उन्नाव रे’प पीड़ि’ता के परिवार से मिलने पहुँचे साक्षी महाराज, हुआ ऐसा विरोध कि..

0
224

उन्नाव रे’प पी’ड़िता के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना की वजह से पूरा देश ग़ुस्से से उबल रहा है। लोग दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देश में महिलाओं के ख़िलाफ़ रे’प और हिंसा के मामलों के ख़िलाफ़ देश की जनता कार्यवाही की मांग कर रही है। लोगों का देश की क़ानून व्यवस्था से विश्वास उठ गया है। इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों कमल रानी और स्वामी प्रसाद मौर्य को तत्काल उन्नाव के गांव जाने का निर्देश दिया था। और मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए दोनों नेता उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को साथ लेकर पहुंचे थे।

जहां उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के क़ानूनी तंत्र के लचर रवैए की वजह से हुए उन्नाव रे’प पीड़ि’ता को जलाकर मार दिए जाने की घटना की वजह से ग़ुस्से से भरे लोगों की भीड़ के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ‘मंत्री जी वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बल का प्रयोग करते हुए मारते हुए हटाया। वहां श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना बयान देते हुए कहा है कि, पी’ड़ित परिवार जो भी जांच चाहेगा, वह उसे कराएंगे। जिन भी लोगों के नाम पीड़ि’ता ने अपने बयान में लिए हैं, उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यह राजनीति का विषय नहीं है। तो वहीं दूसरी ओर, साक्षी महाराज ने कहा है कि, वह अपनी पार्टी के साथ पी’ड़ित परिवार के समर्थन में हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि वह संसद में भी इसके बारे में मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अपराधियों को गिरिफ़्तार किया जाएगा। किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा। साक्षी महाराज का कहना था कि, उन्नाव का नाम बदनाम हो गया है।