Home Blog Page 1118

अक्षय की ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ का नया सॉन्ग

0

बॉलीवूड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का नया गाना ‘गोरी तू लट्ठ मार’ रिलीज हो गया है। मथुरा की मशहूर लट्ठमार होली के सीन गाने में देखने को मिलेंगे। अक्षय और भूमि आपस में लट्ठमार होली खेल रहे हैं।

फिल्म में केशव का रोल निभा रहे अक्की अपनी पत्नी जया यानि भूमि के गांव होली खेलने जाते हैं और इसी दौरान होली खेलते हुए उससे माफी मांगने की कोशिश करते हैं। होली पर फिल्माया गया यह गाना होली के दूसरे गानों से काफी अलग है। गाने का वीडियों अक्की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अक्की ने लिखा कि, ‘केशव और जया की प्रेम कहानी के बीच क्यों आ गई लट्ठ खुद ही देखिए।’ गाने को सोनू निगम और पलक मुच्छल ने गाया है और लिरिक्स गरिमा और सिद्धार्थ ने लिखे हैं। और गाने को कंपोज मानस और शिखर द्वारा किया गया है।

आईएसआईएस संदिग्ध दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा

0

नई दिल्ली – केरल के एक संदिग्ध शख्स को कथित तौर पर आईएसआईएस से जुड़े होने के शक में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को खुफिया सूचना पर पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई हड्डे के पास से फर्जी पासपोर्ट के साथ दबोचा है।

फर्जी पासपोर्ट पर सीरिया जाने का इस संदिग्ध पर आरोप है, जिसकी स्पेशल सेल की टीम जांच कर रही है। स्पेशल सेल के ज्वाइंट कमिश्नर एम.एम. ओबेराय ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है, लेकिन जांच का हवाला देते हुए उन्होंने इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

ओबेराय ने कहा कि हमारा ऑपरेशन अभी जारी है। हम इस संदिग्ध के जरिये तमाम नेटवर्क को खंगालने में जुटे हुए हैं। हमारी कई टीमें देश के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही हैं। अभी इस संदिग्ध और इसके नेटवर्क के बारे में तमाम सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं।

इसकी जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जाएगा। उन्होंने सिर्फ इस गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान के बारे में बताया है। उनके मुताबिक शाहजहां नाम का यह संदिग्ध आरोपी केरल के कन्नौर का रहने वाला है। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है।

चीन करेगा 23 लाख सैनिकों की कटौती

0

नई दिल्ली – अपने इतिहास में सेना में सबसे बड़ी कटौती करने दुनिया की सबसे विशाल 23 लाख सैनिकों की सैन्य क्षमता वाला चीन जा रहा है। चीन सैनिकों का आंकड़ा अपनी सेना की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 10 लाख तक करने जा रहा है। चीनी सेना के आधिकारिक समाचार पत्र पीएलए डेली की रिपोर्ट के अनुसार जनमुक्ति सेना (पीएलए) नौसेना एवं मिसाइल बल समेत अन्य सेवाओं की संख्या बढ़ायेगा।

सेना में ढांचागत सुधार को लेकर कल चीनी सोशल साइट वीचैट पर अखबार के अकाउंट जुन झेंगपिंग स्टूडियो पर प्रकाशित एक लेख में कहा गया, सुधार के बाद विशाल सैन्य क्षमता वाले पुराने ढांचे के स्वरूप को बदला जायेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह सुधार चीन के सामरिक लक्ष्यों एवं सुरक्षा जरूरतों पर आधारित है। इससे पहले पीएलए का फोकस जमीनी लड़ाई एवं आंतरिक रक्षा पर केंद्रित था, जो मौलिक सुधार की प्रक्रिया से गुजरेगा।

इसके अनुसार, ऐसा पहली बार है जब सक्रिय पीएलए सैन्य कर्मियों की संख्या कम कर 10 लाख से नीचे की जायेगी। पीएलए नौसेना, पीएलए स्ट्रैटजिक सपोर्ट फोर्स एवं पीएलए रॉकेट फोर्स में सैनिकों की संख्या बढ़ायी जायेगी जबकि पीएलए एयर फोर्स के सक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या वहीं बनी रहेगी। चीन के रक्षा मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार वर्ष 2013 में पीएलए सेना में करीब 8.50 लाख युद्ध सैनिक थे। बहरहाल पीएलए सेना की कुल ताकत के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया। इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घोषणा की थी कि पीएलए में तीन लाख सैनिकों तक की कटौती की जायेगी।

IRCTC के एप पर अब एयर टिकट भी होगी बुक

0

नई दिल्ली – इस सप्ताह एक नया मोबाइल एप्लीकेशन रेलवे शुरू करेगा, जिसमें एयर टिकट भी बुक कराया जा सकता है। यात्रियों की विभिन्न जरूरतों को एकीकृत मोबाइल एप पूरा करेगा। इसमें कुली, रिटायरिंग रूम, खाने के आर्डर के साथ ट्रेन टिकट की बुकिंग शामिल है।

परियोजना से जुड़े रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस एप्लीकेशन का विकास रेलवे की सॉफ्टवेयर इकाई सीआरआईएस कर रही है। इस पर सात करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अधिकारी ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान साफ-सफाई समेत यात्रियों की विभन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए फिलहाल रेलवे के कई एप हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर केवल एक ही सेवा की पेशकश करता है। भारतीय रेलवे की परियोजना एकीकृत रेलवे मोबाइल एप की घोषणा रेल बजट 2016-17 में की गयी थी।

Netflix was the top grossing app in Q2, with mobile revenue up 233%

0

Nemo enim ipsam voluptatem quia voluptas sit aspernatur aut odit aut fugit, sed quia consequuntur magni dolores eos qui ratione voluptatem sequi nesciunt.

Et harum quidem rerum facilis est et expedita distinctio. Nam libero tempore, cum soluta nobis est eligendi optio cumque nihil impedit quo minus id quod maxime placeat facere possimus, omnis voluptas assumenda est, omnis dolor repellendus.

Nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi architecto beatae vitae dicta sunt explicabo.

Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam aliquam quaerat voluptatem. Ut enim ad minima veniam, quis nostrum exercitationem ullam corporis suscipit laboriosam, nisi ut aliquid ex ea commodi consequatur.

At vero eos et accusamus et iusto odio dignissimos ducimus qui blanditiis praesentium voluptatum deleniti atque corrupti quos dolores et quas molestias excepturi sint occaecati cupiditate non provident, similique sunt in culpa qui officia deserunt mollitia animi, id est laborum et dolorum fuga.

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem eum fugiat quo voluptas nulla pariatur.

“Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat”

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet ut et voluptates repudiandae sint et molestiae non recusandae. Itaque earum rerum hic tenetur a sapiente delectus, ut aut reiciendis voluptatibus maiores alias consequatur aut perferendis doloribus asperiores repellat.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

बापू के पोते गोपालकृष्ण गांधी विपक्ष के उपराष्ट्रपति प्रत्याशी

0

नई दिल्ली – 18 विपक्षी दलों की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने का फैसला विपक्षी दलों की बैठक में कई नामों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से किया गया। 22 अप्रैल, 1945 में गोपालकृष्ण गांधी का जन्म हुआ था। वो देवदास गांधी और लक्ष्मी गांधी के पुत्र हैं।

गोपालकृष्ण गांधी ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में एमए और 1968 से लेकर 1992 तक आईएएस के रूप में देश को अपनी सेवाए दीं। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से सर्विस से रिटायरमेंट लिया। आईएएस रहते हुए उन्होंने तमिलनाडु में अपनी सेवाएं दीं। वो 1985 से 1987 तक तत्कालीन उपराष्ट्रपति आर वेंकेटरमण के सेक्रेटरी रहे। 1987 में आर वेंकेटरमण जब राष्ट्रपति बने तो गोपालकृष्ण गांधी ने ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर अपनी सेवाएं दी। वो 1997 में राष्‍ट्रपति के सेक्रेटरी भी रहे।

गोपालकृष्ण गांधी ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में संस्कृति मंत्री और लंदन स्थित नेहरू सेंटर के डायरेक्‍टर के रूप में अपनी सेवाएं दी। गांधी को 1996 में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त बनाया गया, यहां उनकी काफी लोकप्रियता थी। उन्होंने छोटे से अफ्रीकी देश लसेथो में भी भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दी। साल 2000 में गोपालकृष्ण गांधी की नियुक्ति श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में हुई। वो साल 2002 में नॉर्वे में भारत के राजदूत बने। गांधी ने आइसलैंड में भारतीय राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने नायलॉन और सिंथेटिक मांजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया

0

नई दिल्ली – सिंथेटिक मांजे को इंसानों और पशु-पक्षियों के लिए घातक मानते हुए नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। समाचार एजेंसी के अनुसार एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों को नायलॉन और सिंथेटिक मांजों के निर्माण, भंडारण, खरीद-बिक्री और इस्तेमाल रोकने का आदेश दिया है। एनजीटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध नायलॉन के साथ-साथ चाइनीज और शीशे व धातुओं की परत चढ़े तेज धार वाले कॉटन के मांजे पर भी लागू होगा।

पशु अधिकारों की वकालत करने वाले एनजीओ पीपुल फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा), खालिद अशरफ और अन्य की याचिका पर एनजीटी का यह फैसला आया है। इसमें शीशे और धातुओं की परत चढ़े मांजे के जोखिम को देखते हुए इस पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही पेटा की दलील थी कि कॉटन उद्योग में मांजा बनाने के काम में छोटे बच्चे लगे होते हैं जो इसमें इस्तेमाल हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आकर सांस की बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के हेड कोच

0

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया हेड कोच चुना है। सोमवार को शास्त्री समेत पांच कैंडिडेट के सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली सीएसी ने इंटरव्यू लिए थे।

कप्तान विराट कोहली से बात करने के बाद ही कोच के नाम की घोषणा की जाएगी, ऐसा सोमवार को गांगुली ने कहा था । मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बीसीसीआई प्रशासक समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा था कि कोच के नाम की घोषणा शाम तक कर दी जाए।

आपको बता दें कि रवि शास्त्री पहले भी टीम इंडिया के डायरेक्टर पद पर रह चुके हैं और कोच का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। शास्त्री और विराट कोहली की केमेस्ट्री बहुत अच्छी मानी जाती है। शास्त्री अब 2019 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे। कोच पद के लिए जिन कैंडिडेट के इंटरव्यू लिए गए थे, उनमें वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत, टॉम मूडी और रिचर्ड पायबस शामिल थे।

सलीम शेख ने जान पर खेल बचाई 49 लोगों की जिंदगी

0

नई दिल्ली – आतंकवादियों ने सावन के पहले सोमवार को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमला करते हुए सात लोगों की जान ली, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगो को घायल किया । बस के ड्राइवर ने इस आतंकी हमले में 45 से अधिक लोगों की जान अपनी बहादुरी से बचाई। सलीम शेख ऐसा आंतकी हमले के समय फरिश्ता बन लोगों की जान बचाने वाले ड्राइवर का नाम है।

बस ड्राइवर ने आतंकी हमले के समय सूझबूझ दिखाते हुए मौके से बस को किसी तरह भगाकर सुरक्षाबल के कैंप तक पहुंचाया। जिससे 49 लोगों की जान बच सकी। हमले के शिकार हुए अधिकतर यात्री महाराष्ट्र और गुजरात के थे। वलसाड के ओम ट्रैवल्स की बस का ये ड्राइवर सूरत का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर सलीम हीरो बन गया है। लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब आतंकियों ने बस पर फायरिंग शुरू की तब ड्राइवर सलीम शेख ने महसूस कर लिया कि अगर उन्होंने बस रोकी तो ये आतंकी सभी लोगों को मौत के घाट उतार सकते हैं।

इसी डर के कारण सलीम शेख ने बस ना रोकने का फैसला किया। जब सलीम ने बस को भगाने की कोशिश की तो आतंकियों ने उस पर गोलियां चलाईं। भाग्यवश वह आतंकियों की गोलियों का शिकार होने बच गया। बस को बस को भागता देख आतंकियों ने बस के पहिये को निशाना बनाकर गोलियां चलाई। टायर पंचर होने के बाद भी सलीम ने बस को नहीं रोका और बस सुरक्षाबलों के कैंप तक पहुंचा दिया।

योगी सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट

0

लखनऊ । उत्तरप्रदेश विधानसभा में आज के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला बजट पेश हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने पेश किया। यह बजट 3।84 लाख करोड़ रूपए का था। गौरतलब है कि सीएम योगी सरकार पर विपक्ष ने हमला बोल दिया। उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेताओं ने सदन में हंगामा कर दिया। बजट प्रस्तुतिकरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया।

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना हेतु 3 हजार करोड़ रूपए का बजट का प्रावधान किया है।। स्माला चीनी मिल के लिए 84 करोड़ का बजटमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बजट सत्र के अभिभाषण में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि मैं अमरनाथ यात्रा पर होने वाले हमले की कड़ी निंदा करता हुं।

यात्रियों पर जिस तरह से हमला हुआ वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उनका कहना था कि कावड़ यात्रियों से सहयोग की अपील है। उन्होंने सभी से अपने साथ आईडी कार्ड रखने की अपील भी की। समाजवादी पार्टी के विधायक सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर जवाबी हमला हुआ। वे हमले को लेकर धरने पर बैठ गए।

उक्त बजट में शहर गांव विभिन्न वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। किसान समृद्धि योजना हेतु 10 करोड़ का बजट 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की योजना स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात कही गई। फसली ऋण मोचन योजना के 36 हजार करोड़ की व्यवस्था सोलर पंप योजना हेतु 125 करोड़ का बजट चीनी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु 273 करोड़ का बजट अन्य वर्ग के कारोबारियों का आॅनलाईन पंजीकरण संकल्प पत्र के अनुसार सभी वादों को पूर्ण करेंगे। राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया। इस दौरान एक्सीलेंस हेतु 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया।