Home Blog Page 1024

आमिर ख़ान की बेटी ने एक्ट्रेस बनने से किया इनकार, अब वो..

0

आजकल बॉलीवुड में हर शुक्रवार किसी ना किसी स्टार किड का फ़िल्मों में डेब्यू हो रहा है। अभी हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फ़िल्म रिलीज़ हुई है। सूत्रों की माने तो बॉलीवुड के किंग ख़ान की लाडली भी ऐक्टिंग का कोर्स करने लंदन गयीं हैं। लेकिन बता दें कि एक और ख़ान यानी आमिर ख़ान की बिटिया इरा ख़ान ने अपने लिए एक्टिंग को नहीं बल्कि डायरेक्शन को चुना है। और साथ ही साथ यह भी बता दें कि इरा ख़ान ने निर्देशन की शुरुआत फ़िल्म से नहीं बल्कि एक ग्रीक प्ले ‘यूरीपिड्स मेडिया’ से करने का फ़ैसला किया है।

आमिर ख़ान की लाडली इरा ने पूरी तैयारी और गंभीरता के साथ निर्देशन का काम शुरू भी कर दिया है। क्योंकि इसी साल दिसंबर में उनके नाटक का प्रीमियर किया जाना तय हुआ है। और इस ग्रीक नाटक ‘यूरीपिड्स मेडिया’ से एक और जाना पहचाना नाम जुड़ा है। वह है युवराज सिंह की पत्नी और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं हेज़ल कीच का। बता दें कि हेज़ल कीच इस नाटक में मुख्य किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं।

भले ही इरा ख़ान ने पर्दे के पीछे रहने वाले करियर को चुना है, लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया में अपने फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से काफ़ी चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक्सरसाइज़ करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह एक्सरसाइज़ करते हुए अचानक से गिर पड़ती हैं। और इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं’ जो इन दिनों सोशल मीडिया में काफ़ी वायरल हो रहा है। और फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज़ भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मायावती ने फिर उठाया EVM पर सवाल, इस उपचुनाव में…

0

उत्तर प्रदेश हमीरपुर विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी युवराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार प्रजापति को क़रीब 17 हजार 846 वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज करी। जबकि इस उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही। और कांग्रेस को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि इस उपचुनाव के परिणाम के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए।

मायावती ने ट्वीट करके कहा कि, “भाजपा द्वारा ईवीएम आदि की धांधली से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का क्रम यूपी के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी जारी रहा। जबकि बारिश के कारण इनके वोटर निकले ही नहीं थे। यह सभी जानते हैं। अगर इनकी नियत में खोट नहीं था, तो सभी 12 सीटों पर एक साथ उपचुनाव क्यों नहीं कराया गया।”

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि, “हमीरपुर उपचुनाव में बीएसपी को धांधली के तहत तीसरे नंबर पर ढकेल कर अब अन्य 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का मनोबल गिराने की साज़िश की गई है, जो क़तई सफ़ल नहीं होने वाली है। बसपा जन सहयोग से इस नियोजित षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब ज़रूर देगी।”

जबकि अपने एक और ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि, “साथ ही, बसपा के लोगों से अपील है कि वह हमीरपुर के परिणाम से क़तई मायूस ना हों, बल्कि और ज़्यादा तैयारियों के साथ अगले महीने होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए पूरे जी-जान से काम करें, ताकि ऐसी साज़िशों को नाक़ाम किया जा सके। ईवीएम की रखवाली पर भी कड़ी नज़र ज़रूर रखें।

स्वाभिमानी किसान पार्टी की नेता पूजा मोरे ने उठाए सवाल कहा, “सीएम की पत्नी क्यों हैं विशेष..?

0
Puja More- Devendra Fadnavis

बहुजन वंचित आघाड़ी पार्टी की प्रवक्ता दिशा शेख़ से एक युवा छात्र ने जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बार-बार ट्रोल होने के बारे में सवाल किया, तो दिशा शेख़ ने कहा कि श्रीमती फडणवीस का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक महिला को एक महिला का समर्थन करना चाहिए,जो ऑनलाइन ट्रोल का शिकार होती है।

वहीं दूसरी ओर स्वाभिमानी किसान पार्टी की नेता और सीएम की रैली में विरोध करने के बाद चर्चा में आईं पूजा मोरे ने कहा कि जब मुझे विरोध प्रदर्शन से हटा दिया गया, तो पुलिस वाले ने मेरे साथ एक आम महिला की तरह व्यवहार किया। लेकिन जब सीएम की पत्नी को ट्रोल किया जाता है, तो उन्हें विशेष उपचार मिलता है। स्थानीय शिवसेना नेता यशश्री बखरिया और कांग्रेस नेता कल्याणी मंगवे ने कहा कि, “प्रत्येक महिला के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार होना चाहिए।”

