Home Blog Page 335

संसद में मुट्ठीभर लोग मचाते हैं हुड़दंग, काम नहीं होने देते : PM मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडियो को संबोधित किया। उन्होंने का कि शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है।

उन्होंने कहा कि कल संविधान सदन में सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय एक एक बिंदु पर बहुत विस्तार से बहस की है और तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें प्राप्त हुआ है।हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई हैं- संसद और हमारे सांसद। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें।

पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोगअपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठीभर लोगों की हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है।

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

0
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है,  इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल सूचीबद्ध किए गए हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में एनडीए की भारी जीत के बाद इस सत्र में सरकार की स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
सत्र में इन राज्यों के चुनाव परिणाम का प्रभाव देखने को मिलेगा।  संसद का यह सत्र काफी हंगामेदार रहेगा और 20 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, आइए संसद (Parliament Winter Session 2024) से जुड़ी अहम बातें 10 बिंदु में समझते हैं।

शीत सत्र से जुड़ी 10 बड़ी बातें

  • विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए आज सुबह इंडिया ब्लॉक के फ्लोर नेता संसद भवन में बैठक करेंगे।
  • वहीं कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने संसद के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा, हमने मणिपुर का मुद्दा उठाने को कहा है। मणिपुर में कई हत्याएं हो रही हैं और मणिपुर में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। देश में बेरोजगारी है, मुझे इस बात की भी चिंता है कि उत्तर भारत में प्रदूषण की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है।
  • हालांकि, महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी करारी हार के बाद विपक्ष के कमजोर होने की उम्मीद है।
  • रविवार को सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं से मुलाकात की।
  • सरकार ने एक बयान में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी पार्टी नेताओं से संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।
  • शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र में जिन विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है उनमें वक्फ संशोधन विधेयक और आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक शामिल हैं।
  • बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक और रेलवे अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया जाना है। रेलवे अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक भी पेश किया जाएगा।
  • ऐसी अटकलें हैं कि सरकार इस सत्र में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस बात पर जोर दिया था कि सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ योजना पर काम कर रही है।
  • बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम और बैंकिंग कंपनी अधिनियम और बैंकिंग कंपनी अधिनियम में और संशोधन करेगा।
  • राज्यसभा में विमान के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, कब्ज़ा, इस्तेमाल, संचालन, बिक्री, निर्यात और आयात के विनियमन और नियंत्रण प्रदान करने वाला भारतीय वायुयान विधायक, 2024 विधेयक लाया जाएगा।

दर्दनाक हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार की मौत

0

ऋषिकेश:  देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता  राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

AIIMS के PRO संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

नारायण बगड़,चमोली में चार दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ

0

नारायण बगड़ चमोली में  शौर्य महोत्सव 

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन।

चमोली 23 नवंबर।IMG 20241124 WA0081
चार दिवसीय राजकीय शोर्य महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारम्भ हुआ। मेले के मुख्य अतिथि बिग्रेडियर विनोद सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया।
सबसे पहले क्षेत्र की महिलाओं द्वारा विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह नेगी के पैतृक गांव कफारतीर से मेला ग्राउड तक कलश यात्रा निकाली गयी। उसके बाद आर्मी के जवानों ने ब्रॉसबेण्ड प्रस्तुति से दर्शको का मनमोहा। स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी।
यह मेला हर साल विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है। श्री दरवान सिंह नेगी का जन्म 4 मार्च 1883 को ग्राम कफारतीर विकासखण्ड नारायणबगड में हुआ था। 18 वर्ष की उम्र में वे गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गये। प्रथम विश्वयुद्ध में उनके अदम्य शौर्य, वीरता व पराक्रम को देखते हुए किंग जार्ज प्रथम ने उन्हें बिट्रेन का सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रास प्रदान किया। इनकी याद में लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल के रेजिमंेटल म्यूजियम का नाम दरवान सिंह संग्रहालय रखा गया।
उनके इस शौर्य को देखते हुए अंग्रेजी प्रशासन ने उनके इस पराक्रम के स्वरूप् कुछ मांगने को कहा इस पर उन्होंने कर्णप्रयाग में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन बिछाने की इच्छा जताई थी जिस पर अंग्रेजों ने 1918 में कर्णप्रयाग में मिडिल स्कूल की स्थापना की और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलमार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने हेतु 1918 से 1924 तक सर्वेक्षण कार्य किया गया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि कर्नल डीएस वर्तवाल, भुवन नौटियाल, अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी,सचिव गम्भीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान दर्शन सिंह नेगी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

CM धामी ने देखी ‘दि साबरमती रिपोर्ट’, टैक्स फ्री करने की घोषणा

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता विक्रान्त मैसी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के अभिनेता  विक्रान्त मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, डेविड वॉर्नर को नहीं मिली खरीदार

0

IPL Auction 2025 की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। सऊदी अरब के जेद्दा में यह ऑक्शन जारी है। दूसरे सेट की नीलामी पूरी हो गई है। ऋषभ पंत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा।

वहीं, श्रेयस अय्यर IPL Auction 2025 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने 26. 75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब को उनका कप्तान शायद मिल गया है। अर्शदीप सिंह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब ने आरटीएम यूज करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले यूजवेंद्र चहल को भी पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

नीलामी में भारत समेत विभिन्न देशों के 577 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया।

मेगा ऑक्शन में शामिल 577 खिलाड़ियों में 12 मार्की खिलाड़ी शामिल हैं। जिन्हें दो सेटों में बांटा गया है। मार्की प्लेयर्स को मेगा नीलामी में सबसे पहले लाया जाएगा। इसके बाद अन्य कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी।

 

द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी की देव डोली उखीमठ पहुंची

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कौन बसा रहा है अवैध बस्तियां?

