Home उत्तराखंड UTTARAKHAND : BJP नेता ने खुद को मारी गोली, दर्दनाक मौत

UTTARAKHAND : BJP नेता ने खुद को मारी गोली, दर्दनाक मौत

0
261

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से बड़ी खबर है। यहां भाजपा नेता ने कनपट्टी पर गोली मारकर खुद को मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और प्रतिष्ठित व्यापारीदीपक अग्रवाल मैंथा ने अपने घर के गार्डन में अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दीपक अग्रवाल मैंथा यहां गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।