Home Blog Page 660

उत्तराखंड: इसलिए मनाई जाती है इगास, 16वीं सदी से जुड़ा है इतिहास

0
  • प्रदीप रावत (रवांल्टा)

देहरादून: वैसे तो इगास को लेकर कई कथा-कहानियां हैं। लेकिन, अगर इगास को वास्तव में जानना हो तो, केवल इन दो लाइनों में जाना जा सकता है। इन्हीं दो पंक्तियों में पूरे त्योहार का सार है। लाइनें कुछ इस तरह हैं…”बारह ए गैनी बग्वाली मेरो माधो नि आई, सोलह ऐनी श्राद्ध मेरो माधो नी आई”। मतलब साफ है। बारह बग्वाल चली गई, लेकिन माधो सिंह लौटकर नहीं आए। सोलह श्राद्ध चले गए, लेकिन माधो सिंह का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चला। उनकी पूरी सेना की भी कहीं से कुछ खोज-खबर नहीं आई है।

इसलिए मनाते हैं इगास
माधो सिंह के दीपावली के त्योहार पर भी वापस नहीं लौटने के पर लोगों ने दीपावली का त्योहार नहीं मनाया। दीपावली के ठीक 11वें दिन जब माधो सिंह वापस जीत का परचम लहराकर लौटे, उस दिन लोगों ने दीपावली का त्योहार मनाया। इगास का मतलब 11 दिनों से है। तभी इस इस त्योहार का नाम इगास पड़ गया। इसकी पूरी कहानी वीर भड़ माधो सिंह भंडारी के आसपास ही नजर आती है। आईये जानते हैं क्या हैं कि इगास की पूरी कहानी क्या है…?

करीब 400 साल पुरानी कहानी
असल कहानी यही मानी जाती है कि करीब 400 साल पहले महाराजा महिपत शाह को तिब्बतियों से वीर भड़ बर्थवाल बंधुओं की हत्या की जानकारी मिली थी, जिससे राजा बहुत गुस्से में थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना माधो सिंह भंडारी को दी और तिब्बत पर आक्रमण का आदेश दे दिया। वीर भड़ माधो सिंह ने टिहरी, उत्तरकाशी, जौनसार और श्रीनगर समेत अन्य क्षेत्रों सेयोद्धाओं को बुलाकर सेना तैयार की और तिब्बत पर हमला बोल दिया। सेना ने तिब्बत नरेश को हराकर, उस पर कर लगा दिया।

मैक मोहन रेखा निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका
इतना ही नहीं, तिब्बत सीमा पर मुनारें गाड़ दिए, जिनमें से कुछ मुनारें  आज तक मौजूद हैं। इतना ही नहीं मैक मोहन रेखा निर्धारित करते हुए इन मुनारों को सीमा माना गया। इस दौरान बर्फ से पूरे रास्ते बंद हो गए। रास्ता खोजते-खोजते वीर योद्धा माधो सिंह कुमाऊं-गढ़वाल के दुसांत क्षेत्र में पहुंच गये थे। तिब्बत से युद्ध करने गई सेना को जब कुछ पता नहीं चला, तो पूरे क्षेत्र में लोग घबरा गए। शोक में डूब गए। माधो सिंह भंडारी के विरोधियों ने उनके मारे जानें की खबरें भी फैला दी थी। इससे दुखी लोगों के विरह को कई कविताओं में भी कवियों ने जगह दी है।

उदिना को भगा लाए माधो सिंह
इधर, भंडारी उच्छनंदन गढ़ पहुंच गये और गढ़पति की बेटी उदिना और देखते ही प्रेम हो गया। कहा जाता है कि दो दिन बाद ही उदिना का विवाह होना था। विवाह में माधो सिंह जौनसारी वीरों को साथ ले गए और नर्तक बनकर बारातियों का मनोरंजन करने लगे। उदिना भी नृत्य देखने आई और माधो सिंह को पहचान गई। माधो सिंह का इशारा मिलते ही नृत्य में खिलौना बनी तलवारें चमक उठी और माधो सिंह उदिना को भगा लाये। जब माधो सिंह युद्ध जीत कर वापस श्रीनगर पहुंचे तब उन क्षेत्र के लोगों ने, जिनके वीर इस युद्ध में गये थे। उन्होंने इगास या बग्वाल मनाई।

एकादशी के दिन मिठे करेले
एकादशी के दिन मिठे करेले और लाल बासमती के चावल का भात बनाया जाता है। भैलो बनाने के लिए गांवा से सुरमाड़ी के लगले (बेल) लेने के लिए लोग टोलियों में निकलते थे। चीड़ के पेड़ के अधिक ज्वलनशील हिस्से छिलके, जिसमें लीसा होता था। उसको काटकर लाया जाता है। इससे भैलो बनाए जाते थे। इतना ही नहीं ब्लू पाइन के छिलकों (बगोट) तिब्बत यहां से आयात करता था और इसकी मोटी कीमत चुकाते थे।

भैलू…उजाला करने वाला
भैलू काएक नाम अंधया भी है। अंध्या मतलब अंधेरे को मात देने वाला। इगास में मुख्य आकर्षण भी भैलू ही होता है। लोग भैलू खेलते हैं। इसमें चीड़ के पेड़ की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। इसके अन्दर का लीसा काफी देर तक लकड़ी को जलाये रखता है। पहले गांव के लोग मिलकर एक बड़ा भैलू भी बनाते थे, जिसमें समस्त गांव के लोग अपने-अपने घरों से चीड़ की लकड़ी देते थे। कहा जाता है कि इसे जो उठाता था, उसमें वीर-भड़ अवतरित होते थे।

यह भी है एक कथा
इगास से जुड़ी एक कथा और भी है। ऐसा भी माना जाता है कि प्रभु राम जब 14 साल बाद लंका फतह करके वापस दिवाली के दिन अयोध्या आये थे, तो उत्तराखंड के पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी 11 दिन बाद पता चली थी। जिस कारण उन्होंने 11 दिन बाद दीपावली का पर्व मनाया।

एक कहानी ये भी
एक और कहानी महाभारत काल से भी जुड़ी बताई जाती है। दंत कथाओं के अनुसार महाभारत काल में भीम को किसी राक्षस ने युद्ध की चेतावनी दी थी। कई दिनों तक युद्ध करने के बाद जब भीम वापस लौटे तो पांडवों ने दीपोत्सव मनाया था। कहा जाता है कि इस को भी इगास के रूप में ही मनाया जाता है। हालांकि गढ़वाल और कुमाऊं में वीर भड़ माधो सिंह भंडारी और दूसरे गढ़-कुमाऊं योद्धाओं की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

इसुदान गढ़वी को AAP ने गुजरात में बनाया CM फेस

0

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के सीएम ने शुक्रवार को ‘रायशुमारी’ के नतीजे का ऐलान करते हुए कहा कि इसुदान गढ़वी को 73 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि 16,48,500 लोगों ने अपनी राजय दी थी, जिसमें से 73% ने इसुदान गढ़वी का नाम लिया। पत्रकार से नेता बने गढ़वी और पाटीदार नेता गोपाल इटालिया को सीएम दावेदार की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि वह गुजरात के सीएम कैंडिडेट नहीं, गुजरात के अगला सीएम के नाम की घोषणा कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ”आम आदमी पार्टी एक नया इंजन है, नई उम्मीद लेकर आई है। नए उम्मीद, नए चेहरे, हम कमरे में बैठकर यह नहीं तय करते कि सीएम कौन होगा।

 

पंजाब में भी यही किया था। भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट केजरीवाल ने नहीं, पंजाब की जनता ने चुना था। अब जब लग रहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नई पार्टी का कोई सर्वे अनुमान नहीं लगा पाता है। दिल्ली में जब पहली बार हम जीते तो कोई सर्वे हमें एक भी सीट नहीं दे रहा था। गुजरात में सारे सर्वे फेल होंगे, हमारी सरकार बनेगी।

प्रदूषण हद से पार, दिल्ली में डीजल गाड़ियों पर बैन

0

दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में डीजल वाहनों पर रोक लगाई गई है। इस बैन को प्रभावी बनाने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

दिल्ली में बीएस-6 गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी। सीएनजी, इलेक्ट्रिक और जरूरी सेवा से जुड़े ट्रकों को छोड़कर अन्य पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया कि नॉन बीएस-6 गाड़ियों पर लगाया गया प्रतिबंध निजी कारों पर भी लागू होगा या नहीं।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली के अंदर सभी तरह के निर्माण और विध्वंस के काम पर रोक है। इसमें कुछ कैटिगरी को छूट दी गई थी। आज हाईवे, रोड कंस्ट्रक्शन, फ्लाइओवर, पाइप लाइन और पावर ट्रांसमिशन के काम पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली के अंदर जरूरी सेवा को छोड़कर सभी ट्रक के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है। जरूरी सेवा के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को मंजूरी दी जाएगी। दिल्ली में जो पंजीकृत डीजल मध्यम वाहन हैं, उन पर भी प्रतिबंध रहेगा। जरूरी सेवा श्रेणी में जो सामान आते हैं, उन्हें आने जाने की अनुमति दी जा रही है। आपातकालीन सेवा को छोड़कर बीएस-6 वाहनों (डीजल वाले) को छोड़कर सब पर प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के आधे कर्मचारी ‘वर्क फ्रॉम होम’ मोड में काम करेंगे। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों को भी जहां तक संभव हो कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा, ”दिल्ली सरकार में जो वर्कफोर्स है उसमें से 50 फीसदी ‘वर्क फ्रॉम होम’ करेंगे, यह अनिवार्य है। जो प्राइवटे दफ्तर हैं, उनके लिए हम अडवाइजरी जारी करने जा रहे हैं, कि वह भी ऐसा करें।

 

उत्तराखंड : हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, महिला आरक्षण पर सरकार को बड़ी राहत

0
Supreme Court

महिलाओं को आरक्षण पर रोक संबंधी उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सर्वाेच्च न्यायालय ने स्टे दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद महिला आरक्षण को यथावत रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से सर्वाेच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की गई थी।

उसी पर सर्वाेच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर स्टे दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की ओर से प्रदेश की महिलाओं के हित में दिए गए फ़ैसले का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

हमने महिला आरक्षण को यथावत् बनाए रखने के लिए अध्यादेश लाने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। साथ ही हमने उच्चतम न्यायालय में भी समय से अपील करके प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की।

गृहमंत्री अमित शाह और CM धामी ने दी इगास पर्व की शुभकामनाएं, “सेल्फी विद फैमिली”

0

उत्तराखंड के लोक पर्व इगास पर गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड के सभी भाइयों-बहनों को इगास की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और लोक कला को समर्पित यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।

लोक पर्व इगास प्रदेश भर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दीं और लोगों से पैतृक गांव में पहुंचकर पर्व मनाने की अपील की।

इगास के उपलक्ष्य में आज सरकारी विभागों में सार्वजनिक अवकाश भी पहले ही घोषित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ने इगास पर अपने परिवार के साथ सेल्फी देने के वालों के लिए खास पुरस्कार की भी घोषणा की है। इसके तहत अपने गांव में इगास मनाने वाले तीन भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

पाकिस्तानी अभिनेत्री का ट्वीट, भारत को हराने पर जिम्बाब्वे के लड़के से करेंगी शादी!

0

ऑनलाइन डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है और टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिल जाती है तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान की अभिनेत्री सहर शिनवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम को इस मैच में जिम्बाब्वे के हाथों हार मिल जाती है तो वो जिम्बाब्वे के एक लड़के से शादी कर लेंगी।

सहर ने जो ट्वीट किया है वो वायरल हो गया है तो वहीं भारतीय टीम जब बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल रही थी उस दौरान सहर लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रही थीं और कामना कर रही थीं कि टीम इंडिया को हार मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। अब सहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं एक जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी अगर उनकी टीम चमत्कारिक ढंग से भारत को अगले मैच में हरा देती है।

सहर के इस ट्वीट के बाद क्रिकेट फैंस अपने-अपने तरीके से उन्हें जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने का हथकंडा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम पाकिस्तानी लोगों के वश का कुछ नहीं है तुम सभी झूठे और नकली हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो लोग इस ट्वीट के बाद जिम्बाब्वे की नागरिकता के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं, कृपया अभी उन पर विश्वास न करें।

आपको बता दें कि टीम इंडिया को अपना आखिरी ग्रुप मैच मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर को खेलना है। भारतीय टीम इस वक्त ग्रुप बी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे की टीम 3 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत अगर जिम्बाब्वे को हरा देता है तो वो 8 अंक हासिल कर लेगा और सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह व प्रदीप यादव के ठिकानों पर IT का छापा

0

आयकर विभाग ने सुबह-सुबह झारखंड के दो कांग्रेसी विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि आयकर की छापेमारी कुछ अन्य नेताओं व व्यवसायियों के यहां भी चल रही है।

आयकर की टीम केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ शुक्रवार की सुबह सुबह प्रदीप यादव के गोड्डा और रांची स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित आवास पर भी आयकर की टीम ने एक साथ दस्तक दी है।

बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह पिछले दो वर्षों से चर्चा में है। विधायकों की खरीद बिक्री की कोशिश और सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में उन्होंने रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कोलकाता में गत 30 जुलाई को 48 लाख रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार झारखंड के 3 विधायकों के मामले में भी अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करा कर यह सनसनी फैला दी थी कि उन्हें भी झारखंड की हेमंत सरकार गिराने के लिए 10 करोड़ रुपये व मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। फिलहाल सभी मामले अनुसंधान के अधीन हैं।

हल्द्वानी में हत्या से सनसनी, पुलिसकर्मी की पत्नी का मर्डर

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया। घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। 24 घंटे के अंदर जिले में दो बड़ी घटनाओं से सनसनी फैली हुई है। महिला का पति ब

उधमसिंह नगर के बाजपुर में तैनात है मृतक महिला का पति उत्तराखंड पुलिस में है और वर्तमान में बाजपुर में तैनात है। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का सामान भी मिला अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस की लूट की आशंका भी लगा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी की है।

खुद को कोड़े मार रहे हैं राहुल गांधी, VIDEO वायरल

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने आप को कोड़े मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेलंगाना के बोनालु उत्सव का है। दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 57 वें दिन, तेलंगाना के पारंपरिक बोनालु उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एक भारी रस्सी उठाई और बुधवार को ‘पोथराजू’ का अवतार भी धारण किया।

बता दें कि बोनालु उत्सव में पोथाराजू एक खास शख्स होता है। ‘पोथाराजू’ बना व्यक्ति अपने शरीर पर कोड़े मारता है। पोथाराजू, बोनालू फेस्टिवल की देवी महाकाली का भाई है, जो देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है। परंपरा के मुताबिक, पोथाराजू को देवी महाकाली के विभिन्न रूपों वाली सात बहनों का भाई माना जाता है। कांग्रेस नेता भी अपनी यात्रा के दौरान यही अवतार में दिखे। बोनालु उत्सव के दौरान, महिलाएं जुलूस निकालते हुए ‘पोथाराजू’ के नेतृत्व में मंदिरों में जाती हैं। इस दौरान वे ढोल की थाप पर खूब नृत्य करती हैं और भीड़ को अपनी रस्सियों से कोड़े भी मारती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने हाथ में कोड़ा लिए होता है तभी राहुल गांधी आते हैं और कोड़ा लेकर खुद को मारने लगते हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले, कुल 375 किलोमीटर की दूरी तक फैले तेलंगाना में 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक लेगी। राहुल गांधी राज्य में पार्टी के प्रचार के दौरान बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं से मिलते रहे हैं, जिनमें खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियां शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कर्नाटक के बेल्लारी में जींस उद्योग में काम करने वाले 3.5 लाख से अधिक लोगों ने 2016 में नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के ‘‘गलत’’ कार्यान्वयन के कारण अपनी आजीविका खो दी। गांधी ने दिन का पैदल मार्च समाप्त करने के बाद यहां के पास मुतांगी में एक सभा में कहा कि उनकी पार्टी उन कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंधन के साथ खड़ी होगी जिन पर केंद्र की निजीकरण को लेकर नजर है।

BJP के थप्पड़बाज सांसद, कर्मचारी को सरेआम जड़ा तमाचा, ये था आरोप

0

राजस्थान में अब भाजपा के एक थप्पड़बाज सांसद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में BJP सांसद एक कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। चित्तौड़गढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सीपी जोशी का एक डेली वेजेज कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस कर्मचारी पर अफीम लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से वसूली का आरोप है। जिसपर भाजपा सांसद को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने इस कर्मचारी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह मामला मंगलवार शाम को प्रतापगढ़ जिला अफीम कार्यालय का है।

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब अफीम कार्यालय में नामांतरण लाइसेंस विरतण के दौरान वसूली की कुछ किसानों ने सांसद सीपी जोशी से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सीपी भी अफीम कार्यालय पहुंच गए। अधिकारियों, किसानों और समर्थकों से कार्यालय पूरा भरा हुआ था, तभी वसूली पर बात करते समय सांसद सीपी जोशी ने उस कर्मचारी को बुलवाया जिसपर पैसे लेने का आरोप था।
डेली वेजेज पर काम करने वाले कर्मचारी भंवर सिंह वहां आया तो उससे पूछा गया कि कितने पैसे ले रहे हो तो उसने कहा पांच हजार रुपये। यह सुनकर सांसद अपना आपा खो बैठे और कर्मचारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया और उसको वायरल कर दिया। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों व कर्मचारियों को भी फटकार लगाई।