0

सरकार और नगर निगम देहरादून अतिक्रमण हटाने के तमाम दावे करता है, लेकिन सवाल अब भी यही है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध बस्तियां कौन बसा रहा है? आईएसबीटी वो जगह है, देश-दुनिया के लोग बस के जरिए शहर में सबसे पहले पहुंचते हैं, उनके मन में फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण और गंदगी के बाद देवभूमि से क्या संदेश जाएगा? देहरादून स्मार्ट सिटी के प्रेवशद्वार पर ही अतिक्रमण और गंदगी क्या स्मार्टसिटी पर बट्टा नहीं लगा रहा है?

लेकिन, इससेस नगर निगम के अधिकारियों को कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण अभियान शुरू करने का समय 10 बजे का तय किया गया था, लेकिन वो 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे। इसको लेकर जब लोगों ने सवाल किया तो नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर राकेश कुमार लोगों पर ही भड़कने लगे।

ऐसा प्रतीत होता है जैसे नगर निगम इन अवैध लोगों को खुद ही यहां बसा रहा है और कोई ना कोई अधिकारी जरूर है, जिसको इनसे लाभ हो रहा है। मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारी को देख कर लग नहीं रहा था कि नगर निगम इन्हें यहां से हटाना चाह रहा है।

  • इससे लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि टैक्स इंस्पेक्टर इन अवैध लोगों की बस्तियां बसा रहे हैं और टैक्स भी खुद के लिए ही जमा कर रहे हैं?
  • सवाल सरकार पर भी खड़े होते हैं कि आखिर सरकार क्या कर रही है?
  • कैसे ये अवैध लोग इतनी बड़ी संख्या में देहरादून के आईएसबीटी पर सड़क किनारे, फ्लाईओवर के नीचे, इधर-उधर कब्जा कर रह रहे हैं?
  • क्या नगर निगम ही दे रहा है पनाह ?
  • इन लोगों को सुबह हटाया जाता है और ये शाम होने से पहले कैसे दोबारा यहां डेरा जमा देते हैं, यह अपने आप में बड़ा सवाल है?
  • इस बात को नगर निगम भी जानता है। सवाल ये है कि फिर किसीके कहने पर इनको फिर से डेरा जमाने दिया जाता है?

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा की आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को हराया

0

केदारघाटी की जनता ने सीट भाजपा की झोली डाली है। आशा नौटियाल को जनता ने अपना विधायक चुना है। इसी के साथ भाजपा यह बड़ी जीत मिली है।

 

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। भाजपा प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की है। मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। इस सीट पर छह प्रत्‍याशी मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी।

इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने सबको चौंका दिया। मतगणना शुरू होती ही, उन्होंने कुछ समय के लिए कांग्रेस पर बढ़त भी बना ली थी और परिणाम जारी होने तक लगातार कांग्रेस को टक्कर देते नजर आए। त्रिभुवन इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे।

 

 

सरकार बनाने की ओर महायुति, क्या फडणवीस बनेंगे CM या शिंदे के सिर ही रहेगा ताज?

0
महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में भाजपा नीत महायुति गठबंधन की बंपर जीत होती दिख रही है। महायुति महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों में से 223 पर आगे चल रही है। वहीं, एमवीए को बड़ी हार मिलती दिख रही है। इस बीच चुनावी नतीजों के बाद सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि महाराष्ट्र की सत्ता कौन संभालेगा। क्या एकनाथ शिंदे ही सीएम बनेंगे या देवेंद्र फडणवीस के सिर ये ताज सजेगा।
सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस का पलड़ा भारी दिख रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र में भाजपा 145 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और वो 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा का जीत का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर लड़कर 53 सीटों पर आगे चल रही है।
जीत के अंतर को देखते हुए फडणवीस का पलड़ा भारी दिख रहा है, क्योंकि वो भाजपा के सबसे बड़े चेहरे हैं। भाजपा ने पिछली बार फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाकर चौंकाया था, हालांकि देवेंद्र खुद सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन आलाकमान के दबाव के बाद उन्होंने अपना फैसला पलटा था। 

वहीं, एकनाथ शिंदे को भी सीएम बनने की रेस में पीछे नहीं माना जा सकता है। दरअसल, शिंदे ने ऐसे समय में भाजपा का साथ दिया था, जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी। शिंदे ने शिवसेना को तोड़कर उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका दिया था। इसी कारण भाजपा उन्हें इनाम दे सकती है। 

वहीं, महायुति की एकता को बनाए रखने के लिए भी भाजपा शिंदे को ही दौबारा सीएम बना सकती है। भाजपा नहीं चाहती कि कोई बगावत करे। महाराष्ट्र में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही महायुति को लेकर फडणवीस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये उम्मीद से बड़ी जीत है। हम अब मिलकर अगले सीएम का फैसला करेंगे। वहीं, देवेंद्र फडणवीस के करीबी नेता प्रवीन दरेकर ने कहा है कि अगले मुख्यमंत्री ही देवेंद्र फडणवीस हो सकते हैं।