सऊदी अरब के इस शख्स का हुआ वीडियो वायरल, बीच समुद्र में शार्क की…

0
469

दुनिया में बहुत से शोक रखने वाले लोग मौजूद हैं। कोई अच्छे शोक रखता है तो कोई बुरे। किसी को स्टंट करने का शोक होता है तो कोई जानवरों को पालना पसंद करता है। लेकिन कभी कभी अजीब किसम के शौकीन लोग भी मिलते हैं। ऐसा ही एक अजीब शौकीन इंसान सऊदी अरब के शहर यानबू में दिखाई दिया। बता दें कि इस शख्स की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोगों को मंहगी मंहगी गाड़ियों की सवारी करने का शोक होता है। बहुत से लोग जनवारों की सवारी करना पसंद करते हैं। लेकिन इस शख्स का शोक कुछ ज़्यादा ही अलग है।

बता दें कि ये शख्स शार्क की सवारी का शौकीन है। इस बात को सुनकर सभी लोग हैरान हैं और सोच में है की इस ख़तरनाक मछली की सवारी का भी कोई शौकीन हो सकता है? वायरल हुए इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये शख्स बीच समुद्र में एक व्हेल शार्क जैसी विशाल मछली की सवारी कर रहा है। बता दें कि यह वायरल वीडियो सउदी अरब के शहर यानबू में लाल सागर का है जहां जकी-अल-सबाही नाम का यह शख्स समुद्र में अपनी नाव पर साथियों के साथ बैठा हुआ था। तभी इस नाव के पास बहुत सी व्हेल शार्क मछलियां आ गईं।

जिसके बाद ये शख्स नाव के पास आई व्हेल शार्क में से एक के ऊपर छलांग लगा कर बैठ गया। वीडियो में पीछे एक आदमी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है जिसमें वह चिल्लाते हुए कहता है कि “सावधान, यह आपको निगल सकता है।” वहीं अल-सबाही नाम का ये शख्स मछली को उसके पंख (फिन) से पकड़ा हुआ है और सवारी के मझे ले रहा है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह शख्स बेखौफ होकर इस मछली से खेल रहा है।