विजेंद्र कुमार के इस फैसले से RJD को लगा एक और झटका, चुनाव से पहले दिया…

0
307

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। जो की विपक्षी दल है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव (Vijendra Kumar Yadav) ने राजद से अपना नाता तोड़ लिया है। विजेंद्र कुमार यादव (Vijendra Kumar Yadav) भोजपुर के संदेश से दो बार विधायक रह चुके हैं। विजेंद्र कुमार यादव (Vijendra Kumar Yadav) ने इस बात की घोषणा आरा स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की और इस बात को लेकर विजेंद्र कुमार यादव ने कहा था कि, मैं पार्टी में लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा था, यही कारण है कि मैंने पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है। और अभी तक विजेंद्र कुमार यादव ने इस बात की जानकारी नही दी कि वो इसके बाद किस पार्टी में जाएंगे।

विजेंद्र कुमार यादव (Vijendra Kumar Yadav) भोजपुर के संदेश से दो बार विधायक रह चुके हैं वो साल 2000 से 2010 तक भोजपुर के संदेश विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक रह चुके हैं। लेकिन 2010 के चुना’व में विजेंद्र कुमार को हार मिली उसके बाद 2015 के इलेक्शन में राजद ने उनके छोटे भाई अरुण यादव को अपना उम्मीदवार चुना। उन्होंने बताया कि इसके बाद से पार्टी ने उन्हें ज़्यादा एहमियत नही दी। उन्होंने इस बात का एलान करते हुए कहा कि, “मैं पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष होने के बावजूद लगातार उपेक्षित हो रहा था और मेरी धैर्य की सीमा समाप्त हो गई। मैं लगभग 30 साल तक लालू प्रसाद के साथ रहा और पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी उस का बखूबी निर्वहन किया। लेकिन अब उपेक्षा के कारण मैं पार्टी छोड़ रहा हूं।”

विजेंद्र यादव का कहना है कि राजद अब वो पार्टी नहीं रही को पहले लालू की पार्टी थी। जहां पार्टी में पहले कार्यकर्ताओं को अटेंशन और चुनाव लडने के लिए टिकट दिया जाता था वहां अब सिर्फ बाहरी लोगों को टिकट दिया जा रहा है। यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश करी कि वह हमेशा पार्टी के साथ रह सके लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा कुछ भी ना हो सका। बता दें कि विजेंद्र यादव के इस्तीफा देने से राजद को बहुत बड़ा झटका लगा है। खबर है इससे पहले भी राजद के 2 एमएलसी राधाचरण साह और रणविजय सिंह ने राजद छोड़ जेडीयू (JDU) ज्वाइन की थी। जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि विजेंद्र भी जेडीयू में शामिल होंगे। हालाकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। विजेंद्र यादव के छोटे भाई अरुण यादव फिलहाल संदेश से राजद के विधायक हैं।