Home Blog Page 301

महाकुंभ : सनातन का सबसे बड़ा समागम, हर तरफ गूंज रहा हर-हर महादेव

0

प्रयागराज : महाकुंभ इस बार बेहद खास है। ग्रहों की स्थिति बेहद दुर्लभ संयोग बना रही है। 144 साल के बाद महाकुंभ में समुद्र मंथन के संयोग बन रहे हैं। बुधादित्य योग, कुंभ योग, श्रवण नक्षत्र के साथ ही सिद्धि योग में त्रिवेणी के तट पर श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे।

पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ भव्य और दिव्य महाकुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है. सोमवार की तड़के से ही देशी-विदेशी लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। आज से ही 45 दिनों के कल्पवास की शुरुआत भी भक्त करेंगे। करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र के स्नान घाटों पर जबरदस्त भीड़ है। एपल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। निरंजनी अखाड़े में उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान किया।

कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन महाकुंंभ में पहला अमृत स्नान है। अखाड़े मकर संक्रांति के दिन अमृत स्नान करेंगे। प्रशासन ने इसकी भी तैयारी पूरी कर ली है. संगम की ओर बल्लियां लगाई जा रहीं हैं। नागा साधु इसी रास्ते से दौड़ते हुए शाही स्नान के लिए जाएंगे।

इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है. पहला शाही स्नान भी इसी दिन है। खास बात यह है कि इस बार कोई भद्रा नहीं है, यह सुबह से शाम तक शुभ रहेगा।

महाकुंभ के महासंयोग 

चंद्र एवं बृहस्पति के प्रिय ग्रह बुध मकर राशि में हैं जो बुधादित्य योग बना रहे हैं। कुंंभ योग और राशि परिवर्तन योग इस महाकुंभ को अति विशिष्ट बना रही है। शनि की कुंभ राशि एवं शुक्र तथा बृहस्पति के राशि परिवर्तन की स्थिति का यह संयोग 144 सालों के बाद बन रहा है।

सूर्य, चंद्र और शनि तीनों ग्रह शनि की राशि मकर एवं कुंभ में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग देवासुर संग्राम के समय निर्मित हुआ था। असुर गुरु शुक्र उच्च राशि में होकर बृहस्पति की राशि में तथा बृहस्पति शुक्र की राशि में हैं। इसके अलावा श्रवण नक्षत्र सिद्धि योग में सूर्य चंद्र की स्थिति तथा उच्च शुक्र एवं कुंभ राशि के शनि के कारण यह महाकुंभ परम योगकारी होगा। 

जब देवगुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ में और जब सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं, तब देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि सूर्य देव पर पड़ती है। यह काल अत्यंत पुण्यदायी होता है। जब देवगुरु बृहस्पति अपनी 12 राशियों का भ्रमण कर वापस वृषभ राशि में आते हैं, तब हर 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है। इसी तरह जब बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर 12 बार पूरा हो जाता है।

यानी जब बृहस्पति के वृषभ राशि में गोचर के 12 चक्र पूरे हो जाते हैं, तो उस कुंभ को पूर्ण महाकुंभ कहा जाता है। जब देवासुर संग्राम हुआ था तो राक्षसों के गुरु शुक्र थे। इस बार वह उच्च स्थिति में राहु और केतु के साथ हैं। जबकि देवगुरु बृहस्पति शुक्र की राशि में हैं। देवासुर संग्राम के समय जो ग्रहों की स्थिति थी शुक्र दैत्य गुरु तथा बृहस्पति देवगुरु पूरी तरह से समुद्र मंथन के नायकों का दायित्व निभा रहे हैं।

उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा, चार लोगों की मौत की पुष्टि, कई घायल

0

पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर के लिए निकली मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।

 

हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी।

 

सूचना के अनुसार, बस में लगभग 18 लोग सवार थे। जिसमें से चार की मौत की आशंका है। जबकि अन्य यात्री घायल हुए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है।

 

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। वहीं, जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में जाएंगे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

0

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रतिनिधि होंगे. ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत सरकार को निमंत्रण दिया है. इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व एस जयशंकर करेंगे. यह जानकारी रविवार को मंत्रालय ने दी है. इस दौरान वो ट्रंप प्रशासन से भी मुलाकात कर सकते हैं.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे.”

मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर नए अमेरिकी प्रशासन के सदस्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे, जो शपथ ग्रहण के लिए अमेरिका में होंगे.

 

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि

0

नई दिल्ली : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. विषय से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि नई दिल्ली द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद, सुबियांतो के भारत दौरा संपन्न करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं है.

हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जकार्ता ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबियांतों के दौरे के दौरान उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे.

भारत हर वर्ष विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है. पिछले वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 2023 में मुख्य अतिथि थे.

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी

0

मौसम अपडे: मौसम विभाग का अलर्ट सटीक साबित हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली है। मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल और औली में समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट आई, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है।

साथ ही ठंडी हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

येलो अलर्ट
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

मिलिए दुनिया की पहली AI गर्लफ्रेंड से…

0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में कुछ भी मुमकिन है। AI टूल्स के बाद AI रोबोट ‘गर्लफ्रेंड’ भी आ गई है। इसके फीचर्स इंसान जैसे हैं। इसे खास तौर पर कंपेनियनशिप और इंटिमेसी के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, इसे खरीदने के लिए भारी-भरकम पैसे चुकाने पड़ेंगे।

AI रोबोट ‘गर्लफ्रेंड’ का नाम Aria है। US की कंपनी रियलबॉटिक्स ने इस साल इस AI robot को लॉन्च किया है। यह कंपनी सोशल इंटेलिजेंस, और असली इंसानों जैसे फीचर्स वाले रोबोट तैयार करती है।

Screenshot 2025 01 11 18 51 37 63 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e

इस AI गर्लफ्रेंड की बात करें तो Aria के पूरी बॉडी में 17 मोटर्स लगे हैं, जिसकी मदद से इसे गर्दन rotate करने और बाकी मूवमेंट में मदद मिलती है। इसका चेहरा, बालों का कलर और हेयरस्टाइल को Customice भी किया जा सकता है।

रोबोट में R.F.I.D. टैग्स लगे हुए हैं, जिसकी वजह से ये अंदाजा लगा लेती है कि इसने कौन-सा चेहरा पहना हुआ है। इसी के आधार पर यह अपने मूवमेंट्स और पर्सनैलिटी को बदल लेती है।

अगर इस AI गर्लफ्रेंड को पाना हो तो क्या करना होगा। दरअसल, कंपनी ने Aria के तीन वर्जन लॉन्च किए हैं।एक वेरिएंट में सिर्फ गर्दन के ऊपर का हिस्सा मिलेगा। इसके लिए 10,000 अमेरिका डॉलर यानी लगभग 8 लाख 60 हजार रुपए खर्च करने होंगे। दूसरा मॉड्यूलर वर्जन है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 29 लाख रुपए है। वहीं, तीसरा ऑप्शन एक फुल साइज मॉडल है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए है।

 

 

बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए हैं।

इनमें इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा दो मजूदर मलबे में दबे हुए हैं। कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए। इनमें से 9 को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। कई मजदूरों के अभी भी सेंट्रिंग के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। मलबे में दबे 11 मजूदरों में से

नौ मजजूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं दो लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं। सभी बचाव कार्य में लगे है। हादसे वाली जगह पर तीन मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था, जहां छत ढलाई के दौरान ये घटना घटी।

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री धामी।

0

देहरादून11 जनवरी, 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं। युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत, प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और इसके अवैध व्यापार में लगे हुए पेशेवर अपराधियों पर सक्ति से नकेल कसी जा रही है। एंटी नार्कोटिंग टास्क फोर्स के माध्यम से प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। एन.डी.पी.एस. (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक पदार्थ, अधिनियम) के अंतर्गत नशे में संलग्न अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे की जद में आए हुए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जनपद में पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की गई है। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

