Home Blog Page 337

AIIMS में सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड तैयार, इसलिए है खास

0

AIIMS मे अब बच्चों की हर गंभीर बीमारी का उपचार एक छत के नीचे होगा। यहां सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वार्ड में बच्चों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जल्द ही एम्स प्रशासन इस वार्ड का विधिवत संचालन शुरू करने जा रहा है।

AIIMS निदेशक प्रो. मीनू सिंह पूर्व में PGI के पीडियाट्रिक पल्मोनरी विभाग में प्रोफेसर रह चुकी हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चों की विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एडवांस सेंटर स्थापित है। इसी तर्ज पर प्रो. मीनू सिंह ने एम्स ऋषिकेश में भी सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड की योजना बनाई थी, जो अब धरातल पर उतर चुकी है।

AIIMS में 42 बेड का सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वार्ड में निक्कू, पिक्कू सुविधा संग पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक कार्डियो वेस्कुलर सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यहां आईसीयू बेड के साथ ही सामान्य बेड भी हैं।

पहले AIIMS में बच्चों से संबंधित अलग-अगल बीमारियों का उपचार अलग विभागों में होता था। अब नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों की गंभीर बीमारियों का उपचार सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड में किया जाएगा। AIIMS ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। यहां बच्चों का उपचार भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही विधिवत रूप से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

हाईकोर्ट पहुंचा उत्तरकाशी मस्जिद का मामला, मांगी सुरक्षा

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी का मस्जिद विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद को अवैध बताए जाने का विरोध करते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। मुस्लिम लोगों का कहना है कि जिस मस्जिद को अवैध बताया जा रहा है, वह पूरी तरह वैध है। हाईकोर्ट में अपील दायर करते हुए मस्जिद को सुरक्षा देने की मांग की गयी है। हाल में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच ने मस्जिद के खिलाफ 25 नवंबर को तहसील स्तर पर ज्ञापन और 1 दिसंबर को महापंचायत का ऐलान किया है।

मुस्लिम समुदाय के इश्तियाक अहमद, अनवर बेग, नासिर शेख व नसीर खान ने बताया कि गत सोमवार को उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की है। जिस मस्जिद को अवैध बताया जा रहा है, उसकी जमीन की रजिस्ट्री से लेकर दाखिला खारिज सभी तरह के दस्तावेज हैं, जिन्हें वह पूर्व में जिला प्रशासन को भी सौंप चुके हैं।

उक्त मस्जिद वर्ष 1982 के नगर पालिका के अभिलेखों के साथ ही वर्ष 1986 में वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश में भी दर्ज है, जो कि वर्तमान में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड देहरादून के अंतर्गत आता है। वहीं, जिला प्रशासन भी पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसके सरकारी भूमि पर निर्मित नहीं होने की बात कह चुका है।

संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने वरुणावत पर्वत की तलहटी में निर्मित मस्जिद के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। संघ का कहना है कि यह मस्जिद नहीं बल्कि अवैध मकान है। संघ ने बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली का भी आयोजन किया था, जिसमें प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर से तय मार्ग जाने की जगह दूसरे मार्ग से जाने की जिद पर अड़ गए थे।

विवाद के बाद पथराव और लाठीचार्ज हुआ, जिसमें पुलिस के 9 जवानों सहित 27 लोग घायल हुए थे। बवाल पर 8 नामजद सहित 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन मुख्य आयोजकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया था, जिन्हें जिला जज की कोर्ट से जमानत मिली है। उक्त मामले के बाद उत्तरकाशी दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विवाद की जांच की बात कही है। बावजूद इसके विवाद शांत नहीं हुआ है।

गौतम अदाणी पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने व धोखाधड़ी के आरोप

0

अदाणी समूह के मुखिया उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अपने पक्ष में शर्तें रखने के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 21 अरब डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया।

एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है। अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अदाणी समूह ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। अदाणी समूह से इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने बयान में कहा, ‘‘प्रतिवादियों ने अरबों डॉलर के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक विस्तृत साजिश रची।’’ विभिन्न कारोबारों से जुड़े अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, उनके भतीजे एवं अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रहे विनीत जैन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी, प्रतिभूति धोखाधड़ी साजिश और वायर धोखाधड़ी की साजिश का आरोप लगाया गया है। अदाणी पर अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के एक दीवानी मामले में भी आरोप लगाए गए हैं। अभियोग में सागर और जैन पर संघीय कानून तोड़ने के भी आरोप लगाये गये हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड सीडीपीक्यू के तीन पूर्व कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल ‘डिलीट’ कर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए सहमत होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा डाली। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।

क्या सही साबित होंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल?

0
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एजेंसियों के सर्वेक्षणों के मुताबिक, महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है। इन एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले प्रतिक्रिया दी। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी दल की सरकार बनने जा रही है। उनके गठबंधन के नेता ही 25 नवंबर को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हरियाणा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन हम चुनाव हार गए। इस बार ज्यादातर एग्जिट पोल हमारी हार की भविष्यवाणी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के मिलिंद देवड़ा, महायुति गठबंधन की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। नाना पटोले ने दावा किया कि विदर्भ में अकेले कांग्रेस को ही 35 सीटें मिलेगी।
इस बार कांग्रेस ने 103 सीटों पर चुनाव लड़ा है। शिवसेना (UBT) ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा। एनसीपी (शरद गुट) ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

MATRIZE का एग्जिट पोल

MATRIZE का एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को 150-170, एमवीए को 110-130 और अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है।

Chanakya Strategies एग्जिट पोल

Chanakya Strategies एग्जिट पोल के अनुसार, महराष्ट्र में महायुति को 152 से 160, एमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 6 से 8 सीटें जाने का अनुमान है।

Poll Diary एग्जिट पोल

Poll Diary एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 150 से 170, एमवीए गठबंधन को 110 से 130सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 8 से 10 सीटें जाने का अनुमान है।

P-Marq एग्जिट पोल

P-Marq एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 137 से 157, एमवीए गठबंधन को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें जाने का अनुमान है।

नए आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट; बाजार भी फिसला

0

अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी फंड के निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। एशियाई समकक्षों से कमजोर रुझान के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट आई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 468.17 अंक गिरकर 77,110.21 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई।
अरबपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिश्वत देने की कथित योजना में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाया है। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अदाणी समूह के अन्य शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
अरबपति गौतम अदाणी और सात अन्य पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना में आरोप लगने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई। अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि समूह ने सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और वे 20% टूट गए।
अदाणी ग्रीन के शेयर करीब 18% नीचे थे जबकि अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में 13-14% की गिरावट आई। दूसरी ओर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी और अदाणी पोर्ट्स 10% लोअर सर्किट के साथ बंद हुए। एनडीटीवी के शेयर 11% नीचे थे जबकि अदाणी विल्मर में 8% और नव-अधिग्रहित सांघी इंडस्ट्रीज में 6% की गिरावट देखी गई।

आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस चंपारण में बेपटरी, किसी ने अचानक लगा दिया वैक्यूम ब्रेक

0

बिहार : बेतिया मे ट्रेन के दो बोगी और इंजन अचानक डिरेल हो गया। ट्रेन आनंद बिहार से दरभंगा जा रही थी। घटना के बाद यात्रियों मे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह हादसा बगहा पुलिस जिले के हरिनगर स्टेशन के पास की है।बताया जाता है की ट्रेन संख्या 04068 आनंद बिहार से दरभंगा जा रही थी।

हालांकि, इस हादसे मे कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:03 बजे ट्रेन के दो बोगी और इंजन डिरेल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वैक्यूम ब्रेक लगाया था, जिसके कारण यह घटना हुई।

हालांकि, रेलवे की तत्परता और समय पर कार्रवाई से किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची। फिलहाल डिरेल हुई बोगियों और इंजन को ट्रेन से अलग कर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ा कर दिया गया। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन – ART की मदद से रेलगाड़ी को ठीक कर 3:55 बजे दरभंगा के लिए रवाना कर दिया गया।

हालांकि, इस घटना के कारण दो ट्रेनें प्रभावित हुईं जिसमें गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर (05498) पांच घंटे विलंब से चल रही है तो वहीं नरकटियागंज-गोरखपुर (05450) लगभग 10 घंटे की देरी से चल रही है। अन्य ट्रेनें रात के समय संचालित नहीं थीं, जिससे यात्रियों को अधिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अपलाइन के जरिए गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।

पिथौरागढ़ सेना भर्ती में पहुंचे हजारों युवा, मची भगदड़

0

पिथौरागढ़ : देश में बेरोजगारी किस कदर है, इसका अंदाजा पिथौरागढ़ सेना भर्ती में उमड़ी हजारों युवाओं की भीड़ साफ-साफ बयां कर रही है। सरकारें भले ही बेरोजगारी दर कम होने के दावे करती हों, लेकिन जो सच है,वह पिथौरागढ़ भर्ती के लिए आए युवाओं ने साबित कर दिया।

टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़ तक सड़कों पर बसों पर और ट्रैकों पर केवल युवाओं का कब्जा रहा और तो और आज भर्ती ग्राउंड में भी भगदड़ मच गई। हजारों की संख्या में युवा गेट तोड़कर भर्ती मैदान में घुस गए। इस दौरान दो युवा घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बुधवार को सेना भर्ती के दौरान 20 हजार से अधिक युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई। इस दौरान दो युवक घायल हो गए।

इन युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक युवराज(17) पुत्र सुभाष निवासी मेहताबनगर बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

दूसरे घायल युवक मनीष के सिर में टांके लगे। मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। भगदड़ के दौरान आर्मी का गेट भी टूट गया, जिसे फायर ब्रिगेड के वाहन से सहारा देकर रोका गया। भगदड़ मचने के दौरान पूरे स्थल पर युवाओं के जूते, फटे बैग बिखरे पड़े नजर आए।

प्रादेशिक सेना में अलग-अलग पदों के लिए सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हो रही भर्ती ने कुमाऊं के चार जिलों की परिवहन व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया। मैदान वाले हल्द्वानी तक किसीतरह पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को ढाई सौ किमी. दूर पिथौरागढ़ तक पहुंचने के संकट के आगे सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं।

कानून व्यवस्था संभाले रखने में प्रशासन के अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून जाने वाली बसों में यात्रियों को स्थान नहीं मिल पा रहा है। पिथौरागढ़ नगर के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित करना पड़ा है।

वहीं, जब युवाओं को पिथौरागढ़ तक जाने के लिए वाहन नहीं मिले तो जान तक खतरे में डाल दी। युवाओं ने पिथौरागढ़ जाने वाले ट्रक, टैक्सी और बस किसी को भी नहीं छोड़ा। पीलीभीत चुंगी से पांच किमी दूर बस्तिया तक युवा ही युवा नजर आए।

बदरीनाथ धाम के रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी ने की लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में पूजा-अर्चना

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;
IMG 20241120 072902 scaled
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.025925925, 0.48472223);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2024

बदरीनाथ धाम के रावल एवं धर्माधिकारी वेदपाठी ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में की पूजा-अर्चना, पौराणिक अमृत कुंड में किया आचमन

• रामलीला मंडप स्थल देव चौंरी में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने किया भब्य स्वागत

डिम्मर / कर्णप्रयाग: 20 नवंबर । श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो गये है भगवान श्री उद्धव एवं श्री कुबेर के योग बदरी पांडुकेश्वर में विराजमान होने तथा 19 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी के श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ विराजमान होने के बाद 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के रावल ( मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी तथा धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट सहित नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर तथा खांडू मंदिर में दर्शन‌ किये तथा पूजा अर्चना की।
इससे पहले उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य स्मृति अमृत कुंड के पवित्र जल से आचमन किया। इसके पश्चात रावल सहित सभी आचार्यो का भब्य स्वागत किया गया।

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा समापन तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ विराजमान होने के बाद बदरीनाथ धाम के रावल प्रत्येक यात्रावर्ष डिम्मरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर पहुंच कर आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करते है तथा
आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा तपश्चर्या द्वारा स्थापित अमृत कुंड में भी आचमन करते है।
साथ ही भगवान बदरीविशाल की सेवा में रावल के साथ भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना,सेवा में सहयोगी रहे भितरी बड़ुवाओं से मिलते है तथा संपूर्ण डिम्मर गांववासियों से मिलते हैं।
आज इसी क्रम में रावल सहित धर्माधिकारी, वेदपाठी, डिम्मर गांव‌ पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद डिम्मर स्थित रामलीला स्थल “देव चौंरी” में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य सदस्य आशुतोष डिमरी सहित डिमरी पंचायत पदाधिकारियों ने रावल धर्माधिकारी वेदपाठी आचार्यों तथा उनके साथ पहुंचे मंदिर समिति कर्मियों, आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर रावल धर्माधिकारी तथा वेदपाठी ने आशीर्वचन स्वरूप संबोधन किया कहा कि इस वर्ष की श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का कुशल समापन हुआ है सभी पर भगवान बदरीविशाल की कृपा बनी रहे।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी, गणेश खंडूड़ी, शिवप्रसाद डिमरी,शरत चंद्र डिमरी, भगवती डिमरी डिमरी पंचायत के पूर्व सचिव राजेंद्र प्रसाद डिमरी, भालचंद्र डिमरी,हेमचंद्र डिमरी गोपी डिमरी,सुशील डिमरी,संजय डिमरी, नरेश डिमरी,गोपी चंद्र डिमरी सहित सुबेदार नरेंद्र सिंह रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़, रघुवीर पुंडीर,राजेश नंबूदरी, योगेश्वर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिला मंगल दल डिम्मर के सदस्य एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

 

UP में सियासी ड्रामा : अखिलेश की पोस्ट के बाद दो दारोगा निलंबित, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

0
कानपुर में सीसामऊ सीट पर जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग को बाधित करने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख की सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद चुनाव आयोग हरकत में आया और उप निरीक्षक अरुण कुमार और  राकेश नादर को निलंबित कर दिया है।

Screenshot%202024 11 20%20141956(1)

बता दें अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह दोनों सब इंस्पेक्टर लोगों से आई कार्ड मांगते दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने कह कार्रवाई की है। अगर निर्वाचन आयोग का कोई जीता-जागता अस्तित्व है तो वो जीवंत होकर, प्रशासन के द्वारा वोटिंग को हतोत्साहित करने के लिए तुरंत सुनिश्चित करे।’ इसके साथ ही अखिलेश ने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आठ मांगे रखी हैं।

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक बहुल आबादी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से मतदाताओं को रोका जा रहा है। सपा व कांग्रेस के आइएनडीआइए गठबंधन की प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने सुबह दस बजे मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। मतदान केंद्र तक पुलिस पहुंचने नहीं दे रही है।

वोटिंग के बीच बिटकॉइन हेरफेर पर गरमाई सियासत

0

महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच बिटकॉइन विवाद गहरा गया है। इसको लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वोट डालने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिटकॉइन क्लिप और कैश फॉर वोट विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ष्जहां तक ​​विनोद तावड़े का सवाल है, मैंने कल भी साफ कर दिया था कि न तो उन्होंने कोई पैसा बांटा और न ही उनके पास कोई पैसा मिला। जानबूझकर विवाद को हवा देने की कोशिश की गई, एक इकोसिस्टम का इस्तेमाल किया गया।

वहीं, ​​सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगे आरोपों का सवाल है, जिस तरह से एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाए हैं और कुछ क्लिप जारी किए हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत गंभीर मामला है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सच्चाई सामने आना जरूरी है। आरोप बहुत गंभीर हैं, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और लोगों के सामने एक निष्पक्ष रिपोर्ट आनी चाहिए, ऐसा मुझे लगता है। आवाज सुप्रिया सुले जैसी ही लग रही है, लेकिन पूरी निष्पक्षता के साथ, सब कुछ साफ होना चाहिए।

बिटकॉइन विवाद पर नाना पटोले ने कहा है कि बीजेपी ने चुनाव से एक शाम पहले ओछी हरकत की है। ऑडियो क्लिप में मौजूद आवाज मेरी नहीं है, मैं तो किसान हूं। मुझे बिटकॉइन समझ नहीं आता है। हम भाजपा नेताओं पर मानहानि का केस करेंगे। मैं तो किसान हूं, मुझे भाजपा को बदनाम नहीं करना चाहिए था। बीजेपी से कुछ उम्मीद नहीं कर सकते हैं। बता दें कि भाजपा ने नाना पटोले और सुप्रिया सुले पर बिटकॉइन लेन-देन में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली से पार्टी के उम्मीदवार नाना पटोले ने अपने और सुप्रिया सुले के खिलाफ आरोपों पर कहा, ष्पूरा देश मेरी आवाज जानता है। पीएम मोदी मेरी आवाज को अच्छी तरह से जानते हैं। बीजेपी ने ऐसी राजनीति शुरू की है क्योंकि उन्हें हारने का डर है।

उन्होंने आगे कहा,ष्कल विनोद ताड़े को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया और देवेंद्र फणडनीस के पीए के गोदाम में शराब मिली। ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं। कल ही हमने उन्हें मानहानि का नोटिस जारी किया और एफआईआर भी दर्ज की। हमारा लीगल सेल इस मामले को ठीक करवाएगा। हमारी सरकार आ रही है, हम ऐसी बेईमान बीजेपी को बहुत व्यवस्थित तरीके से सबक सिखाएंगे।

भाजपा नेता विनोद तावड़े के कथित वोट के बदले नकदी विवाद पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की बातों को झूठा बताया है। विनोद तावड़े ने कहा कि वोट के बदले नकदी का कोई मामला नहीं है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और उन्होंने पहले ही साफ तौर पर कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, ष्अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने कहा कि नतीजे आने के बाद जब महायुति सत्ता में आएगी, तो महायुति के नेता तय करेंगे कि सीएम और डिप्टी सीएम कौन होगा।ष् उन्होंने यह भी कहा, ष्लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। 23 नवंबर को मतगणना के बाद आपको पता चल जाएगा कि महायुति स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र में सत्ता में वापस आ रही है।