Home Blog Page 336

आईएसबीटी फ्लाईओवर: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम, बड़ा सवाल नगर निगम क्यों कर रहा आनाकानी?

0

देहरादून: आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे और उसके आसपास बड़ी संख्या में अवैध रूप से लोग बसे हुए हैं। फुटपाथ पर भी इन लोगों ने कब्जा किया हुआ है। नगर निगम से कई बार अतिक्रमण हटाने की मांग की जा चुकी है। अभियान भी चलाया गया, लेकिन जिस तरह से नगर निगम की भूमिका नजर आ रही है। उससे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

IMG 20241123 WA0002

आईएसबीटी फ्लाईओवर के सामने की ओर एमडीडीए के फ्लैट बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग रहे रहे हैं। आवासीय कॉलानी की ओर जाने वाले गेट के दोनों ओर भी अवैध रूप से लोग रहे रहे हैं। इसके चलते आसपास भारी गंदगी रहती है। खुले में शौच कर गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे बीमारी का खतरा हो गया है।

IMG 20241123 WA0009

कुछ दिनों पहले अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने का अभियान चलाया गया था। उस अभियान के दौरान भी नगर निगम की टीम ने कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। टीम तो पहुंची थी, लेकिन वह सामान हटाने के लिए डंडों का प्रयोग कर रहे थे। कई बार कहने के बाद भी नगर निगम की टीम कामचलाऊ काम करती नजर आ रही है।

IMG 20241123 WA0008

आज फिर से अभियान चलाया गया, तो एक बार फिर नगर निगम का वही रवैया देखने को मिला। नगर निगम की टीम पहले तो मौके पर पहुंची ही नहीं। उच्चाधिकारियों को कई बार कहने के बाद नगर निगम की ओर से केवल ट्रैक्टर ट्रॉली और दो-चार कर्मचारियों को भेज दिया गया। इस बार भी जिम्मेदार अधिकारी टालबराई करते हुए नजर आए।

IMG 20241123 WA0002

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। अगर कोई लापरवाही कर रहा है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। लेकिन, कोई भी अधिकारी यह जहमत नहीं उठा रहा है कि एक बार मौके पर जाकर निरीक्षण कर लिया जाए।

IMG 20241123 WA0005

इससे सवाल यह उठता है कि नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण क्यों नहीं हटाना चाहते हैं? कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह कर्मचारियों की मिलीभगत से ही किया जा रहा है? आखिर ऐसी कौन सी बात है कि नगर निगम इनका हटाना नहीं चाहता? अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण के स्लोगन नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उन्हीं स्लोगन के आसपास गंदगी पसरी हुई नजर आ रही है।

केदारदनाथ उपचुनाव: भाजपा की लीड जारी, कांग्रेस ने भी पकड़ी रफ्तार, पीछे छूटे निर्दलीय

0

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ उपचुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा अब तक लीड कर रही है। लेकिन, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है कांग्रेस की रफ्तार भी बढ़ रही है। शुरू में कांग्रेस को पछाड़ने वाले निर्दलीय त्रिभुवन चौहान भी अब पिछड़ने लगे हैं।

केदारनाथ उपचुनाव में पहले से ही सीधी टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच मानी जा रही थी। लेकिन, पत्रकार त्रिभवुन चौहान भी यहां चर्चाएं बटोर रहे थे। शुरुआती चरणों में उन्होंने कांग्रेस को पछाड़ा भी लेकिन, अब फिर से कांग्रेस ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।

जिस तरह से काउंटिंग के दौरान लीड का ट्रैंड देखने को मिल रहा है। उससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि यहां जीत का अंतर बहुत कम रहने वाला है। कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बीच भाजपा की लीड बढ़ गई है।

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस को निर्दलीय से कड़ी टक्कर, BJP की लीड बरकरार

0

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस के साथ खेला हो गया है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस चुनाव में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन, चार राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

manoj rawat by election

केदारनाथ उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा यहां लीड कर रही है। लेकिन, जो चौंकाने वाली बात वह यह है कि यहां निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन कांग्रेस से आगे चल रहे हैं। कुलमिलाकर कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर हैं।

हालांकि अब भी मतगणना में काफी वक्त है। लेकिन, जिस तरह से काउंटिंग में भाजपा की लीड लगातार बढऋ रही है। 2022 में भाजपा की शैलारानी रावत निर्दलीय कुलदीप रावत को पराजित कर दूसरी बार विधायक चुनी गई। इस वर्ष शैलारानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ विस में उपचुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत में सीधा मुकाबला है।

महाराष्ट्र में महायुति Vs महाविकास अघाड़ी, झारखंड में NDA Vs INDIA

0

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव आखिरी दौर में हैं। ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। दोनों राज्यों में शुरुआती रुझानों की बात करें तो महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त मिली हुई है और झारखंड में NDA गठबंधन आगे चल रहा है।

रुझानों में महाराष्ट्र में NDA 190 सीटों पर आगे चल रहा है. MVA 93 सीटों पर आगे है. अन्य 16 सीटों पर आगे है. वहीं, झारखंड में बीजेपी गठबंधन 37 और कांग्रेस गठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रहा है. रुझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुमत मिल गया है.  झारखंड में बीजेपी गठबंधन 34 और कांग्रेस गठबंधन 45 सीटों पर आगे है.

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. वहां मुकाबला एकदम कांटे का चल रहा है. वहीं, देश के अंदर महाराष्ट्र और झारखंड में भी गजब की सियासी फाइट देखने को मिल रही है.

अडानी पर गंभीर आरोप, आंख मूंदकर क्यों बैठी है सरकार : करन माहरा

0

देहरादून : कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सेबी के अमेरिकी समकक्ष प्रतिभूति विनिमय आयोग (SEC) का आरोप है कि गौतम अडानी और उसके सात सहयोगियों ने भारत में उच्च मूल्य वाले सौर ऊर्जा अनुबंधों को हासिल करने के लिए 2000 करोड रुपये से ज्यादा की रिश्वतखोरी की है। इतना ही नहीं, इससे 16000 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित करने वाले अनुबंधों को हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश की है।

उन्होंने कहा कि यह अनुबंध आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, ओडिशा और तमिलनाडु राज्यों से संबंधित थे। साथ ही राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में हाल ही में अधिक कीमत वाले सौर ऊर्जा के अनुबंधों में भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिलता है, जिससे यह घटना स्पष्ट तौर पर कांग्रेस पार्टी के ‘हम अडानी के हैं कौन अभियान’ को सही साबित करता है ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस के उक्त अभियान में प्रधानमंत्री के अडानी के साथ करीबी संबंधों के बारे में 100 सवाल उठाए गए थे, जिससे यह स्पष्ट है कि सफेदपोश अपराध की जांच करने वाली संस्थाएं सेबी प्रवर्तन निदेशालय ED, केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI और आयकर विभाग न केवल विश्वास करने लायक आरोपों के बावजूद अडानी की जांच करने में विफल रहे हैं। बल्कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर उनकी कुछ जांचों को भी रोक दिया गया है ।

करन माहरा ने कहा कि इसके उलट इन एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री की निगरानी में अडानी द्वारा हवाई अड्डों बंदरगाहों मीडिया कंपनियों और सीमेंट संयंत्रों के अधिकरण को सुविधाजनक बनाने में किया गया। अब अमेरिका जैसे देश के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से अडानी के खिलाफ जांच सामने आ रही है। अडानी के खिलाफ वारंट जारी हो रहे हैं। अमेरिका में यह बहुत बड़ा गंभीर अपराध है। इसके बावजूद हमारे देश की सरकार इस सारे घटनाक्रम पर आंख मूंदे बैठी है, जो अत्यंत आश्चर्यजनक है।

अमेरिका में अडानी पर लगे आरोपों से स्पष्ट है कि वहां FCPS कानून का भी उल्लंघन हुआ है यह स्पष्ट तौर पर प्रतिभूति धोखाधडी , वायर धोखाधड़ी का भी खुलासा है ,अदानी समूह ने स्पष्ट तौर पर अमेरिकी और भारतीय कानून का उल्लंघन किया है और निवेशकों के विश्वास को ठेस पहुंचाई है। जैसे ही अडानी की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

भारतीय शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली जिससे निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। अदानी कंपनी का केवल अमेरिका में ही खुलासा नहीं हुआ है। बल्कि, केन्या के राष्ट्रपति ने तो स्पष्ट तौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अडानी से हुए सभी अनुबंध निरस्त कर दिए हैं यह बहुत बड़ा और गंभीर मामला है ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि निवेशकों को हुए इस नुकसान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है निवेशक कब तक सरकार की मिलीभगत से अडानी की धोखाधड़ी का शिकार होते रहेंगे, कांग्रेस पार्टी रिश्वतखोरी के इन गंभीर आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी से जांच करने की मांग करती है जिसके कथित तौर पर भरोसेमंद सबूत हैं।

अगर बीजेपी विपक्षी शासित राज्यों और केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाती है तो प्रत्यक्ष रूप से यह भी स्वीकार कर रही है कि अडानी ने अधिकारियों को रिश्वत दी क्या यह अपराध नहीं है जबकि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था। छोटे-छोटे आरोपों में विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने वाली सरकारी एजेंसियां 2000 करोड रुपए की रिश्वतखोरी मामले में अभी तक मौन क्यों है यह भी एक बड़ा सवाल है।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी भ्रष्टाचार के इन आरोपों पर अडानी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करती है और इस मांग को लेकर कल पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अडानी और केंद्र सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम करेगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी और महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी उपस्थित रहे।

 

 

‘जनता का पैसा-जनता की रेवड़ी’, चुनाव से पहले ‘आप’ का बड़ा दांव

0
आम आदमी पार्टी (आप) का ‘रेवड़ी पे चर्चा’ अभियान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। AAP संयोजक ने कहा कि “पहले लोग टैक्स देते थे और राजनेता सुविधाओं का आनंद लेते थे। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने फैसला किया कि लोगों को भी राजनेताओं की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए। हमने विभिन्न सुविधाएं दीं। लोगों और भाजपा ने कहा कि ये ‘रेवड़ी’ हैं और इसे बंद किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान शुरू कर रही है।
यह अभियान पूरी दिल्ली में चलेगा और लोगों से पूछा जाएगा कि सरकार को लोगों को सुविधाएं देनी चाहिए या नहीं। दिल्ली (Delhi News) के पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण पर भी बात की और कहा प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि GRAP को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर आप सुप्रीमो केजरीवाल ने पोस्ट किया, ‘जनता का पैसा, जनता की रेवड़ी, इसलिए इस पर जनता का अधिकार है। आम आदमी पार्टी आज से दिल्ली भर में जनता के साथ ‘रेवड़ी पर चर्चा’ शुरू कर रही है। आप संयोजक ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए और अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को “रेवड़ी पर चर्चा” अभियान शुरू किया।
बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि तीन दिन पहले उनके एक नेता ने कहा था, हमें वोट दीजिए और हम वह सब करेंगे जो केजरीवाल कर रहे हैं। यदि वे हमारे काम को दोहराना चाहते हैं, तो डुप्लिकेट के बजाय मूल को वोट क्यों नहीं देते?
उन्होंने दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी का वादा करने जबकि भाजपा शासित राज्यों में इसी तरह के उपायों को लागू करने में विफल रहने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और हरदीप पुरी पर पिछले चुनाव के दौरान पूर्वांचली समुदाय से झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल बोले कि उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों के लिए उचित पंजीकरण का वादा किया था, लेकिन पांच साल में एक भी पूरा नहीं किया। इसके विपरीत, हमने पूर्वांचल निवासियों के जीवन को सम्मान दिया है। इससे पहले गुरुवार को AAP ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जो 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

उत्तरकाशी मस्जिद मामले में हाईकोर्ट ने DM और SP को दिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

0

नैनीताल: उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनावई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने की। खंडपीठ ने जिलाधिकारी और को धार्मिक स्थलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मामले की अगली सुनवाई 27 नवम्बर तक DGP को स्थिति से कोर्ट को अवगत कराने को कहा है।

उत्तरकाशी की अल्पसंख्यक सेवा समिति ने इस मामले में याचिका दायर की थी। उनका कहना है कि बीते 24 सितंबर से कुछ संगठनों के द्वारा भटवाड़ी रोड स्थित सुन्नी सुमदाय की मस्जिद को अवैध बताकर उसे ध्वस्त करने की धमकी दी जा रही है।

इसकी वजह से वहां दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति उतपन्न हो गयी है। याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार को मस्जिद की सुरक्षा करने के आदेश देने की मांग की है। इसमें यह भी कहा गया है कि मस्जिद वैध है। 1969 में जमीन खरीद कर बनाई गई है।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार 1986 में वक्फ कमिश्नर ने इसका निरीक्षण किया और मस्जिद वैध पाई गई. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डॉ. कार्तिकेय हरि गुप्ता ने कोर्ट को यह भी बताया कि इस तरीके के भड़काऊ बयान देना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आदेश देकर कहा कि अगर किसी जाति, धर्म या समुदाय के लिए भड़काऊ बयान का सहारा लिया जाता है, तो राज्य सरकार सीधे मुकदमा दर्ज करे. ऐसा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा।

लेकिन, राज्य सरकार ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है।

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. कोंटा के भेज्जी इलाके में ये मुठभेड़ हो रही है. बताया जा रहा है कि नक्सली, ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचे. नक्सलियों की घेराबंदी के लिए सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई थी. इसी दौरान कोंटा के भेज्जी इलाके में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिण इलाके भेज्जी में नक्सल संगठन के बस्तर डिवीजन के माओवादियों की सूचना मुखबिर से मिली थी. इस सूचना पर DRG की टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था. इसी दौरान शुक्रवार सुबह भेज्जी के जंगलो में DRG के जवानों और माओवादियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई.

यह मुठभेड़ लगातार रुक रुक कर जारी है. इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है. मुठभेड़ खत्म होने और सर्चिंग अभियान पूरा होने के बाद ज्यादा जानकारी मिल सकेगी. इस बात की भी खबर है कि मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए हैं. जवानों ने नक्सलियों के पास से 3 ऑटोमेटिक हथियार सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

महाराष्ट्र में विधायकों को होटलों में शिफ्ट करने की तैयारी, पार्टियों ने बनाया ये प्लान

0

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव खत्म होने और एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस पार्टी सतर्क रुख के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी के एग्जिट पोल को देखते हुए पार्टी ने नतीजों के बाद अपना जिताऊ उम्मीदवार तय करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी ने एयरलिफ्ट की रणनीति बनाई है। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को सभी विधायकों से संपर्क करने और हवाई सफारी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नतीजों के बाद राज्य में फिर से विधायकों में तोड़फोड़ न हो, इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने यह ख्याल रखा है। कांग्रेस पार्टी इस बात का पूरा ख्याल रख रही है कि कांग्रेस का विजयी उम्मीदवार बीजेपी के संपर्क में न आये। कांग्रेस पार्टी ने यह एहतियात इसलिए उठाया है ताकि महाविकास अघाड़ी को सरकार बनाने में कोई परेशानी न हो।

नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को कर्नाटक या तेलंगाना राज्य में सुरक्षित स्थान पर रखने की योजना बनाई है। जीतने वाले उम्मीदवार को एयरलिफ्ट कर सरकार बनने तक दोनों में से किसी एक राज्य में सुरक्षित रखा जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए चुनाव आयोग का सिस्टम तैयार है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी और चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।

2024 के विधानसभा चुनावों में मतदान दर 2019 के विधानसभा चुनावों में 61.1ः से बढ़कर इस बार लगभग 66ः हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों का गहन विश्लेषण किया है। तदनुसार कई पहल लागू की गईं, जिसका कड़ाई से कार्यान्वयन राज्य में 20 नवंबर 2024 को मतदान दिवस पर देखा गया है।

288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 288 मतगणना केंद्र और 16-नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए 01 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 288 मतगणना निरीक्षक और 16-नांदेड़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 02 मतगणना निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

कल सुबह 8 बजे सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान, डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8रू00 बजे शुरू होगी, इसके बाद सुबह 8रू30 बजे ईवीएम पर वोटों की गिनती होगी।

लोक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है ज्योतिर्मठ-शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

0

चमोली : हिमालय के गोद में बसा मुकुटमणि चमोली के ज्योतिर्मठ से आज एक नया अध्याय जुड गया है। श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय के तत्वावधान में बनने वाले इस विशाल चिकित्सालय का भूमिपूजन आज सेलंग गांव में सम्पन्न हुआ।ज्योतिर्मठ की ओर से सदा लोककल्याण की भावना से सामाजिक, धार्मिक कार्य किए जा रहे हैं, इस क्रम में बहुत दिनों से प्रतीक्षित लोक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हमारे ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव जी की इच्छा थी कि यहां एक बडा चिकित्सालय बनाकर मठ की ओर से जनता की निःशुल्क सेवा की जाए , उसी क्रम को पूरा करने के लिए आज भूमिपूजन किया गया है , हम चाहते हैं कि सब लोग स्वस्थ प्रसन्न रहें , सब निरोगी रहें और किसी के जीवन में चिकित्सा का अभाव के कारण कोई समस्या ना आए।

अपने सन्देश में ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने अपने सन्देश में कहा कि सीमांत क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय की मांग रही है। उन्होंने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय के निर्माण का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत भूमि पूजन के साथ आप लोगो के सम्मुख संपन्न हुआ है । पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज ने सभी क्षेत्र वासियों आपको अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की ।

आज प्रातः ज्योतिर्मठ की ओर से भगवती राजराजेश्वरी , भगवती नवदुर्गा , भगवती भुवनेश्वरी जी सहित सभी देवस्थानों की पूजा की । सेलंग गांव पहुँच कर भूम्याल देवता की पूजा कर गढी भवानी को भोग आरती समर्पित किया । गुरुपुष्य योग में विधि-विधान से पंचांग पूजन सम्पन्न हुआ । समस्त पूजा विधि डा प्रदीप सेमवाल जी और जगदीश जोशी जी द्वारा सम्पन्न कराया गया ।

श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय के भूमि पूजन बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में किया गया। शंकराचार्य के प्रतिनिधि ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद के द्वारा भूमि पूजन से संबंधित कार्य संपन्न हुए । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य पहल की सराहना करते हुए कहा कि शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय जनता के लिए वरदान साबित होगा ।
ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद महाराज ने प्रस्तावित चिकित्सा सेवालय की रूप रेखा के बारे मे जानकारी दी।

स्थानीय निवासी डॉक्टर बृजेश सती ने कहा कि शंकराचार्य जी की है परिकल्पना साकार होने का समय आ गया है। कहा कि यह कार्य सभी लोगों के सामुहिक प्रयासों से संपन्न होगा। लोगों को यहां पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के लिए या सेवलय बन रहा है।

ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा स्थानीय लोगों की मांग पूरा होने का समय आ गया है। उन्होंने इसके लिए शंकराचार्य जी का आभार व्यक्त किया । चमोली मंगलम् के अध्यक्ष प्रकाश रावत ने भी कहा कि विकास की दृष्टि से इस पिछड़े क्षेत्र में चिकित्सालय की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

व्यापार संघ के अध्यक्ष नेनी भंडारी ने ज्योतिर्मठ प्रबंधन को इस लिखने कार्य के लिए संपूर्ण नगर क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की संपूर्ण नगर क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की । कृष्णमणि थपलियाल जी ने कहा कि शंकराचार्य मठ का सत्कार्य लोगों को प्रेरित करता है । केन्द्रीय धार्मिक डिमरी पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में हमें अपनी भूमिका तय करके इसमें सहभागिता देनी चाहिए । डा मोहन रावत ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए ये बडे गौरव का विषय है ।

ज्योतिर्मठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा ये पूरे उत्तराखंड की समस्या है , इस अस्पताल के बनने से लोगों को लाभ मिलेगा और इन समस्याओं का निराकरण होगा । देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नम्बूरी जी के कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबको इस सेवा कार्य में लग जाना चाहिए । कर्णप्रयाग से पधारे योगी ऐश्वर्य नाथ जी ने कहा कि समाज सेवा का कार्य राजनेताओं का है लेकिन सन्त समाज सदा लोककल्याण के लिए आगे बढ़े प्रयत्नशील रहते हैं , अस्पताल का निर्माण इसी का एक महत्वपूर्ण अंग है ।
ज्योतिर्मठ के व्यवस्थापक ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वश्री कुशलानन्द बहुगुणा जी, वरिष्ठ पुजारी शिवानन्द उनियाल ,पीठ पुरोहित आनन्द सती, आर्किटेक्चर प्रवीण गोयल , डा निशांत तिवारी, लक्ष्मीप्रसाद त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह फरकिया, महिमानन्द उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, कमलेशकान्त कुकरेती, अमित तिवारी, उमेश सती, संजय उनियाल, विजय सती, मोहन सिंह फर्स्वाण, बच्चन सिंह पंवार शुकदेव सिंह बिष्ट, , शिशुपाल सिंह भण्डारी, भरत सिंह कुंवर, महादीप पंवार, वैभव सकलानी, अभिषेक बहुगुणा, समीर डिमरी, प्रदीप भट्ट, अनिल डिमरी, नवीन जोशी, दिनेश सती, सरिता उनियाल, श्रीकांत बिष्ट, धर्मेन्द्र नेगी, विक्रम फर्स्वाण, महिला मंगल दल की अध्यक्षा सरिता देवी फर्स्वाण, भूम्याल पशवा राजे सिंह विष्ट सतीशचन्द्र डिमरी, आदि अनेंको लोग उपस्थित रहे