Home Blog Page 352

सर्वार्थ सिद्धि और भद्रावास योग में छोटी दिवाली आज

0

वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण के साथ कालिका माता और यमराज की पूजा भी की जाती है। दिवाली से एक दिन पूर्व मनाए जाने के कारण इसे छोटी दिवाली भी कहते हैं।

 

नरक चतुर्दशी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक नरक चतुर्दशी पर दुर्लभ भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है । इस योग में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

 

नरक चतुर्दशी शुभ मुहूर्त

 

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरम्भ : 30अक्तूबर, दोपहर 01:16 मिनट पर.

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त: 31 अक्तूबर ,दोपहर 03: 52 मिनट पर.

अमृत काल: 30 अक्तूबर: दोपहर 02: 56 मिनट से सायं 04: 45 मिनट तक है.

 

भद्रावास योग

 

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भद्रावास योग का निर्माण 30 अक्तूबर दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से हो रहा है। वहीं, इस योग का समापन 31 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस समय तक भद्रा पाताल लोक में रहेंगी। भद्रा के पाताल लोक में रहने के दौरान पृथ्वी पर उपस्थित सभी जीवों का कल्याण होता है।

 

सर्वार्थ सिद्धि योग

 

नरक चतुर्दशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण 30 अक्तूबर को प्रातः काल 06 बजकर 32 मिनट से रात 09:43 मिनट तक है। इस योग में भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। इस समय में छोटी दीवाली भी मना सकते हैं।

 

नक्षत्र योग

 

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है जिसका समापन 31 अक्तूबर की रात्रि को 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र का संयोग है। ज्योतिष शास्त्र में हस्त नक्षत्र को शुभ माना जाता है।

 

छोटी दिवाली पूजा विधि

 

छोटी दिवाली को रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर आप सुबह तिल का तेल लगाकर स्नान करते हैं तो भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आपको रूप और सौन्दर्य की प्राप्ति होती है।

इस दिन भगवान कृष्ण और यमदेव के साथ-साथ हनुमानजी की भी पूजा की जाती है। इस दिन हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व है।

इस दिन स्नान के बाद धूप-दीप जलाकर हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

इस दिन लोग हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती करते हैं और फिर हनुमान जी को भोग लगाते हैं।

इस दिन शाम को घर के प्रवेश द्वार पर चार दिशाओं वाला आटे का दीपक जलाया जाता है जिसे यम दीपक कहा जाता है।

यह दीपक दक्षिण मुखी सामने वाले दरवाजे पर होनी चाहिए।

श्री केदारनाथ धाम: भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

0

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024

पूजा-अर्चना हवन यज्ञ पश्चात श्री भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

श्री केदारनाथ धाम: 29 अक्टूबर। श्री केदारनाथ धाम IMG 20241029 WA0116के कपाट भैयादूज रविवार 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। वहीं श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पौने 16 लाख पहुंच गयी है।आजकल प्रतिदिन पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच रहे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चार दिन पश्चात केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे इसी क्रम में आज मंगलवार अपराह्न डेढ बजे भगवान केदारनाथ के द्वारपाल रक्षक भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए विधि- विधान से बंद हो गये है।

आज पूर्वाह्न 11.30 बजे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर के पुजारी, वेदपाठी तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारीगण भैरवनाथ मंदिर पहुंचे तथा भकुंट भैरवनाथ के जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना की, भोग समर्पित किया तथा हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सबके कल्याण तथा चारधाम यात्रा के निर्विघ्न समापन की प्रार्थना गयी।इसके पश्चात अपराह्न डेढ बजे भगवान भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये।

इस अवसर पर मंदिर समिति पूर्व कार्याधिकारी /समन्वयक आरसी तिवारी, केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, तीर्थ पुरोहित की संस्था केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पंचपंडा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला ,भैरवनाथ के पश्वा अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

70+ वाले वृद्धजनों को मिलेगा Ayushman Bharat Yojana का लाभ; ऐसे करें अप्लाई

0

 लाइट फेस्टिवल के नाम से जानने वाली दीवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीनियर सिटिजन को तोहफा देने वाले है। जी हां, आज धनतेरस के साथ ही आयुर्वेद दिवस भी है। इस मौके पर पीएम मोदी  ने 70 साल से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की। अभी तक आयुष्मान योजना  में 70 साल से ज्यादा आयु वाले बुजुर्ग शामिल नहीं थे।

इस योजना का लाभ सभी वृद्धजन को मिलेगा, चाहें वह गरीब, मध्यम वर्गीय या फि अमीर हो सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माने जाएंगे। PMJAY में 29,000 से ज्यादा लिस्‍टेड अस्‍पताल में 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं। देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह योजना लागू है। केवल दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निवासी को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

कैसे करें आवेदन

  • जन आरोग्य योजना के अधिकारिक वेबसाइट (https://beneficiary.nha.gov.in/) पर जाएं।
  • अब पर्सनल डिटेल्स देने के बाद सबमिट करें।
  • इसके बाद फैमिली डिटेल्स में जाकर अप्लाई को सेलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरे और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके ओटीपी वैलिडेशन करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्‍मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लाभार्थी कई बीमारियों का फ्री में इलाज करवा सकते हैं। आयुष्‍मान भारत योजना की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, कोरोना, मोतियाबिंद, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण आदि जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज फ्री में होता है।

हाल में जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने प्राइवेट अस्पताल से कई ट्रीटमेंट जैसे-मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी, और मलेरिया आदि को हटा दिया है। इन सभी बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में फ्री में हो सकता है। इस योजना में बीमारियों के साथ प्रोस्टेट कैंसर, डबल वॉल्व रिप्लेसमेंट, कोरोनरी आर्टरी बाइपास, पल्मोनरी वॉल्व रिप्लेसमेंट, नी और हिप रिप्‍लेसमेंट, स्कल बेस सर्जरी, टिश्यू एक्सपेंडर, पीडियाट्रिक सर्जरी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंजियोप्लास्टी विद स्टेंट जैसी सर्जरी भी फ्री में करवाया जा सकता है। यह सर्जरी सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में करवाया जा सकता है।

 

U-win भी पोर्टल होगा लॉन्च

आज पीएम मोदी यू-विन पोर्टल शुरू करेंगे। इस पोर्टल में टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री की जाएगी। इस पोर्टल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की वैक्सीन की रजिस्ट्री की जाएगी ताकि डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सके।

सलमान खान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

0
फिल्म अभिनेता सलमान खान और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले को नोएडा से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपित की पहचान मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान के रूप में होना सामने आया है।आरोपित को मंगलवार की सुबह नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से दबोचा गया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपित बेल्डिंग और पेंटर का काम करता है। आरोपित मूल रूप से बरेली के सीबीगंज थाने क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा। दिल्ली में जामिया के पास उसके रिश्तेदार रहते हैं। पंजाब के एक गिरोह से कनेक्शन सामने आया था।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की मुंबई में बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ सप्ताह बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली। बांद्रा पुलिस ने 20 वर्षीय संदिग्ध कॉलर को आज नोएडा में गिरफ्तार किया।
आरोपित ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) शाम को कॉल कर धमकी दी थी। एनसीपी के विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय द्वारा इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

