Home Blog Page 324

UP की इस मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुला शिव मंदिर

0

उत्तर प्रदेश के संभल के शाही जामा मस्जिद विवाद के अब तक भी मामले में हर दिन कुछ ना कुछ नया अपडेट सामने आ रहा है। अब क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान 46 साल से बंद भगवान शिव का मंदिर खुलवाया गया। यह मंदिर महमूद खां सराय इलाके में एक बंद मकान में पाया गया, जो 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था।

बाद में मकान बेच दिया गया और तब से यह बंद पड़ा था। जिला अधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई की निगरानी में मंदिर की सफाई कराई गई और कुएं की खुदाई शुरू कराई गई है। डीएम पेंसिया ने बताया कि मकान के मालिकाना हक को लेकर जांच की जा रही है।

साथ ही, शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। प्रशासन की टीम ने इलाके में सड़कों, नालों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में 300 से अधिक मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें कई मस्जिदें भी शामिल हैं।

टीम ने पाया कि एक मस्जिद में 59 पंखे, एक फ्रिज, वॉशिंग मशीन और 25-30 लाइट प्वाइंट बिजली चोरी से चलाए जा रहे थे। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने बिजली विभाग की टीमों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में दो प्लाटून पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

नखासा थाना क्षेत्र में DM डॉ. राजेंद्र पैंसिया और SP कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने रायसत्ती, नखासा, हिन्दूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में चेकिंग अभियान चलाया। कई मकानों में बिजली चोरी पकड़ी है। इसमें कई मस्जिदें भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जानी है। लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

डीएम ने बताया कि संभल शहर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस इन्हीं इलाके में होता है। हर महीने करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की जाती है। बिजली विभाग की टीम प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर पाती है। इसलिए यह कार्रवाई शनिवार की सुबह से शुरू कराई गई है। बताया कि अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है।

जामा मस्जिद क्षेत्र में शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 46 साल से बंद भगवान शिव और हनुमान के मंदिर का पता चला। मंदिर को अतिक्रमण कर घरों में तब्दील कर दिया गया था। प्रशासन ने मंदिर को साफ कराया और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के दौरान एक मंदिर मिला, जिसे अतिक्रमण कर बंद कर दिया गया था।

मंदिर की सफाई कराई जा रही है और इसके पास स्थित एक प्राचीन कुएं के ऊपर रैंप बनाया गया था। रैंप हटाने पर कुआं मिला। मंदिर को उसके असली मालिकों को सौंपा जाएगा और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही पुरातत्व विभाग (ASI) से मंदिर की प्राचीनता का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग कराने को कहा गया है।

ASP श्रीश चंद्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने मंदिर पर कब्जा कर घर बना लिए थे। मंदिर में भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियां मौजूद हैं। पहले इस इलाके में हिंदू परिवार रहते थे, लेकिन किसी कारणवश क्षेत्र छोड़कर चले गए। मंदिर को अब साफ कराया जा रहा है और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्राचीन कुएं के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी धार्मिक स्थल या सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शंभू बॉर्डर पर ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, कई किसान घायल

0
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर Shambhu Border पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया भी शामिल हुए। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है। पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर ही रोक दिया है।
शंभू बॉर्डर पर कई और किसान हुए घायल है। जिन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। किसानों को अस्पताल ले जाने के लिए प्रशासन के पास एम्बुलेंस भी खत्म हो गई। अब किसान अपनी प्राइवेट गाड़ियों से घायलों को अस्पताल ले जाने को मजबूर है।
शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने का प्रयास करते हुए 9 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस 200 मीटर तक पानी की बौछार कर रही प्रयोग है। आंसू गैस के गोले और अन्य प्रकार के गोलों का प्रयोग किया जा रहा है।
हरियाणा प्रशासन द्वारा किसानों पर लगातार वाटर कैनन से पानी की बौछारें व आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। फिर भी किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं। ड्रोन द्वारा भी हरियाणा प्रशासन द्वारा गोले छोड़े गए जिससे एक किसान अभी अभी बुरी तरह ज़ख्मी हुआ है।
हरियाणा सरकार ने किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच आह्वान के बाद गलत सूचना के प्रसार और संभावित कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 14-17 दिसंबर तक अंबाला जिले में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है।
14 दिसंबर, सुबह 6:00 बजे से 17 दिसंबर, रात 11:59 बजे तक, ये प्रतिबंध डांगडेहरी, लोहगढ़ और सद्दोपुर सहित कुछ खास गांवों पर लागू होंगे। हरियाणा के अधिकारियों ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि कुछ किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर, जिला अंबाला के क्षेत्र में तनाव, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम में आईटीबीपी तैनात

