Home Blog Page 268

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे को केंद्र की मंजूरी, उत्तराखंड दौरे से पहले पीएम मोदी ने दी सौगात

0

उत्तराखंड को दो महत्वपूर्ण रोपवे परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पीएम मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने अपने दिल्ली दौरे के दौरान इन रोपवे परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया था, जिसे पीएम मोदी ने मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


केदारनाथ रोपवे: 8 घंटे की यात्रा होगी सिर्फ 36 मिनट में पूरी

परियोजना विवरण:

✅ लंबाई: 12.9 किमी

✅ कुल लागत: ₹4,081.28 करोड़

✅ तकनीक: ट्राई-केबल डिटेचेबल गोंडोला (3S)

✅ यात्रा समय: 8-9 घंटे से घटकर सिर्फ 36 मिनट

✅ यात्री क्षमता: 1,800 यात्री प्रति घंटा (18,000 यात्री प्रतिदिन)

✅ विकास मोड: DBFOT (डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण)

यह परियोजना राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम – पर्वतमाला परियोजना के तहत बनाई जा रही है। रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) में विकसित किया जाएगा।

लाभ

  • केदारनाथ आने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा मिलेगी।
  • पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम होगा।
  • पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
  • हर मौसम में सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

हेमकुंड साहिब रोपवे: 21 किमी की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी।

परियोजना विवरण:

✅ लंबाई: 12.4 किमी

✅ कुल लागत: ₹2,730.13 करोड़

✅ तकनीक:

गोविंदघाट से घांघरिया (10.55 किमी): मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला।

घांघरिया से हेमकुंड साहिब (1.85 किमी): ट्राई-केबल डिटेचेबल गोंडोला।

✅ यात्रा समय: पैदल 21 किमी की कठिन चढ़ाई की जगह आरामदायक रोपवे सफर

✅ यात्री क्षमता: 1,100 यात्री प्रति घंटा (11,000 यात्री प्रतिदिन)

✅ विकास मोड: DBFOT (डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण)

लाभ:

  • श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सरल और सुविधाजनक होगी।
  • फूलों की घाटी (Valley of Flowers) आने वाले पर्यटकों को फायदा मिलेगा।
  • स्थानीय पर्यटन, आतिथ्य और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • हर मौसम में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तीर्थयात्रा का विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में तीर्थयात्रा और पर्यटन को नया आयाम मिल रहा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य तेज़ी से हुआऔर बदरीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य जारी है।

शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आगामी उत्तराखंड यात्रा से राज्य में धार्मिक पर्यटन को और मजबूती मिलेगी। रोपवे परियोजनाएं केवल यात्रा को सरल नहीं बनाएंगी, बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगी।

 

IPS अफसर की सौतेली बेटी है कन्नड़ अभिनेत्री Ranya Rao, 14KG सोने की तस्करी में कैसे पकड़ी गई?

0

नई दिल्ली। कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह दुबई से भारत लौट रही थीं और कथित तौर पर 14.8 किलोग्राम सोना लाते हुए पकड़ी गईं। उन्हें राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

रान्या राव पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी थीं, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ। जांच एजेंसी को पहले से ही उनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना थी, इसलिए उनके आने से पहले ही DRI की टीम एयरपोर्ट पर तैनात थी। 3 फरवरी की रात एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

जांच में सामने आया कि रान्या राव ने तस्करी किए गए सोने का एक बड़ा हिस्सा पहना हुआ था, जबकि बाकी को कपड़ों में छिपा रखा था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को शक है कि उन्होंने कस्टम जांच से बचने के लिए अपने प्रभावशाली संबंधों का इस्तेमाल किया होगा।

14 दिन की न्यायिक हिरासत

गिरफ्तारी के बाद अगले दिन उन्हें आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DRI को संदेह है कि रान्या राव किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं।

एक्टिंग करियर की शुरुआत

रान्या राव ने 2014 में कन्नड़ फिल्म माणिक्य से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2016 में तमिल फिल्म वाघा से तमिल सिनेमा में कदम रखा।

वनडे से संन्यास का एलान: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ हार के बाद लिया बड़ा फैसला

0

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह फैसला उन्होंने भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हार के बाद लिया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

हार के बाद बड़ा झटका

दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ ने 73 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में कंगारुओं को करारी शिकस्त दी।

इस हार के तुरंत बाद 35 वर्षीय स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते रहेंगे।

स्टीव स्मिथ का वनडे करियर

  • कुल मैच: 170
  • रन: 5800
  • औसत: 43
  • शतक: 12
  • अर्धशतक: 35
  • सबसे बड़ी पारी: 164 रन बनाम न्यूजीलैंड (2016)
  • विकेट: 28
  • कैच: 90

संन्यास पर क्या बोले स्मिथ?

