Home Blog Page 353

BJP ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल पर जताया भरोसा, प्रत्याशी घोषित

0

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं।

2007 में भी उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पति रमेश नौटियाल पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। वह वर्ष 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं।

1997-98 में उन्हें भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और वर्ष 1999 में उन्हें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चुना गया। सौम्य व्यवहार और निरंतर जनसंपर्क की वजह से वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में आशा नौटियाल को भाजपा ने केदारनाथ विस से प्रत्याशी बनाया और वह विजयी हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को पराजित किया था।

2007 में भी भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह नेगी को पराजित कर विजयश्री हासिल की। वर्ष 2012 में लगातार तीसरी बार वह भाजपा की प्रत्याशी घोषित हुईं, पर इस बार उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी शैलारानी रावत से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2016 में शैलारानी रावत भाजपा में शामिल हो गईं और वर्ष 2017 में भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया, जिस पर आशा नौटियाल ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहीं। तब, कांग्रेस से मनोज रावत विधायक चुने गए और निर्दलीय कुलदीप रावत दूसरे स्थान पर रहे।

उत्तरकाशी : मस्जिद बवाल पर बोले पुरोला विधायक- DM को तत्काल हटा देना चाहिए

0

देहरादून : उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर हुए बवाल पर पुरोला विधायक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मस्जिद मामले को लेकर कहा कि जो भी हुआ उसके लिए पूरी तरह से DM जिम्मेदार हैं। उनको तत्काल हटा दिया गया है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी बात करेंगे। उनका कहना है कि जिस तरह से मस्जिद विवाद के बाद अब केशव गिरी महाराज के आश्रम पर पत्थराव किया गया है, उससे एक बात तो साफ है कि DM को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है।

पुरोला विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है, जैसा नजर आ रहा है। उनके बयान भी इसकी गवाही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद को लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए। इस संबंध में अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो बड़े कदम उठाए जाएंगे।

साथ ही विधायक ने यह भी कहा है कि हमारी सरकार का स्टैंड साफ है कि अगर कोई निर्माण गलत ढंग से बनाया गया है, उसका संबंध किसी भी पक्ष से हो, उस पर एक्शन लिया जाएगा। गलत तरीके से कुछ बनाया गया है, सरकार कार्रवाई करेगी।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह 

श्री बदरीनाथ धाम: 27 अक्टूबर ।श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में अतिविशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है‌ आज रविवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह  तथा कई अन्य अतिथियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

अतिथिगण आज रविवार पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हैलीपैड पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अगवानी कर माल्यार्पण किया। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मंदिर में दर्शन तथा पूजा के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।  उपाध्यक्ष ने रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की तथा गांधी घाट पहुंचकर अलकनंदा नदी के पावन जल से आचमन किया

आज भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  के मंदिर में दर्शन के दौरान
बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

kedarnath by election : कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा, मनोज रावत के नाम पर मुहर

0

केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने मनोज रावत को उपचुनाव में उम्‍मीदवार बनाया है। दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद मनोज रावत का नाम फाइनल किया गया।

7a423483 37ee 4918 a6e2 abd11c86dc6c 671e0bad7d26c

रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव के लिए पांंचवें दिन पांच प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया, लेकिन अभी किसी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो पाया है। अब तक 11 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए। गत मंगलवार से केदारनाथ उप चुनाव के लिए निशुल्क नामांकन पत्र वितरण शुरू हो गया था। पांचवें दिन पांच प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

AI फीचर्स वाले Realme GT 7 Pro में होगा 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

0
Realme 4 नवंबर को चीन में अपना GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस महीने के आखिर में इसको ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करने की पुष्टि की है। कई मार्केट में एंट्री लेने वाला यह पहला फोन होगा, जिसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगा होगा।
Realme ने कई टीजर के जरिए फोन की डिटेल कन्फर्म कर दी है, लेकिन मेन स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में क्या खूबियां दी जा सकती हैं और इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद कब है? आइए जानते हैं।
GT 7 Pro में 2780 x 1264 पिक्सल के हाई रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह रिस्पॉन्सिव यूजर एक्सपीरियंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 450ppi की पिक्सल डेनसिटी और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन को मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन, लाइट डोमेन व्हाइट और स्टार ट्रेल टाइटेनियम में टीज किया जा चुका है।

प्रोसेसर और स्टोरेज वेरिएंट

इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इसमें क्वालकॉम के कस्टम ओरियन कोर CPU हैं, जिनकी टॉप क्लॉक स्पीड 4.32GHz है। Realme इस चिप को 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ेगा।