0

सुरक्षा हेतु बदरी-केदार में आईटीबीपी तैनात हुई

सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती कर दी गई है। दोनों धामों में आईटीबीपी की एक – एक प्लाटून तैनात हुई है। इसके साथ ही पुलिस व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिक भी शीतकाल में मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे।

वर्ष 2022 में केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने की परतें चढ़ाये जाने के पश्चात शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पत्र लिख कर धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था। इसके पश्चात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद प्रतिवर्ष वहां आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाती है।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम की शीतकालीन पूजाएं में शामिल होने का आव्हान

0

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने तीर्थयात्रियों से श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम की शीतकालीन पूजाओं में शामिल होने का किया आव्हान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 8 दिसंबर को पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से चार धाम शीतकालीन यात्रा शुभारंभ के बाद शीतकालीन यात्रा हेतु उत्साह

पांडुकेश्वर/जोशीमठ/ उखीमठ: 14 दिसंबर। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )ने तीर्थयात्रियों से श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम की शीतकालीन पूजाओं में शामिल होने का आव्हान किया है।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से 8 दिसंबर को चारधाम शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया इसके बाद से शनै- शनै तीर्थयात्री शीतकालीन पूजा स्थलों में दर्शनार्थ पहुंच रहे है तीर्थयात्रियों में शीतकालीन यात्रा हेतु उत्साह बढा है।
कहा कि श्री बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजाएं योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह बदरी जोशीमठ में संचालित हो रही है। तथा श्री केदारनाथ धाम तथा श्री मद्महेश्वर जी की शीतकालीन पूजाएं श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में संपन्न हो रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचती है।द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की डोली भी शीतकालीन प्रवास पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचती है तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शीतकालीन पूजाएं संपन्न होती है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति के भी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन हो रहे है। शीतकालीन यात्रा दर्शन का भी तीर्थयात्री पुण्यलाभ अर्जित करते है।
इसी तरह भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के बाद श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी योग बदरी पांडुकेश्वर प्रवास करते है तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचती है।
श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में भगवान बदरीविशाल की शीतकालीन पूजाएं संपन्न होती है। इसी तरह तृतीय केदार तुंगनाथ जी की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में संपन्न होती है।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में मंदिर समिति ने शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किये जाने हेतु प्रयास किये है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में शीतकालीन पूजा स्थलों में पहुंचकर भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाओं में शामिल हों।
कहा कि अभी तक तीन हजार से अधिक तीर्थयात्री शीतकालीन पूजाओं में शामिल हुए है।
जिनमें से 2230 तीर्थयात्री श्री पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ,65 तीर्थयात्री योगबदरी पांडुकेश्वर, 1069 तीर्थयात्री श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच गये है।
उल्लेखनीय है कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित अन्य पुजारी वेदपाठी, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी तथा योग बदरी पांडुकेश्वर में श्री राजेंद्र प्रसाद डिमरी तथा पुजारी परमेश्वर डिमरी शीतकालीन पूजा -अर्चना संपन्न कर रहे है।

देश को मिले 456 जांबाज अफसर, नेपाल के सेना प्रमुख ने ली POP की सलामी

0

IMA की पासिंग आउट परेड (POP) संपन्न हो गई है। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने परेड की सलामी ली। आज देश को 456 युवा अफसर मिल गए हैं। इसके साथ ही आज शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए।

IPM की POP संपन्न हो गई है। POP की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली परेड की सलामी बतौर रिव्यूइंग आफिसर नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। परेड में आज कुल देश विदेश के 491 कैडेट पास आउट हुए।

भारतीय सेना को आज 456 नए सैन्य अधिकारी मिले हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में इन अधिकारियों ने अंतिम कदम बढ़ाते हुए भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के 35 कैडेट्स भी आज पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख, जनरल अशोक राज सिगडेल ने ली।

अनुशासन, समर्पण और गर्व का प्रतीक यह परेड दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही।इस अवसर पर जैंटलमैन कैडेट जतिन कुमार को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर रहे जैंटलमैन कैडेट प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, दूसरे स्थान पर रहे जतिन कुमार को रजत पदक और तीसरे स्थान पर रहे मयंक ध्यानी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

dehradun

पासिंग आउट परेड में 456 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले हैं। जबकि 35 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देशों की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। इसके साथ ही आज भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश की सेना के साथ ही विदेश की सेनाओं को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है।

रानीपोखरी में भू-माफिया का तीन सौ करोड़ का ‘खेल’…VIDEO

0

ऋषिकेश : उत्तराखंड में ज़मीनों का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। पर्यटन हब के नाम पर दी गई ज़मीन पर भू-माफिया ने प्लॉट देने के नाम पर पहाड़ के लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी अपने साथी नमन चंदोला के साथ देहरादून के रानीपोखरी (झीलवाला) पहुँचे तो हमारे पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

दरअसल, आरए कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट कंपनी द्वारा यहां 123 बीघा ज़मीन पर ऋषिधाम एनक्लेव नाम से प्लॉटिंग का काम शुरू किया गया। जबकि यह ज़मीन पर्यटन हब के नाम पर दी गई थी। कंपनी द्वारा दो साल पहले प्लॉटिंग का काम शुरू किया गया और खरीददारों से पचास प्रतिशत धनराशि एडवांस में ली गई।

यहां देखें VIDEO 

वहीं, खरीददारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो साल बीत जाने के बावजूद ना उनके पैसे वापस मिले हैं और ना प्लाट। आज स्थिति यह है कि जिन लोगों ने प्लॉट के लिए 50 प्रतिशत एडवांस दिए, वो अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

123 बीघा ज़मीन का बाज़ार मूल्य लगभग तीन सौ करोड़ है। मूल निवास – भू कानून समन्वय संघर्ष समिति, जब तक हर एक खरीददार को उसका पाई-पाई पैसा वापस नहीं दिलाती, पीछे नहीं हटेगी। हम मांग करते हैं कि जल्द पर्यटन विभाग की 123 बीघा जमीन को सरकार में निहित किया जाय और लुटेरों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाय।

जेल से रिहा होने के बाद घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- उसी थिएटर में 30 बार गया हूं कभी कुछ नहीं हुआ

0

शनिवार सुबह हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से बाहर निकले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब अपने घर पहुंच चुके हैं। घर पहुंचने के बाद एक्टर ने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया और मीडिया से भी बात की।

अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए।

अल्लू ने कहा- ‘जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उसके लिए माफी मांगते हैं। मैं उनके परिवार के साथ हूं। कोई चिंता की बात नहीं है। मैं एकदम ठीक हूं। मेरे फैंस और आप सभी को मेरा सपोर्ट करने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में कानून का पूरा सहयोग करूंगा, मृतक के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम सिर्फ फिल्म देखने गए थे। नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए अल्लू ने कहा- ‘जो कुछ भी हुआ वो मेरे कंट्रोल के बाहर था। मैं उस थिएटर में बीते कई सालों से अपनी फिल्म देखने जा रहा हूं। बीते 20 साल में मैं वहां कम से कम 30 बार गया हूं पर कभी भी ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, जो भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।

अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होते ही ऑफिस का रुख किया। इसके बाद वे अपने जुबली हिल्स स्थित घर ‘अल्लू गार्डन’ पहुंचे। यहां उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। साथ ही वे ठीक हैं इस बात का फैंस को आश्वासन भी दिया।

 

स्वर्गीय हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के रक्तदान शिविर का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया शुभारंभ

0

देहरादून। देहरादून में स्वर्गीय हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। यह आयोजन स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया, जो उत्तराखंड के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे थे।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर जी 8 बार विधायक रहे और उनका योगदान न केवल उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण था, बल्कि उन्होंने समाज सेवा और जनहित के कार्यों में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए कार्यों का हमेशा अनुसरण किया जाएगा और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।

रक्तदान शिविर में कई नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में एकता और सहानुभूति का भी प्रतीक है।

ऋतु खण्डूडी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय श्री कपूर जी के शख्सियत का परिचय अनेक किस्सों कहानियों के माध्यम से बतायी। उन्होंने यह भी कहा की हरबंस कपूर जी के जीवन से हम सभी आज के राजनीतिज्ञों को प्रेरणा लेना चाहिए। वो अपने जनता के लिए समर्पण, निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा की वजह से हम सभी के लिए एक आदर्श बने रहेंगे।

इस मौके पर कैंट विधायक सविता हरबंस कपूर,अमित कपूर, अतुल कपूर, घनश्याम, मण्डल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

पहले भाषण में प्रियंका का BJP पर तंज, सब नेहरू की जिम्मेदारी तो आपकी क्या…?

0

लोकसभा में आज संविधान पर चर्चा हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पर खूब हमला बोला। इसके बाद जवाब देते हुए वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहली बार संसद में भाषण दिया। प्रियंका ने भाजपा पर कई कटाक्ष भी किए।

प्रियंका ने संविधान पर बोलते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में हर वर्ग शामिल था। सभी ने आजादी की लड़ाई लड़ी और उसमें एक आवाज भी उभरकर आई, जो देश की आवाज बनी और वो आवाज हमारा संविधान है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। इसके लिए बाबा साहब आंबेडकर, मौलाना आजाद और जवाहरलाल नेहरू समेत कई बड़े नेताओं ने संविधान को बनाने में सालों काम किया।

प्रियंका ने कहा कि हमारे संविधान ने अभिव्यक्ति और आकांक्षा की वो ज्योत है जो हर हिंदुस्तानी के दिल में जलती है। उन्होंने कहा कि संविधान में अपने हक की आवाज उठाने की क्षमता है। संविधान ने ही हर किसी को अधिकार दिया कि वो सरकार बना भी सकता है और बदल भी सकता है और सत्ता को उसके सामने झुकना ही पड़ेगा।

उन्नाव रेप कांड का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि 20 साल की लड़की अपनी लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन उसे जलाकर मार डाला गया। उन्होंने कहा कि बेटी को पिता ने रोका भी था, लेकिन उसने कहा कि मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगी। प्रियंका ने कहा कि लड़की को ये क्षमता उसे संविधान ने ही दी है।

प्रियंका गांधी ने अपने पहले भाषण में यूपी के संभल हिंसा का भी मुद्दा उठाया। संविधान पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक 17 साल का बच्चा अदनान मेरे पास आया था, वो संभल हिंसा का पीड़िता था। उन्होंने कहा वो एक टेलर का बेटा था जो हर रोज अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते थे।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब उसके पिता छोड़ने जा रहे थे, तो संभल में हिंसा हुई और पुलिस की गोली में उनकी जान चली गई। जब वो लड़का मिला तो उसने मुझसे बस यही कहा कि मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे और मैं बनकर दिखाउंगा। प्रियंका ने कहा कि ये सपने देखने की ताकत भी संविधान ने ही दी है।

Allu Arjun Arrested: पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

0

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ‘पुष्पा 2’ की प्री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई। एक की जान चली गई। इस घटना को लेकर चिक्कडपल्ली पीएस में मामला दर्ज किया गया है।

आज पुलिस बन्नी को गिरफ्तार कर चिक्कडपल्ली पीएस ले गई। हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को खारिज करने की मांग करते हुए अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

उनके वहां पहुंचने के कारण मची भगदड़ में महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद केस हुआ तो अल्लू अर्जुन ने चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की।