स्टीव स्मिथ ने अपने बयान में कहा,“यह सफर शानदार रहा और मैंने हर एक मिनट का आनंद लिया। बहुत सारी अद्भुत यादें हैं, खासकर दो विश्व कप जीतना मेरे करियर का सबसे खास पल रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि 2027 विश्व कप के लिए यह सही समय है कि टीम नए खिलाड़ियों को तैयार करे। साथ ही, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और आगामी इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उत्साहित हैं।

टेस्ट और टी20 करियर रहेगा जारी

भले ही स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वह टेस्ट और टी20 में खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बड़ा झटका जरूर है, लेकिन अब टीम को नए नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

सोने की तस्करी के आरोप में अभिनेत्री गिरफ्तार, 14.8 किलोग्राम सोना बरामद

0

बेंगलुरु: दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उन्हें हिरासत में लिया। रान्या, पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं।

14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी का आरोप

DRI के अधिकारियों ने 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जज ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। हिरासत में लिए जाने से पहले बोरिंग अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण भी हुआ। पूछताछ के दौरान, रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के लिए दुबई जा रही थीं।

DRI की पैनी नजर में थीं रान्या

खुफिया एजेंसी DRI ने पाया कि पिछले 15 दिनों में रान्या चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी थीं, जिसके बाद उन पर गुप्त निगरानी रखी गई। 3 मार्च को, DRI अधिकारी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहले से ही तैनात थे। जैसे ही रान्या दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आईं, उन्हें सोमवार शाम 7 बजे हिरासत में ले लिया गया।

फिल्म इंडस्ट्री में हलचल

रान्या राव ने 2014 की कन्नड़ फिल्म ‘मानिक्या’ में सुपरस्टार सुदीप के साथ काम किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एलान, दो अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ

0
Donald Trump

वॉशिंगटन। टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 मार्च को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अपने जोरदार भाषण में उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका अब टैरिफ के मामले में पीछे नहीं रहेगा। ट्रंप ने कहा, “जो देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम भी उस पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे।”

भारत-चीन समेत कई देशों पर लगेगा टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत, चीन, मेक्सिको और कनाडा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत 100 प्रतिशत ऑटो टैरिफ लगाता है, जबकि चीन इससे भी ज्यादा शुल्क वसूलता है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अमेरिका से चार गुना अधिक टैरिफ वसूलता है, जबकि अमेरिका उसे सैन्य सहायता देता है।

“हम 2 अप्रैल से उन देशों पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना वे अमेरिका पर लगाते हैं।” ट्रंप ने इसे रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) करार दिया। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ से भारत को कोई छूट नहीं मिलेगी और इस पर कोई बहस नहीं की जा सकती।

अमेरिका की ताकत फिर लौटी: ट्रंप

अपने जोशीले भाषण की शुरुआत ट्रंप ने “America Is Back” कहकर की। उन्होंने कहा कि “अमेरिका की आत्मा लौट आई है, हमारा गौरव वापस आ गया है और अब अमेरिकी जनता अपने सपनों को पूरा कर सकेगी।”

रोजगार और सामाजिक नीतियों पर बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि “चाहे आप डॉक्टर हों, अकाउंटेंट हों, वकील हों या एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, आपको सिर्फ कौशल और योग्यता के आधार पर नियुक्त किया जाना चाहिए, न कि नस्ल या लिंग के आधार पर।”

इसके साथ ही ट्रंप ने शिक्षा नीति में बदलाव का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हमने अपने पब्लिक स्कूलों से क्रिटिकल रेस थ्योरी का जहर निकाल दिया है।” इसके अलावा उन्होंने एक नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अमेरिकी सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि “केवल दो ही लिंग हैं—पुरुष और महिला।”

वैश्विक व्यापार पर असर पड़ना तय

ट्रंप के इस ऐलान के बाद वैश्विक व्यापार पर असर पड़ना तय है। भारत और चीन समेत कई देशों को अब अमेरिका के जवाबी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। वहीं, ट्रंप की सामाजिक और रोजगार नीतियों पर भी अमेरिका में राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

