Home Blog Page 341

भीषण हादसा, दूल्हा-दुल्हन सहित सात की मौत

0
बिजनौर। सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में थ्री व्हीलर चालक के अलावा बाकी छह एक ही परिवार के हैं। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के छह लोग झारखंड से विशाल की शादी करने के बाद अपने गांव आ रहे थे, परिवार के लोग मुरादाबाद से एक थ्री व्हीलर कर वापस अर्धरात्रि के बाद गांव तिबड़ा जा रहे थे।
धामपुर नगीना मार्ग पर पीछे से क्रेटा कार ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल सभी छह लोगों की उपचार के लिए चिकित्सालय जाते समय मौत हो गई। थ्री व्हीलर चालक अजब सिंह की भी मौत हो गई। हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी व अमन को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में 65 वर्षीय खुर्शीद, उनका बेटा 25 वर्षीय विशाल, पुत्रवधू 22 वर्षीय खुशी के अलावा पत्नी 45 वर्षीय मुमताज, बेटी 32 वर्षीय रूबी और 10 वर्षीय बुशरा शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के NICU में भीषण आग, 10 बच्चों की मौत

0

महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया।

उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकलें मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल ने मिलकर आग बुझाई। बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है, वे जल्द ठीक हो जाएंगे। आज सुबह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेड पहुंच गये हैं।

दस नवजात की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। माता-पिता भी अपने बच्चों को बचाने की गुहार लगाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे वार्ड से धुआं निकलता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने वार्ड को जद में ले लिया, जिससे भगदड़ मच गई।

शिशुओं को बाहर निकालने की कोशिश हुई, पर धुआं एवं दरवाजे पर आग की लपट होने से समय पर बाहर नहीं निकाले जा सके। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने पर शिशुओं को बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि पहले ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में आग लगी और देखते ही देखते पूरा वार्ड आग की चपेट में आ गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंच गये हैं। उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी हैं। झांसी के मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक को हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच कर 12 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।

उत्तराखंड में एक और हादसा, पिता-बेटी की मौत, 2 घायल

0

चमोली : चमोली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. नंदानगर-सुतोल मोटरमार्ग पर बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा. इस हादसे में बोलेरो सवार पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि चालक और एक अन्य युवक घायल हो गया. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट कर दिया गया है.

 जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के सुतोल गांव से बुलेरो वाहन संख्या UK 11 TA 1293 ड्राइवर समेत 4 सवारियों को लेकर नंदानगर बाजार की ओर आ रहा था. तभी पेरी गांव के पास वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया. जिसकी वजह से वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. वाहन गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. साथ ही घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को भी दी गई.

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में वाहन सवार भरत सिंह की मौके पर मौत हो गई. जबकि, उनकी बेटी सपना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. इसके अलावा वाहन चालक गोविंद सिंह और युवक प्रताप सिंह घायल हो गए. हादसे में चालक गोविंद सिंह को हल्की चोटें आई हैं. जबकि, प्रताप की हालत गंभीर है.

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रताप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. ऐसे में हायर सेंटर ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. जिसके बाद नंदानगर स्थित कुरुड़ हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के जरिए घायल प्रताप को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है.

मौत

  1. भरत सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोली
  2. कुमारी सपना पुत्री भरत सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोली

घायल

  1. गोविंद सिंह, निवासी- चमोली (वाहन चालक)
  2. प्रताप सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चमोली (हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट किया गया)

श्री बदरीनाथ धाम आज से वे ऋचाओं का वाचन बंद हुआ

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.175, 0.052083332);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 28;

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया तीसरा दिवस

• पंच पूजा के‌ तीसरे दिन प्रात: से वेद-उपनिषद पूजा तथा देर शाम से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा।

• 17 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम: 15 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज शुक्रवार देर शाम से श्री बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल हेतु रूक जायेगा तथा विधिवत रूप से वेद उपनिषद ग्रंथों को बंद किया जायेगा रविवार 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे।

पंचपूजा के तीसरे दिन आज शुक्रवार की पंचपूजा में प्रातःकाल रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा अमित बंदोलिया ने वेद उपनिषद को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना हेतु रावल के सुपुर्द किया।
देर शाम धार्मिक पुस्तकों को मंदिर गर्भ गृह से धर्माधिकारी वेदपाठियों के हवाले किया जायेगा इसके बाद धर्माधिकारी विधिवत पुस्तकों को बंद करेंगे । इसी के साथ आज शाम से वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल हेतु बंद हो जायेगा।इस दौरान मंदिर में अभिषेक पूजा तथा सामान्य पूजा-अर्चना संचालित होती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार 13 नवंबर को श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हो गये थे।इसी क्रम में पंचपूजा के दूसरे दिन आदि केदारेश्वर तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए आज शुक्रवार 15 नवंबर को शायंकाल वेद पुस्तकों की पूजा-अर्चना, खडग -पुस्तक पूजा संपन्न होने के बाद तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा।

आज पंच पूजा के तीसरे दिन
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भगवान बदरीविशाल की अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा यात्रा के मंगल समापन की प्रार्थना की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि पंचपूजा के चौथे दिन कल शनिवार मध्यान्ह में रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी, एवं लक्ष्मी मंदिर के पुजारीगण मां लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही कढ़ाई प्रसाद चढ़ायेंगे तथा मां लक्ष्मी को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान होने की प्रार्थना करेंगे। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सहित डिमरी पंचायत प्रतिनिधि तथा मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी तथा तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।

पंचपूजा के तीसरे दिन आज बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल ,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, आदि मौजूद रहे।

यूपी के मंत्री संग हो गई 2.08 करोड़ की ठगी

0
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी मामले में साइबर थाने की दो टीमों को लगाया गया है। साथ ही क्राइम ब्रांच भी जांच पड़ताल में जुट गई है। जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं, उसके बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। अभी इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी साफ तौर पर नहीं बोल रहा है।
रितेश श्रीवास्तव मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता के अकाउंटेंट हैं। दो दिन पहले साइबर अपराधियों ने वाट्सएप डीपी पर मंत्री नन्दी के बेटे की फोटो लगाई। इसके बाद उसी वाट्सएप से रितेश के मोबाइल पर संदेश भेजा। इसमें लिखा था कि मैं जरूरी बिजनेस मीटिंग में हूं। यह मेरा नया नंबर है, तुरंत रुपये भेजो। यह मीटिंग अभी काफी देर तक चलेगी। मुझे कुछ रुपये की तत्काल जरूरत है। इसके बाद साइबर ठगों ने बैंक खातों के तीन नंबर भेजे और कहा कि इसी पर रुपये ट्रांसफर कर दो।
Nandi(2)
मैसेज देखने के बाद अकाउंटेंट ने तीन बार में 2.08 करोड़ रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसकी जानकारी उसने किसी और को नहीं दी, लेकिन कुछ ही देर में उसे पता चला कि मंत्री के बेटे ने ऐसा कोई संदेश उसे नहीं मिला था। इसका पता चलते ही रितेश घबरा गया। जानकारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को मिली तो पुलिस अफसरों को खबर दी गई।
धिकारियों में खलबली मची और फिर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर थाने की दो टीमों के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया गया। जिन बैंकों के खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उसकी जानकारी जुटानी शुरू की गई। यह खाते किन लोगों के नाम पर हैं, इसकी भी जानकारी बैंक अधिकारियों से मांगने के साथ ही संबंधित खाते को फ्रीज कराने के लिए ई मेल किया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को साइबर अपराधियों के बारे में कुछ जानकारी मिल गई है। साथ ही बैंक खातों के बारे में भी पता चल गया है। हालांकि, कोई अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तेयार नहीं है।

महाराष्ट्र चुनाव में वोट के बदले नोट का खेल, ED की 23 ठिकानों पर रेड

0

महाराष्ट्र चुनाव में अब वोट के बदले नोट का खुला खेल सामने आया है। इस बाबत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र और गुजरात में कई ठिकानों पर छापेमारी की। ED का दावा है कि मालेगांव के व्यापारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत ये कार्रवाई हुई, जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन करने के लिए कई लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग किया।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के मालेगांव, नासिक और मुंबई में और गुजरात के अहमदाबाद-सूरत में कुल 23 ठिकानों की तलाशी ली गई। छापेमारी महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 2,500 से ज्यादा लेन-देन और करीब 170 बैंक शाखाएं जांच के दायरे में हैं। ईडी को संदेह है कि इन खातों से या तो पैसा जमा किया गया या निकाला गया है।

मामला मालेगांव में व्यापारी सिराज अहमद हारुन मेमन के खिलाफ पुलिस में दर्ज की गई FIR से जुड़ा है। शिकायतकर्ता वह व्यक्ति है जिसके बैंक खाते से अवैध लेनदेन किया गया था। आरोप है कि बैंक अकाउंट का इस्तेमाल चुनावी फंडिंग और वोट जिहाद के लिए किया गया था।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होना है। इससे पहले ED की जांच को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मुख्य आरोपी ने नासिक मर्चेंट कोऑपरेटिव बैंक में बैंक खाते खोलने के लिए करीब एक दर्जन लोगों के KYC पेपर (पैन, आधार) लिए थे। उसने इन लोगों से कहा था कि वह मकई का व्यवसाय शुरू करना चाहता है और इसलिए उसे किसानों से पैसे लेने की जरूरत है।

आरोपी ने अपने दोस्तों से KYC पेपर लेकर दो और खाते खुलवाए। ये 14 बैंक अकाउंट, सितंबर और अक्टूबर के बीच खोले गए थे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल की 200 से ज्यादा बैंक ब्रांच से पैसा 400 से ज्यादा ट्रांजेक्शन के जरिए निकाला या, जबकि 17 खातों के जरिए ट्रांसफर हुआ।

इस दौरान ED को जांच में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा डेबिट-क्रेडिट एंट्रीज मिली हैं। अब वह कुछ हवाला संचालकों की भूमिका समेत और सबूत जुटाने के लिए तलाशी ले रहा है। मुंबई और अहमदाबाद के दो खातों के बीच 50 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें सिराज अहमद और नईम खान का नाम सामने आया है।

ED की जांच में पाया गया है कि कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और नकली KYC के जरिए कई बैंक खाते खोले गए। यह आरोप लगाया जा रहा है कि इन खातों का उपयोग वोट जिहाद के उद्देश्य से किया गया जिससे चुनावों में धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही थी। बैंकिंग प्रणाली का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है

 

दिल्ली में हवा बेहद जहरीली, 5वीं तक स्कूल बंद, इन राज्यों की बसों पर रोक

0

दिल्ली में प्रदूषण गुरुवार को बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। यहां 39 पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशंस में से 32 ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को गंभीर बताया है। इस हवा में सांस लेना भी मुश्किल होता है। यहां सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बच्चे ऑनलाइन क्लास में पढ़ेंगे।

एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने रोक लगा दी है। CNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ BS-4 डीजल बसों को इससे छूट दी गई है।

दिल्ली में प्रदूषण गुरुवार को बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। यहां 39 पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशंस में से 32 ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को गंभीर बताया है। इस हवा में सांस लेना भी मुश्किल होता है। यहां सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बच्चे ऑनलाइन क्लास में पढ़ेंगे।

एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने रोक लगा दी है। CNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ BS-4 डीजल बसों को इससे छूट दी गई है।

दिल्ली में प्रदूषण और धुंध की 6 तस्वीरें

  • दिल्ली के AIIMS इलाके का ड्रोन व्यू यहां सुबह घना धुंध छाया नजर आया।
  • दिल्ली के AIIMS इलाके का ड्रोन व्यू यहां सुबह घना धुंध छाया नजर आया।
  • दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर इलाके का यह ड्रोन व्यू शुक्रवार सुबह 8:30 बजे का है।
  • दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर इलाके का यह ड्रोन व्यू शुक्रवार सुबह 8:30 बजे का है।
  • दिल्ली में धुंध की वजह से विजिबिलिटी घट गई है और ट्रैफिक सिग्नल्स देखने में भी परेशानी हो रही है।
  • दिल्ली में धुंध की वजह से विजिबिलिटी घट गई है और ट्रैफिक सिग्नल्स देखने में भी परेशानी हो रही है।
  • दिल्ली में धुंध की वजह से गाड़ियां धीमी गति से चलीं, इस वजह से कई जगह ट्रैफिक फंस भी गया।
  • दिल्ली में धुंध की वजह से गाड़ियां धीमी गति से चलीं, इस वजह से कई जगह ट्रैफिक फंस भी गया।
  • दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इमारतें धुंध में घिरी नजर आ रही हैं। यहां सड़क पर भी विजिबिलिटी कम है।
  • दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इमारतें धुंध में घिरी नजर आ रही हैं। यहां सड़क पर भी विजिबिलिटी कम है।
  • दिल्ली में धुंध को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदूषण बढ़ा है।
  • दिल्ली में धुंध को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदूषण बढ़ा है।

इस बीच, अमेरिकी साइंटिस्ट हीरेन जेठवा ने 14 नवंबर को दिल्ली की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं। इसमें दिल्ली में घना स्मॉग दिखाई दे रहा है। हीरेन अमेरिका की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में एरोसोल रिमोट सेंसिंग साइंटिस्ट हैं। हीरेन की फोटोज NASA ने भी शेयर की हैं।

  • भारतीय मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट ने दिल्ली में प्रदूषण की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं।
  • भारतीय मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट ने दिल्ली में प्रदूषण की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं।
  • तस्वीर में दिल्ली, हरियाणा में घनी धुंध साफ देखी जा सकती है।
  • तस्वीर में दिल्ली, हरियाणा में घनी धुंध साफ देखी जा सकती है।
  • दिल्ली-NCR में तोड़फोड़ पर रोक, डीजल गाड़ियों पर पाबंदी
  • दिल्ली-NCR में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।
  • दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन नहीं चलेंगे।
  • दिल्ली में BS-3 डीजल के इमरजेंसी व्हीकल के अलावा इस स्तर के सभी मीडियम गुड्स व्हीकल पर रोक रहेगी।
  • इसके अलावा मशीन से सड़कों की सफाई की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने और हैवी ट्रैफिक वाले रूट पर पीक आवर से पहले पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय किए जाएंगे।
  • सभी प्रतिबंध और उपाय 15 नवंबर सुबह 8 बजे से लागू होंगे। इन्हें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज के तहत लागू किया जा रहा है।

पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट है। यूपी और पंजाब में 15 नवंबर तक, हिमाचल में 18 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने का अनुमान है।

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने ग्रेडेड एक्शन प्लान लागू

राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए प्रदूषण के स्तर को 4 कैटेगरी में बांटकर देखा गया है। हर स्तर के लिए लिए पैमाने और उपाय तय हैं। इसे ग्रेडेड एक्शन प्लान यानी GRAP कहते हैं। इसकी 4 कैटेगरी के तहत सरकार पाबंदियां लगाती है और प्रदूषण कम करने के उपाय जारी करती है।

  • GRAP-1: खराब (AQI 201-300)
  • GRAP-2: बहुत खराब (AQI 301-400‌)
  • GRAP-3: गंभीर ( AQI 401 से 450)
  • GRAP-4: बहुत गंभीर ( AQI 450 से ज्यादा)

दिल्ली सरकार ने कहा था- प्रतिबंध नहीं लगाएंगे

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार सुबह ही कहा था, ‘GRAP-3 के प्रतिबंध लागू नहीं किए जाएंगे।’ इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी सरकार की निष्क्रियता के कारण प्रदूषण की स्थिति दिल्ली के आसपास के इलाकों से भी बदतर हो गई है।

राजपथ जैसे इलाकों में भी AQI 450 से ज्यादा है। उन्होंने कहा- दिल्ली के लोग चाहते हैं कि गोपाल राय अपना पद छोड़ दें। इस पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी में 35% योगदान भाजपा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR में आने वाले जिलों का है।

दिल्ली में 14 अक्टूबर को GRAP-1 लागू किया गया था

दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 200 पार होने के बाद 14 अक्टूबर को दिल्ली NCR में GRAP-1 लागू कर दिया गया था। इसके तहत होटलों और रेस्तरां में कोयला और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर बैन है। कमीशन ऑफ एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने एजेंसियों को पुराने पेट्रोल और डीजल गाड़ियों (BS -III पेट्रोल और BS-IV डीजल) के संचालन पर सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं।

आयोग ने एजेंसियों से सड़क बनाने, रेनोवेशन प्रोजेक्ट और मेन्टेनेन्स एक्टिविटीज में एंटी-स्मॉग गन, पानी का छिड़काव और डस्ट रिपेलेंट तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी कहा है।

AQI क्या है और इसका हाई लेवल खतरा क्यों

AQI एक तरह का थर्मामीटर है। बस ये तापमान की जगह प्रदूषण मापने का काम करता है। इस पैमाने के जरिए हवा में मौजूद CO (कार्बन डाइऑक्साइड ), OZONE, (ओजोन) NO2 (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड) , PM 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) और PM 10 पोल्यूटेंट्स की मात्रा चेक की जाती है और उसे शून्य से लेकर 500 तक रीडिंग में दर्शाया जाता है।

हवा में पॉल्यूटेंट्स की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, AQI का स्तर उतना ज्यादा होगा। और जितना ज्यादा AQI, उतनी खतरनाक हवा। वैसे तो 200 से 300 के बीच AQI भी खराब माना जाता है, लेकिन अभी हालात ये हैं कि राजस्थान, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ये 300 के ऊपर जा चुका है। ये बढ़ता AQI सिर्फ एक नंबर नहीं है। ये आने वाली बीमारियों के खतरे का संकेत भी है।

