों व उनके सापेक्ष लम्बवत व क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत पदों की संख्या व विभिन्न श्रेणियों / उपश्रेणियों का उल्लेख सम्बन्धित विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए अधियाचन में दिए गए विवरण के अनुसार ही किया गया है।

उत्तराखण्ड शासन के क्षैतिज व ऊर्ध्व आरक्षण सम्बन्धी नवीनतम अधिनियमों / अध्यादेशों/ नियमों / शासनादेशों में निर्धारित / नीति निर्देशों के अनुरूप अनारक्षित / आरक्षित रिक्तियों की संख्या में संशोधन / परिवर्तन हो सकता है तथा विज्ञापित रिक्तियों की कुल व श्रेणीवार संख्या घट/बढ़ सकती है।

स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच हुआ MOU

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और ITBP के मध्य समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिन्दा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता ज्ञापन पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम और ITBP से आईजी संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप में हम देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों का आईटीबीपी के साथ सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के प्रहरी हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ITBP ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी को सब्जियां, दूध, पनीर, अण्डा की आपूर्ति की व्यवस्था भी राज्य से किये जाने की दिशा में योजना बनाई जाए।

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आजीविका में वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।

इस समझौते से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें प्रमुख रूप से 7 हजार महिलाएं शामिल हैं। भेड़-बकरी पालकों में 10 हजार पशुपालक, कुरकुट की आपूर्ति से लगभग 800 से अधिक एवं मछली आपूर्ति के लिए 500 से अधिक मछली पालकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड में यह पहला मौका है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भेड़, बकरी, मछली एवं मुर्गीपालकों को विपणन हेतु बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ भेजो वरना…

0

सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने दो करोड़ रुपये फिरौती की मांग की है। धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस को मैसेज भेजा है।

पुलिस ने बताया कि मैसेज में लिखा था कि अगर दो करोड़ रुपए नहीं मिले तो सलमान खान को मार दिया जाएगा।हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी किसने दी है। मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पिछले कुछ महीनों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक्टर सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसी साल सलमान खान के घर पर बदमाशों ने गोलियां भी चलाई थी।

बिश्नोई गैंग ने कई बार धमकी दी है कि एक्टर सलमान खान को बिश्नोई समाज से मांफ मांगनी चाहिए नहीं तो एक्टर गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

 

 

हरिद्वार में ट्रेन को पलटने की बड़ी साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

0

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का है, जहां रेलवे ट्रैक पर पटाखा रखा हुआ यानी कि डेटोनेटर बरामद हुआ. इस मामले में एक्शन लेते हुए जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाले एक संदिग्ध को पकड़ लिया है. घटना मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास की है.

हरकत में आई GRP ने डेटोनेटर यानी फोग पटाखा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हरिद्वार जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे मंडल के कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़ा है.

GRP ने मौके पर पहुंच कर डेटोनेटर बरामद करते हुए सीसीटीवी के जरिए यूपी के रामपुर निवासी अशोक को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए पकड़ लिया. आरोपी अशोक के पास से पुलिस को कई डेटोनेटर भी बरामद हुए. आपको बता दें कि रेलवे के द्वारा कोहरे के दौरान गाड़ी की गति नियंत्रित करने के लिए डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है.

रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाले एक संदिग्ध को पकड़ लिया है. घटना मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास की है. हरकत में आई GRP ने डेटोनेटर यानी फोग पटाखा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हरिद्वार जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे मंडल के कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़ा है.

UP के रामपुर निवासी अशोक को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए पकड़ लिया. आरोपी अशोक के पास से पुलिस को कई डेटोनेटर भी बरामद हुए. आपको बता दें कि रेलवे के द्वारा कोहरे के दौरान गाड़ी की गति नियंत्रित करने के लिए डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है.