कैमरा सेटअप

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि GT 7 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम है। जिसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50MP वाइड-एंगल लेंस है। इसमें 50MP सेकेंडरी सेंसर और 8MP का एक टेलीफोटो लेंस जोड़ा जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP लेंस मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग

इस डिवाइस को पावर देने के लिए 6500mAh की बैटरी होगी जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन Android 15 पर चलेगा जिसके ऊपर Realme का कस्टम UI 6 होगा। फोन के बाकी स्पेक्स में USB-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, GPS, डुअल सिम सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी शामिल है।

Realme GT 7 Pro की कीमत एक्सपेक्टेड

उम्मीद है कि भारत में Realme GT 7 Pro की कीमत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच होगी। याद दिला दें कि भारत में ब्रांड का आखिरी फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro था, जिसकी कीमत 49,999 रुपये थी। इस फोन की कीमत चीन में CNY 3,599 (लगभग Rs 42,500) – 3,999 (लगभग Rs 47,200) से शुरू हो सकती है।

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

0
हिमाचल के मंडी जिले की चौहारघाटी के बरधाण में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 5 युवकों की मौके पर मौत हो गई। ये पांचों दुल्हन को छोड़कर घर वापस आ रहे थे। यह भयानक हादसा शनिवार देर रात को हुआ। कार में सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं। जो बरोट में शादी समारोह में गए थे। देर रात को वापस घर लौटते बार यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना रविवार सुबह मिली। 

भेड़ पालक ने देखी खाई में गिरी कारजब एक भेड़ पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई कार देखी। इसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को दी। उसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत हाल में पड़े शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है।

मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमे एक सोलह वर्ष के करीब का किशोर और अन्य चार की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मे बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से पूरे चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है।
बहरहाल पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर लाएगी। जहां पंचनामे उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जाएगी।

कृषि विभाग के कार्यालय में RTI कार्यकर्ता को महिला ने चप्पल से पीटा

0

कोटद्वार: कोटद्वार का एक VIDEO वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वहां खड़े व्यक्ति को चप्पल से पीट रही है। यह वीडियो कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि RTI कार्यकर्ता यहां दस्तावेजों का अवलोकन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनका महिला से विवाद हो गया। गुस्साई महिला ने चप्पल निकाली और हमला शुरू कर दिया। RTI कार्यकर्ता चुपचाप खड़ा नजर आ रहा है।

मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि महिला की ओर से भी RTI कार्यकर्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ने उनके कार्यालय में हुए घटनाक्रम की लिखित सूचना पुलिस को दी है।

अपर कालाबड़ निवासी RTI कार्यकर्ता संजय ध्यानी ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। कहा कि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में अक्तूबर महीने के टेंडरों में गड़बड़ी होने की उन्हें जानकारी मिली थी। इस संबंध में सूचना संकलन के लिए वह कार्यालय में गए थे।

विभाग के लोक सूचना अधिकारी ने उन्हें 24 से 29 अक्तूबर के बीच कार्यालय आकर सूचनाएं प्राप्त करने की जानकारी दी थी। शनिवार को कार्यालय पहुंचकर वे जब CCTV रिकॉर्डिंग का अवलोकन कर रहे थे, तभी वहां आईं महिलाओं मेें से एक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन पर अचानक हमला कर दिया।

वहीं, महिला ने RTI कार्यकर्ता संजय ध्यानी के खिलाफ कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौच व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिल्ली में की गोप्रतिष्ठा ध्वज स्थापना

0

नई दिल्ली : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देश की राजधानी दिल्ली में गोप्रतिष्ठा ध्वज की स्थापना की। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्राप्त हो एतदर्थ पिछले एक महीने से हर प्रदेश की राजधानी में जाकर गोप्रतिष्ठाध्वज की स्थापना करते हुए सभी को गोमतदाता बनाने का संकल्प दिलाते जा रहे हैं।

IMG 20241027 WA0000

अभी तक विभिन्न राज्यों के 34 स्थानों और तीन द्वीपों में गोप्रतिष्ठाध्वज की स्थापना कर चुके शंकराचार्य जी महाराज। भगवान श्रीराम की तपोभूमि अयोध्या जी से आरम्भ हुई ये गोध्वज स्थापना भारत यात्रा आज दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित नरसिंह सेवा सदन में ध्वज की स्थापना हुई और शाह ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल गोप्रतिष्ठा सभा में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया।

IMG 20241027 WA0002

सभा समापन के बाद शंकराचार्य जी महाराज अपने परिकरों संग वृन्दावन धाम की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। शंकराचार्य जी महाराज कल प्रातः वृन्दावन के अधिष्ठाता भगवान बांके बिहारी जी के मंगलमय दर्शन करेंगे। साथ ही भगवान को महाछप्पन भोग और महाश्रृंगार अर्पित करके भगवान श्रीकृष्ण से गोप्रतिष्ठा की प्रार्थना करके इस आन्दोलन के नए चरण की घोषणा करेंगे ।

दिवाली पर खरीदारी जरूर करें…लेकिन, साइबर स्कैम में मत फंस जाना! एडवाइजरी जारी

0

नई दिल्ली: इस बार भारत में द‍िवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली से पहले ही बहुत से लोगों ने अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए ऑनलाइन खरीदारी भी शुरू कर दी है। इसी के साथ ऑनलाइन ठगी के लिए स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) की ओर से नागरिकों को इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रहने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है।

सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से बचने के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से कहा गया है कि इस तरह के स्कैम से बचने के लिए जरूरी है कि कॉल उठाने से पहले कॉल करने वाले की आइडेंटिटी जांची जाए।

किसी भी अनजान शख्स का वीडियो कॉल उठाने से बचें और कॉल पर किसी के कहने भर से ही पैसे ट्रांसफर करने से बचें। ध्यान रहे, सरकारी एजेंसियां कभी भी किसी भी ऑफिशियल काम के लिए वॉट्सऐप और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करती हैं।

सीईआरटी-इन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, सोशल इंजीनियरिंग के जरिए स्कैमर्स विक्टिम को डराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में डर कर किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। इसके अलावा, किसी भी अनजान कॉलर को अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल डिटेल्स शेयर करने से बचें।

कॉलर को फोन पर आए ओटीपी की भी जानकारी देने से बचें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज करने की जगह इसे रिपोर्ट करें। स्कैम का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत बैंक और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दें।

मेल पर किसी भी अनजान ईमेल एड्रेस से आए अटैचमेंट और फाइल पर क्लिक करने और डाउनलोड करने से बचें। इसके अलावा, किसी के कहने पर फोन में किसी भी तरह का ऐप डाउनलोड न करें। फोन में किसी भी ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं, तो ऑफिशियल प्लेटफॉर्म जैसे प्ले स्टोर का ही इस्तेमाल करें।

ED की बड़ी कार्रवाई, Diljit Dosanjh और Coldplay के कॉन्‍सर्ट के टिकट्स को लेकर 5 राज्‍यों में छापेमारी

0

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्‍डप्‍ले’ के म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट के टिकटों की हेराफेरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ‘कोल्डप्ले’ और दिलजीत दोसांझ की ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्‍सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री मामले में पांच राज्यों – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। एजेंसी ने यह कदम अलग-अलग राज्यों में फर्जी टिकट बिक्री से संबंध‍ित कई FIR दर्ज होने के बाद उठाया है।

कोल्डप्ले के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ और दिलजीत दोसांझ की ‘दिल-लुमिनाती’ म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट को लेकर देश के संगीत प्रेमियों में गजब का उत्‍साह है। इसका असर यह हुआ कि ‘बुक माई शो’ और ‘जोमैटो लाइव’ जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर इन शोज के टिकटों की बिक्री के लिए लाखों लोग उमड़े। हालांकि, इस हद से अध‍िक मांग के कारण टिकटों की कालाबाजारी भी शुरू हुई। इसी कड़ी में फर्जी टिकटों की बिक्री के जरिए भी लोगों को ठगे जाने की बात सामने आई।

‘बुक माई शो’ ने फर्जी टिकटों की बिक्री को लेकर कई संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इसमें आरोप लगाया गया कि ये आरोपी बेहद अध‍िक कीमत पर नकली टिकट बेच रहे हैं। ईडी ने मनी लॉन्‍ड्र‍िंग एक्‍ट-2002 (PMLA) के तहत इसकी जांच शुरू की है और पांच राज्यों में 13 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर तलाशी ली। एजेंसी ने इस घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड जैसी कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की हैं।

जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा, ‘देशभर के विभिन्न राज्यों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिसमें ‘बुक माई शो’ द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी शामिल है। इसमें कई संदिग्धों के खिलाफ कॉन्सर्ट में जाने वालों का शोषण करने का संदेह है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ये लोग इन प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट की अध‍िक मांग का फायदा उठाते हुए नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी वृद्धि करने में लगे हुए हैं।’

ED इस कार्रवाई से अवैध टिकट बिक्री की तह तक पहुंचना चाहती है। साथ ही इन घोटालों को सपोर्ट करने वाले मनी ट्रेल नेटवर्क का पता करने की जुगत में है। इस तरह के अपराध करने वालों के आय का पता लगाना जरूरी है। एजेंसी को अब तक की जांच से पता चला है कि कई लोगों ने नकली टिकट बेचने के लिए इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।