तो वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलक़ों से ख़बर है कि शिवसेना बीजेपी गठबंधन टूटने की स्थिति में शिवसेना राकांपा और कांग्रेस के महागठबंधन के साथ-साथ विभिन्न संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना विधायक अंबादास दानवे ने कहा है कि राजनीति में किसी भी संभावना से इंक़ार नहीं किया जा सकता है।
हालांकि, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने कहा कि हमारी विचारधारा बिल्कुल अलग हैं। इसलिए, ऐसा गठबंधन संभव नहीं होगा। तो वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) ने संकेत दिया है,कि प्रकाश अम्बेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन आघाड़ी पार्टी के साथ गठबंधन अभी ख़त्म नहीं हुआ है। MIM महाराष्ट्र के अध्यक्ष और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज़ जलील ने कहा कि अम्बेडकर के लिए हमारे द्वार अभी भी खुले हैं, लेकिन उन्हें हमें अधिक सीटें देनी चाहिए।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के ऊपर लगे ये आरोप, हो सकता है महाभियोग

0
Donald Trump

ग़ौरतलब है कि अमेरिकन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पलोसी ने राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। तो वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनक़ार कर दिया है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगा है, कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेन्सकी पर दबाव बनाया कि वह ट्रंप के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी ‘जो बाईडन’ और उनके बेटे के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के दावों की जाँच शुरू करें।

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात को स्वीकार किया है, कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के विषय में बात की थी। स्पीकर नैंसी पलोसी का राष्ट्रपति ट्रंप के इस बर्ताव पर कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है। पलोसी ने कहा कि इसमें राष्ट्रपति की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति क़ानून से ऊपर नहीं हो सकता। वहीं पूर्व राष्ट्रपति जो बाईडन ने भी ट्रंप के ऊपर महाभियोग चलाने का समर्थन करते हुए कहा कि ट्रंप पर महाभियोग चलाना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। लेकिन यह उनके ख़ुद के कृत्यों की वजह से हो रहा है।

बताया जा रहा है कि निचले सदन में 145 से 235 डेमोक्रेट्स महाभियोग चलाने के समर्थन में हैं। ग़ौरतलब है कि महाभियोग की प्रक्रिया में ट्रंप को पद से हटाने के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की ज़रूरत होगी, जो अपने राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ जाएं। बता दें कि अभी तक अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के ज़रिए नहीं हटाया गया है।

मॉब लीचिंग की भेंट चढ़े बच्चे, नहीं रुक रही घटनाएँ

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

इन दिनों देश की बहुत सी गंभीर समस्याओं में एक और नाम शुमार हो गया है वह है मॉब लिंचिंग क्योंकि मॉब लिंचिंग की घटनाएं देश में तेज़ी से बढ़ रही हैं। इसकी वजह से कई मासूम बड़ी बेरहमी से भीड़ के द्वारा पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिए जाते हैं। ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी ज़िले में घटित हुई। इस बार मॉब लिंचिंग के शिकार बने दो दलित बच्चे जिनका क़सूर बस इतना था कि उन्होंने खुले में शौच की थी।

पुलिस निरीक्षक आरएस धाकड़ ने पीटीआई के हवाले से बताया कि घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी ज़िले के भवखेड़ी गांव में सुबह-सुबह घटित हुई। पुलिस के अनुसार 12 साल की रोशनी और 10 साल के अविनाश को पंचायत भवन के सामने शौच करने की वजह से बहुत बेरहमी से पीटा गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक धाकड़ का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं।

मध्य प्रदेश के ही नीमच ज़िले में भी जुलाई के महीने में एक 58 साल के व्यक्ति को मोर चोरी करने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला गया था। जिसमें 9 लोगों गिरफ़्तार किया गया था।  मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने हाल ही में मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ एक विधेयक पेश किया था। जो मध्य प्रदेश गोवंश वध अधिनियम, 2004 में संशोधन है। जिसके अनुसार जब भीड़ के सदस्यों द्वारा एक ही अपराध किया जाता है तो सज़ा की न्यूनतम अवधि 1 साल और अधिकतम 5 साल तक बढ़ जाएगी।

बेटी के हाथ का आधा जला टुकड़ा लेकर शख़्स पहुँचा थाने, पूरी बात है दिल दहलाने वाली

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में आए दिन कई अविश्वसनीय गुनाह होने लगे हैं। हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले में हुई। यहाँ थाने में एक शख़्स अपने हाथ में आधा जला हुआ हाथ लेकर पहुँच गया और न्याय की गुहार लगाने लगा। दरअसल ये शख़्स साठी थाना के अंतर्गत आने वाले परोरहा गांव निवासी रामनाथ राम हैं और उन्होंने पुलिस में अपनी बेटी के ससुराल वालों के ख़िलाफ़ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसी की जाँच के लिए वो ससुराल वालों द्वारा जलाए जा रहे बेटी के शव से बेटी का हाथ ले आए ताकि जाँच में मदद मिल सके।

