Home Blog Page 302

आचार संहिता उल्लंघन पर पुलिस और वन विभाग के मुखिया से जवाब तलब

0

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान तबादले और नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने पर पुलिस व वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस विभाग को 46 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले एवं वन विभाग को 159 वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों नियुक्ति आदेश जारी होने संबंधी समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं वन विभाग दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

 

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

0

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।

उत्तराखंड: भाजपा ने इन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

0

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद उत्तरकाशी के नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

IMG 20250110 WA0002

भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेन्द्र भट्ट की संस्तुति के बाद 6 वर्षों की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित किया कर दिया है।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन नाक के ऑपरेशन के लिए AIIMS में भर्ती

0
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एम्स में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल अधिकारी ने बताया कि इसकी नाक का ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन अभी नहीं हुआ है।
ऑपरेशन के बाद चिकित्सक परामर्श के बाद वापस इसे तिहाड़ लाया जाएगा। फिलहाल एम्स में ऑपरेशन से पहले ऑब्जर्वेशन की प्रक्रिया के तहत यह भर्ती है।

विकराल हो रही लॉस एंजिलिस की आग, लपटों ने मचाही तबाही

0

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में लगी जंगल की आग विकराल होती जा रही है। जंगल से शुरू होकर आग की लपटों ने रिहायशी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हालात यह हैं कि अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार से ज्यादा इमारतें खाक हो गई हैं।

हॉलीवुड हिल्स से लेकर पैसिफिक पैलिसेड्स और पासाडेना से लेकर ईटन तक आग ने तबाही मचा रखी है। लोग अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगातार चल रही हवाओं के कारण आग बढ़ रही है। अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। अग्निशमन विभाग के जन संपर्क अधिकारी कार्लोस हेरेरा ने बताया कि ईटन में लगी आग से पांच लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट स्टीवर्ट ने बताया कि पैसिफिक पैलिसेड्स के पश्चिम में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई है।

ईटन और पैलिसेड्स की आग के बीच 10,000 से अधिक इमारतें जल गईं। लॉस एंजिलिस अग्निशमन प्रमुख क्रिस्टिन क्राउले ने कहा कि पैलिसेड्स में 5,300 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं। ईटन फायर ने 5,000 से ज्यादा इमारतों को नष्ट कर दिया है। अफसरों का कहना है कि सर्वे के बाद यह संख्याएं बदल सकती हैं।

वेस्ट हिल्स पड़ोस के पास नई आग के कारण अधिक लोगों को बाहर निकालना पड़ा। लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट ने सैन फर्नांडो वैली में लॉस एंजिलिस के वेस्ट हिल्स इलाके के पास केनेथ फायर नामक आग के लिए आदेश जारी किए हैं। आग लगने के कारण इलाके को लोगों को तुरंत खाली करना पड़ा।

लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि अधिकारियों ने गुरुवार रात से दोनों बड़ी आग के आसपास कर्फ्यू लागू करने की योजना बनाई है। जो शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा, लेकिन इसे लागू होने में शुक्रवार तक का समय लग सकता है। कर्फ्यू केवल उन क्षेत्रों पर लागू होगा जो आग से ज्यादा प्रभावित हैं।

लॉस एंजिल्स यूनिफाइड के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। जिला अधीक्षक अल्बर्टो कार्वाल्हो ने कहा कि जब तक हालात नहीं सुधरते तब तक कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। यहां दो प्राथमिक विद्यालय नष्ट हो गए हैं और एक हाईस्कूल को काफी नुकसान पहुंचा है। हम उन कर्मचारियों की सहायता कर रहे हैं, जिन्होंने अपने घर खो दिए हैं।

RJD MLA आलोक कुमार पर ED का एक्शन, UP-बिहार और दिल्ली में की ठिकानों पर रेड

0

RJD वरिष्ठ नेता और लालू यादव के बेहद करीबी पूर्व मंत्री आलोक मेहता के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। ED कि यह कार्रवाई वैशाली कोऑपरेटिव बैंक से करोड़ो के लेनदेन प्रकरण में की गई है।

30 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की बात सामने आ रही है। आलोक मेहता राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं में एक हैं, उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का खास भी बताया जाता है। आलोक मेहता बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ ही समस्तीपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

शुक्रवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम ने उनके पटना स्थित सरकारी आवास 12 मेंगल्स रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार, पश्चिम बंगाल (कोलकाता), उत्तर प्रदेश और दिल्ली में करीब 18 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इनमें राजद विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता (58) से जुड़े परिसर शामिल हैं, जो बिहार स्थित वैशाली शहरी विकास (VSV) सहकारी बैंक के प्रमोटर हैं।

इस मामले में बैंक के निलंबित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के वसतौरा निवासी विपिन तिवारी, निलंबित अध्यक्ष वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चक धनौती निवासी संजीव कुमार का नाम शामिल है।

इसके अलावा निलंबित प्रबंधक पटना जिले के बाग कालू खान सदर गली निवासी सैयद शहनाज वजी, औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर के लिच्छवी फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शीत भंडारण के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, महुआ मुकुंदपुर स्थित महुआ कोऑपरेटिव कोल्ड स्टोरेज लिमिटेड के प्रबंधक राजीव नयन सिंह समेत 11 लोगों को आरोपित किया गया है।

12वीं के स्टूडेंट ने फैलाई थी स्कूलों में बम की झूठी अफवाह

0

दिल्ली के दक्षिण जिला में 10 स्कूलों में बम रखे होने की पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि एक 12वीं के स्टूडेंट ने कॉल करके झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने उस छात्र को पकड़ लिया है।

फिलहाल पुलिस उस छात्र से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि छात्र नाबालिग है। परीक्षा को रद्द कराने के मकसद से उसने यह मेल भेजा था। जी-मेल भेजकर स्कूलों में धमाका होने की धमकी दी थी।

पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया छात्र मास्टरमाइंड है। साजिश में कई और छात्र शामिल थे, जिनके बारे में जांच जारी है। बुधवार की सुबह 10 स्कूलों को ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी, जिसके बाद सभी स्कूलों में छुट्टी दे दी गई थी।

मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ।

0

उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व बताया

कहा- उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे हैं संस्कृति और विरासत के संरक्षण कार्य

मेले में उत्तरायणी और कुंभ मेले पर आधारित दस्तावेज यूथ आइडियाज पत्रिका का विमोचन भी किया गया

बरेली 9 जनवरी, 2025 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन में बहुत बड़े कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान तथा मानसखंड मंदिरमाला के अंतर्गत पौराणिक धार्मिक स्थलों और मंदिरों का नवनिर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर वर्ष तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में इसमें और भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हम उत्तराखंड में बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने का हमने संकल्प लिया है।
पूर्णागिरी में शारदा कॉरिडोर निर्माण पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन और फिल्म शूटिंग हब के रूप में भी विकसित करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से हमने एक लाख महिलाओं को लखपति बनाया है। सवा लाख महिलाओं को और लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए उनको नि:शुल्क ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को हमने देश-विदेश में एक विशेष ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज उत्तराखंड के नाम से विक्रय करने का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बहुत से उत्पादों को भी टक्कर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देवभूमि को देवभूमि बनाए रखने के लिए अनेक सख्त कानून बनाए हैं। किसी भी तरह के अपराध की रोकथाम, लैंड जेहाद, थूक जेहाद जैसे अनैतिक कृत्य पर लगाम लगाने के लिए सख्त वैधानिक प्रावधान किए हैं।
धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले से ही वसूली के वैधानिक प्रावधान इत्यादि प्रावधान किए हैं।

हम शीघ्र ही समान नागरिक संहिता का कानून देने जा रहे हैं जो गंगा की भांति पूरे देश को लाभान्वित करेगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस और उत्तरायणी मेला समिति को मकर संक्रांति, घुघुती त्यौहार और उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।

इस दौरान सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात।

0

मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण।

नव निर्मित स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं का खेल के प्रति बढ़ेगा उत्साह – मुख्यमंत्री।

प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री का वादा- ऐतिहासिक होंगे राष्ट्रीय खेल और उत्तराखंड को देंगे विश्वस्तरीय पहचान।

खटीमा 9 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चकरपुर, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 1615.62 लाख की लागत नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित स्टेडियम के उद्घाटन पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि 2017 में खटीमा के विधायक के रूप में उन्होंने इस स्टेडियम की घोषणा की थी। हालांकि, कई बाधाओं के चलते उनके विधायक रहते हुए इस स्टेडियम का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। लेकिन प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इसका शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा ये स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल का मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और उसके माध्यम से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खटीमा सहित पूरे राज्य का गौरव बढ़ा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। जहां बास्केटबॉल, फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी जैसे खेलों के मैदानों का निर्माण कराया गया है, साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हॉस्टल और इनडोर कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देश्यीय हॉल का भी निर्माण किया गया है। नए स्टेडियम में आगामी राष्ट्रीय खेलों की मलखंभ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल, युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ ही युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मजबूत नींव रखी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी, आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण और शिक्षा तथा खेल-छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण और पुरस्कार राशि को दोगुना करने जैसे कदम भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही राज्य में एक खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित करने जा रहे हैं, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज देवभूमि और वीरभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। आगामी 28 जनवरी से हमारे राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इस बार, हम राष्ट्रीय खेलों को ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम पर आयोजित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से वादा करते हुए कहा कि इस बार के राष्ट्रीय खेल न केवल ऐतिहासिक होंगे, बल्कि खेलों के क्षेत्र में उत्तराखंड की साख को विश्वस्तरीय रूप देने में भी सफल रहेंगे। उन्होंने कहा खटीमा उनका घर है, यहीं से उन्होंने अपनी जनसेवा की यात्रा आरंभ की थी, और इस क्षेत्र की प्रत्येक गली, प्रत्येक गाँव उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि खटीमा की माटी और यहाँ के लोगों से उन्हें हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल से लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गदरपुर और खटीमा बाईपास का निर्माण, नए हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण कार्य, खटीमा को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य जैसे अनेकों कार्य इस क्षेत्र में हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश एवं खटीमा क्षेत्र के विकास में आगे भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के अपने विकल्प रहित संकल्प के आधार पर निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलखम्ब खिलाड़ियों से संवाद किया व उनके खेल प्रतिभा को देख उनकी उसकी सराहना की।

इस अवसर पर विधायक खटीमा भुवन चंद कापड़ी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, पूर्व दर्जामंत्री राजपाल सिंह, विवेक सक्सेना, गिरीश जोशी, भैरव दत्त पाण्डे, जीवन धामी, कैलाश चंद्र, अमित पाण्डे, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, निदेशक खेल प्रशांत आर्या, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रखी अपनी बात।

0

मसूरी, 9 जनवरी 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता का अपार स्नेह और समर्थन भाजपा के साथ साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही 11 जनवरी को मेनिफेस्टो भी जारी किया जाएगा और उस मैनिफेस्टो में मसूरी के मुख्य मुद्दों को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी के साथ ही भाजपा सभासद प्रत्याशी भी बड़े अंतर से विजय होंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी की साफ सुथरी छवि और मृदुभाषिता से भी पार्टी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी की जीत मसूरी के विकास कार्यों में एक नए आयाम स्थापित करेंगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।