Home Blog Page 1149

एक महिला के बयान से उत्तराखंड में हो सकता है 'तख्तापलट'

0

हरक सिंह रावत पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली यु‌वति के नए बयान से उत्तराखंड मुख्यमंत्री की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं भाजपा रावत के इस्तीफे की मांग कर रही है। पीड़िता की ओर से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दबाव में रेप का मुकदमा दर्ज कराने का बयान देने से हरक को राहत मिल सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुसीबत बढ़ सकती है।
महिला ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के दबाव में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। लिहाजा, हरीश रावत के लिए यह बयान मुसीबत खड़ी कर सकता है। कानून के जानकारों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मानें तो झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस फरियादी महिला के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई कर सकती है।
दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने बताया कि अगर मुकदमा समाप्त होता है तो पुलिस महिला के खिलाफ 182 की कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में हरक सिंह रावत को राहत मिल जाएगी। हालांकि सबूतों का भी इसमें अहम रोल है।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शर्मा का कहना है कि महिला ने 164 के बयान (मजिस्ट्रेटी बयान) में मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मोबाइल से धमकी देने और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है तो इससे हरीश रावत की मुसीबत बढ़ सकती है। उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने, धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा बनता है।
वहीं, महिला के खिलाफ भी 182 की कार्रवाई का आधार है। जिसमें दोषी पाए जाने पर छह महीने की कैद या जुर्माना अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुयेश कुकरेती के मुताबिक 164 के बयान की विधिक मान्यता ज्यादा है। पुलिस का विवेचक या हरक सिंह चाहें तो महिला के खिलाफ 182 की कार्रवाई हो सकती है। अगर महिला की बात सबूतों में सही पाई जाती है तो वह 182 की कार्रवाई से भी बच सकती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने वाली महिला के नए खुलासे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि षड़यंत्रकारियों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इससे साफ हो गया है कि सत्ता पक्ष विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहा है। बुधवार को जारी बयान में भट्ट ने कहा है कि हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने खुलासा कर दिया है कि उसने किसके कहने पर ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दिन से जो कह रही थी वह अब साबित हो गया है।
हमने इस मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा कोई षड्यंत्र किये जाने की आशंका व्यक्त की थी। साथ ही हमने यह भी कहा था की कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अब नया खुलासा आने पर षड्यंत्र की बात सिद्ध हो गई है और कानून को अपना काम करना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार षड्यंत्र किया जाना भी अपने आप में गंभीर अपराध है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हरीश रावत एक ओर स्टिंग में फंसे हैं और उनके खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। अब यह गंभीर प्रकरण सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायकों प्रणव चैंपियन और रेखा आर्य के खिलाफ भी षड़यंत्र रच रहे हैं।

लापता बसों की तलाश के लिए 300 किलो का चुंबक नदी में डाला

0

रायगढ़ जिले में महाड़ के नजदीक अंग्रजों के जमाने के एक पुल के ध्वस्त हो जाने के कारण सावित्री नदी में बह गई दो बसों और उनमें सवार 22 लोगों का पता लगाने के लिए आज सुबह 300 किलोग्राम का चुंबक नदी में डाला गया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के गोताखोरों ने आज सुबह फिर अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके में आज तटीय सुरक्षा के चेतक हेलीकॉप्टर ने भी खोज शुरू कर दी है।
लापता वाहनों का पता लगाने के लिए आज सुबह एक क्रेन के जरिए 300 किलोग्राम के चुंबक को नदी में डाला गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि चुंबक में कुछ फंसा है जिसे नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मुंबई से 170 किलोमीटर दूर महाड़ के नजदीक देर मंगलवार को हुई इस घटना में 22 लोगों को लेकर जा रही दो सरकारी बसें बह गयी थी। कल 14 घंटे की सघन तलाश और बचाव अभियान के बावजूद कोई भी जीवित व्यक्ति या शव नहीं मिल सका था। माना जा रहा है कि दो बसों के अलावा, कई अन्य वाहन भी उफनती नदी में बह गये हैं।
इससे पहले खबर आयी थी कि सघन तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गये हैं। हालांकि बाद में जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि कल रात तक कोई शव बरामद नहीं किया गया। रायगढ़ जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने कल देर शाम बताया, यह गलत खबर थी, अभी तक कोई भी शव बरामद नहीं किया गया है। इस बीच, शिवसेना ने आज तीन महीने पहले पुल को तमाम तरह की मंजूरी दिए जाने पर भी सवाल उठाया।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है, मई में ब्रिटिश कालीन पुल को यातायात पात्रता प्रमाण पत्र किस आधार पर जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि ब्रिटिश कालीन सभी पुलों की जगह नये पुल बनाए जाने चाहिए। हम तभी कह सकते हैं कि हमने सबक लिया है। कल तलाशी एवं बचाव अभियान में 28 मरीन कमांडो, राष्ट्रीय आपदा कार्य बल के लगभग 100 जवान और तटीय सुरक्षा के 25 जवानों को लगाया गया था। पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटिल और विपक्षी कांग्रेस के नेता राधाकष्ण विखे पाटिल समेत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। जिला अधिकारियों के मुताबिक, बसों में से रायगढ़ के जयगढ़ से मुंबई की ओर जा रही थी जबकि दूसरी बस राजापुर से बोरीवली आ रही थी।

जिस उत्तर प्रदेश में 'रेप वीडियो' 50 रु में बिक रहे हों वहां बलात्कार कैसे रुकेंगे?

0

बुलंदशहर गैंगरेप की घटना पर मचे बवाल के बीच यह एक और झकझोरने वाली खबर है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में बलात्कार की वीडियो क्लिपिंग या रेप वीडियो की बिक्री फलता-फूलता धंधा है. रिपोर्ट के मुताबिक 30 सेकेंड से लेकर पांच मिनट तक के वीडियो की कीमत 50 से 150 रु तक हो सकती है जो इस पर निर्भर करती है कि वह कितना ‘एक्सक्लूसिव’ है.
रिपोर्ट के मुताबिक अभी ये वीडियो चोरी-छिपे ही बेचे जाते हैं. दुकानदार सिर्फ उन्हीं को ये देते हैं जो किसी भरोसे के आदमी का नाम लेकर इन्हें मांगते हैं. आगरा के नजदीक बसे एक कस्बे कासगंज में एक दुकानदार का कहना है, ‘पोर्न तो पुरानी बात हो गई. आजकल ऐसे रियल लाइफ क्राइम की डिमांड है.’ डीलर ये वीडियो सीधे फोन में डाउनलोड कर देते हैं या फिर पेन ड्राइव में कॉपी करके भी दे देते हैं.
इन वीडियो के स्रोत कई तरह के हो सकते हैं. कभी कोई व्यक्ति या गैंग इन्हें ट्विटर, टंबलर या फेसबुक जैसी साइटों से डाउनलोड करके बेच देता है. बलात्कार में शामिल लोग भी वीडियो शूट कर लेते हैं. हालांकि इसका मकसद जरूरी नहीं कि इसे बेचना ही हो. पुलिस के मुताबिक इसके जरिये कई बार पीड़ित को धमकाया जाता है कि वह अपना मुंह न खोले. कई बार ऐसे वीडियो के बल पर पीड़ित का आगे भी शोषण किया जाता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कहते हैं, ‘रेप वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर देने की धमकी बहुत असर करती है.’
पुलिस के मुताबिक इस ट्रेंड को खत्म करना लगभग असंभव है. आगरा के सिटी एसपी जी सुशील चंद्रभान कहते हैं, ‘अतीत में हमने ताजगंज और सदर जैसे इलाकों में छापे मारे हैं और अश्लील वीडियो और पाइरेटेड फिल्में बेचने के लिए एक शख्स को गिरफ्तार किया है. हम इन इलाकों में छापे मारना जारी रखेंगे.’
आगरा हो या मेरठ या फिर बरेली. उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में यही हाल है. बरेली में बीते हफ्ते ही 21 साल की एक लड़की ने तब खुदकुशी कर ली थी जब उसे पता चला था कि उसके बलात्कार का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद एक आरोपित ने उसकी नग्न तस्वीरें भी स्थानीय बाजार में तीन रु प्रति प्रिंट के हिसाब से बेची थीं.

महात्मा गांधी की मूर्ति को पहना दी समाजवादी पार्टी की टोपी और दुपट्टा

0

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के अपमान का मामला सामने आया है. बापू की प्रतिमा पर किसी ने समाजवादी पार्टी की टोपी और दुपट्टा पहना दिया. मामले की मजिस्ट्रेट जांच हो रही है.
मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के कंपनी बाग में बापू की पीतल की एक मूर्ति लगी है. परसों सुबह रोज की तरह लोग पार्क में टहलने के लिए पहुंचे तो बापू को इस हाल में देखकर हैरान रह गए. उनकी मूर्ति पर समाजवादी पार्टी की टोपी और गले में दुपट्टा पहनाया गया था. इतना ही नहीं बापू की मूर्ति से चश्मा भी गायब था.
मुरादाबाद में कल ही मेयर के लिए उपचुनाव हुए हैं. इससे पहले शहर में उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार हो रहा था. आसपास के लोग बता रहे हैं कि इस पार्क में समाजवादी पार्टी का एक कार्यक्रम हुआ था और उसी के बाद कुछ लोगों ने बापू की मूर्ति को ये टोपी और दुपट्टा पहना दिया.
बापू की प्रतिमा के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत की हर तरफ निंदा हो रही है. प्रशासन तक बात पहुंची तो फौरन मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए. दोषियों पर अब कार्रवाई की बात हो रही है

पश्चिम बंगाल में अगली सरकार के लिए भाजपा की नींव तैयार

0

कोलकाता: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक और कामरूप से कच्छ तक भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता काम करें. बंगाल पर हमारी विशेष नजर है. ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि देश की सुरक्षा के लिए घुसपैठ रोकना जरूरी है. राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को आने से तब तक रोका नहीं जा सकता जब तक बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता.
बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काफी संघर्ष किया है और अत्याचार सहा है. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैं बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश के हर राज्य का भाजपा कार्यकर्ता आप के साथ मजबूती से खड़ा है. श्री शाह ने पंचायत चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों के लिए आज से ही काम शुरू कर देना चाहिए. विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा कर काम किया, उसका नतीजा यह हुआ की पार्टी को सफलता मिली और हमने तीन सीटें खुद के बल पर जीती.
विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरों पर भी सवाल खड़ा करता है लेकिन आंकड़े कहते हैं कि मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान मोदी जी से ज्यादा विदेशी दौरा किया था. आंकड़ों में उन्होंने मोदी जी से ज्यादा दौरा किया लेकिन वह कब जाते और कब वापस आ जाते इसका पता किसी को भी नहीं लगता था. लेकिन आज देश का प्रधानमंत्री अमेरिका या फिर नेपाल जाता है तो उनका भव्य स्वागत होता है. प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत में हजारों-हजार लोग सड़कों पर उतर आते हैं. लेकिन भारती जनता पार्टी के कार्यकर्ता यह जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत उनका स्वागत ही नहीं बल्कि यह देश की सवा सौ करोड़ जनता और भारत माता का स्वागत है. वह जब अमेरिका में हिंदी में दुनिया को संबोधित करते है तो देश की जनता सीना गर्व से फुल जाता है.
शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है. मैं विशेष कर बंगाल के भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ता से कहना चाहता हू कि वह कभी भी यह सोच कर पार्टी न करें कि वह केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही कार्यकर्ता हैं,भाजपा का सदस्य बनने का अर्थ यह है कि भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान के साथ जुड़ना है. यदि दिल में जज्बा है देश के प्रति गर्व है तो भारतीय जनता पार्टी के लिए संघर्ष करना. ईश्वर ने हमारा मार्ग प्रशस्त किया है.

अधिकारों की लड़ाई में HC से केजरीवाल सरकार को झटका

0

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच चल रही अधिकारों की लड़ाई पर फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली में पुलिस, जमीन और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों मे आखिरी फैसला केंद्र ही करेगा. अदालत के इस फैसले से दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है.
भारत के संविधान के आर्टिकल 239AA के तहत भारत की यूनियन टैरिटरी में पुलिस, कानून व्यवस्था और जमीन से जुड़े मामलों मे पॉवर केंद्र के हाथ में है. और दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे अपने आदेश में भी बरकरार रखा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच अधिकारों की लड़ाई पर अपना फैसला सुना दिया है. दरअसल दोनों के बीच कई मुद्दों पर अधिकारों को लेकर टकराव होता रहा है और 24 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.
दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले से केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता आशुतोष ने कहा है कि ‘हाईकोर्ट के इस फैसले का हम स्‍वागत करते हैं. इसे हम सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.

15 अगस्त तक बिना आईडी भारत नहीं आ पाएंगे नेपाली नागरिक

0

कोई नेपाली नागरिक 15 अगस्त तक बिना आईडी प्रूफ के भारत में प्रवेश नहीं कर पाएगा। भारत आने वाले नेपाली नागरिकों को अपनी पहचान और नेपाल के नागरिक होने का प्रमाण एसएसबी को दिखाना होगा।
स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के मद्देनजर एसएसबी को नेपाल सीमा से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की आईडी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने एफ कंपनी को नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों की आईडी की जांच करने को कहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट के चलते कहीं कोई अनजान, असामाजिक तत्व और गैर नेपाली नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए खास सतर्कता बरती जा रही है। भारत सरकार और एसएसबी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के तहत 15 अगस्त तक सीमा पर विशेष निगरानी रहेगी।
एफ कंपनी के प्रभारी एसआई हरसुख चौहान ने बताया कि एसएसबी जवान नेपाली नागरिकों की आईडी की जांच कर ही उन्हें भारत प्रवेश करा रहे हैं। उधर इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि राज्य के उच्चधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस तक सीमा पर निगरानी तेज करने के निर्देश मिले हैं।

हवा में टकराते-टकराते बचे इंडिगो के दो विमान

0

ढाका के हवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, 225 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भर रहे इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान हवा में एक ही मार्ग पर आ गए, लेकिन पायलट की सूझबूझ से उनके बीच टक्कर टल गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हालांकि, इस घटना से कुछ यात्री और चालक दल के सदस्य इतने डर गए कि उन्हें उपचार मुहैया करवाना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि चार यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों ने चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दी गई।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है जब मुंबई से गुवाहाटी आने वाला इंडिगो विमान (फ्लाइट संख्या 6ई-813) खराब मौसम के कारण निर्धारित ऊंचाई से 250-300 फीट ऊपर चला गया। ठीक इसी समय चेन्नई जाने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट (फ्लाइट 6ई-136) उसी रास्ते पर थी और दोनों विमान बीच आसमान में बेहद करीब आ गए।
इसके तुरंत बाद ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (टीसीएएस) पर अलर्ट मिलते ही एक विमान के फ्लाइट कमांडर ने दूसरे विमान से सुरक्षित दूरी बना ली और खतरा टल गया। उस वक्त दोनों विमान पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हवाई क्षेत्र में थे। पूर्वोत्तर के राज्यों में जाने के लिए भारतीय एयरलाइंस ढाका के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती हैं।

जीएसटी के पारित होने को PM मोदी ने बताया ऐतिहासिक, सभी दलों को कहा- शुक्रिया

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने का स्वागत किया और इसे सही मायनों में एक एतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने इसके लिए सभी दलों के नेताओं और सदस्यों को धन्यवाद दिया।
मोदी ने जीएसटी को सहयोगात्मक संघवाद का सबसे बेहतर उदाहरण बताया और कहा कि हम सभी मिलकर भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जीएसटी से जुड़े संविधान के 122वें संशोधन विधेयक 2014 के राज्यसभा में पारित होते ही मोदी ने ट्वीटर पर कहा, ‘राज्यसभा में जीएसटी विधेयक पारित होने के सही मायनों में इस एतिहासिक अवसर पर मैं सभी दलों के नेताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।’
उन्होंने इसे नई राह दिखाने वाला निर्णय बताते हुए कहा, ‘21वीं सदी के लिये देश को एक नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली देने के लिये हमारे सांसदों को बधाई दी जानी चाहिये।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा मिलेगा तथा निर्यात प्रोत्साहन में भी मदद मिलेगी। देश में रोजगार और राजस्व में वृद्धि होगी।
पीएम मोदी ने कहा, ‘हम सभी दलों और राज्यों के साथ मिलकर ऐसी कर प्रणाली बनाने के लिये कार्य करते रहेंगे जिससे कि देश के सभी नागरिकों को फायदा हो और पूरा देश एक जीवंत साझे बाजार के रूप में उभरे।’

मोदी सरकार की मुराद पूरी, जीएसटी बिल राज्य सभा में निर्विरोध पास हुआ

0

आम जनता और सरकार के लिए फायदेमंद माना जाने वाला जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक राज्यसभा में निर्विरोध पास हो गया है. बुधवार को सरकार ने इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया. आठ घंटे की लंबी चर्चा के बाद शाम को इस पर वोटिंग शुरू हुई जिसमें बिल के समर्थन में 203 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा. इस बिल का विरोध कर रहे एआईएडीएमके सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया और सदन से वाक्आउट कर दिया. बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर सभी दलों और उनके सदस्यों को धन्यवाद दिया है.
इससे पहले राज्य सभा में इस बिल की प्रबल विरोधी कांग्रेस ने इसे अपनी कुछ शर्तों पर समर्थन दिया. बुधवार को बहस के दौरान कांग्रेस की ओर से पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार से यह भरोसा मांगा कि संविधान संशोधन बिल पास होने के बाद सरकार जीएसटी विधेयक को धन विधेयक के रूप में पेश करके पिछले दरवाज़े से पास नहीं कराएगी.
संविधान संशोधन बिल पास होने के बाद सरकार को दोनों सदनों में मूल जीएसटी बिल पेश करना होगा. लेकिन अगर सरकार उस बिल को धन विधेयक के रूप में लाती है तो फिर उसे राज्यसभा से पास कराने की बाध्यता नहीं रह जाएगी, जहां विपक्ष बहुमत में है. हालांकि कुछ जानकारों के मुताबिक कांग्रेस की यह बात समझ से परे है, क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 110 में कहा गया है कि यदि किसी विधेयक में करों से संबंधित कोई बदलाव किया जाता है तो उसे धन विधेयक ही माना जाएगा.