 

 

उत्तराखंड में देर रात को भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत

0

रुड़की: सड़क हादसों में हर दिन हजारों लोगों की मौते होती हैं। उत्तराखंड में भी आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जानें चली जाती हैं। देहरादून के बाद अब रुड़की में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। रुड़की के चंद्रपुरी में शादी में आ रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मंगलौर में पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की देर रात को मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी।

रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलौर पुलिस के अनुसार, वंश पुत्र अमित, सोनू पुत्र मुकेश और सुजल पुत्र सतीश तीन की मौत हो गई है।

एक घायल को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. जबकि जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बरात में शामिल लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना शादी समारोह में पहुंची तो कोहराम मच गया।

पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 स्‍थगि‍त, कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने ल‍िया फैसला

0

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल-प्रवर सेवा परीक्षा, 2024 स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने परीक्षा को स्थगित कर दिया है। गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार हिमांशु तोमर की याचिका पर सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से 14 मार्च, 2024 को 16 नवम्बर से 19 नवंबर के मध्य मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। आरोप लगाया गया कि आयोग ने इसी माह चार नवंबर को हिन्दी के तीन प्रश्नपत्रों के पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। इससे मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा में भाग लेना मुश्किल हो गया है।

अंतिम समय में हुए बदलाव से उन्हें पढ़ने का उपयुक्त समय भी नहीं मिला है। याचिकाकर्ता की ओर से इसे संविधान की धारा 14 और 16 का उल्लंघन मानते हुए आयोग के चार नवंबर के आदेश को रद करने की मांग की गयी। आयोग के अधिवक्ता की ओर से परीक्षा को लेकर 15 दिन की अंडरटेकिंग की अनुमति मांगी गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

जिसके बाद कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद मुख्य परीक्षा स्थगित करने के आदेश पारित कर दिये। कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया। साथ ही बताया कि मुख्य परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

राहुल गांधी का BJP पर तंज-ये संविधान खाली नहीं, उन्हें क्या पता, जिन्होंने पढ़ा ही नहीं

0

महाराष्ट्र :नंदुरबार में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान और आदिवासी के मुद्दे पर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव दो अहम विचारधारा की लड़ाई है. कांग्रेस, इंडिया गठबंधन का कहना है कि देश को संविधान के माध्यम से चलाना चाहिए, जबकि बीजेपी वाले इस संविधान को कोरा कहते हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं रैलियों में जो संविधान दिखाता हूं वह खोखला नहीं हैं. इसके अंदर बिरसा मुंडा, बाबा साहेब अंबेडकर,भगवान बुद्ध, गांधी जी, फुले जी की सोच है. इस संविधान में हिंदुस्तान का ज्ञान है, देश की आत्मा है. इसमें आम आदमी की आवाज है.

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी मतलब हिंदुस्तान का पहला निवासी, जल जंगल जमीन पर उनका अधिकार है. बिरसा मुंडा इसके लिए अंग्रेजों से लड़े. उन्होंने कहा कि संविधान में आदिवासी शब्द लिखा है, लेकिन बीजेपी-आरएसएस के लोग आदिवासी नहीं बनवासी कहते हैं. आखिर क्यों? राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी और वनवासी में बहुत बड़ा फर्क है. आदिवासी का मतलब- हिंदुस्तान के पहले मालिक, जबकि वनवासी का मतलब- जल, जंगल, जमीन पर आपका कोई अधिकार नहीं है.

राहुल गांधी ने इस दौरान एक बार फिर जातीय जनगणना की आवाज उठाई. उन्होंने सवाल उठाया कि आदिवासियों की भलाई के लिए जितनी भी योजनाएं बनती हैं, उनमें उनकी कितनी भागीदारी होती है? देश की संपदा पर आदिवासियों का अधिकार है लेकिन उनकी कितनी भागीदारी है? राहुल ने कहा कि ये तब पता चलेगा जब जातीय जनगणना होगी.

राहुल गांधी ने इस दौरान महाराष्ट्र की सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार यहां के प्रोजेक्ट्स को दूसरे प्रदेश में भेजती है, इस वजह से यहां के लोगों को नौकरी करने दूसरे राज्य में जाना पड़ता है. उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स का नाम लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन सब को जोड़ा जाए तो महाराष्ट्र सरकार ने करीब 5 लाख रोजगार छीन लिए. यही कारण है कि यहां के युवा बेरोजगार हैं.