नशे के विरुद्ध जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों को भी साथ लेते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। दुरुस्त क्षेत्रों तक जन- जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। कारागारों और विद्यालयों में काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विगत वर्ष में 2183 जागरूकता रैली, 1050 गोष्ठियां, 75 नुक्कड़ नाटक और 10 मैराथन इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और लोगों को सीधे तौर पर जागरूक किया गया। सरकार, विभागों और विभिन्न संस्थाओं के संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के प्रयासों और समन्वय से नशामुक्ति के विरुद्ध वर्तमान समय में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार बढ़ रहे HMVP के मामले, अब असम में 10 महीने का बच्चा मिला संक्रमित

0

 ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) अब भारत में दस्तक दे चुका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब असम का भी नाम इस सूची में जुड़ गया है। यहां 10 महीने के एक बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण का पता चला है।

बच्चे का डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में HMPV संक्रमित बच्चे का इलाज हो रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही। बच्चा चार दिन पहले सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। कल हमें लाहोवाल स्थित ICMR-RMRC से परीक्षण रिपोर्ट मिली, जिसमें HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई।

क्या है HMPV?

  • ह्यूमन मोटान्यूमोवायरस, जिसे HMPV के छोटे नाम से भी जाना जाता है, इंसानों की श्वसन प्रक्रिया पर प्रभाव डालने वाला वायरस है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हो गई थी। तब नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया था। यह पैरामाइक्सोविरीडे परिवार का वायरस है।
  • श्वसन संबंधी अन्य वायरस की तरह यह भी संक्रमित लोगों के खांसने-छींकने के दौरान उनके करीब रहने से फैलता है।
  • कुछ स्टडीज में दावा किया गया है कि यह वायरस पिछले छह दशकों से दुनिया में मौजूद है।

HMPV का किस पर और कितना असर?

  • यह मुख्य तौर पर बच्चों पर असर डालता है। हालांकि, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों और बुजुर्गों पर भी इसका प्रभाव दर्ज किया गया है।
  • इस वायरस की वजह से लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, कफ की शिकायत हो सकती है। ज्यादा गंभीर मामलों में गला और श्वांस नली के जाम होने से लोगों के मुंह से सीटी जैसी खरखराहट भी सुनी जा सकती है।
  • कुछ और गंभीर स्थिति में इस वायरस की वजह से लोगों को ब्रोंकियोलाइटिस (फेफड़ों में ऑक्सीजन ले जाने वाली नली में सूजन) और निमोनिया (फेफड़ों में पानी भरना) की स्थिति पैदा कर सकता है। इसके चलते संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है।
  • चूंकि इसके लक्षण कोरोनावायरस संक्रमण और आम फ्लू से मिलते-जुलते हैं, इसलिए इन दोनों में अंतर बता पाना मुश्किल है। हालांकि, जहां कोरोनावायरस की महामारी हर सीजन में फैली थी। वहीं एचएमपीवी अब तक मुख्यतः मौसमी संक्रमण ही माना जा रहा है। हालांकि, कई जगहों पर इसकी मौजूदगी पूरे साल भी दर्ज की गई है।
  • कोरोना के इतर इस वायरस के कारण ऊपरी और निचले दोनों श्वसन पथ में संक्रमण का खतरा हो सकता है।
  • सामान्य मामलों में इस वायरस का असर तीन से पांच दिन तक रहता है।

बड़ी खबर: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

0

पंजाब के लुधियाना से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां देर रात को आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह बात अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी कमरे में पहुंचे। विधायक को तत्काल डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ ही चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को विधायक शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी बस्सी शुक्रवार की रात को भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में विरोध कर रहे लोगों से मिले थे। समस्याएं सुनने के बाद वह देर रात घर पहुंचे थे। घर में क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

गुरप्रीत गोगी ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। आप ने भी उन्हें कांग्रेस नेता और गोगी के करीबी आशु के ही खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया। अपने राजनीतिक गुरु को पटखनी देने में कामयाब हुए और जीत हासिल की। गोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी।