श्रद्धा की लाश के टुकड़े फ्रिज में थे और आफताब नया ‘शिकार’ खोज रहा था

0
125

दिल्‍ली पुलिस ने उस लड़की का पता लगा लिया है जो आफताब पूनावाला से मिलने उसके महरौली वाले फ्लैट पर आई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, यह महिला जब फ्लैट पर आई थी, उस वक्‍त फ्रिज के भीतर श्रद्धा की लाश के टुकड़े पड़े थे।

पुलिस के अनुसार, वह महिला पेशे से साइकोलॉजिस्‍ट है। आफताब उससे Bumble नाम की डेटिंग ऐप पर मिला था। फिर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया।

पुलिस ने Bumble से जानकारी मांगी थी कि आफताब ने किन-किन से इंटरऐक्‍ट किया। कथित रूप से आफताब इस ऐप के जरिए कई महिलाओं से मिला। पुलिस यह पता कर रही है कि कहीं साइकोलॉजिस्‍ट के अलावा और भी लड़कियां महरौली वाले फ्लैट पर आई थीं।

दिल्‍ली की एक अदालत ने शनिवार को आफताब को 13 दिन की जुडिशल कस्‍टडी में भेज दिया। उसे तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है। खबर है कि आफताब का एक और पॉलिग्राफ टेस्‍ट कराया जा सकता है।