Home Blog Page 265

उत्तराखंड के दो सितारों का IIFA Awards में जलवा, जुबिन नौटियाल और राघव जुयाल ने जीते अवार्ड

0
Oplus_131072

देहरादून: उत्तराखंड के दो बेहतरीन कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देशभर में राज्य का नाम रोशन किया है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल को “बेस्ट सिंगर (मेल)” का अवॉर्ड मिला, जबकि अभिनेता राघव जुयाल ने “बेस्ट नेगेटिव रोल” के लिए प्रतिष्ठित आईफा ट्रॉफी अपने नाम किया।

सुरीली आवाज़ के बादशाह बने जुबिन नौटियाल

जुबिन ने दूसरी बार प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

अपनी मधुर और दिल छू लेने वाली आवाज़ के लिए जाने जाते हैं, इस बार आईफा के मंच पर अपना दबदबा बनाया। उनकी बेहतरीन गायकी और हिट गानों की बदौलत उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। जुबिन ने यह पुरस्कार अपने प्रशंसकों और माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा, “उत्तराखंड की वादियों से निकली मेरी आवाज़ आज इस मुकाम तक पहुंची है, यह मेरे लिए गर्व की बात है।”

राघव जुयाल ने विलेन बनकर लूटी महफिल

दूसरी ओर, अभिनेता राघव जुयाल ने “बेस्ट नेगेटिव रोल” के लिए आईफा अवॉर्ड जीता। अपने दमदार अभिनय और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के चलते उन्होंने इस कैटेगरी में बाज़ी मारी। राघव की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड की धरती न केवल संगीत बल्कि अभिनय में भी सितारे पैदा कर रही है।

उत्तराखंड में जश्न का माहौल

जुबिन और राघव की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और शुभचिंतकों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर दोनों कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।

उत्तराखंड के इन दोनों सितारों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि पहाड़ की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चाहे सुरों का जादू हो या परदे पर दमदार अदायगी, उत्तराखंड के कलाकार अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

IIFA अवॉर्ड्स 2025: जुबिन नौटियाल ने रचा इतिहास

0

IIFA अवॉर्ड्स 2025: जयपुर में मना सिल्वर जुबली समारोह, जुबिन नौटियाल ने रचा इतिहास

उत्तराखंड के लाल ने दुनिया भर में किया देवभूमि का नाम रोशन

जयपुर – फ़िल्म और संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी अवॉर्ड्स) ने अपनी सिल्वर जुबली का भव्य जश्न राजस्थान की शान जयपुर में मनाया। सितारों से सजी इस रात में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों और संगीतकारों ने समा बांध दिया।

Screenshot 2025 03 10 00 28 35 93 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

Screenshot 2025 03 09 23 29 50 31 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

जुबिन नौटियाल ने दूसरी बार जीता IIFA अवॉर्ड

इस अवॉर्ड नाइट का सबसे भावुक क्षण रहा जब लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल ने ‘दुआ’ (फिल्म: आर्टिकल 370) के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (पुरुष) का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह उनके करियर का दूसरा IIFA अवॉर्ड है, जिसने उनके गायकी के सफर को चार चांद लगा दिया।

उनकी इस शानदार जीत पर उनके माता-पिता बेहद भावुक नजर आए, जो इस खास मौके पर जयपुर पहुंचे थे। अवॉर्ड लेते समय जुबिन ने कहा, “यह अवॉर्ड मेरे प्रशंसकों और मेरे परिवार के लिए है, जो हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाते हैं।”

IMG 20250309 235102

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर की कैटेगरी में बॉलीवुड के दिग्गज गायक नॉमिनेट हुए जिनमें
अरिजीत सिंह, करण औजला,
दिलजीत दोसांझ, मित्राज़ थे और इनमें पुरस्कार विजेता रहे जुबिन नौटियाल अपने गीत ‘दुआ’ (फिल्म: आर्टिकल 370) के लिए।
जुबिन की झोली में अनगिनत पुरस्कार हैं, वे दादा साहब फालके अवॉर्ड भी जीत चुके हैं और अब दूसरी बार आईफा अवॉर्ड जीतने पर उन्होंने इतिहास रचा है।

IMG 20250309 235203

 

भारत बना चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

0

दुबई: 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।

 

न्यूजीलैंड की पारी: मिचेल और ब्रेसवेल ने संभाली पारी

 

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की और शुरुआत में ही दो अहम विकेट चटका दिए। न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारत की सधी हुई गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड पूरे 50 ओवर में केवल 251 रन ही बना सका। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने भी किफायती गेंदबाजी की।

 

भारत की पारी: रोहित का धमाका, जडेजा का फिनिशिंग टच

 

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने 76 रनों की कप्तानी पारी खेली और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में कुछ विकेट गिरने के बाद केएल राहुल (42) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 39) ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई।

 

12 साल बाद भारत बना चैंपियन

 

भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद 2017 में भारत फाइनल तक पहुंचा लेकिन पाकिस्तान से हार गया था। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

 

रोहित बोले- “टीम ने दिखाया दम”

 

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “यह एक अविश्वसनीय जीत है। हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और हर चुनौती का डटकर सामना किया। यह खिताब भारत के सभी क्रिकेट प्रशंसकों को समर्पित है।”

 

फैंस में जबरदस्त उत्साह

 

भारत की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है और फैंस खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को एक और ऐतिहासिक पल दिया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

 

अब भारतीय टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और आने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटेगी। फिलहाल, पूरा देश इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है!

जनजातीय सशक्तिकरण को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: जुएल ओराम

0

देहरादून: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने केंद्रीय बजट 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तिकरण का मजबूत आधार करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए वित्तीय प्रावधान न केवल जनजातीय समुदायों को लाभान्वित करेंगे, बल्कि ‘विकसित भारत’ निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका भी सुनिश्चित करेंगे।

 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के इस बजट को आत्मनिर्भर भारत का दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाए गए इस बजट में विशेष रूप से जनजातीय कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा, आजीविका और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं का विस्तार किया गया है।

 

जनजातीय विकास के लिए ऐतिहासिक बजट वृद्धि

 

ओराम ने बताया कि 2014 में जनजातीय मामलों के मंत्रालय का बजट केवल 4,497 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 14,925 करोड़ रुपये हो गया है। यह वृद्धि 231 गुना अधिक है और पिछले वर्ष की तुलना में 45.79% अधिक है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना को ‘धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत अगले 5 वर्षों के लिए 80,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ बढ़ाया गया है। इस योजना के तहत PMAAGY (प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना) का बजट 163% बढ़ाकर 336 करोड़ रुपये किया गया है, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार संबंधी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है।

 

जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और आजीविका को बढ़ावा

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन के तहत 380 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे जनजातीय समुदायों की वार्षिक आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के बजट को 150 करोड़ से बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये किया गया है, जिससे जनजातीय समूहों के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ‘एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल योजना’ के लिए इस बार 7,088 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 4,748 करोड़ रुपये से अधिक है। इस योजना के माध्यम से जनजातीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

‘धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ बनेगा गेम चेंजर

 

उन्होंने कहा कि ‘धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ जनजातीय क्षेत्रों के विकास में गेम चेंजर साबित होगा। इसके तहत 79,156 करोड़ रुपये की धनराशि से अगले 5 वर्षों में 63,843 गांवों के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। इस अभियान में 56,333 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 22,823 करोड़ रुपये राज्यों द्वारा खर्च किए जाएंगे।

 

इस पहल में 17 मंत्रालयों को एकजुट करके स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को केवल लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाना है।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा एसटी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।  ओराम ने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए गए सभी सुझावों को केंद्र में प्राथमिकता मिलेगी।

इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, गीताराम नौटियाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Alert: 125 साल में तीसरी सबसे गर्म फरवरी, हार्ट-फेफड़े और दिमाग के लिए ख़तरनाक

0

होली की रंगीन बयार आने को है, पर इस बार मौसम का मिजाज कुछ और ही कहानी कह रहा है। फरवरी का महीना, जो आमतौर पर ठंडक का एहसास कराता है, इस बार तपिश से भरपूर रहा। यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) के अनुसार, फरवरी 2025 वैश्विक तापमान के लिहाज से तीसरा सबसे गर्म महीना रहा, जिसमें औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.59 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही। फरवरी 2025 ने पिछले 125 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे गर्म और शुष्क महीना दर्ज किया गया। विशेषज्ञ इस असामान्य गर्मी और वर्षा की कमी को जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव से जोड़ते हैं।

इस बढ़ती गर्मी का असर सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं है; यह हमारे स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, जलवायु परिवर्तन मानव स्वास्थ्य के लिए एक मौलिक खतरा प्रस्तुत करता है, जो शारीरिक पर्यावरण के साथ-साथ प्राकृतिक और मानव प्रणालियों के सभी पहलुओं को प्रभावित करता है।

बढ़ते तापमान के साथ, हीटवेव, बाढ़, सूखा और जंगल की आग जैसी घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि हो रही है, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

जलवायु परिवर्तन के इस दौर में, हमें न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए, बल्कि अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी सतर्क रहना होगा। यह समय की मांग है कि हम सामूहिक रूप से कदम उठाएं और इस चुनौती का सामना करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

 

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का उत्तराखण्ड आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जशी ने किया स्वागत एवं अभिनंदन ।

0

देहरादून, 9 मार्च 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का उत्तराखण्ड पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश ने केंद्रीय मंत्री को हाऊस ऑफ हिमालयास ब्रांड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम का अभिनंदन किया।

माया देवी यूनिवर्सिटी ने मनाया ‘पिंक संडे ऑन बाईसाइकिल’।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिया स्वस्थ रहने का संदेश।

0

देहरादून 9 मार्च 2025।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माया देवी यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को ‘ पिंक संडे ऑन बाईसाइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पांच लकी ड्रा भी निकाले गए। जिसमें महिलाओं को फिटनेस सम्बन्धी सामग्री दी गई।
माया देवी यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को आयोजित इस साइकिल रैली की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल और विशिष्ट अतिथि राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर की। रेसकोर्स स्थित सिद्धार्थ अपार्टमेंट के पास से सुबह 7 बजे निकली रैली में महिलाएं, लड़किया सभी ने पिंक टी शर्ट पहनी हुई थी। सभी का मनोबल बढाने के लिए साइकिलिस्ट रूपा सोनी, गजेंद्र रमोला और देवी प्रसाद जुयाल भी साथ मे थे। इस रैली में करीब सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली रेसकोर्स से धर्मपुर चौक होते हुए सर्वे चौक से वापस रेसकोर्स पहुंच कर समाप्त हुई। समापन अवसर पर मेयर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए इस तरह की गतिविधियां बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रखने का ये संदेश बेहद अच्छा है। यूनिवर्सिटी की वाईस प्रेसिडेंट डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ‘एम्पावर हर इनसाइड एंड आउट’ विषय के साथ मनाया गया। जिसके चलते पूरे सप्ताह यूनिवर्सिटी में एक्टिविटी कराई गई। जिसमें पहले दिन योगा, दूसरे दिन डाइट एन्ड न्युट्रिशन पर लेक्चर, तीसरे दिन बैडमिंटन, चौथे दिन साइंस और टेक्नोलॉजी में भारतीय महिलाओं की भूमिका, पांचवे दिन मेन्टल हेल्थ और हाईजीन विषय पर जानकारी, छठे दिन इंडोर एक्टिविटी कराई गई। इन एक्टिविटी के अंतिम यानी कि सातवे दिन साईकिल रैली से इसका समापन किया गया। यूनिवर्सिटी के वाईस चान्सलर आशीष सेमवाल ने कहा कि फाइट ओबेसिटी, अनलेस हेल्थ विषय पर फोकस कर महिलाओं को इस रैली से जोड़ा गया। ताकि हर कोई अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे। रैली में यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट मनोहर लाल जुयाल, माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरमैन प्रभा जुयाल ने बेटियों को शिक्षा से जोड़े जाने पर जोर दिया, ताकि आगे चलकर किसी भी घर की एक मजबूत नींव रखी जा सके।इस मौके पर डॉ सीता जुयाल, गौरव जुयाल, सौरभ जुयाल, अम्बिका जुयाल आदि ने विशेष सहयोग किया।

माया देवी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने विकसित किया जल उपचार उपकरण, ग्रामीण समुदायों को मिलेगा स्वच्छ जल

0

देहरादून: जल प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण समुदायों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। देहरादून स्थित माया देवी विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्रौद्योगिकी स्कूल के शोधकर्ताओं ने पाइन नीडल्स पाउडर-आधारित अपशिष्ट जल उपचार उपकरण विकसित किया है, जो कम लागत में पर्यावरण के अनुकूल और सतत समाधान प्रदान करता है। यह नवाचार न केवल जलजनित बीमारियों को रोकने में मदद करेगा, बल्कि वन क्षेत्रों में गिरने वाली पाइन नीडल्स का भी सार्थक उपयोग करेगा, जिससे वनाग्नि के खतरे को कम किया जा सकेगा।

कैसे काम करता है यह उपकरण ?

शोधकर्ता एवं डीन डॉ. हिमांशु सैनी ने बताया कि यह अत्याधुनिक उपकरण पाइन नीडल्स पाउडर का उपयोग करता है, जो एक प्राकृतिक और जैव-अवक्रमणीय (बायोडिग्रेडेबल) पदार्थ है। यह अपशिष्ट जल में मौजूद हानिकारक रसायनों और अशुद्धियों को अवशोषित कर पानी को शुद्ध करने में मदद करता है। महंगी जल शुद्धिकरण प्रणालियों के विपरीत, यह उपकरण आसान, सस्ता और प्रभावी विकल्प प्रदान करता है, जिससे गांवों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

Screenshot 2025 03 09 09 22 48 45 7352322957d4404136654ef4adb64504

डॉ. हिमांशु सैनी

जलजनित बीमारियों की रोकथाम

गंदे और दूषित पानी की वजह से ग्रामीण इलाकों में डायरिया, कॉलरा, टाइफाइड और अन्य जलजनित रोगों का खतरा बना रहता है। इस नवाचार से स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे इन बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

पेटेंट से सुरक्षित हुआ अनूठा डिज़ाइन

इस उपकरण को रजिस्टर्ड डिज़ाइन्स अधिनियम 1949 के तहत पेटेंट कराया गया है ताकि इसके अनूठे डिज़ाइन की प्रतिलिपि या पुनरुत्पादन न किया जा सके। पेटेंट प्रक्रिया को पूरा करने में करीब एक वर्ष का समय लगा। यह शोध और डिजाइन डॉ. निशा शर्मा, डॉ. हिमांशु सैनी, डॉ. हृतिक श्रीवास्तव, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. हिमांशु मेहता, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. तरुण राठौड़ ने किया है। डिज़ाइन “पाइन नीडल पाउडर-आधारित अपशिष्ट जल उपचार उपकरण” के अनुप्रयोग के संदर्भ में पंजीकृत की गई है।

वनाग्नि की रोकथाम में मदद

पहाड़ी राज्यों में पाइन नीडल्स (चीड़ की सूखी पत्तियां) के गिरने से हर साल जंगलों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। यह उपकरण इन पत्तियों का पुनः उपयोग कर उन्हें जल उपचार प्रक्रिया में शामिल करता है, जिससे वनाग्नि का खतरा भी कम होगा और पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

इस उपकरण के निर्माण, रखरखाव और संचालन में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इसका सरल और सुगम संचालन इसे आम ग्रामीण नागरिकों के लिए उपयोगी बनाता है, जिससे वे इसे आसानी से नियंत्रित और मेंटेन कर सकते हैं।

ग्रामीण भारत के लिए नई क्रांति

माया देवी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का यह नवाचार जल प्रबंधन में नई संभावनाएं खोलता है। यह तकनीक गांवों में पानी की समस्या को दूर करने, स्वास्थ्य सुधारने और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने का एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया नारी शक्ति का सम्मान

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओं में सुश्री रेशमा शाह, भारती, पार्षद अंजना रावत,  बीना,  रेखा पांडे,  ममता,  सरिता पंवार सहित कई अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

महिला ड्राइवरों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने “महिला सारथी” (पायलट प्रोजेक्ट) के तहत महिला ड्राइवरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करना और उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं”

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण हैं। शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, खेल, विज्ञान, सेना, कृषि और उद्योग जैसे हर क्षेत्र में वे अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी और राज्य सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उत्तराखंड में लागू हुआ समान नागरिक संहिता

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, और इसमें रहने वाले युवाओं की जानकारी उनके माता-पिता और प्रशासन को होनी चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि—

पिछले 11 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन बैंक खाते खोले गए।

12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाकर माताओं-बहनों की गरिमा सुनिश्चित की गई।

“लखपति दीदी योजना” के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत लोन देकर आत्मनिर्भर बनाया गया।

संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक कानून पारित किया गया।


उत्तराखंड में महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

राज्य सरकार भी महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है—

नंदा गौरा योजना: बालिकाओं के जन्म पर ₹11,000 और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि।

सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास।

महिला सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 और महिला पुनर्वास केंद्रों की स्थापना।

राज्य की बेटियों को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण।

महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण।

महिला उत्पाद अब मल्टीनेशनल कंपनियों को दे रही टक्कर”

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद अब “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। इन उत्पादों की गुणवत्ता इतनी बेहतर है कि वे अब मल्टीनेशनल कंपनियों को भी टक्कर दे रहे हैं।

महिलाओं को अपनी क्षमताओं का आंकलन करना होगा” – रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमताओं का स्वयं आंकलन करना होगा और आगे बढ़ने के लिए स्वनिर्णय लेना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनकर खुद के साथ-साथ समाज को भी सशक्त बना रही हैं।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

दून यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग ।

0

देहरादून, 8 मार्च 2025 । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवभूमि यूनिवर्सिटी, देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच के महत्व पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को इन गंभीर बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे हमें मिलकर साकार करना होगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं, लेकिन हमें उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की असली ताकत है। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा समाज प्रगति करता है।” उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करें।
अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिले अवसरों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला आरक्षण कानून ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और महिला सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सेना, पुलिस, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में आज महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस दौरान डॉ गरिमा शर्मा, नितिका शर्मा, डीन देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी चारु ठाकुर, वाईस चांसलर डॉ प्रीति कोठियाल, प्रो वाईस चांसलर रितिका मेहरा, वरुण अग्रवाल, मंच संचालन डॉ निरझारा सिंघवी , विधि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।