रामनाथ ने पुलिस में दी शिक़ायत में बताया है कि, उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी 10 साल पहले सूअरछाप गांव के रहने वाले भुटकुन राम के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। उनकी बेटी के 7 और 8 साल के दो बेटे भी हैं। रामनाथ ने कहा कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसे बहुत प्रताड़ित करते थे।

रामनाथ ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात उनकी बेटी संगीता के पति, देवर साहेब, संजीत, दीपू और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। रामनाथ के अनुसार जैसे ही उसे बेटी की हत्या की ख़बर मिली, वो तुरंत सूअरछाप गांव में स्थित श्मशान पहुंच गए। जहां उसकी बेटी के ससुराल वाले उसका शव जला रहे थे। और बेटी का शव जलाए जाने का विरोध करने पर बेटी के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।

रामनाथ ने अपनी शिक़ायत में कहा है कि बेटी के शव का बिना किसी जांच-पड़ताल के अंतिम संस्कार किया जा रहा था। और इसी वजह से वह शव के जलाये जाने का विरोध कर रहे थे। इसी विरोध और छीना-झपटी में किसी तरह जलती चिता से उन्होंने बेटी का अधजला हाथ निकाल लिया, और उसे लेकर थाने पहुंच गए। ताकि उस अवशेष से बेटी की मौत का कारण पता लगाया जा सके। इस पूरे मामले पर लौरिया थानाअध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी फ़रार हो गए हैं। और उनकी तलाश जारी है।

भारत के इस शहर में बसे हैं सबसे अमीर लोग, मुकेश अम्बानी का नाम फिर आया इस नम्बर पर..

0
Mukesh Ambani

IIFL वेल्थ हुरून इंडिया ने अमीरों की एक सूची जारी की है। जिसके अनुसार रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी ने आठवें साल भी अपना नंबर वन का ख़िताब नहीं छोड़ा। उनकी कुल संपत्ति 3,80,700 करोड़ की आंकी गई है। जबकि दूसरा स्थान हासिल किया एसपी हिंदुजा ने जिनकी कुल संपत्ति 1,86,500 करोड़ बताई जा रही है तो वहीं विप्रो के अज़ीम प्रेमजी ने 1,17,100 करोड़ के साथ तीसरा स्थान अपने नाम किया। इस सूची की माने तो अमीर भारतवंशियों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है। क्योंकि अब 1,000 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले भारतीयों की संख्या 831 से बढ़कर 953 हो गई है। वहीं अगर इसे डॉलर की तुलना में देखा जाए तो अरबपतियों की संख्या 141 से कम होकर 138 ही रह गई है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 10% के बराबर है तो वहीं 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले 953 अमीरों की कुल संपत्ति देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 27% के बराबर है इस सूची के मुताबिक़ लक्ष्मी निवास मित्तल 1,07,300 करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे, 94,500 करोड़ के साथ गौतम अडानी पाचवें, 94,100 करोड़ के साथ उदय कोटक छठे, 88,800 करोड़ के साथ साइरस एस पूनावाला सातवें, 76,800 करोड़ के साथ साइरस पल्लोनजी मिस्त्री आठवें, 76,800 करोड़ की संपत्ति के साथ शापोरजी पल्लोनजी नौंवे, और 71,500 करोड़ की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी दसवें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहे।

इस सूची में 82 प्रवासी भारतीयों को भी शामिल किया गया है। इसमें से 76% ने अपने दम पर ये स्थान हासिल किया है। ओयो रूम्स के 25 वर्षीय रितेश अग्रवाल 7,500 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे कम उम्र के अरबपति हैं और इन्होंने अपने दम पर इस सूची में स्थान हासिल किया है। साथ ही media.net के 37 वर्षीय दिव्यांक तुराखिया 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीय हैं। इस सूची में 152 महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें एचसीएल टेक्नोलॉजी की 37 साल की रौशनी नडाल सबसे अमीर भारतीय महिला बनीं तो उनके बाद नंबर आता है, गोदरेज समूह की स्मिता वी कृष्णा का, साथ ही बायोकॉन की किरण मजूमदार का नाम भी इस सूची में शामिल है जिन्होंने अपने दम पर सबसे अमीर महिला का ख़िताब हासिल किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रेहड़ी वालों के लिए किया बड़ा एलान

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा है, कि दुनिया के हर शहर में रेहड़ी पटरी वाले अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन दूसरे देशों में यह लोग संगठित हैं, व्यवस्थित है, और नियमित हैं। यही वजह है कि और देशों में इनकी वजह से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। दिल्ली के रेहड़ी पटरी वाले दिल्ली की लाइफ लाइन हैं।

अगर एक दिन के लिए भी यह काम करना बंद कर दें, तो हमारी ज़िंदगी थम जाएगी। लेकिन यह व्यवस्थित नहीं है। इसलिए सारे विभाग इन्हें परेशान करते हैं। अब इन्हें क़ानूनी जामा पहनाने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी बना दी गई है। जिसमें से 12 सदस्य हॉकरों के बीच से हैं। और बाकी अधिकारी वगैरह हैं। इन सब के चुनाव हो गए हैं। कुल 28 टाउन वेंडिंग हैं।

चिन्मयानन्द पर बलात्कार का इलज़ाम लगाने वाली युवती गिरफ़्तार

0

बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती के परिवार वालों ने आरोप लगाया है, कि बुधवार सुबह पुलिस पीड़िता को जबरन वसूली के मामले में घर से घसीट कर ले गई थी। गौरतलब है कि युवती के ख़िलाफ़ जबरन वसूली का मामला रेप के आरोपी चिन्मयानंद ने ही दर्ज कराया था। रेप के आरोप में चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा गया है। कहा जा रहा है कि युवती अपनी याचिका की सुनवाई के लिए शाहजहांपुर की एक कोर्ट जा रही थी की तभी भारी संख्या में पुलिस बल ने उसे रास्ते में रोककर ज़बरदस्ती अपने वाहन में बैठा लिया।

जबकि युवती ने पुलिस के साथ जाने से मना कर दिया, और कहा कि उसे अपनी याचिका की सुनवाई के लिए कोर्ट जाना है। इसी हंगामे के बीच वहां मीडिया पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने युवती को कोर्ट जाने दिया। पीड़ित छात्रा के वक़ील अनूप त्रिवेदी ने पत्रकारों को बताया, कि एडीजे सुधीर कुमार की अदालत ने रेप पीड़ित छात्रा की जबरन वसूली मामले की याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली है। और 26 सितंबर तक ज़रूरी रिकॉर्ड जमा करने को कहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ इसी मामले को लेकर रेप पीड़ित युवती अपने पिता और भाई के साथ कोर्ट जा रही थी। कि तभी एसआईटी वहां पहुंच गई। जब युवती ने बताया कि वह अदालत में हस्ताक्षर करने जा रही है, तो एसआईटी उसे लेकर अदालत पहुंची। जहां पीड़ित युवती ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। रेप पीड़ित युवती को अदालत से घर छोड़ने पहुंची एसआईटी ने उसके घर पर देर शाम 3 घंटे तक उससे पूछताछ की। पूछताछ करने वाली पुलिस की टीम में 2 महिला अधिकारियों समेत सात लोग थे। लेकिन उससे क्या पूछताछ की गई इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

IIM इंदौर के विद्यार्थी की इस बात ने अमिताभ को किया निराश, KBC में..

0

आजकल नौ बजते ही लोग टीवी के सामने आकर बैठ जाते हैं। और अपने फ़ोन हाथ में लेकर KBC play along लगाकर साथ-साथ खेलने बैठ जाते हैं। आजकल देश के लगभग हर घर का यही नज़ारा होता है। क्योंकि सभी किसी ना किसी तरह सोनी टीवी पर आने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का अपना सपना साकार करना चाहते हैं।

ये सपना हक़ीक़त बनकर सामने आया है सोनीपत के आदित्य गुलिया के जो कि IIM इंदौर के विद्यार्थी हैं। और इस समय अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में Big B के प्रश्नों का सामना कर रहे हैं। विदित है कि शो के दौरान प्रश्नों के बीच-बीच में शो के प्रस्तुतकर्ता अमिताभ बच्चन प्रतिभागियों से उनके जीवन के बारे में प्रश्न करते रहते हैं। जिससे प्रतिभागियों की घबराहट दूर हो सके और वो प्रश्नों के जवाब घबराहट में ग़लत ना दे दें।

ऐसे ही, अमिताभ बच्चन ने आदित्य गुलिया से प्रश्नों के बीच बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें साइंस विषय बिल्कुल पसंद नहीं आया। शो के दौरान ही प्रतिभागी आदित्य गुलिया ने कहा कि, उन्होंने हॉस्टल में रहकर अपनी आज़ादी का कभी ग़लत फ़ायदा नहीं उठाया। इस पर अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वो उनसे निराश हो गए हैं। क्योंकि उन्होंने हॉस्टल में कभी मस्ती नहीं की। बता दें कि इंदौर आईआईएम के विद्यार्थी आदित्य गुलिया ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज़ जवाब देकर हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का मौक़ा हासिल किया था।