Home Blog Page 679

स्वाति मालीवाल को रेप करने की धमकी, दिल्ली पुलिस से शिकायत

0

सेक्शुअल हैरासमेंट के आरोपी साजिद खान के बिग बॉस 16 में जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। कई लोग उनके शो में होने का विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली कमिशन फॉर विमेन (DWC) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सूचना और प्रसारण मंत्री को लेटर लिखा था कि साजिद को बिग बॉस से बाहर किया जाए।

अब स्वाति ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि ऐसा करने के बाद उन्हें रेप की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने लिखा कि वह दिल्ली पुलिस को इस मामले में जानकारी दे रही हैं।

स्वाति ने ट्वीट किया है, जब से #SajidKhan को Big Boss से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। ज़ाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं। FIR दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें!

स्वाति ने ट्वीट के साथ स्क्रीनशॉट्स अटैच किए हैं। इनमें स्वाति के लिए आपत्तिजनक भाषा लिखी गई है। एक मैसेज में लिखा है कि बिग बॉस से निकलने के बाद साजिद खान तुम्हारा रेप कर देगा।

स्वाति मालीवाल ने 10 अक्टूबर को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उन्होंने अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा था, साजिद खान के ख़िलाफ़ 10 महिलाओं ने #MeToo मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को Bigg Boss में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह ग़लत है। मैंने @ianuragthakur जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं!

रिऐलिटी शो बिग बॉस में साजिद खान के जाने के बाद कई लोग इस शो का विरोध कर चुके हैं। सोना महापात्रा, उर्फी जावेद, मंदाना करीमी और शर्लिन चोपड़ा सहित इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने साजिद के शो में होने का विरोध जताया।

 

 

 

आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट, UIDAI ने जारी किया नोटिस

0

UIDAI की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जानकारी अपडेट कराने का काम ऑनलाइन या आधार केंद्रों पर जाकर दोनों तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि इसे अनिवार्य नहीं बताया है। बयान के अनुसार ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था और उसके बाद इन वर्षों में कभी अपडेट नहीं करवाया है।

ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट करवाने का आग्रह किया जाता है। UIDAI ने इस संबंध में आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है और आधार धारक व्यक्तिगत पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है।

बयान में कहा गया है कि इन दस साल के दौरान आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरी है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। यूआईडीएआइई ने कहा कि इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में कोई असुविधा नहीं हो।

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट बैठक ख़त्म, इन 26 फैसलों पर लगी मुहर

0

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है, वहीं इस कैबिनेट बैठक में 26 मुख्य बिंदु आए, जिन पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

ये हैं बड़े फैसले

  • सड़क दुर्घटना में मौत पर 1 के बजाय 2 लाख।
  • उत्तराखंड सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली में संशोधन, सर्टिफिकेट के लिए 20 के बजाय 50 रुपये यूजर चार्ज देना होगा
  • वन निगम की वार्षिक लेखा परीक्षा विधानसभा में।
  • पेट्रोल पम्प का लैंड यूज़ चेंज करने की विसंगति दूर, शहरी क्षेत्रों में 15% और 7.5% देना होगा चार्ज5- सिविल जज जूनियर डिवीजन को सिविल जज कहा जायेगा।
  • कृषि विभाग में बागवानी के तहत एन्टी हेलनेट योजना में केंद्र की 50% सब्सिडी के साथ उत्तराखंड सरकार25% सब्सिडी देगी।
  • अटल आवास योजना में पीएम आवास योजना की तरह पैसा मिलेगा। करीब 1 लाख 20 हजार मिलेंगे। इनकी इकम लिमिट बढ़ाई। 32 हजार के बजट 48 हजार सालाना इकम वालों को लाभ मिलेगा।
  • 30 दिन अगर कोई बच्चा स्कूल में अनुपस्थित होगा बिना बताए हुए, उसे आउट ऑफ स्कूल मान लिया जाएगा। पहले यह अवधि 60 दिन थी। 30 दिन बाद स्कूल प्रशासन अभिभावकों से बात करें।
  • उत्तराखंड लॉजिस्टिक नीति कैबिनेट में पास।
  • वित्त विभाग – जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी का दुर्घटना बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया।
  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को 143 विशेष शिक्षक दिए जाएंगे। यह नए पड़ सृजित हुए
  • हरिद्वार में नई निजी विवि का नाम हरिद्वार विवि किया जाएगा। पहले रुड़की विवि था। सदन में आएगा।
  • महंगाई भत्ता व बोनस- कैबिनेट ने इस पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया।
  • कौशल विकास – सेवायोजन विभाग से भी आउटसोर्सिंग भर्तियां हो सकेंगी। अभी तक उपनल, पीआरडी से होती है।
  • उत्तराखंड एन्टी लिटरिंग एक्ट में जेल नहीं जाना पड़ेगा, केवल अर्थदंड लगेगा।
  • राजस्व पुलिस क्षेत्र को चरणबद्ध रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।
  • पहले चरण में पर्यटन गतिविधियों वाले क्षेत्रों में 6 थाने, 20 पुलिस चौकी बनेगी।
  • पुलिस आरक्षियों के प्रोमोशन को अडिशनल एसआई के 1750 पदों पर पदोन्नति की नियमावली पर मुहर।
  • महिला आरक्षण पर अध्यादेश के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

MiG 29K Crash: फाइटर प्लेन मिग 29K गोवा में क्रैश, बाल-बाल बची पायलट की जान

0

पणजी :लड़ाकू विमान MiG 29K बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। इसमें सवार पायलट  बाल-बाल बच गया है। विमान बेस की ओर वापस लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। नेवी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विमान में सवार पायलट सुरक्षित है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब विमान ने गोवा के तट पर नियमित उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया।बताया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। मिग 29 का पायलट अपनी सूझ-बूझ से बच गया। नेवी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब फाइटर प्लेन बेस की तरफ वापस लौट रहा था।

हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।  घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) को आदेश दिया गया है। देश में इससे पहले भी मिग-29 विमान कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इसके कारण इन लड़ाकू विमानों को उड़ता ताबूत (फ्लाइंग कॉफिन) भी कहा जाता है।

हिजाब के खिलाफ ईरानी अभिनेत्री ने उतारे कपड़े, देखें VIDEO

0

ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध चरम पर है। ईरानी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच ईरानी अभिनेत्री एल्नाज नोरोजी भी समर्थन में खुलकर सामने आई है। हिजाब के विरोध में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने कपड़े परत दर परत उतारती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि आखिर वह क्या पहनना चाहती हैं।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें भी ईरान की नैतिकता पुलिस के द्वारा ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान के हालात बहुत खराब हैं। सड़कों पर बहुत अराजकता है। लोग शासन का विरोध कर रहे हैं। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। 40 से अधिक वर्षों से महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। मैं तेहरान में पैदा हुई थी और मैंने इसे देखा है। मुझे शुरू से ही हिजाब पहनना पड़ा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elnaaz Norouzi (@iamelnaaz)

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नोरोजी ने कहा, ”दुनिया में हर हिस्से में महिलाओं को अपने मन के मुताबिक कपड़े पहनने का अधिकार होना चाहिए। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे दूसरे के हिसाब से कपड़े पहनने के लिए कहे।” उन्होंने आगे कहा, ”हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। नोरोजी आगे कहती हैं, ”लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति। प्रत्येक महिला को अपने शरीर पर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए! मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं पसंद की स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही हूं!

फ्लाइंग कार ने भारी अपनी पहली उड़ान, दुबई में हुआ…

0

अभी तक आप लोगों ने कई सारी फिल्मों, कार्टून और कहानियों में उड़ने वाली कार का जिक्र सुना होगा और ये कार देखी भी होगी। लेकिन क्या अपने कभी सच में उड़ने वाली कार देखी है? यहां सबका जवाब न ही होगा। लेकिन आपको बता दें कि जो आज तक नहीं हुआ से अब होने जा रहा है। बता दें कि चीन ने उड़ने वाली कार को बना लिया है। इसकी टेस्टिंग भी शुरू की जा चुकी है। आपको बता दें कि चीनी इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माता एक्सपेंग इंक ने इस फ्लाइंग कार का निर्माण किया है। इसके टेस्टिंग के लिए इसको संयुक्त अरब अमीरात ले जाया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में इस फ्लाइंग कार ने पहली उड़ान भर दी है। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइंग कार एक दो सीटों वाला इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग विमान है। जिसे वाहन के प्रत्येक कोने पर दो 8 प्रोपेलर द्वारा उठाया जाता है। बता दें कि इस निर्माण को आने वाली पीढ़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि चीनी इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माता एक्सपेंग इंक कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इलेक्ट्रिक विमान लॉन्च करने की दिशा में काम करती है।

images 28 1

एक्सपेंग एरोहट के महाप्रबंधक मिंगुआन किउ ने कहा कि “हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम-दर-कदम कदम उठा रहे हैं। पहले हमने दुबई (Dubai) शहर का चयन किया क्योंकि दुबई दुनिया का सबसे नवीन शहर है।” दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उमर अब्दुलअजीज अलखान ने कहा कि “यह उड़ने वाली कार एक लक्जरी आइटम है। बहुत से हाई नेटवर्थ वाले लोग टेक्नोलॉजी और इस तरह के शानदार प्रोडक्ट की तलाश में हैं। दुबई वह जगह है जहां हमारे कस्टमर्स हैं।”

यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बोले जो बाइडेन, “पुतिन को लगा यूक्रेन पर आसानी से कब्‍जा कर लेगा…”

0

रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर अब तक कई देशों में चर्चा हो रही है। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन और रूस को लेकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन को कमजोर समझकर गलती कर दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि “मुझे लगता है कि वह तर्कसंगत कलाकार हैं जिन्होंने काफी गलत अनुमान लगाया।” वह कहते हैं कि व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर कब्जा करने की अपनी संभावनाओं को गलत तरीके से आंका।

जो बाइडेन कहते हैं कि “मुझे लगता है कि उन्होंने (पुतिन) सोचा कि उनका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा कि कीव रूसी माता का घर है, जहां उनका स्वागत किया जा रहा है, मुझे लगता है कि उन्होंने पूरी तरह से गलत अनुमान लगाया।” उन्होंने आगे कहा कि वह पुतिन से मिलने का कोई इरादा नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि “अगर जी-20 सम्मेलन में वह मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि वह ग्रिनर को रिहा करने के बारे में मुझसे बात करना चाहते हैं तो मैं उनसे मिलूंगा। मेरा मतलब है कि यह निर्भर करेगा।”

images 25

मिली जानकारी के अनुसार 7 औद्योगिक राष्ट्रों के समूह से वर्चुअल मीटिंग के कुछ घंटों बाद बाइडेन ने सीएनएन से बात की। बता दें कि 7 औद्योगिक राष्ट्रों के समूह से वर्चुअल मीटिंग के कुछ घंटों बाद बाइडेन ने सीएनएन से बात की है। इससे पहले जेलेंस्की ने जी-7 देशों से कहा था कि अगर वे रूस के आसमानी हमलों को रोकने में मदद करते हैं तो लाखों लोग उनके आभारी होंगे. हालांकि, जेलेंस्की ने रूस को चेतावनी दी कि अभी आगे बढ़ने की और गुंजाइश है। वहीं, सोमवार को अमेरिका ने कहा था कि वह यूक्रेन के हवाई सुरक्षा के शिपमेंट को बढ़ाएगा। वहीं जर्मनी ने भी उसकी मदद के लिए वादा किया है।

मौसम विभाग ने किया था मॉनसून की विदाई का ऐलान, उसके बाद हुई ज्यादा बारिश

0
rain

मौसम विभाग की ओर से अनुमान 30 सितंबर को मॉनसून की विदाई का ऐलान किया गया था, लेकिन उसके बाद अक्टूबर के ही 10 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश हुई है। भले ही मौसम विभाग इसे पोस्ट मॉनसून बारिश कह रहा है, लेकिन ऐसा नहीं लगता। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मॉनसून की विदाई का मौसम विभाग का ऐलान थोड़ा जल्दबाजी था। दरअसल उत्तर पश्चिम भारत में अक्टूबर के 10 दिनों में औसत से 405 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। दिल्ली में 625 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसके हरियाणा में 577 और उत्तराखंड में औसत से 538 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से समेत तमाम जिलों में 698 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से ऐलान किया गया था कि 30 सितंबर से पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो गई है। हालांकि उसके बाद जबरदस्त बारिश होने से उस अनुमान पर सवाल खड़े हुए हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह अनुमान शायद मौसम विभाग ने जल्दबाजी में जारी कर दिया था। इस बीच मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून अब लौटने लगा है। उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच से होते हुए मॉनसून विदा हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से समेत तमाम जिलों में 698 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से ऐलान किया गया था कि 30 सितंबर से पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो गई है। हालांकि उसके बाद जबरदस्त बारिश होने से उस अनुमान पर सवाल खड़े हुए हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह अनुमान शायद मौसम विभाग ने जल्दबाजी में जारी कर दिया था। इस बीच मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून अब लौटने लगा है। उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच से होते हुए मॉनसून विदा हो रहा है।

मॉनसून की विदाई के ऐलान के बाद भी भीषण बारिश होने की बात पर भी मोहपात्रा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सही है कि हमने दिल्ली से मॉनसून की वापसी की बात कही थी। लेकिन तब मॉनसून जा ही रहा था और विदा होते-होते काफी बरस गया। ऐसे में यह एक तरह से बॉर्डर केस है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमने बारिश को लेकर सटीक अनुमान ही जताया और पहले से ही 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1988 में ऐसा हुआ था, जब मॉनसून ने विदा होते-होते जमकर बारिश की थी। तब सितंबर के आखिरी सप्ताह में जबरदस्त बारिश हुई थी और कई नदियों में बाढ़ आ गई थी। इसके अलावा बीते साल भी उत्तराखंड में अक्टूबर के महीने में काफी बारिश हुई थी।

उत्तराखंड : विधानसभा भर्ती घोटाला करने वालों पर कब होगी कार्रवाई?

0

देहरादून : विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले में काफी बवाल हुआ था। CM धामी ने स्पीकर को पत्र लिखकर जांच कराने का अनुरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और जांच कमेटी का गठन कर इसकी जांच कराई। जांच में पिछले दरवाजे से नियम विरुद्ध सभी भर्तियां रद्द कर दी गईं। स्पीकर और CM धामी की पीठ खूब थपथपाई गई। लेकिन, बैकडोर भर्ती कराने वाले पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सवाल यह है कि जब नियुक्त कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो किस आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। नियुक्ति देने वाले विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं इतने बड़े भर्ती घोटाले में FIR भी दर्ज नहीं की गई।

सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। अन्य मामलों में जहां कार्रवाई की जा रही है। लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। वहीं, विधानसभा भर्ती घोटाले में BJP सरकार ने पिछले दरवाजे से भर्ती घोटाले में शामिल प्रेम चंद अग्रवाल को अब तक नहीं हटाया है। वहीं, इस बात की भी काफी चर्चा थी कि उन्हें जल्द ही इस पद से हटा दिया जाएगा। सवाल यह है कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और दूसरी तरफ पिछले दरवाजे से भर्तियां करने वाले मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी इस मामले में पूरी तरह से सरकार के साथ है। फिर सरकार को दिक्कत क्या है?

लोग यहां तक ​​सवाल उठा रहे हैं कि अपनों की गर्दन फंसते ही BJP के कार्रवाई के दावे हवा साबित हो रहे हैं। जानकारों के मुताबिक अगर विधानसभा में पिछले दरवाजे से भर्ती मामले में BJP अपने मंत्री की गर्दन नहीं फंसी होती तो अब तक कानूनी कार्रवाई अमल में जा चुकी होती। लेकिन, मंत्री की संलिप्तता के कारण BJP कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उत्तराखंड विकास पार्टी का कहना है कि यह पहला मामला है, जिसमें बड़े पैमाने पर भर्ती घोटाला हुआ। जांच में नियुक्तियों को भी गलत पाया गया। नियमों के खिलाफ नियुक्त कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन, नियमों के खिलाफ भर्ती करने वाले पूर्व अध्यक्षों के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं की गई। पार्टी का कहना है कि भर्ती घोटाले का आरोपी सरकार में कैबिनेट मंत्री है, उन्हें हटाने की बात चल रही थी, लेकिन BJP ने उनको अभयदान दिया है। इससे साबित होता है कि BJP अपनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।

 

 

उत्तराखंड: बंशीधर भगत के फिर बिगड़े बोल, बालिकाओं के सामने ही कह दिया कुछ ऐसा…!

0

हल्द्वानी: बंशीधर भगत। यह नाम किसी के लिए नया नहीं है। विवादों से उनका नाता बड़ा पुराना है। बंशीधर भगत कालाढूंगी से विधायक हैं और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह BJP के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बुजुर्ग विधायक कई बार विवादों में फंस चुके हैं। बावजूद, बंशीधर भगत अपनी जुबान को काबू में नहीं रख पा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विवादित बोल बैठे है। बंशीधर भगत के इस विवादित बोल के बाद वहां भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गई। यहां तक कि भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी उनके बिगडे़ बोल नहीं थमे।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी, इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माइक संभालते ही बेबाक बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है।

 

लेकिन, बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए, इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ,” शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ” धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई, तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर ठहाके मारे। साथ ही महिलाओं ने कहा की पटाओ शब्द की जगह देवी देवताओं को मानने की परंपरा जरूर है, इस विवादित बयान से महिलाओं में रोष है।

 

बंशीधर भगत यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि एक पुरुष भगवान शिव हैं, जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं। ऊपर से उनके सर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में बेचारों की बात भी नहीं होती है।

बंशीधर भगत के इस बयान बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी। जिसके बाद बंशीधर भगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों का बखान करने लगे।

बंशीधर भगत हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, पूर्व में भी कई ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है। ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सुर्खियों में है।