Home Blog Page 350

सूर्यकांत धस्माना ने किया केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा

0

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि केदारनाथ की जनता भारतीय जनता पार्टी के बहकावे मे आने वाली नहीं है। उन्होंने आज अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि यात्रा में अव्यवस्थाओं और 31 जुलाई को आई आपदा को केदारघाटी की जनता ने देखा ही नहीं, बल्कि भुगता भी है।

धस्माना ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार की पोल 31 जुलाई को आई आपदा के बाद तब खुली, जब सरकार के सभी ओहदेदार आपदा से निबटने की बजाय अन्य प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे और यात्रा पूरे डेढ़ महीने तक लगभग बंद रही और आज जब केदार धाम के पट बंद होने जा रहे हैं, तब भी पैदल यात्रा का रूट सामान्य नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा केदारनाथ सहित पूरे राज्य के लोग आज भी मंदिर से चोरी हुए 228 किलोग्राम सोने के बारे में सच्चाई जानना चाहते है, जिसके बारे में मंदिर के पंडा पुरोहित समाज और स्वयं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गिरी जी ने भी सवाल उठाया किंतु सरकार व मंदिर समिति उस पर सच बताने को तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस उप चुनाव में यह सोने चोरी का मुद्दा व दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ धाम के स्वरूप का निर्माण व वहां ले जाई गई शिला आज भी बड़ा मुद्दा है और लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत भरी मतों से जीत हासिल करेंगे।

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति मंदिर परिसर पहुंची, कल बंद होंगे कपाट

0

IMG 20241102 WA0080केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति आज प्रात: मंदिर परिसर पहुंची। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय पंचमुखी उत्सव मूर्ति की पूजा-अर्चना में शामिल रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल 3 नवंबर भैया दूज के पावन अवसर पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति विभिन्न पड़ावों में प्रवास के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

इसी क्रम में आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी मूर्ति को भंडार से बाहर लाया गया पंचमुखी उत्सव मूर्ति को पुजारी शिवशंकर लिंग द्वारा स्नान कराया गया धर्माधिकारी औंकार शुक्ला वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने पूजा-अर्चना संपन्न की तथा श्रद्धालुओं ने पंचमुखी उत्सव मूर्ति के दर्शन किये। मंदिर की परिक्रमा के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति डोली को मंदिर परिसर में विराजमान कर दिया गया।

केदारनाथ धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता राघव जुयाल

0

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता राघव जुयाल।

श्री केदारनाथ धाम: 2 नवंबर। फिल्म अभिनेता तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने आज भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।
पूजा-अर्चना पश्चात उन्होंने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की केदारनाथ धाम की दिब्यता – भब्यता के विषय में चर्चा की।

देहरादून निवासी राघव जुयाल मध्यमवर्गीय परिवार से है। डीएवी कॉलेज देहरादून से ग्रेजुएशन किया।अभिनय की औपचारिक शिक्षा नही मिल सकी लेकिन बहुत कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने कई डांस कंपटीशन में नाम कमाया वह बालीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अभिनय तथा नृत्य संयोजन कर चुके है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये तथा अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाये।

साइबर हमले देश के लिए बड़ा खतरा, 2033 तक हर साल होंगे 1 लाख करोड़ Cyber Attack

0

बदलते दौर के साथ अब चोरी और डकैती का दौर भी बदल गया है। साइबर चोरी और डकैत अब सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। देश-दुनिया में साइबर ठग हर दिन लोगों को किसी ना किसी तरह से चूना लगा रहे हैं। लोगों को लूट रहे हैं। डिजिटल लूट और डकैती पर एक चौकानी वाली रिपोर्ट सामने आई है। एनजीओ प्रहार की द इनविजिबल हैंड रिपोर्ट ने सभी को चौंका कर रख दिया है।

सालाना 1 लाख करोड़

रिपोर्ट के मुताबिक अगर इन हमलों को अभी नहीं रोका गया तो 2033 तक ये काफी खतरनाक हो जाएगा। इसकी संख्या सालाना 1 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा होगा, तब तक साइबर हमले हर साल 17 लाख करोड़ तक पहुंच सकते हैं।

मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र की जरूरत

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर इससे निपटना है तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र की तत्काल जरूरत है। श्प्रहारश् के अध्यक्ष अभय मिक्षा के अनुसार, अभी साइबर हमले दो प्रकार के होते हैं। पहला तो वो जिसमें पारंपरिक हैकर शामिल होते हैं, जो पैसे कमाने के लिए सिस्टम में कमजोरियों का फायदा उठाते हैं। दूसरा इससे भी ज्यादा घातक है।

2023 में 7.9 करोड़ से अधिक साइबर हमले

द इनविजिबल हैंड रिपोर्टश् के अनुसार, 2023 में 7.9 करोड़ से अधिक साइबर हमले हुए हैं। हमलों की संख्या के लिहाज से दुनिया में भारत तीसरे स्थान पर है। लगातार इन हमलों में बढ़ोतरी हो रही है और एक साल में 15 फीसद की वृद्धि देखी गई है। 2024 की पहली तिमाही में ही हमलों की संख्या 50 करोड़ से अधिक आंकी गई है।

1750 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

वहीं, 2024 की दूसरी तिमाही में 2023 के मुकाबले साइबर हमलों में 46 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले 4 महीनों में भारतीयों को साइबर अपराधों के कारण 1750 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस दौरान हमलों का शिकार हुए लोगों ने 7 लाख 40 हजार शिकायतें कीं। हमलों में लोगों से हेरफेर, जबरदस्ती या धमकियों के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल करने के लिए भर्ती किया जाता है। इसका इस्तेमाल अवैध सट्टेबाजी एप पर भी सबसे ज्यादा होता है।

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

0

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर शनिवार दोपहर 12.14 बजे पर बंद किए गए। जिसके बाद गंगा की डोली मां गंगा के जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने से अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक गंगोत्री धाम में इस बार 8.22 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे हैं। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 3 नवंबर दोपहर बंद होंगे।

श्रीनगर के खनयार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

0
श्रीनगर शहर के खनयार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी जारी है, लेकिन अभी तक दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

उत्तराखंड: वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन

0

देहरादून: जनपक्षधरता की मुखर कलम के सिपाही वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन हो गया है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान हमेशा ही जनपक्षधरता वाली पत्रकारिता की और उसी तरह के पत्रकार भी तैयार किए। अमर उजाला और हिंदुस्तान अखबारों में संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्क सिंह धामी, महानिदेशक सूचना ने शोक जताया है।

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी दिनेश जु़याल अखबारों में रहते हुए तो पहाड़ की बात करते ही थे। रिटायारमेंट के बाद भी वे लगातार पहाड़ के गंभीर मसलों पर अपनी बात खुलकर लिख रहे थे और संदेश न्यूज के नाम से यूट्यूब चैनल पर बेबाकी से अपनी बात को रख भी रहे थे। अपनी आखिरी सांस तक सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रशासनिक अधिकारियों के गलत निर्णयों के खिलाफ जमकर लिखते रहे।

सोशल मीडिया में पत्रकार उनको याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि मई माह की बात है। चारधाम यात्रा शुरू हुई और मनमीत की एक रिपोर्ट कि यात्रा में 10 लोगों की मौत हो गयी। सरकार ने उस पर केस कर दिया।

ये सरकारी धमकी थी कि यदि यात्रा अव्यवस्थाओं पर कुछ लिखा तो केस झेलो। चाहे वो सच ही क्यों न हो। तब वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल ने सोशल मीडिया पर इसका खुला विरोध किया। उन्होंने पत्रकार पर लगाई गयी धाराओं पर भी सवाल उठाए और सरकार की मंशा पर भी। पत्रकार गजेंद्र रावत की सोने के पीतल में बदलने की खबर पर केस की बात भी उठाई।

पिछले साल 24 दिसम्बर की मूल-निवास भूकानून वाली स्वाभिमान रैली पर भी वरिष्ठ पत्रकार जुयाल की कलम खूब चली। उन्होंने मूल निवास की पुरजोर वकालत की। जोशीमठ धंसाव और हिमालय में हो रहे विस्फोट पर वो अक्सर चिंतित रहते थे। उन्होंने यूट्यूब पर भी स्पेशल एपीसोड दिखा यह बताने की कोशिश की कि प्रकृति के साथ अधिक मानवीय छेड़छाड़ ठीक नहीं। ऐतिहासिक रैणी गांव को बचाने और तोता घाटी के मौत की घाटी बनने की कहानी उन्होंने यूटयूब पर भी दिखाई।

यह बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि दिनेश जुयाल अमर उजाला और हिन्दुस्तान के संपादक रहे। वह चाहते तो कहीं सरकार में ‘एडजस्ट‘ हो जाते, पर नहीं हुए। पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पढ़ाते रहे, हम जैसों को सिखाते रहे। उनकी कलम खूब चली। जमकर चली और झुकी नहीं।

डेढ़ माह से ब्लड कैंसर से पीड़ित दिनेश जुयाल जी का कल रात इंद्रेश अस्पताल में निधन हो गया। उनकी कलम खामोश हो गयी, लेकिन उनकी जनपक्षधरता की बात उनके पत्रकारिता के अनेक शिष्यों और पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल को विनम्र श्रद्धांजलि।

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

• बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने की अगवानी

IMG 20241101 WA0118
केदारनाथ धाम: 1 नवंबर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने‌ मुख्यमंत्री की अगवानी की।
मंदिर पहुंच कर मुख्य मंत्री ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की देश एवं प्रदेश के सुख- समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आज दीपावली मनायी जा रही है।

मुख्यमंत्री के मंदिर में दर्शन करने के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद,‌अंगवस्त्र एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री देहरादून रवाना हो गए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के अधिकारीगण तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने EC को लिखा तीन पन्नों का पत्र, आप अहंकार में डूबे, कानूनी कार्रवाई हो सकती है…

0
हरियाणा विधानसभा चुनाव में के संबंध में कांग्रेस की शिकायतों पर चुनाव आयोग से मिले जवाबों पर पार्टी ने असंतुष्टि जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव से संबंधित शिकायतों पर स्पष्टीकरण देने के बजाय गोल-मोल जवाब दिए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अहंकार में डूबा हुआ बताया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तीन पन्ने की चिट्ठी लिखी है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हमें हरियाणा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों में उत्पन्न मुद्दों पर 9 अक्टूबर 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई, गंभीर चिंताओं पर आपका 29 अक्टूबर 2024 का उत्तर प्राप्त हुआ है।
 

GbSbdXCbMAA9QgX 

हमने हमारी शिकायतों पर आपकी प्रतिक्रिया का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दे दी है। हम आम तौर पर इसे वहीं रहने देते। हालांकि, ईसीआई की प्रतिक्रिया का लहजा और भाव, इस्तेमाल की गई भाषा और कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए आरोप हमें प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने के लिए मजबूर करते हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘सबसे पहले ईसीआई ने उठाए गए मुद्दों पर हमारे साथ जुड़ने में अपनी कृपा की ‘असाधारण’ प्रकृति बताते हुए अपना उत्तर प्रस्तुत किया। हम नहीं जानते कि माननीय आयोग को कौन सलाह दे रहा है या मार्गदर्शन कर रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि आयोग भूल गया है कि यह संविधान के तहत स्थापित एक निकाय है और इसे कुछ महत्वपूर्ण कार्यों – प्रशासनिक और अर्ध-न्यायिक दोनों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि आयोग किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी को सुनवाई की अनुमति देता है या उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की सद्भावना से जांच करता है तो यह कोई ‘अपवाद’ या ‘भोग’ नहीं है।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम में दीपावली की धूम

0

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम में उल्लासपूर्वक मनायी जा रही दीपावली।

IMG 20240519 WA0013
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 1 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व आज 1 नवंबर शुक्रवार को उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया है तथा शाम को रंग-बिरंगे प्रकाश से मंदिर जगमगाते नजर आयेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम में शाम पांच बजे पश्चात प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन शुरू होगा तत्पश्चात कुबेर जी की पूजा-अर्चना तथा भगवान बदरीविशाल के खजाने की पूजा-अर्चना की जायेगी।

श्री केदारनाथ धाम में श्री गणेश पूजन तथा मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय दीपावली के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में पूजा – अर्चना में शामिल होंगे तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी पूजा-अर्चना में मौजूद रहेंगे।

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट , लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, आदि मौजूद रहेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिर को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया है। 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद होने है।
आज दीपावली के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा के अलावा मंदिर गर्भगृह के बाहर परिक्रमा परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति तथा हक-हकूकधारी पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,
मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लक्ष्मी नारायण मंदिर हक-हकूकधारी प्रकाश जमलोकी सहित अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहेंगे।