Home Blog Page 340

शशि मोहन ‘रवांल्टा’ को मिला ‘हिल रत्न’ सम्मान

0
  • प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’

पांचजन्य के आर्ट डायरेक्टर शशि मोहन रवांल्टा को हिल मेल की ओर से हिल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। शशि को यह सम्मान दिल्ली में आयोजित हिल मेल के रैबार कार्यक्रम में दिया गया। इससे पहले भी शशि मोहन रवांल्टा को कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं।

शशि मोहन रवांल्टा। दिल्ली में रहते हैं, लेकिन दिल हमेशा अपने उत्तराखंड और अपनी थाती-माटी के लिए धड़कता है। उन्होंने रिवर्स माइग्रेशन की मिसाल पेश की। अपनी संस्कृति के प्रति उनका लगाव किसी से छुपा नहीं है। उनको हमेशा ही अपने लोक की चिंता रहती है। केवल चिंता ही नहीं, बल्कि उन्होंने धरातल पर भी काम करके दिखाया।

शशि ने नौगांव में रवांई लोक महोत्सव की शुरूआत की। यह महोत्सव रंवाई में एक नई सोच के साथ शुरू किया गया। रवांई लोक महोत्सव ने रवांई घाटी के युवा कलाकारों को मंच दिया। कई ऐसे कलाकार भी हैं, जिनको पहली बार रवांई लोक महोत्सव के रूप में एक बड़ा प्लेफार्म मिला।

रवांई लोक महोत्सव के अलावा शशि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा से अग्रणी भूमिका में रहते हैं। जब भी मौका मिलता है, वे अपनी सहभागिता निभाने के लिए तत्पर और समर्पित रहते हैं। यही बात उनको अन्य लोगों से अलग बनाती है। रवांई लोक महोत्सव में रवांल्टी कवि सम्मेलन की पहल भी शशि ने ही की। इस तरह से लोक भाषा रवांल्टी के संवर्धन में भी उनकी अहम भूमिका रहती है।

शशि मोहन रवांल्टा उत्तराखंड के युवा लेखकों और रचनाकारों को मंच देने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नि सीमा के साथ मिल कर हिमांतर पब्लिकेशन की शुरूआत की। इसके जरिए अब कम खर्च पर अच्छी क्वालिटी के पेपर पर किताबों का प्रकाशन कर रहे हैं। इससे उभरते हुए रचनाकारों को सहूलियत मिल रही है।

रिवर्स माइग्रेशन की बातें जरूर होती हैं, लेकिन शशि ने असल मायने में रिवर्स माइग्रेशन किया और उसका लाभ क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को मिल रहा है। शशि की पत्नी आईटी क्षेत्र में अच्छी पोजिशन पर जॉब करती थी, उन्होंने नौकरी छोड़कर दिल्ली से पहाड़ की गाड़ी पकड़ी और सीधे नौगांव पहुंच गई।

नौगांव में शशि मोहन रवांल्टा और उनकी पत्नी सीमा ने एक ऐसे स्कूल का सपना बुना, जिसमें बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक किया और नौगांव में यमुना वैली पब्लिक स्कूल खोला, जो आज निरंतर बच्चों को अच्छी और सस्ती शिक्षा दे रहे हैं।

पत्रकारिता की बात करें तो शशि मोहन रवांल्टा का सफर शानदार रहा और अनवरत रूप से जारी है। वर्तमान में शशि पांचजन्य जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आर्ट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले हिन्दूस्तान समेत कई बड़े समाचार पत्रों की डिजाइनिंग टीम को लीड कर चुके हैं। अखबारों में डिजाइनिंग में नए क्लेवर और फ्लेवर को लाने में शशि की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा वो लगातार विभिन्न पत्रिकाओं में भी लिखते रहते हैं।

शशि मोहन रवांल्टा उन लोगों में शामिल हैं, जो हर वक्त लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जब भी किसी को मदद की जरूरत पड़ती है, शशि एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहते हैं। दिल्ली हो या देहरादून या फिर देश के किसी दूसरे कोने में हर जगह मदद का रास्ता खोज निकालते हैं।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि को होंगे बंद

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 27;

,‌ जय श्री बदरीविशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से आज रात्रि को 9 बजकर 07 मिनट पर ब़ंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

• श्री बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया।

• दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद के दिन है मौजूद।

• 18 नवंबर प्रात: देव डोलियां योग बदरी पांडुकेश्वर तथा जोशीमठ प्रस्थान करेगी।

• योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी।

श्री बदरीनाथ धामः 17 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज रविवार 17 नवंबर को सेना के भक्तिमय बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ विधि- विधान से जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ आज रात्रि 9 बजकर 07 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । आज कपाट बंद होने के दिन अभी तक साढ़े सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है।इस दौरान बदरीनाथ धाम में पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है जिससे सुबह शाम सर्द बयारें चल रही है कपाट बंद होने हेतु श्री बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने मंदिर को फूलों से सजाया है।
स्थानीय लोक कलाकारों तथा महिला मंगल दल बामणी, पांडुकेश्वर द्वारा स्थानीय लोकनृत्य तथा जागर आदि का आयोजन किया जाएगा दानीदाताओं तथा सेना ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया है श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है शाम सुबह सर्दी है तीर्थयात्रियों की चहल-पहल कपाट बंद होने के अंतिम दिन तक बनी हुई है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में यात्रा समापन के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा श्री बदरीनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभागों संस्थाओं का आभार जताया है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने यात्रा समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा समापन के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा कहा कि प्रशासन तथा मंदिर समिति के समन्वयन से श्री बदरीनाथ यात्रा कुशलतापूर्वक संपन्न हो रही है रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे है। श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य तेजी से चल रहा है जिससे तीर्थयात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का सफल समापन हो रहा है सवा चौदह लाख से अधिक संख्या में तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये हैं
मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की।

कपाट बंद होने के दिन आज शाम शयन आरती पूजा अर्चना शुरू होने से पहले शाय: तक श्रद्धालु दर्शन‌ करेंगे दिन में भोग के बाद मंदिर बंद नही हुआ।तथा रात्रि 7.30 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया ने कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे ।श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह से बाहर आयेंगे तथा इसके बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री रूप धारणकर मां लक्ष्मी को मंदिर गर्भ गृह में विराजममान करेंगे।

तत्पश्चात रात्रि सवा 8 बजे भगवान बदरीविशाल को माणा महिला मंगल दल द्वारा बुनकर तैयार किया गया घृत कंबल औढाया जायेगा उसके बाद रात 9 बजकर 07 मिनट रावल अमरनाथ नंबूदरी द्वारा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंदकर दिये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार 13 नवंबर से पंचपूजाएं शुरू हो गयी थी पंच पूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा हुई, शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद हो गये। दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया।चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर मां लक्ष्मी जी का कढ़ाई भोग चढाया गया। आज रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ घाम के कपाट बंद हो जायेंगे।

यहां यह भी विदित है कि कपाट बंद होने की तिथि तय होने के कार्यक्रम विजयदशमी सोमवार 12 अक्टूबर बदरीनाथ धाम की आगामी या़त्रा के लिए हकहकूकधरियों को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पगड़ी भेंटकर यात्रा वर्ष 2025 के लिए भंडार की जिम्मेदारी दी गयी थी गयी। इसी दिन श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के बंद होने के कार्यक्रम के अलावा श्री कुबेर जी श्री उद्धव जी के योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान तथा रावल जी तथा आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी के जोशीमठ प्रस्थान का कार्यक्रम घोषित किया गया था।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि आज 17 नवंबर रविवार रात्रि को भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के बाद कल सोमवार प्रात:18 नवंबर सोमवार को 10 बजे श्री उद्धवजी श्री कुबेर जी एवं रावल जी सहित आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी।
श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद 19 नवंबर को आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्री नृसिह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान करेगी। इसके बाद योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजायें भी शुरू हो जायेगी।

इससे पहले लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, प्रदीप भट्ट की देखरेख में भगवान बदरीविशाल के खजाने के साथ श्री गरूड़ जी 18 नवंबर सोमवार को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेंगे।

आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के  अवसर पर ज्योर्तिमठ शंकराचार्य  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी मुकुंदानंद महाराज विधायक दिलीप रावत,बदरीनाथ’ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी संदीप तिवारी मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, पुष्कर जोशी, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, समिति के सभी अधिकारी कर्मचारी, डिमरी पंचायत प्रतिनिधि,हक हकूहकधारी एवं बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।

चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, कैलाश गहलोत ने दिया दिल्ली सरकार से इस्तीफा

0

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज सबको चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से डीपी भी हटा ली है। इसके साथ गहलोत ने केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में अपने इस्तीफे के कई कारण गिनाए हैं।

कैलाश गहलोत कभी अरविंद केजरीवाल को अपना हनुमान कहते थे, अब उनका यह कदम राजनीति के जानकारों को हैरान कर रहा है। गहलोत ने पत्र में केजरीवाल के पुराने बंगले में हुए विवाद सहित कई बातों पर प्रकाश डाला है।

Screenshot 2024 11 17 13 21 39 70 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री का पद संभालने वाले कैलाश गहलोत ने पत्र में कई बातों का जिक्र किया है। अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं,जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं।
अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

अमित शाह की महाराष्ट्र में सभी रैलियां रद्द, नागपुर से अचानक दिल्ली रवाना, ये है वजह

0

मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है. स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है. गुस्साई भीड़ ने इंफाल में मंत्रियों और विधायकों के घर में आग लगा दी. उनके वाहनों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. पूरे इलाकों में जवानों की तैनाती की गई. जिरी नदी से तीन शव मिलने के बाद लोगों में गुस्सा फूट गया. इसी को लेकर नाराज लोगों ने मंत्री के घर का रुख किया लेकिन जब उन्हें पता चला कि मंत्री जी राज्य में नहीं है. इसके बाद नाराज लोगों ने घर में तोड़ फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया.

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सभी रैलियां रद्द हो गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. शाह आज महाराष्ट्र में चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे लेकिन अचानक से ये खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मणिपुर हिंसा की वजह से उनका यह चुनावी दौरा रद्द हो गया. शाह लगातार मणिपुर के हालात पर नजर रखें हैं और उच्चाधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं.

अमित शाह गढ़चिरौली, वर्धा, काटोल और सांवेर में चुनावी जनसभा करने वाले थे. शाह की जगह अब स्मृति ईरानी इन जगहों पर चुनावी जनसभा करेंगी. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान है. 288 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी. कल चुनाव प्रचार थम जाएगा. ऐसे में आज शाह ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने वाले थे लेकिन मणिपुर हिंसा के कारण अचानक उनकी सभी रैलियां रद्द हो गईं.

मणिपुर में हालात को देखते हुए डीजी सीआरपीएफ मणिपुर रवाना हो गए हैं. वो वहां जाकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. राज्य में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए नए सिरे से टीम बनाई जा रही है. मणिपुर के कुछ इलाकों में जहां पर कर्फ्यू में ढील दी गई थी, वहां दोबारा कर्फ्यू लगाया गया है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बिश्नुपुर इंफाल जीरिबीम इलाकों में दोबारा कर्फ्यू लगाया गया.

बड़ी उपलब्धि : हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण सफल

0
भारत रक्षा क्षेत्र में और मजबूत हुआ है। रविवार को भारत ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे साफ है कि सैन्य ताकत की दिशा में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण को एक अहम कदम बताया जा रहा है.
यह मिसाइल 1500 किमी से अधिक रेंज के लिए विभिन्न पेलोड्स ले जाने के लिए डिज़ाइन की गई है। भारत के हाथ लगी सफलता के बाद रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा के तट से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है और भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियां हैं।
इस लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल को विभिन्न रेंज सिस्टम द्वारा ट्रैक किया गया और फ्लाइट डेटा से यह पुष्टि हुई कि टर्मिनल मैन्युवर्स और लक्षित क्षेत्र में प्रक्षिप्ति सटीकता के साथ सफल रहे।
मिसाइल की खास बात है कि ये भारत में ही निर्मित हुई है। इस मिसाइल को हैदराबाद के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परिसर में DRDO प्रयोगशालाओं और उद्योग भागीदारों की मदद से स्वदेशी रूप में बनाया गया है। इस मिसाइल के परीक्षण की सफलता पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सचिव और DRDO अध्यक्ष ने टीम को बधाई दी।

एक नजर में समझिए

  • हाइपरसोनिक मिसाइल लगभग 6,200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यात्रा कर सकती है।
  • DRDO ने रविवार को लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
  • हाइपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की गति से पांच गुना से ज्यादा गति से यात्रा करती हैं।
  • ये किसी भी परिस्थिति में अपने ऑपरेशन को अंजाम देती है।
  • हाइरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव ने टीम को बधाई दी है।

मणिपुर में फिर हिंसा, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

0

मणिपुर के जिरीबाम में छह लोगों का शव मिलने के बाद से हिंसा भड़क गई है। अब नागरिक समाज समूहों ने सशस्त्र उग्रवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।मणिपुर में शनिवार शाम फिर से अशांति देखी गई जब एक भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।

जिरीबाम जिले में छह लापता शवों की खोज के बाद गुस्से में जमा हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मृतकों में एक शिशु और दो महिलाएं शामिल थीं।  जिरीबाम में बराक नदी से आठ महीने के बच्चे सहित छह लोगों के शव बरामद किए गए। ये सभी लोग हिंसक झड़पों के बाद सोमवार से लापता थे, जहां सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में 10 हथियारबंद कुकी लोग मारे गए थे।
इसको लेकर अब मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (COCOMI), एक मैतेई नागरिक अधिकार समूह के प्रवक्ता का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, ”राज्यों के सभी प्रतिनिधियों और सभी विधायकों को एक साथ बैठना चाहिए और इस संकट को जल्द से जल्द हल करने के लिए कोई निर्णायक कदम उठाना चाहिए।
अगर वे मणिपुर के लोगों की संतुष्टि के लिए कोई निर्णय नहीं लेते हैं, तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। हमने सशस्त्र उग्रवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को लेकर भारत सरकार और मणिपुर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

धमकी के बाद अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, राम मंदिर में चप्पे-चप्पे पर ATS कमांडो तैनात

0
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को रामनगरी में कड़ा पहरा रहा। राम मंदिर से लेकर संपूर्ण रामनगरी में सुरक्षा टीम भ्रमणशील रही। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने एटीएस कमांडो, सीआरपीएफ व पीएसी के जवानों के साथ रामजन्मभूमि परिसर व राम मंदिर के संपर्क मार्गों व हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। 

वहां तैनात जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। रामनगरी से होकर आवागमन करने वाले वाहनों को चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया गया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते एवं डाग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने चेकिंग कराई। पन्नू ने गत दिनों एक वीडियो जारी कर 16 नवंबर को राममंदिर एवं रामनगरी में हिंसा कराने की धमकी दी थी। 

कार्तिक मेला के दौरान मिली इस धमकी को सुरक्षा तंत्र ने गंभीरता से लिया। इसे दृष्टिगत रखते हुए पिछले तीन-चार दिनों से ही सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। रामनगरी अभेद्य दुर्ग में बदली नजर आई। अयोध्या के प्रवेश द्वारों सुबह से ही चेकिंग शुरू करा दी गई थी।

यही नहीं कमांड सेंटर में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी रामनगरी की गतिविधियों का अवलोकन किया। रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त सतर्कता का यह क्रम जारी रहेगा।

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 ढेर

0
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया है। खबर है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार अभी तक से सर्च अभियान में पुलिस के हाथ एक स्वचालित राइफल लगी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस के भी दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ की जगह से सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। दोनों पक्षों में मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाकर्मियों को मिली थी, इस सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे सर्च अभियान शुरू किया। इस सर्च ऑपरेशन की शुरुआत जैसे ही हुई, नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई।
 मुठभेड़ आज सुबह आठ बजे के करीब सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। सुरक्षा बलों की रणनीति के तहत, नक्सलियों को घेरने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस कारण मुठभेड़ के जगह पर स्थिति काफी तेजी से बदल रही है।

माइक टायसन की करारी हार, जेक पॉल को मिलेंगे 337 करोड़ रुपये!

0

माइक टायसन को 27 साल के बॉक्सर जेक पॉल ने ऐतिहासिक मुकाबले में हरा दिया है. जेक पॉल ने पूरे मुकाबले में टायसन पर दबदबा बनाकर रखा. उन्होंने उनके शरीर और चेहरे पर कई जबरदस्त पंच मारे और मुकाबले को 80-72, 79-73, 79-73 से अपने नाम कर लिया. हालांकि, अंत में पॉल ने टायसन के सामने झुककर उन्हें सम्मान दिया. मैच के शुरुआत में 58 साल के दिग्गज बॉक्सर ने जबरदस्त शुरुआत की थी. लेकिन पॉल ने चालाकी दिखाते हुए पहले उनके वार को सहा और उन्हें थकने दिया. फिर उन्होंने अपना वार शुरू किया और अंत तक उन पर हावी रहे.

माइक टायसन ने एग्रेसिव शुरुआत की थी. उन्होंने पहले राउंड में पॉल को कॉर्नर में धकेलकर कई पंच लगाए. पॉल दिग्गज बॉक्सर के मुक्कों का बहादुरी से सामना करते रहे. फिर दूसरे राउंड की शुरुआत हुई, जिसमें टायसन ने दो मुक्के मारे. इसके बाद जेक पॉल ने तेजी से रिंग में आगे बढ़ना शुरू किया और प्लान के मुताबिक टायसन के थकने के बाद अच्छे पंच बरसाए और दूसरे राउंड में पूरी तरह आक्रामक रहे. उन्होंने टायसन पर बाएं हुक की हैट्रिक भी लगाई. वहीं तीसरे राउंड और चौथे राउंड में टायसन काफी डिफेंसिव दिखे.

हालांकि, पांचवें राउंड में दिग्गज बॉक्सर ने वापसी की. दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. दोनों खिलाड़ियों ने खेल को अंत तक ले जाने का फैसला किया. छठे राउंड तक भी कोई नॉकआउट नहीं हुआ. हालांकि, इसका फायदा पॉल को हुआ, टायसन पर उनकी उम्र का असर दिखा. वह पंच लगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यूट्यूबर बॉक्सर बने पॉल बच निकलने में कामयाब रह रहे थे. इस तरह अंत में उन्होंने सर्वसम्मति से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. एक जज ने 80-72 अंक दिए, जबकि दो ने 79-73 अंक दिए.

माइक टायसन को हराने के बाद जेक पॉल ने कहा कि ये मुकाबला उनके लिए काफी मुश्किल था. उन्होंने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसी ही टक्कर मिली. उन्होंने टायसन को महान बॉक्सर और इस खेल का वह एक आइकन और लीजेंड बताया. पॉल ने आगे कहा कि उन्हें डर था कि वह नॉकआउट ना हो जाएं.

टायसन ने पॉल को एक अच्छा फाइटर बताया. उन्होंने कहा कि पॉल ने अच्छी तरह से तैयारी की थी. 19 साल बाद वापसी करने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना था, बस खुद को साबित करना था. रिपोर्ट के अनुसार जेक को इस मुकाबले के लिए 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर (337 करोड़ रुपए) मिलेंगे. वहीं, टायसन को हारने के बावजूद 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर (168 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे.

जल्द गठित होगी समिति, CM धामी ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश

0

देहरादून: उत्तराखंड में अक्सर हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में हर दिन कई लोगों की जानें चली जाती हैं। जब भी कोई हादसा होता है। सरकारें कार्रवाई के निर्देश जारी कर देती है। नियमावली बनाने की बातें भी होती हैं। एक बार फिर सीएम धामी ने नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी इस तरह की नियमावली बनाने की बातें कही गई, लेकिन कभी धरातल पर नहीं उतर पाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह निर्देश पिछले दिनों मरचूला और राजधानी देहरादून में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए दिए।

इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों की एक समिति गठित करने को कहा है। माना जा रहा कि गठन के बाद समिति सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में हो रही वृद्धि पर चिंता जाहिर की। कहा, दुर्घटनाएं रोकने को सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएं। ऐसे उपाय हों, ताकि दुर्घटनाओं होने से रोका जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही समिति का गठन होगा, जिसमें परिवहन, लोनिवि, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों के अनुभवी अफसरों को शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक, एपी अशुंमन और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में रातभर शराब की दुकानें और बार खोलने की शिकायतों का भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने बेहद सख्त अंदाज में कहा, शराब की दुकानें व बार निर्धारित समय तक ही खुलें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा, रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर संग जांच और ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन के लिए शीघ्र निविदा और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट से चिन्यालीसौड व गौचर के लिए एयरक्राफ्ट संचालन का ईओआई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।