0

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हैं।

इन तबादलों के तहत, देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।

0ef931c2 dcf8 498a 802a ec5e15d1634e 67c7c343f1c3c

बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, खालिद अंजुम, उपजिलाधिकारी हमीरपुर को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

22 67c7c410835c8

बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, खालिद अंजुम, उपजिलाधिकारी हमीरपुर को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, इन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर

0

देहरादून :  उत्तराखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है।

किसको मिली जिम्मेदारी 

सरकार द्वारा इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता में सुधार की दिशा में लिया गया कदम बताया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और अपनी नई जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाएं।

उत्तराखंड सरकार लगातार पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। यह फेरबदल पुलिस के कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती: कृषि मंत्री गणेश जोशी।

0

देहरादून, 4 मार्च 2025। उत्तराखंड में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थित विभिन्न राजकीय उद्यानों और पौधशालाओं में 415 माली के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भर्ती होने वाले सभी कार्मिक आउटसोर्स से लिए जाऐंगे।
मंगलवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही। मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए नए कदम उठा रही है और अभी तक तीन वर्षों में 20 हजार से अधिक लोगों के रोजगार प्रदान कर चुकी है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि मालियों की नियुक्ति के बाद राज्य के उद्यानों और पौधशालाओं में उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे बागवानी, फल-फूल उत्पादन और वृक्षारोपण कार्यों में भी तेजी आएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि यह फैसला उत्तराखंड में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करेगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसानों के सम्मान कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक कैप डा0 नृपेन्द्र सिंह, डा0 रतन कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में रेसलर सुशील कुमार को मिली नियमित जमानत

0
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को हत्या मामले में दी जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को हत्या के मामले में जमानत दे दी है। सुशील कुमार पर मई 2021 में साथी पहलवान सागर धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए यह निर्णय लिया कि मामले में लंबी हिरासत के बाद अब तक किसी ठोस सबूत की पेशकश नहीं की गई है।

सुशील कुमार को पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी। इस बार जमानत मिलने पर उनके वकील एडवोकेट आर एस मलिक ने कहा कि यह निर्णय काफी समय बाद लिया गया है। उन्होंने कहा, “सुशील कुमार पिछले 3.5 साल से जेल में हैं, जबकि मामले में सभी गवाहों की जांच पूरी हो चुकी है। अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए हैं। इस कारण अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।”

वहीं, सुशील कुमार के अन्य वकील सुमित शौकीन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अदालत का आदेश अभी हाल ही में घोषित हुआ है और वे अब आदेश की हार्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में बहस करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली।

अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि सुशील कुमार करीब साढ़े तीन साल से हिरासत में हैं और इतने लंबे समय बाद भी केवल 31 गवाहों की ही जांच की जा सकी है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: ‘मियां-तियां’ और ‘पाकिस्तानी’ कहने से धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होतीं

0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के एक आदेश को खारिज करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति को ‘मियां-तियान’ और ‘पाकिस्तानी’ कहने मात्र से उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला नहीं बनता।

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि भले ही ये बयान अनुचित हैं, लेकिन यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295A के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने के दायरे में नहीं आते।

क्या था मामला?

अपीलकर्ता पर आरोप था कि उसने एक व्यक्ति को ‘मियां-तियान’ और ‘पाकिस्तानी’ कहकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अपीलकर्ता के खिलाफ कार्रवाई को बरकरार रखा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “निस्संदेह, दिए गए बयान अनुचित हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है कि केवल इन्हीं शब्दों के प्रयोग से धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं।”

इसके अलावा, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के कृत्य से शांति भंग होने की कोई संभावना नहीं थी और न ही उसने किसी लोक सेवक के खिलाफ कोई हमला या बल प्रयोग किया था। इसलिए, उस पर IPC की धारा 353 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) भी लागू नहीं होती।

फैसले का महत्व

यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक भावनाओं के बीच संतुलन को स्पष्ट करता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह संदेश दिया कि हर आपत्तिजनक टिप्पणी को अपराध नहीं माना जा सकता, जब तक कि वह स्पष्ट रूप से कानून के उल्लंघन की श्रेणी में न आए।