इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कोरिया की बड़ी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। खबर है कि इस बार LG ने एक बार फिर अपने प्रोडक्ट के चलते लोगों का दिल जीत लिया है। इस बार LG ने LG ने साउथ कोरिया में अपना नया बजट फोन LG Q52 लॉन्च कर दिया है। इस शानदार फोन की कीमत करीब KRW 330,000 (21,000 रुपये) है। फीलाहल इस मोबाइल को केवल 2 कलर्स में लॉन्च किया गया है। इस दो कलर्स में एक Silky White और एक Silky Red हैं।
पराली की निगरानी के आदेश को SC ने किया स्थगित, तीन चार दिनों में सरकार…
देश में प्रदूषण को रोकने के लिए तरह तरह के नियम बनाए जाते हैं। जिसके चलते भी प्रदूषण को रोकने में सफल नहीं रह पाते। फिलहाल इस प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार और फैसले ले रही है और नियम भी लागू होने जा रहे हैं। हाल ही में खबर थी कि सुप्रीम कोर्ट ने पराली (सूखी घास) को जलाने की निगरानी के लिए फैसला लिया था। अपने इस फैसले के चलते सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पराली जलाने (Stubble Burning) की निगरानी के लिए जस्टिस मदन बी लोकुर (Madan B Lokur) की अध्यक्षता वाली एक सदस्यीय कमेटी बनाने को कहा था। लेकिन फिलहल सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश पर रोक लगा दी है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, प्रदेश के सभी थानों में…
महिलाओं के ऊपर बढ़ते क्राइम को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उनके इस कदम के चलते प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग तरह की सुविधा जारी की गई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का अभियान जारी किया है। इस अभियान के चलते सीएम योगी ने प्रदेश में मौजूद सभी थानों में एक ‘सीक्रेट रूम’ बनवाने का आदेश जारी किया। इस अभियान के चलते कोई भी पीड़ित महिला बिना परेशानी अपनी बात पुलिस कर्मी से कह सकती है।
बिहार चुनाव में नीतीश के विरोध में खड़े हुए चिराग पासवान, नीतीशमुक्त सरकार के…
बिहार में होने वाले चुनावों को लेकर काफी पार्टियों में काफी हलचल मची हुई है। सभी पार्टी विपक्ष के ऊपर हमला करने ने अब तेज़ हो गई हैं। इस दौरान लोजपा (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) सीएम नीतीश कुमार पर लगातार वार कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर 2 हैशटैग भी जारी किया जिसके चलते वह नीतीश हमला बॉल रहे है। बता दें कि उन्होंने नीतीश सरकार के खिलाफ ट्विटर पर असंभव नीतीश और नीतीशमुक्त सरकार के हैशटैग जारी किया और लोगों से अपील की जहां LJP के उम्मीदवार नहीं हैं, वहां बीजेपी को वोट दें।
फिर एक बार कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, MP के उपचुनाव से पहले ही विधायक…
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार मुश्किलों में इजाफा होता जा रहा है। किसी तरह मुसीबत थमने का नाम ही नहीं के रही हैं। लगातार पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। हाल ही में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस्तीफा देकर पार्टी का बहुत नुक़सान किया था। ऐसे में फिर एक बार पार्टी के एक और विधायक ने पार्टी के साथ बगावत कर पार्टी की परेशानियों में और इजाफा कर दिया है। मध्य प्रदेश में एक तरफ कांग्रेस पार्टी उपचुनावों की तैयारियों में जुटी है और वहीं दूसरी और पार्टी के विधायक पार्टी से बगावत करने में लगे हुए हैं।
तेजस्वी यादव ने दी नीतीश कुमार को खुली चुनौती, कहा ‘राज्य में कोई एक…’
बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly election) की तारीख अब करीब आचुकी है। जिसके चलते अब चुनावी लड़ाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान सभी पार्टी विपक्षी पार्टी पर लगातार हमला कर रही हैं। ऐसे में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला हमला किया और उनको चुनौती दी। उन्होंने सीएम नीतीश से कहा है कि राज्य में किसी ऐसे एक थाने का नाम बता दें जहां बिना चढ़ावे यानी रिश्वत के काम होता है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर CM केजरीवाल ने उठाई आवाज़, कहा ‘हर भारतीय का आधिकार…’
दुनिया भर में फैले कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर काफी बातें सामने आ रही हैं। भारत की एक कंपनी का कहना है कि अगले साल फरवरी के महीने तक देश में कोरोनावायरस की वैक्सीन मौजूद होगी। कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर एक बार आवाज़ उठाई। उनका कहना है कि देश भर के सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाए। शनिवार के दिन शास्त्री पार्क और सीलमपुर फ्लाईओवर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “हर भारतीय को मुफ्त वैक्सीन पाने का अधिकार है। कोरोना से सारे लोग परेशान हैं, इसलिए पूरे देश को मुफ्त टीका मिलना चाहिए।”
कोरोना वैक्सीन को लेकर जताई जा रही हैं संभावनाएं, दुनिया भर के…
दुनिया भर में कोरोनावायरस के फैलने के बाद से ही दुनिया भर के साइंटिस्ट इसकी दवा या वैक्सीन बनाने में जुट गए। हालाकि अब तक किसी भी देश का कोई भी साइंटिस्ट या कोई भी कंपनी इसको बनने में पूरी तरह सफल नहीं हुई है। बहुत से देशों में कोरोना के लिए बनाई गई वैक्सीन का दूसरा या तीसरा ट्रायल चल रहा है। जिसके चलते अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही दुनिया में इस ख़तरनाक वायरस को रोकने के लिए वैक्सीन का निर्माण होगा जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच हुई आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट, इन बड़े मुद्दों पर छिड़ी बहस
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर तैयार ज़ोर शोर से जारी हैं। कोरोनावायरस की महामारी के बीच होने वाले इन चुनावों के लिए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) और जो बाइडेन (Joe biden) के बीच आखिरी और फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट भी पूरी हो गई है। इस बहस में दोनों के बीच काफी टकराव रहा। खबर के मुताबिक इस प्रेसिडेंशियल डिबेट को नैशविल के बेलमोंट विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था और इस दौरान दोनों के बीच कोरोना, कोरोना वैक्सीन और कई अलग मुद्दों को लेकर काफी बहस छिड़ी।

















