महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच राज्य के वरिष्ठ नेता ने की कांग्रेस-एनसीपी की तारीफ़..

0
750

मुंबई: महाराष्ट्र में एक तरफ़ सरकार बनाने को लेकर कोशिशें जारी हैं वहीँ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ऐसा बयान दिया है जो आगे चर्चा में आ सकता है. भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कांग्रेस और एनसीपी की इशारों में तारीफ़ की है. जब उनसे एक सवाल पूछा गया कि अगर राज्य में ग़ैर-भाजपा सरकार बनी तो क्या राज्य में विकास परियोजनाओं पर कोई प्रभाव पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे भाजपा की बने, कांग्रेस की या एनसीपी की.. कोई भी सकारात्मक कार्यों के ख़िलाफ़ नहीं जाता. उन्होंने कहा कि जो भी सरकार बनेगी वो सकारात्मक कार्यों का समर्थन करेगी.