भारत ने बांग्लादेश पर हासिल की बड़ी जीत, मयंक अग्रवाल और शमी ने..

0
394

इंदौर: भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुक़सान पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी. जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई।

मयंक अग्रवाल ने 243 रन की पारी खेलते हुए करियर के 8वें टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक लगाया। इनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा ने 54 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा अबु जायेद ने 4 विकेट लिए। भारत के लिए दोनों पारी में मोहम्मद शमी ने 7, रविचंद्रन अश्विन ने 5, उमेश यादव ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने 43-64 और लिटन दास ने 21-35 रन की पारी खेली।