धनतेरस पर आज ये रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा

0
खुशी और प्रेम के साथ रिश्तों में मिठास घोलने वाला दीपोत्सव आज धनतेरस के साथ शुरू हो गया है। आज धन के भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजा होगी। बुधवार को नरक चतुदर्शी, 31 को दीपावली मनाई जाएगी। इसे लेकर लोगों में इस पर्व को मनाने के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। सनातन धर्म में धनतेरस का खास महत्व है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान धन्वंतरि को समर्पित है।
इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पंचाग के अनुसार, इस वर्ष आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि चिरकाल में समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। चिरकाल में देवता अमृत का पान कर अमर हो गए थे। अतः तत्कालीन समय से कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा रही है। ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस के दिन दो शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी।
कार्तिक मास के त्रयोदर्शी यानी धनतेरस आज मनाया जाएगा। लोग धन व संपदा के लिए धन के भगवान धवंतरि, मां लक्ष्मी व कुबेर का पूजन करेंगे। इस दिन सोना, चांदी व नए बर्तनों की खरीद के साथ ही पूजा की जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट से बुधवार दोपहर सवा एक बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। धनवंतरि पूजा का मूहुर्त सुबह छह बजकर 31 मिनट से आठ बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
ज्योतिषियों की मानें तो प्रदोष काल और वृषभ लग्न के दौरान मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी गृह में ठहरती हैं। इसके लिए धनतेरस के दिन प्रदोष काल और वृषभ लग्न के दौरान भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें। धनतेरस के दिन पूजन के लिए प्रदोष काल संध्याकाल 05 बजकर 38 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है।
वहीं, वृषभ काल शाम 06 बजकर 31 मिनट से लेकर संध्याकाल 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस समय भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय में पूजा करने से धन में अपार वृद्धि होगी।धनतेरस पर भगवान कुबेर व आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन विशेष रूप से नए वाहन, घर, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाडू खरीदने का महत्व है। मान्यता है कि इस बार सोना, चांदी, बर्तन, जमीन की खरीदारी करने से इनमें वृद्धि होती है।

UTTARAKHAND : BJP नेता ने खुद को मारी गोली, दर्दनाक मौत

0

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से बड़ी खबर है। यहां भाजपा नेता ने कनपट्टी पर गोली मारकर खुद को मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और प्रतिष्ठित व्यापारीदीपक अग्रवाल मैंथा ने अपने घर के गार्डन में अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दीपक अग्रवाल मैंथा यहां गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अखनूर में सेना और आतंकियों से मुठभेड़, मारा गया एक और आतंकी, सेना ने उतरा टैंक

0
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के कैरी बट्टल इलाके में कल सेना के एंबुलेंस पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इस हमले के बाद से इलाके में मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह एक गांव में छिपे एक आतंकी को जवानों ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। जोगवान गांव में असन मंदिर के पास वन क्षेत्र में तीसरे आतंकी के छिपे होने की सूचना है।
बीते सोमवार यानी 28 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में बने एक शिव मंदिर के पास आतंकियों ने सेना के एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रखा था। आतंकी के साथ रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार साल के बहादुर सेना कुत्ते फैंटम की मौत हो गई।
गांव के तीन बच्चे जब रोज की तरह शिव मंदिर में मात्था टेक कर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे, तो मंदिर में छुपे आतंकियों ने उन्हें रोक लिया। आतंकी बच्चों से मोबाइल फोन देने की मांग कर रहे थे। बच्चों ने उनके पास मोबाइल फोन ना होने की बात जब आतंकियों को बताई तो वे गुस्सा हो गए और बच्चों से मारपीट कर उनकी तलाशी लेने लगे।
आतंकियों की तलाश में सेना ने खड्ड में टैंक (इन्फैंट्री काम्बैट व्हीकल) भी उतारा, ताकि उसपर आतंकियों की गोली का कोई असर न हो। रात तक सुरक्षा बलों ने मंदिर के आसपास के इलाके को घेरा हुआ है और किसी को भी वहां आने-जाने की अनुमति नहीं है।
सेना ने अखनूर के बट्टल इलाके के चारों ओर निगरानी और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अपने चार बीएमपी-द्वितीय पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को भी लगाया है, जबकि छिपे हुए आतंकियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

बड़ी खबर: सेना के एंबुलेंस पर फायरिंग करने वाले 3 आतंकी ढेर, मंदिर में बच्चों को भी बनाया था बंधक

0

पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में बने एक शिव मंदिर में आतंकियों ने रात के अंधेरे में ही शरण ली हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी सीमापार से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में घुसे है।

सोमवार सुबह 06:30 बजे के करीब गांव के तीन बच्चे जब रोज की तरह शिव मंदिर में मात्था टेक कर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे तो मंदिर में छुपे आतंकियों ने उन्हें रोक लिया। बता दें कि हमले में शामिल तीनों दहशतगर्द को मार गिराया गया है।

आतंकी बच्चों से मोबाइल फोन देने की मांग कर रहे थे। बच्चों ने उनके पास मोबाइल फोन ना होने की बात जब आतंकियों को बताई तो वे गुस्सा हो गए और बच्चों से मारपीट कर उनकी तलाशी लेने लगे।

बच्चों के अनुसार एक आतंकी ने उस पर अपनी पिस्तौल भी तान दी थी, लेकिन बाद में अचानक ने आतंकियों ने उन्हें मंदिर से भाग जाने को कहा।

इसके बाद बच्चे तुरंत अपने घर पर वापस लौटे और अपने अभिभावकों को गांव के मंदिर में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा बलों को सूचित किया।

 

यूट्यूबर दंपति ने दी जान, मौत से कुछ देर पहले ही अलविदा कहते हुए बनाया था VIDEO

0

केरल में एक यूट्यूबर दंपति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों पति-पत्नी शनिवार को अपने घर पर मृत पाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसके बैकग्राउंड में मलयालम गीत ‘विदा परयुकेनन जनम’ (मौत की अंतिम यात्रा) सुनाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने मौत से पहले ही आत्महत्या के संकेत दे दिए थे।

दंपति का एक बेटा है, जब शनिवार को वह घर लौटा तो उसने अपने माता-पिता प्रिया और सेल्वाराज को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस भी आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है। वहीं दंपति के पड़ोसी भी दोनों के आत्महत्या करने से हैरान हैं।

अभी तक दोनों के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। लोगों ने बताया कि प्रिया का एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर वह अक्सर कुकिंग संबंधी वीडियो अपलोड करती थी। इस यूट्यूब चैनल के 18 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

दंपति का एक बेटा है, जब शनिवार को वह घर लौटा तो उसने अपने माता-पिता प्रिया और सेल्वाराज को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस भी आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है।

वहीं, दंपति के पड़ोसी भी दोनों के आत्महत्या करने से हैरान हैं। अभी तक दोनों के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। लोगों ने बताया कि प्रिया का एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर वह अक्सर कुकिंग संबंधी वीडियो अपलोड करती थी। इस यूट्यूब चैनल के 18 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

मौत से करीब 5-6 घंटे पहले ही दंपति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें दंपति के साथ में कई तस्वीरों का मोनटाज दिखाया गया है और बैकग्राउंड में ‘विदा परयुकेनन जनम’ गीत बज रहा है।

वीडियो में एक जगह सेल्वाराज ने अलविदा की मुद्रा में हाथ हिलाया और उसके पीछे उसकी पत्नी प्रिया मुस्कुराती नजर आ रही है। पुलिस दोनों की मौत की जांच कर रही है। मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हैं, लेकिन दोनों के करीबी लोगों ने बताया कि दंपति आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे और पिछले साल बेटी की शादी करने के बाद से आर्थिक रूप से संकट में थे।

 

अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन पर की फायरिंग

0

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शिव मंदिर के पास बट्टल में आज सुबह 7 बजे 3 आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना की 32 फील्ड रेजिमेंट ने तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू से एक और आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है. फायरिंग के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है.

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर शहर के जोगवान इलाके में सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस जा रही थी. तभी आतंकवादियों के एक ग्रुप ने उस पर फायरिंग की. इस घटना के बाद पुलिस और सेना अलर्ट हो गई है और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

बताया गया है कि यह हमला सोमवार (28 अक्टूबर 2024) सुबह 7:25 बजे जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में हुआ. तीन से चार आतंकवादियों ने एंबुलेंस और दूसरे वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.